124 दिनों से दे रहीं विधवा महिलाएं धरना, महिला किसानों ने कहा – हमारी जमीन वाटर पार्क के अंदर है

लखनऊ से 33 किमी दूर, इटौंजा ओवरब्रिज के पास विधवा किसान महिलाएं बीना, राजेश्वरी, उर्मिला और ललिता धरना दे रही हैं। उनके साथ 15 और किसान भी हैं। ये सभी पिछले 124 दिनों से अपनी जमीन के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका आरोप है कि नीलांश वाटर पार्क के मालिकों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।दैनिक भास्कर के रिपोर्टर धरनास्थल पर पहुंचे। 124 दिनों से धरना दे रही महिलाओं से बात की। उस आंदोलन स्थल को भी देखा, जहां पिछले दिनों बरसात होने पर घुटनों तक पानी…

सेना में भर्ती के नाम ठगी करने वाला फर्जी कप्तान गिरफ्तार, वर्दी पहनकर गांठता था रौब

यूपी STF ने बुधवार को मिलैट्री इन्टेलीजेन्स की सूचना पर सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया। वह कैप्टन की वर्दी पहनकर बेरोजगारों को सेना और पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। उसके बाद पैसे लेकर भाग जाता था। STF गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती के नाम पर ठगी की सूचना मिली थी। इस पर एक टीम बनाकर संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। बुधवार…

1.85 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता दी और यूक्रेन कभी अकेला नहीं होगा: जो बाइडेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस से युद्ध शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले। व्हाइट हाउस में इस मुलाकात के बाद US प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेनियन दुनिया के सामने आदर्श रख रहे हैं।इस बीच बाइडेन प्रशासन ने घोषणा की कि वह यूक्रेन को 1.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान करेगा। इसमें पैट्रियट मिसाइल बैटरी के लिए धन मुहैया कराना भी शामिल है।हालांकि बाइडेन ने बाद में यह भी कहा, “यह सिस्टम एस्केलेट्री नहीं डिफेंसिव है… हमें…

CSK और SRH किस किस पर खेल सकती है दांव; जानिए सभी टीमों की जरूरत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन से पहले मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर 2022 को होगा। कोच्चि में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होने वाली नीलामी में सभी 10 टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से बोली लगाएंगी।टीमों की ऑक्शन स्ट्रैटजी का खुलासा तो शुक्रवार को ही होगा। उससे पहले इस खबर में हम जानने की कोशिश करेंगे कि सभी टीमों की जरूरतें क्या हैं? किस टीम के पर्स में कितना अमाउंट है? कौन सी टीम किन प्लेयर्स को टारगेट करेंगी?2023 के IPL सीजन में कुल 10 टीमें होंगी। एक टीम…

अमिताभ को याद आए मां के जीवन के आखिरी पल, बोले- उन्हें बचाने की कोशिश में लगे डॉक्टर से मैंने कहा, उन्हें जाने दो

अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन ने आज ही के दिन यानी 21 दिसंबर 2007 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि है, इस मौके पर बिग-बी ने मां के साथ बीते आखिरी क्षणों को याद करते हुए बेहद इमोशनल ब्लॉग शेयर किया है। उनके इस ब्लॉग को पढ़कर खुद सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए।21 दिसंबर का दिन को याद करते हुए अमिताभ ने लिखा- ‘मां अपने स्वभाव की तरह ही शांति से चली गईं। उस वक्त मैंने डॉक्टरों को बार-बार उनके नाजुक से दिल…

कब शुरू हुआ मल्टीस्टारर फिल्म बनने का सिलसिला, आइये जानते हैं

23 दिसंबर को सिनेमाघरों में फिल्म सर्कस रिलीज होने वाली है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, अश्विनी कालसेकर, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, विजय पाटकर, सिद्धार्थ जाधव, सुलभा आर्या जैसे स्टार हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है। ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म है जिसे सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को लगभग 2800 से 3200 तक के स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। देखना ये होगा कि ये मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स…

जयदीप अहलावत करीना कपूर की अगली फिल्म में आएंगे नजर, अब अगले दो साल तक डेट्स नहीं

पॉपुलर एक्टर जयदीप अहलावत की हालिया रिलीज फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को आडियंस खूब पसंद कर रही है। फिल्म में जयदीप के काम को काफी सरहाया गया है। जयदीप की मानें तो इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा और अब वे अपने इस पड़ाव से काफी संतुष्ट हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, जयदीप ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं।वो उन लोगों का बड़प्पन है, वो बड़े लोग हैं ऐसा कुछ नहीं होता…