शाहगंज(जौनपुर)कई दिनों से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय प्रेषित कर दिया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताखा पश्चिम निवासी अभिषेक यादव पुत्र सीताराम यादव पर गांव के ही एक किशोरी को अपहरण कर लेने का आरोप है जिसपर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दिया।जिसपर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही थी।मंगलवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली उक्त वांछित अभियुक्त शाहगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ा कहीं भागने…
Day: November 2, 2022
गौतमबुद्ध नगर: नियुक्ति घोटाला आरडब्ल्यूए के महासचिव राजेंद्र नागर ने सीएम को फिर लिखी चिट्ठी, खोली जिम्मेदार अफसरों की पोल
गौतमबुद्ध नगर: नियुक्ति घोटाला आरडब्ल्यूए के महासचिव राजेंद्र नागर ने सीएम को फिर लिखी चिट्ठी, खोली जिम्मेदार अफसरों की पोल ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में हुए फर्जी नियुक्ति मामले में सेक्टर गामा-1 आरडब्ल्यूए के महासचिव राजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्पीड पोस्ट से एक पत्र भेजा है। पत्र में राजेंद्र सिंह ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी जांच में घालमेल करके अपनों को बचाना चाहते हैं। अधिकारी अपने बेटे, नाती, भतीजे और रिश्तेदारों को बचाने के लिए एक एजेंसी के जरिए नियुक्ति करने का बहाना बना…
गौतमबुद्ध नगर : एनटीपीसी किसान आंदोलन, दादरी विधायक के दरवाजे पर धरने पर बैठे सैकड़ों किसान, मोबाइल स्विच ऑफ और दरवाजा बंद
गौतमबुद्ध नगर: दादरी विधायक के दरवाजे पर बैठे सैकड़ों किसान, मोबाइल स्विच ऑफ और दरवाजा बंद ग्रेटर नोएडा में दादरी क्षेत्र के किसान नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन के विद्युत संयंत्र के खिलाफ 2 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज किसानों का विरोध प्रदर्शन तीखा हो गया। पुलिस के साथ झड़प हुई हैं। किसान नेता सुखबीर खलीफा समेत 13 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। अब अपनी मांगों को लेकर और किसान नेताओं की रिहाई के लिए सैकड़ों किसान दादरी के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर के…
प्रयागराज ; जिलाधिकारी की अध्यक्षता में देव दीपावली पर्व के भव्य एवं दिव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में 07 नवम्बर, 2022 को देव दीपावली पर्व को भव्य एवं दिव्य रूप में मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। देव दीपावली पर्व के अवसर पर 11 लाख दीपों से संगम सहित अन्य घाटों को सजाया जायेगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ अन्य लोगो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। दीपों को अच्छे एवं व्यवस्थित ढंग से जलाने के लिए सेक्टर वार व्यवस्था किए…
प्रयागराज : जिलाधिकारी ने नैनी में पावर ट्रांसफार्मर का फीता काटकर शुभारंभ किया
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को नैनी स्थित सिरडी साई इलेक्टिकल लिमिटेड नैनी में पावर ट्रांसफार्मर का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा टेªलर पर लगे ट्रांसफार्मर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी बंद कार्य की शुरूआत करना बहुत ही कठिन कार्य होता है और ये कार्य बंद पड़ी कारखाना की शुरूआत उसमें आपका (सीईओ) का बहुत बड़ा योगदान है। आपका लगन एवं परिश्रम काबिले तारीफ है। ये कारखाना एक बेहतरीन…
टीम इंडिया का प्लेइंग XI कैसा होगा ? दिनेश कार्तिक की चोट ने बढ़ाई कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से होना है। टीम इंडिया के प्लेइंग XI में क्या कोई बदलाव देखने को मिलेगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है। भारत को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी सी बढ़ गई है। वहीं दिनेश कार्तिक पिछले मैच में बैक इंजरी से परेशान नजर आए थे और दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान उन्हें मैदान से लौटना पड़ा था और उनकी जगह ऋषभ पंत ने…
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के ही गृह जिले बिलासपुर में हालात सामान्य नही
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बागियों से जूझती नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के ही गृह जिले बिलासपुर में हालात सामान्य नहीं है। खबर है कि उनकी कोशिशों के बाद भी कई बागी शांत होने के लिए तैयार नहीं हैं। खास बात है कि यह है कि टिकट नहीं मिलने पर मैदान में उतरे नेताओं में नड्डा के कुछ वफादार भी शामिल हैं। राज्य में 12 नवंबर को मतदान होना है।बिलासपुर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। फिलहाल, तीन भाजपा और एक सीट…
ट्विटर के कर्मचारियों को करना होगा 12 घंटे की नौकरी, सातों दिन करना होगा काम
टेस्ला के मालिक ने अभी-अभी ट्विटर को खरीदा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलाव से जुड़े कुछ बड़े फैसले लिए हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि इससे कर्मचारियों को भारी नुकसान हो रहा है। सीएनबीसी सूत्रों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कुछ ट्विटर इंजीनियरों को दिन में 12 घंटे और सप्ताह में सातों दिन काम करने के लिए कहा गया है। ट्विटर के प्रबंधकों ने कर्मचारियों से कहा है कि एलन मस्क के नए फैसलों को तय समय में पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त घंटे काम…
कॉर्मैक रोथ ने 25 की उम्र में तोड़ा दम , कैंसर से हारे जंग
हॉलीवुड जगत से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। संगीतकार और अभिनेता टिम रोथ के बेटे कॉर्मैक रोथ का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया । उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। कॉर्मैक रोथ ने 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार ने एक बयान में कहा, 16 अक्टूबर को रोथ ने ‘अपने परिवार की मौजूदगी में शांति से अंतिम सांस ली, जो उसे बेहद प्यार करता…
रैपर टेकऑफ की गोली मारकर हत्या , खेल-खेल में बढ़ गया था विवाद
सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और कलाकार की हत्या की खबर सामने आई है। मिगोस के रैपर टेकऑफ की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह ह्यूस्टन में बॉलिंग कर रहे थे। घटना के वक्त टेकऑफ के साथ 2 और रैपर मौजूद थे। फायरिंग में टेकऑफ की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि, कुआवो की हालत नाजुक है। वहीं ऑफसेट भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।टेकऑफ की उम्र सिर्फ 28 साल है और वह अपने काम की वजह से कम वक्त…
SRK के बर्थडे पर किया ट्वीट और केआरके ने खुद को बताया शाहरुख खान से भी बड़ा स्टार
दरअसल एक ट्विटर यूजर ने केआरके को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘सर, ये पृथ्वी के सबसे बड़े मूवी स्टार का बर्थडे टाइम है, विश तो करो।’ ट्विटर यूजर के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा, ‘नहीं आज मेरा जन्मदिन नहीं हैं। थैंक्स।’ ट्विटर यूजर ने इस ट्वीट में शाहरुख खान को पृथ्वी का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया था, जबकि केआरके खुद को उनसे भी बड़ा मान रहे हैं।केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स की वजह से ट्रोल होते हैं, ऐसे में एक बार फिर वो बुरी…
