प्रशांत किशोर को कांग्रेस के शामिल करने के मुद्दे पर फिलहाल अब विराम लग गया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। इसकी पुष्टि न सिर्फ कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने की है, बल्कि खुद प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट कर की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को उनसे अधिक एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो साझा प्रयास के जरिए पार्टी की आंतरिक समस्याओं को हल कर उसको दोबारा जमीन से जुड़ने में मदद कर सके। इसके लिए पार्टी को बड़े बदलाव या…
Day: April 27, 2022
खार पुलिस स्टेशन ने फेक FIR दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ दर्ज की मेरी शिकायत- सोमैया
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराने खार पुलिस स्टेशन गए थे। नेता ने ट्वीट कर बताया कि पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। भाजपा नेता ने कहा, ‘मुझे मारने वाले गुंडों को बचाने के लिए यह आपराधिक साजिश है।’ एक दिन पहले ही उन्होंने आरोप लगाया था कि 23 अप्रैल को शोषण मामले में मुंबई पुलिस मेरा एक फर्जी FIR सर्कुलेट कर रही है। सोमवार शाम को सौमैया ने…
ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री से की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री जेरेमी क्विन से बातचीत की। यह बातचीत विमानन और जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर केंद्रित थी। राजनाथ ने ट्वीट किया कि ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री जेरेमी क्विन के साथ एक शानदार बैठक हुई। हमने दोनों देशों के लिए विमानन, जहाज निर्माण और अन्य रक्षा औद्योगिक कार्यक्रमों से संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की।बीते सप्ताह भारत की अपनी यात्रा के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने घोषणा की थी कि ब्रिटेन रक्षा…
