कोरोना महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी चोट पहुंचाया था। हालांकि, अब स्थिति बदलती दिख रही है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दो अंकों की वृद्धी देखी गई है। यह आंकड़ा अब 13.5% हो चुका है। भारत के लिए राहत की बात यह है कि उसके जीडीपी में सुधार ऐसे समय में हुआ है जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं संघर्ष करती दिख रही रही हैं। चीन तो मंदी की ओर जा रहा है।विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च 2020 में देश…
Day: September 1, 2022
पता होता राजनीति इतनी गंदी होगी, तो इसमें कभी नहीं आती :ममता बनर्जी बोलीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठा दिए हैं। खास बात है कि प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से मंगलवार को अभिषेक बनर्जी को समन भेजा गया है। उन्हें कोयला घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। सीएम बनर्जी ने एजेंसियों की तरफ से मिल रहे समन को ‘खुली हिंसा’ बताया है। हाल ही में उन्होंने 2024 चुनाव को अपनी ‘आखिरी जंग’ बताया था।तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी ने कहा, ‘एजेंसी के समन केवल प्रतिशोध की राजनीति नहीं है, यह खुली…
एलजी सक्सेना भ्रष्टाचार के आरोपों पर एक्शन में दिखेंगे
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं। राजनिवास के सूत्रों ने बताया कि आप विधायक आतिशी, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक समेत पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ कानून का सहारा लिया जाएगा।आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सोमवार और मंगलवार को पार्टी के विधायकों ने इस मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा और नारेबाजी की थी। इस दौरान उपराज्यपाल के खिलाफ जांच कराए जाने की मांग…
‘मैंने और छोटे ने गणेश जी का स्वागत किया… शाहरुख़ खान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उनके घर पर भी गणपति बप्पा विराजे हैं। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि गजानन का स्वागत उनके साथ ही उनके छोटे बेटे अबराम खान ने किया है। शाहरुख खान के पोस्ट में वो और अबराम पूरी तरह से नहीं दिख रहे हैं, जबकि गणेश जी की प्रतिमा साफ नजर आ रही है।शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में…
ऑस्कर नाॅमिनेशन की रेस में 4 फिल्मों ने मारी है बाजी
2023 ऑस्कर में कौन सी इंडियन फिल्म शामिल होगी, इसको लेकर अभी से कयास लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रेस में RRR, द कश्मीर फाइल्स और रॉकेट्री द नंबी जैसी फिल्में शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी को भी ऑस्कर में भेजे जाने की चर्चा जोरों पर है। यह बहुत आसान प्रक्रिया होती है। जब एक नॉमिनेशन हो जाता है तो एकेडमी में शामिल सभी मेंबर्स के लिए कैटेगरी खोल दी जाती है जिसमें से वे सभी मेंबर्स हर कैटेगरी के लिए विनर का चुनाव…
डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव के ऊपर से वेंटिलेटर न हटाने का लिया फैसला; हार्ट बीट और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। उनके भाई ने बताया कि राजू को 100 डिग्री बुखार है। ऐसे में डॉक्टरों ने वेंटिलेटर न हटाने का फैसला लिया है। हालांकि, उनकी हार्ट बीट, बीपी और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। एक दिन पहले डॉक्टर वेंटिलेटर हटाने पर विचार कर रहे थे। मगर, उनको फिर से बुखार आने पर डॉक्टरों ने अपना फैसला बदल दिया। 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद राजू का दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका ICU में इलाज हो…
जौनपुर : लेखपालों ने लगाया प्रभारी निरीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शाहगंज(जौनपुर): बुधवार को कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में लेखपाल जुट गए । बाइक चोरी की रपट लिखाने पहुंचे लेखपालों ने प्रभारी निरीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया । सूचना पर उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह वहां पहुंचे और उनके हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ । बाद में लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर दुर्व्यवहार की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की । जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तहसील परिसर में खुटहन सर्किल कार्यालय के बाहर खड़ी रोशन अली नामक लेखपाल की लाल रंग की अपाचे बाइक गायब हो…
