पूरी दुनिया में आज क्रिसमस का जश्न, UAE एयरलाइन्स के प्लेन ने पहनी सैंटा कैप

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पब्लिक सर्वेंट्स, चैरिटी वर्कर्स को फोन करके क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने मिलिट्री अफसरों और कई डिप्लोमैट्स को भी सरप्राइज कॉल किया। इधर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अमीरात एयरलाइन्स ने भी हॉलिडे मूड में दिखाई दी। एयरलाइन्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक प्लेन सैंटा के कैप में दिख रहा है। वीडियो में रेनडियर प्लेन को खींचते दिखाए गए हैं। ये बिलकुल ऐसी ही दिख रहा है जैसा हमने हमेशा सैंटा को आते हुए देखा है। एयरलाइन्स ने वीडियो के…

भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का लगा ब्रेक, राहुल आज राजघाट और अटल समाधि जाएंगे, अगला पड़ाव UP

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि और विजय घाट जाएंगे। पहले राहुल 24 दिसंबर को इन लोगों की समाधियों पर श्रद्धांजलि देने जाने वाले थे, लेकिन देर होने की वजह से उन्होंने अपना प्लान बदल दिया था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई। यहां कांग्रेस की यह यात्रा 9 दिन यानी 2 दिसंबर तक के रेस्ट पर रहेगी। 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में यात्रा की एंट्री होगी।इसके बाद…

यूपी के 10 शहरों में जल्द शुरू होंगी हवाई सेवाएं, सीएम योगी ने अकासा एयर लाइंस शुरू किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अकासा एयरलाइंस सेवा का शुभारंभ शनिवार को किया। लखनऊ से अकासा एयर की पहली उड़ान शुरू होने की पूर्व संध्या पर एयरलाइंस के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पहला बोर्डिंग पास दिया। लखनऊ से बेंगलुरू और मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस अपनी सेवा शुरू कर रहा हैसीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में 5 बार लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था। आज उनकी जयंती पर लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरु के लिए नई हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। यह हम सभी के…

क्रिसमस डे को ध्यान में रखते हुए मुख्य चौराहों पर रहेगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स, हजरतगंज में ट्रैफिक का किया गया बदलाव

लखनऊ में क्रिसमस के चलते प्रमुख चर्चों के बाहर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही मुख्य चौराहों और बाजारों में हुड़दंग करने वालों पर विशेष तौर पर निगाह रखी जा रही है। वहीं हजरतगंज समेत क्रिसमस को देखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।जेसीपी कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि क्रिसमस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।चर्च के बाहर और आसपास पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। अराजकतत्वों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी।खुले में शराब पीने…

निकाय चुनाव और यूपी के नए संगठन पर हुई योगी की पीएम से बात

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। यूपी में बीते दिनों हुए उप-चुनाव के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। सूत्रों की माने, तो हाल ही में हुए उप-चुनाव के आए नतीजे और आगे आने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी दोनों ने मंथन किया। 1 घंटे 30 मिनट की मुलाकात में 6 MLC सीटों के ऐलान, समिति और बोर्ड पदाधिकारियों का गठन और यूपी बीजेपी के नए संगठन पर बात हुई।इसके अलावा मुलाकात के दौरान सीएम योगी के हाथों में एक…

योगी के सामने कुमार विश्वास बोले- कवि घबराए हुए हैं, बाहर देखने गए कि महाराज जी कैसे आए

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को एक कवि सम्मेलन हुआ। इसमें मशहूर कवि कुमार विश्वास ने सीएम योगी आदित्यनाथ की चुटकी ली। सीएम के सामने कुमार ने कहा, ”आज कई कवि बहुत घबराए हुए हैं। आधे कवि तो बाहर देखने पहुंच गए कि महाराज जी गाड़ी से आए हैं या बुलडोजर से आए हैं। वह हमसे आने से पहले पूछ रहे थे कि महाराज जी कैसे आते हैं।”कुमार विश्वास ने कहा, ”यहां तो रोमियो एस्कॉर्ट लग गया है। महाराज जी ने ऐसी हालत…

एयरपोर्ट पर दिखीं बेशर्म रंग विवाद के बीच दीपिका पादुकोण

फिल्म ‘पठान’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों मे हैं। हाल ही में फिल्म पठान में दीपिका के ‘बेशर्म रंग’ गाने को लेकर काफी बवाल मचा है। इस बीच दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका ग्रे कलर के ट्रैक सूट में काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान आर्यन कैजुअल लुक में काफी…

विवेक अग्निहोत्री Y+ सिक्योरिटी के साथ मॉर्निंग वॉक करते दिखे तो भड़के लोग- कहा- टैक्स पेयर्स के पैसे से स्टाइल मार रहे हो

द कश्मीर फाइल्स बनाने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो Y+ सिक्योरिटी के साथ मॉर्निंग वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने की ये कीमत चुकानी पड़ रही है कि उन्हें अपने देश में ही में कैद होकर रहना पड़ रहा है।दरअसल विवेक अग्निहोत्री की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सरकार की तरफ…

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा ने की सुसाइड तो एक्टर शीजान खान गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में वालिव पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को अरेस्ट कर लिया है। शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुनिषा के परिवार की शिकायत के आधार पर IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शीजान को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।गौरतलब है कि तुनिषा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद तुनिषा की मां ने अभिनेता शीजान पर…