पाकिस्तानी सियासत में भूचाल आया हुआ है। देश की सत्ता डगमगा चुकी है। राजनीतिक अस्थिरता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। राजनीतिक और संवैधानिक संकट के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी लोगों को दी।पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने ट्वीट कर कहा, ‘आज, मैं बेहद संतुष्ट हूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि एनएसए का कार्यालय और एनएसडी एक असाधारण टीम के साथ जीवंत संस्थान हैं, जो पाकिस्तान को गौरवान्वित…
Day: April 5, 2022
नया माडल जेल मैनुअल तैयार कर रही सरकार, कई बिंदुओं पर किया गया फोकस : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि आपराधिक प्रक्रिया पहचान विधेयक (Criminal Procedure Identification Bill) लाने का मकसद देश की कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है। लोकसभा में विचार के लिए आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक पेश करते हुए अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार एक माडल जेल मैनुअल भी तैयार कर रही है जिसे राज्यों को भेजा जाएगा।अमित शाह ने आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक पर लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नए जेल…
विपक्ष ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ उठाई आवाज
पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में लगातार जारी बढ़ोतरी के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरते हुए विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामा करते हुए मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। करीब दो हफ्ते से लगभग रोजाना दामों में की जा रही वृद्धि से जनता पर पड़ रहे दोहरे बोझ का हवाला देते हुए विपक्षी दलों ने संसद में तत्काल महंगाई पर चर्चा की आवाज उठाई। महंगाई पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिये चर्चा कराने की मांग खारिज किए जाने पर विपक्ष ने राज्यसभा में हंगामा करते…
झारखंड कांग्रेस नेताओं की आज होगी प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की अध्यक्षता में दिल्ली में बैठक
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद, पार्टी राजनीतिक रणनीतियों पर जोरों-शोरों से काम कर रही है। झारखंड कांग्रेस के 25 नेताओं की आज, मंगलवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ बैठक है, जिसके लिए सबको दिल्ली बुलाया गया है। बता दें कि कमजोर कड़ियां को मजबूत करने के लिए अविनाश पांडे पूरी तरह से जुटे हुए हैंझारखंड कांग्रेस की यह बैठक अविनाश पांडे की अध्यक्षता में होगी। बैठक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने के कयास लगाए जा…
