बरेली : मीरगंज के गांव कुतुबपुर निवासी महिला शांति देवी ने बताया उसका बेटा गांव की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था 3 साल पहले लड़की मेरे लड़के के साथ चली गई थी पुलिस ने लड़का लड़की को बरामद कर लड़के को जेल भेज दिया लड़की नाबालिक की उसे नारी निकेतन भेज दिया इस बात को लेकर लड़की के परिवार वाले दुश्मनी मानने लगे आज सुबह लड़की के परिवार के आदा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया जिससे जयराम 60 बर्षीय पुत्र भीमसेन उनकी…
Day: July 11, 2022
बरेली :वार्ड 45 के जिला पंचायत सदस्य पर फायरिंग, बाल बाल बचे सुनील कश्यप
बरेली : निवासी वार्ड संख्या 45 से भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार कश्यप रविवार को अपने साथियों योगेंद्र, वेद प्रकाश व जितेंद्र संग ग्राम पंचायत रौंधी मिलक निवासी जफर के घर ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे थे, उसी समय मिलक निवासी हिस्ट्रीशीटर मंजूर अहमद अपने भाई मसरूर वह इमरान सहित दो तीन अज्ञात लोगों के साथ वहां आया और गाली गलौज करते हुए अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। सुनील कश्यप ने एक कमरे में बंद होकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। साथ ही सुनील कश्यप ने बताया कि…
बरेली :बहेड़ी/आँवला मे शांतिपूर्ण ढंग से मना त्याग और वलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा
जिले के बहेड़ी क्षेत्रों में त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल- -अजहा शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े बंदोवस्त रहे। अधिकांश जगहों पर दोनों समुदाय के लोगों ने मिल जुलकर पर्व का आनंद लिया। लोगों ने एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद भी दी। ईद-उल-अजहा का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ शांति व सौहार्द भरे माहौल में मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में बकरीद की विशेष नमाज अकीदत के साथ अदा की व जीवन में उन्नति, खुशी,…
बरेली :घर मे घुस कर अकेली महिला के साथ बदस्लुकी
बरेली :देवरनियां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के साथ घर मे घुसकर छेड़छाड़ की और फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले मे एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।महिला का आरोप है,कि उसके गांव का रहने वाला नितिन पटेल उसके ऊपर बुरी नजर रखता है।वह डेढ माह पूर्व जब वह घर मे अकेली थी।तभी घर मे घुस आया,और छेड़छाड़ की शोरशराबे पर वह भाग गया। आरोप है,कि आरोपी अब उसपर शरीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाब बना रहा हैऔर धोखे से फोटो लेने…
बरेली :भाईचारे और सौहार्द की मिशाल देते हुए कवि गोष्ठी मे बँधा रहा समा
बरेली :बरेली 10 जुलाई सन् 1982 से नियमित मासिक काव्य गोष्ठी कराने वाली बरेली जनपद की लोकप्रिय साहित्यिक संस्था- कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय लक्ष्मी पुरम हार्टमैन में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ राजेश शर्मा के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़,धीर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर हुआ। वंदना मोहन चंद्र पांडेय ने प्रस्तुत की। कवि गोष्ठी में कवियों- शायरों ने सभी को ईद की बधाई देते हुए अपनी रचनाओं के…
बरेली :ट्विटर को चलता फिरता ऑफिस न बनाएं,शिकायत थाने भी आने दें
बरेली :बरेली एसएसपी के ट्विटर अकाउंट से हुआ एक ट्वीट सुर्खियों में है. ट्वीटर का स्क्रीन शॉट वॉट्सऐप पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही कुछ लोग इस ट्वीट की आलोचन भी कर कर रहे हैं. एसएसपी बरेली के नाम से बने ट्विटर हैंडल से ट्विटर को चलता-फिरता कार्यालय ना बनाने की बात कही है. एसएसपी बरेली के ट्वीट में आम जनता से कार्य दिवस के दिन थाने या फिर क्षेत्राधिकारी, एएसपी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर शिकायत करने की बात कही है. इसके पीछे माना यह भी जा…
बहराइच: वन कर्मियों को देखते ही भागे शिकारी, तलाशी के दौरान गट्ठर में मिला सूकर का मांस।
बहराइच। जिले ककरहा रेंज के जंगल में शिकारियों ने जंगली सूकर का शिकार कर दिया। उधर वन कर्मी भी गश्त करते हुए पहुंच गए। वन कर्मियों को देख शिकारी सब कुछ छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने वीडियो में मौजूद चार शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग ककरहा रेंज में रविवार को वन दरोगा आलोक मणि तिवारी की अगुवाई में वन कर्मी गश्त कर रहे थे।वन दरोगा अमृत पुर पुरैना के निकट पहुंचे तो चार शिकारी आते दिखाई दिए। उनके साथ शिकारी कुत्ते भी थे।…
गिनती के बचे KCR सरकार के दिन: तेलंगाना भाजपा
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और करीमनगर से सांसद बंडी संजय ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केसीआर के राजनीतिक दिन गिनते के बचे हैं और टीआरएस में कई एकनाथ शिंदे हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर केसीआर के बयानों का जिक्र करते हुए संजय ने कहा, “आप एकनाथ शिंदे के बारे में बात कर रहे हैं, पहले अपनी पार्टी पर एक नजर डालें। मुझे लगता है कि टीआरएस में कई एकनाथ शिंदे हैं। केसीआर ने एकनाथ शिंदे का कई बार जिक्र किया है।…
गुरूद्वारे पर बकरीद के मौके पर फेंकी मीट की थैली, बरेली का माहौल बिगाड़ने की शाजिश,
बकरीद पर बरेली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इसके लिए नानकपुर स्थित श्री गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारे में मीट की थैली फेंक दी गई। सीसीटीवी में ऊपर से थैली गिरती दिख रही है लेकिन उसे फेंकने वाले नहीं दिख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोहाड़ापीर गुरुद्वारे में मीट की थैली रविवार रात फेंकी गई। गुरुद्वारे के सेवादार और प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी सिटी और सीओ के साथ प्रेमनगर पुलिस वहां पहुंच गई। कोहाड़ापीर के गुरुनानक सत्संग सभा में रात…
शाहरुख खान ने ईद के मौके पर फैन्स पर लुटाया प्यार, अबराम का भी दिखा अलग अंदाज
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर फैन्स का दिल जीत लिया और ईद (Eid 2022) के मौके पर फैन्स से रूबरू होते हुए उन्हें ईद मुबारकबाद दी। शाहरुख खान ईद (Eid al-Adha) के खास मौके पर छोटो बेटे अबराम खान (AbRam Khan) के साथ मन्नत (Mannat) की बालकनी में आए और फैन्स पर प्यार लुटाया। शाहरुख खान और अबराम खान के फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।याद दिला दें कि ईद और बर्थडे के खास मौके…
बर्थडे पार्टी के बाद गिरफ्तारी पर यूटूबर गौरव तनेजा ने क्या बताया, आइये जानें
ट्यूबर गौरव तनेजा (YouTuber Gaurav Taneja) ने नोएडा मेट्रो स्टेशन पर उनके और उनकी पत्नी रितु राठी द्वारा प्लान की गई जन्मदिन की पार्टी के बाद नोएडा पुलिस द्वारा उनकी हालिया गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ी है। मेट्रो स्टेशन पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ने के बाद नोएडा पुलिस ने गौरव को शनिवार रात को कुछ समय के लिए हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर ने अब एक बयान के जरिए जवाब दिया हैदरअसल, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की एक…
रणबीर कपूर बोले: मां बनते ही आलिया भट्ट के करियर पर लगेगा ब्रेक
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की किस्मत इन दिनों खूब चमक रही है। एक ओर रणबीर कपूर लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर दो-दो फिल्मों के साथ दस्तक देने वाले हैं। तो वहीं जल्द ही उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म शमशेरा (Shamshera) के जरिए एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीतने वाले हैं। इन दिनों वह इस फिल्म का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच कई इंटरव्यू के दौरान रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खूब…
बांग्लादेश जीता वेस्टइंडीज के दौरे का पहला मैच , 6 विकेट से जीता पहला वनडे मैच
बांग्लादेश की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां मेजबान टीम के खिलाफ बांग्लादेश की टीम को टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। दो मैचों की टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज ने 2-0 से जीती और तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की, जहां एक मैच बारिश के कारण कैंसिल हो गया था। हालांकि, अब बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के दौरे पर पहली जीत हासिल कर ली है।रविवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की…
पाकिस्तान में ईद उल अजहा पर बलि देने पर तीन गिरफ्तार, वजह क्या है
पाकिस्तान के फैसलाबाद में अहमदी समुदाय के तीन लोगों को ईद उल अजहा पर जानवर की बलि देने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनपर मुसलमानों की भावना आहत करने का आरोप है। एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में ही थे कि उन्हें पता चला कि अहमदी समुदाय के कुछ लोगों ने अपने घर के अंदर ही बलि दी है।लोगों ने छत पर चढ़कर देखा तो पता चला कि अहमदी समुदाय के कुछ लोगों ने एक बकरे की बलि दी है। वहीं कुछ लोग अलग दूसरे…
बदमाशों ने लाठियों से पीट-पीटकर बकरीद की नमाज अदा करके घर लौट रहे युवक को मार डाला, प्राइवेट पार्ट भी काटा
गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से सटे चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया पंचायत अंतर्गत पोस्टमारा पहाड़ी के पास सुनसान इलाके में रविवार को गुड्डूबाद गांव के अकबर अंसारी (45) की पीट पीटकर हत्या कर दी गई एवं शव को बगल के बास की झाड़ी में फेंक दिया गया। अपराधियों ने युवक का लिंग भी काटकर वहीं फेंक दिया था। जिससे घटना का तार अवैध संबंध से भी जोड़कर देखा जा रहा है।इस संबंध में मृतक के पिता लेखो मियां ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अकबर पिछले दो सालों…
क्या भारत अपनी सेना श्रीलंका में भेज रहा है, पूरी जानकारी विस्तार से
श्रीलंका में गृह युद्ध जैसे हालात हैं। यहां तक कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को उनके आधिकारिक आवास में भी घुस गए। उधर राष्ट्रपति राजपक्षे पहले ही आवास छोड़कर निकल चुके थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि भारत श्रीलंका में अपनी सेना भेज रहा है। हालांकि इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने बता दिया है कि आखिरकार सच्चाई क्या है।दरअसल, श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से…
