आँवलखेड़ा (आगरा) । माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता लाने हेतु एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. उमेश कुमार शाक्य, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगों की अभिव्यक्ति के द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता संदेश प्रदर्शित किया | महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशोधरा शर्मा ने रंगोली का निरीक्षण कर उनकी सराहना की तथा सड़क सुरक्षा हेतु अन्य लोगों/ग्रामवासियों को भी जागरूक करते हेतु स्वयंसेविकाओं का आहवान…
Day: January 7, 2023
प्रयागराज : पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
प्रयागराज पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा ने कहा कि सभी विभाग जागरूकता कार्यक्रम चलायेंगे, जिससे कि आमजनमानस को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी हो और वाहन चलाते समय नियमों का पालन करते हुए सावधानी बरते। उन्होंने सड़क सुरक्षा के निमयों के बारे में लोगो को जानकारी दिए जाने हेतु होर्डिंग लगाये जाने सहित अन्य जागरूक अभियान चलाये…
गाजीपुर:बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के द्वारा मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
आज मरदह गोबिंदपुर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क में बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के द्वारा मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा (जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मा० मनोज सिन्हा ) के पुत्र एवं विशिष्ट अतिथि पुर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, श्रीमती सरोज कुशवाहा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र, श्रीमती किरण सिंह प्रबंधक अवध पब्लिक स्कूल, मुनेश्वर सागर झारखंड प्रभारी बसपा रहे और जिला चिकित्सालय गाजीपुर से नेत्र चिकित्सा डॉक्टरों की टीम डॉ.…
फर्रुखाबाद:बच्चों को मीजल्स-रूबेला से बचाने के लिए सोमवार से शुरू होगा विशेष टीकाकरण पखवाड़ा
फर्रुखाबाद, 7 जनवरी 2023 बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण अत्यंत प्रभावी होता है इसी क्रम में खसरा और रूबेला (एमआर) से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण पखवाड़ा तीन चरणों में चलाया जाएगा यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा का।डीआईओ ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विशेष टीकाकरण अभियान के तहत पहला चरण 9 जनवरी से 20 जनवरी तक और दूसरा चरण 13 फरवरी से 24 फरवरी तक, तीसरा चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक संपन्न होगा। मीजल्स-रूबेला…
फर्रुखाबाद: जरूरतमदों को वितरित की गई सिलाई मशीन
स्वरोजगाियों को बढ़ावाजरूरतमदों की सहायता फर्रुखबाद: जिले के ब्लाक के गांव रसीदपुर में रोहन सिंह की अध्यक्षता में मैनकाइंड फिन सिस्टम ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद महिलाओं व लड़कियों को सिलाई मशीनें वितरित की गई तथा जिलाध्यक्ष रजनी शाक्य ने बताया निरंतर जरूरतमंदो की सहायता की जाएगी जिस अवसर परपूज्य भंते चेतसिक बोधि, भंते मंगल वर्धन, रजनी शाक्य, जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद राहुल शाक्य,शिवकुमार शाक्य, अनुज शाक्य, शिवराज, सुनील शाक्य, आदेश शाक्य, दाताराम शाक्य, अजीत शाक्य, रवि शाक्य, बंटु शाक्य आदि ग्रामवासी मौजूद रहे ,,,,,,,,,,,
प्रयागराज-दिनांक 6 जनवरी 2023 को माघ मेले के प्रथम स्थान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगभग 5 लाख 10 हजार लोगों ने मेला क्षेत्र में बनाए गए 14 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई,
प्रयागराज-दिनांक 6 जनवरी 2023 को माघ मेले के प्रथम स्थान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगभग 5 लाख 10 हजार लोगों ने मेला क्षेत्र में बनाए गए 14 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई, इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात से ही मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मेला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान, अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी एवं श्री दयानंद प्रसाद…
केजरीवाल बोले- इस दर्दनाक मौत की भरपाई नहीं, अंजलि के परिवार को ₹10 लाख मिलेंगे
दिल्ली के कंझावला हादसे में जान गंवाने वाली अंजलि के परिवार को 10 लाख रुपए मिलेंगे। शुक्रवार शाम दिल्ली सरकार ने इस सहायता राशि को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंजलि की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती।उधर, छठे आरोपी आशुतोष की गिरफ्तारी के बाद सातवें आरोपी अंकुश खन्ना ने सुल्तानपुरी थाने में सरेंडर कर दिया। अब सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।हादसे से पहले के दो वीडियो शुक्रवार शाम को सामने आए।…
राजधानी में कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले, शिमला-मसूरी से भी ज्यादा ठंडी दिल्ली
देशभर में शीतलहर जारी है। राजधानी दिल्ली के कई जगहों पर पहाड़ी इलाकों से नीचे पारा चला गया। शिमला, मसूरी से भी ज्यादा ठंडा दिल्ली रहा। आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 3.7, मसूरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले हुईं। इधर, देश के 10 सबसे सर्द रात वाले शहरों में मध्यप्रदेश के 4 दर्ज किए गए हैं। छतरपुर का नौगांव देश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां रात का तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…
लॉ फैकल्टी के 8 स्टूडेंट्स बने असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजीनियरिंग के 11 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग के सहायक प्रोफेसर के घोषित परिणामों में लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों ने सफलता अर्जित की है। विधि संकाय के अजीत कुमार, अरिजिता वर्मा, प्रीति रावत, सचिन सिंह यादव, वीना गंगवार, अनुज यादव, निखिल विश्वकर्मा, कंचन पाठक का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुआ है।उच्च शिक्षा आयोग में लखनऊ विश्वविद्यालय के अन्य संकाय के छात्र भी सफलता अर्जित कर चुके हैं।अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि सफल छात्र छात्राओं के अनुभव और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन से कनिष्ठ छात्रों को…
लखनऊ के विधि विश्वविद्यालय में प्रोमोशन के इंटरव्यू में नियमों की अनदेखी का लगा आरोप
लखनऊ का डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से जुड़ा नया विवाद सामने आया हैं। विधि विश्वविद्यालय में शनिवार से शुरु हो रहे फैकल्टी के प्रमोशन इंटरव्यू में नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगा है।मामले की शिकायत सीएम योगी के अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से भी की गई हैं। वही इस मसले पर विश्वविद्यालय प्रशासन फिलहाल कुछ भी बोलने से बचता दिख रहा हैं।दरअसल विधि विश्वविद्यालय में लंबे समय बाद फैकल्टी प्रोमोशन के लिए इंटरव्यू शेड्यूल की किए गए हैं। 6 फैकल्टी मेंबर्स के इंटरव्यू की शुरुआत…
रैन बसेरों का किया मेयर और निदेशक ने निरीक्षण
मेयर संयुक्ता भाटिया और निदेशक निकाय नेहा शर्मा ने शुक्रवार रात में आलमबाग, चारबाग, हुसैनगंज, हनुमान सेतु, आईटी, डालीगंज, चौक, ठाकुरगंज, राजाजीपुरम, हज़रतगंज में रैन बसेरों का निरीक्षण किया। झारखंड से इलाज कराने आए इरशाद ने बताया कि वह रैन बसेरा की सुविधाओं से संतुष्ट हैं।उत्तराखंड के राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के माता-पिता का देहांत हो गया था। वह राजधानी की एक निजी संस्था में नौकरी कर रहे थे। नौकरी चले जाने के कारण बेरोजगार हो गए। इसलिए रैन बसेरे में रह रहे हैं। निरीक्षण के दौरान…
चीन में टेंट में रखे जा रहे शव, देश विदेश में बढ़ रहा है कोरोना का खतरा
चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 228 नए मामले सामने आए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस की संख्या 2,503 है।इधर, चाइना कम्युनिस्ट पार्टी पर नजर रखने वाली ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के मुताबिक, चीन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहां…
भारत को श्रीलंका से पहली बार घर में सीरीज हारने का खतरा, जानिए पिच रिपोर्ट
भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच का नतीजा सीरीज का रिजल्ट तय करेगा। अभी तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।ऐसे में टीम इंडिया पर श्रीलंका से पहली बार अपने घर में सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। भारत ने 4 साल पहले 2019 में अपने घर में द्विपक्षीय सीरीज गंवाई थी। तब उसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था। उसके बाद से भारत ने अपने घर में लगातार 11…
वजन घटाने के लिए लगातार 40 दिन भूखे रहे, 34 की उम्र में मौत आज भी रहस्य
आज कहानी पी.यू. चिनप्पा की। ये तमिल सिनेमा के वो सुपरस्टार थे, जिनके साथ फिल्मी सितारों को भगवान की तरह पूजे जाने का रिवाज शुरू हुआ। चिनप्पा गायक थे, पहलवान थे, तलवारबाजी भी जानते थे और लठ चलाना भी। जब ये गाते थे तो स्टेज पर नोटों की बरसात होती थी। पहलवानी के कारण शरीर भारी हो गया और हीरो के रोल मिलने में दिक्कतें आईं तो चिनप्पा ने लगातार 40 दिनों तक भूखे रहकर अपना वजन कम किया और इसके बाद लगातार हिट फिल्में दीं। चिनप्पा ही पहले एक्टर…
रीना रॉय की जन्मदिन पर कुछ खास किस्से, जानिए
70 और 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली रीना रॉय का आज 66वां बर्थडे है। उन्होंने 5 दशक के करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया है। लेकिन इतने लंबे करियर के बावजूद उन्हें सिर्फ एक फिल्मफेयर अवाॅर्ड मिला। रीना रॉय की पर्सनल लाइफ भी उतार-चढ़ाव भरी रही। छोटी थीं तो मां-बाप का तलाक हो गया। घर की माली हालत ठीक नहीं थी तो रीना ने क्लब में डांस किया। फिल्मों में आईं तो 11 साल बड़े शत्रुघ्न सिन्हा से अफेयर रहा लेकिन 7 साल…
23 साल बाद ले रहे सुपरस्टार थलपति विजय तलाक का फैसला, फैंस को हुई स्टार कपल की चिंता
सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वरीसू को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल, इन दिनों खबरें आ रही हैं कि थलपति विजय अपनी पत्नी संगीता से तलाक लेने जा रहे हैं। शादी के 23 साल बाद अलग होने का फैसला ले रहा है।तलाक को लेकर खबर तब आई जब संगिता फिल्म मेकर एटली की पत्नी के बेबी शॉवर से नदारद थीं। इसके बाद उन्हें वरिसू के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर…
