अब गौमूत्र से बनेगा हाइड्रोजन, फेस बायोमेट्रिक से होगी गोवंश की पहचान

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र और IIM अहमदाबाद के प्रो. अमित गर्ग के मार्गदर्शन में इंडियन बायोगैस एसोसिएशन और टेक मशीनरी लैब ने मिलकर गौ एप बनाया है।इस एप और गोमूत्र से बायो हाइड्रोजन बनाने का डेमो 9 दिसंबर को दिया जाएगा। गौ एप पर गोवंश की पूरी जानकारी रहेगी। फेस बायोमेट्रिक की तरह गोवंश के चेहरे से उनकी पहचान एप के जरिये होगी। फिलहाल कानपुर रोड सरोजनी नगर स्थित कान्हा उपवन की कुछ गायों का डाटा इस एप में दर्ज है।इस मौके पर…

प्रवेश समिति ने एल यू में डुअल डिग्री पर लगाई मोहर, UGC से मिला था रिकमेन्डेशन

लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश और परीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को हुई। प्रवेश समिति की बैठक में एक साथ यूजी और पीजी में दो डिग्री करने (डुअल डिग्री) को विश्वविद्यालय में लागू करने की अनुमति दी गई। साथ ही एमसीक्यू परीक्षा की ओएमआर शीट भी नियमानुसार दिखाने के प्रस्ताव पर मोहर लगी। लिखित परीक्षा की कॉपियों की तरह अब एमसीक्यू आधारित परीक्षाओं की ओएमआर शीट आरटीआई के माध्यम से देखी जा सकेंगी। जिसके लिए 300 रुपए प्रति विषय शुल्क छात्रों को देना होगा। अभी तक ओएमआर शीट दिखाने के लिए…

PAK फौजी का सिर काटकर तालिबान ने शव पेड़ पर लटकाया, लोगों से कहा- जनाजे में शामिल न हों

पाकिस्तान सरकार और TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के बीच सीजफायर खत्म होने का असर नजर आने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TTP ने अफगानिस्तान की बॉर्डर से सटे खैबर पख्तूख्वा में एक पाकिस्तानी सैनिक का कत्ल किया। इसके बाद उसका शव पेड़ पर लटका दिया। डेड बॉडी के साथ एक धमकी भरी चिट्ठी भी लगाई। इसमें स्थानीय लोगों से कहा गया था कि कोई भी मरने वाले के जनाजे में शिरकत न करे, वरना अंजाम बुरा होगा।मारे गए पाकिस्तानी फौजी का नाम रहमान जमान बताया गया है। अफगानिस्तान के जर्नलिस्ट…

बांग्लादेश में अक्षर को मिल सकता है मौका; देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को मीरपुर में खेला जाएगा। इसी मैदान पर पहला मैच एक विकेट से गंवाने वाली टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीरीज में बने रहने की है। इस मुकाबले में हार का मतलब बांग्लादेश में लगातार दो वनडे सीरीज भी गंवाना होगा। दोनों टीमों के बीच बांग्लादेश में आखिरी सीरीज 2015 में हुई थी। उसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। इस खबर में आगे दूसरे मैच के दौरान मौसम का संभावित हाल,…

AAP या BJP, कौन करेगा दिल्ली MCD पर राज, 42 केंद्रों पर काउंटिंग सुबह 8 बजे से

दिल्ली नगर निगम में भाजपा या आम आदमी पार्टी में से किसका राज होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 42 केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के 10,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस…

गुजरात में कांग्रेस AAP के लिए रास्ता बनाने लगी, RSS 8 दिन पहले एक्टिव हुआ

मैं 10 नवंबर को गुजरात चुनाव की रिपोर्टिंग के लिए अहमदाबाद पहुंचा तो लगा ही नहीं कि यहां 20 दिन बाद चुनाव होने जा रहे हैं। न कहीं झंडे, न बैनर, न कोई नेता सड़क पर नजर आ रहे थे। चाय की गुमटियों पर भी चुनाव की चर्चा नहीं थी। अहमदाबाद से शुरू हुए इस सफर के 7 पड़ाव थे। इनमें वडनगर, मानसा, पिपलिया, द्वारका, जामनगर, गोधरा और मोरबी शामिल रहेवडनगर PM नरेंद्र मोदी का गांव है और यहां की रिपोर्टिंग हमारी प्लानिंग का हिस्सा थी। मैं अहमदाबाद से वडनगर…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को राज अनादकट ने कहा अलविदा, पढ़िए पूरी खबर

फेमस टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट ने शो से अलविदा कह दिया है। काफी समय से राज शो में नहीं नजर आ रहे थे, इस दौरान फैंस को शो में उनके वापसी की उम्मीद थी। लेकिन अब इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए राज का रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए राज ने बताया कि वो अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं।राज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए शो…

रियाज सिर्फ गले से नहीं होता, दिमाग से भी होता है : सिंगर शिल्पा राव

शिल्पा राव इस समय बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। उनके लिए जमशेदपुर की मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर मुंबई तक का सफर आसान नहीं था, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने इस सफर को पूरा किया और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। शिल्पा ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटिड हो चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड से लेकर ग्लोबल इंडियन म्यूजिक एकेडमी अवॉर्ड्स तक अपने नाम कर रखा है। शिल्पा ने हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत की और कहा कि…

दिल्ली की यूट्यूबर गिरफ्तार जिसने बिजनेसमैन को हनी ट्रैप किया,

दिल्ली पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है जिसने एक बिजनेसमैन काे हनीट्रैप करके उससे 80 लाख रुपए लूटे थे। नमरा कादिर नाम की इस यूट्यूबर ने प्राइवेट कंपनी के मालिक को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।कादिर को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। कादिर का पति और मामले में सह-आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे ढूंढने…