द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर चारों ओर चर्चा है। फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म को उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और गोवा सहित दूसरे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई जा रही है। इसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए जिससे फ्री ही फ्री हो जाएगी। केजरीवाल के इस बयान…
Month: March 2022
इरफान खान के बारे में अमिताभ ने बाबिल को लिखा लेटर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया। उन्होंने इरफान खान के बेटे बाबिल खान को एक लेटर लिखा। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘Piku’ में अमिताभ बच्चन ने इरफान खान के साथ काम किया था। इरफान खान के बेटे बाबिल खान को लिखे लेटर में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि दोस्ती मौत के भी परे चली जाती है। इरफान खान के बेटे बाबिल ने बॉलीवुड के शहंशाह का ये लेटर अपनी इंस्टा पोस्ट पर शेयर किया है।17 मार्च 2022 को…
विधायक बनने के बाद भी नहीं बनाए गए मंत्री, योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में कई बड़े चेहरे बाहर,
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके साथ दो डिप्टी सीएम सहित 52 मंत्रियों ने भी सरकार चलाने की तैयारी की, लेकिन कई बड़े चेहरे चुनाव जीतने के बाद भी सरकार से बाहर हैं। आज योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 52 मंत्रियों के साथ शपथ ली। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में छह बड़े चेहरों के साथ मोहसिन रजा…
बुलडोजर का बढ़ा वर्चस्व, योगी के शपथ ग्रहण से पहले समर्थकों ने बुल्डोजर की उतारी आरती
उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद दोबारा सत्तासीन होने जा रही भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण शुक्रवार की शाम चार बजे यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा और योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा के समर्थक बेहद उत्साहित हैं। इससे पहले भाजपा के समर्थकों ने वाराणसी, मथुरा और राज्य के अन्य हिस्सों में मंदिरों में पूजा अर्चना की। कई जगहों पर योगी के जबरा फैन बुल्डोजर की पूजा करते नजर आए। भाजपा…
केंद्र के तमाम पदाधिकारियोंऔर मोदी की अगुवाई में योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मौर्य व पाठक बने डिप्टी सीएम
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत तथा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साïथ 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभारी और 20 राज्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की।योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी के इकाना स्टेडियम में दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल…
फर्रुखाबाद-संयुक्त निदेशक ने परखी पोलियो अभियान की जमीनी हकीकत कमालगंज सीएचसी के कोनी नगला, सुल्तानपुर और खेरे नगला का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद, :जिले में गत 20 मार्च से सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी जमीनी हकीकत को परखने के लिए शुक्रवार को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की कानपुर मंडल की संयुक्त निदेशक डॉ सरोजबाला ने कमालगंज सीएचसी के ग्राम कोनी नगला, सुल्तानपुर और खेरे नगला का निरीक्षण किया |डॉ सरोजबाला ने कुछ घरों में जाकर लोगों से पूछताछ भी की कि क्या पोलियो टीम आई थी | टीम ने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई या नहीं | बच्चा घर पर…
केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक बने उपमुख्यमंत्री, देखें- मंत्रिमंडल की पूरी सूची
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है। भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो उपमुख्यमंत्री और 50 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें से…
उप मुख्यमंत्री के लिए केशव प्रसाद मौर्य का नाम फाइनल!
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है। भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा जाएगा। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाम को चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को…
अप्रैल में 15 दिन बैंकों में नहीं होगा काम , रहेंगे बंद ?
1 अप्रैल- इस दिन शुक्रवार है और बैंकों की सालाना क्लोजिंग है. लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे. 2 अप्रैल- शनिवार. गुड़ी पड़वा, उगादी, नवरात्रि का पहला दिन, तेलुगू नववर्ष, सजिबू नोंगमपांबा पर्व के चलते इस दिन बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. 3 अप्रैल- रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे. 4 अप्रैल- सोमवार. सरहुल पर रांची में बैंक बंद रहेंगे. 5 अप्रैल- मंगलवार. बाबू जगजीवन राम जंयती पर हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे. 9 अप्रैल- शनिवार.…
पंजाब से आप विधायक जसवंत सिंह ने किया वादा पूरा, एक रुपया लेंगे वेतन, पेंशन भी छोड़ी
अपने व्यवसाय और परोपकारी कार्यों के लिए मशहूर अमरगढ़ के आप विधायक जसवंत सिंह वैसे तो अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाओं में तत्काल सुधार लाना चाहते हैं. उन्हें आने वाले महीनों में तेजी से कार्रवाई और बदलाव दिखाई देने की उम्मीद है. इसके साथ उन्होंने अपने वोटरों से चुनाव के दौरान किया गया अपना पहला वादा भी पूरा कर दिया है. जसवंत सिंह ने तनख्वाह के रूप में केवल एक रुपया लेने और पेंशन को छोड़ने का फैसला किया है. जसवंत सिंह ने कहा कि ‘जब…
राजस्थान रायल्स की टीम का कब किस टीम से होगा सामना
दुनिया के सबसे पापुलर टी20 लीग में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस बार 8 जगह 10 टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। बीसीसीआइ ने नए सीजन में दो नई टीम लखनऊ और गुजरात को उतारने का फैसला लिया है। मेगा आक्शन के बाद अब सारी टीमें आइपीएल में उतरने के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट का सबसे पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान के लिए भी यह सीजन अलग होने वाला है। राजस्थान ने हल्ला बोल के एंथम के साथ टूर्नामेंट में…
बाइडेन ने चीन को दी धमकी, अगर चीन ने रूस की मदद की तो आर्थिक नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे
अमेरिका ने रूस की मदद करने की वजह से चीन पर आर्थिक पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को साफ कर दिया है कि अगर चीन रूस को सहायता देता है तो गंभीर आर्थिक परिणाम हो सकते हैं। बाइडेन ने कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस विषय पर बातचीत की थी। उन्होंने ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय में NATO शिखर सम्मेलन और ग्रुप ऑफ सेवन मीटिंग के बाद यह बयान दिया।राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा…
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का आज इमरान खान करेंगे सामना, आइये जानते हैं
पाकिस्तान में आज विपक्ष के लाए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। इस लिहाज से पाकिस्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए आज का दिन खासा मायने रखता है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक ने नेशनल असेंबली सचिवालय के हवाले से बताया है कि इस अविश्वास प्रस्ताव पर सुबह 11 बजे चर्चा की शुरुआज करने की स्पीकर असद कैसद अनुमति देंगे। इसमें ये भी बताया गया है कि सचिवालय की तरफ से 15 प्वाइंट एजेंडा जारी किया गया है जिस पर आज चर्चा होगी।…
YouTube पर द कश्मीर फाइल्स को डालने की बात पर भड़के अनुपम खेर
विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की हालिया रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कमाई के मामले में महज 13 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 13 दिन के अंदर ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होते ही द कश्मीर फाइल्स ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है। द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) में अहम रोल अदा करने वाले कलाकार अनुपम खेर (Anupam Kher) ने…
संग्राम जाना चाहते है पायल रोहतगी को सपोर्ट करने कंगना के शो लॉक अप में,
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का शो लॉक अप (Lock Upp) तेजी से व्यूज बटोर रहा है। शो को अच्छी ऑडियंस मिल रही है और शो के कंटेस्टेंटेस को लेकर सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन देखने को मिलते हैं। शो की कंटेस्टेंट पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) को उनके मंगेतर संग्राम सिंह (Sangram Singh) खूब सपोर्ट करते हैं। पायल रोहतगी के चलते संग्राम शो के हर पल की खबर रखते हैं। संग्राम को लगता हैं कि पायल शो की एक मजबूत दावेदार हैं और वो उन्हे पूरा सपोर्ट भी करते है। इस…
दुबई के रेगिस्तान में शनाया कपूर ने दौड़ाई बाइक, फैन्स ने कहा- आपने गर्मी और बढ़ा दी
संजय कपूर और महीप कपूर की लाड़ली शनाया कपूर जल्द ही फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही शनाया सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। शनाया सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं, कभी उनका स्वीट तो कभी बोल्ड अंदाज अक्सर फैन्स को देखने मिलता है। इंस्टाग्राम पर शनाया कपूर की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। जब भी शनाया सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती हैं तो उनके फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए नहीं…
सरकार ने संसद में विपक्ष के दूर किए भ्रम, यूक्रेन युद्ध पर भारत की पैनी नजर
केंद्र सरकार रूस यूक्रेन युद्ध (Ukraine Russia conflict) के सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रख रही है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के नेतृत्व में विभिन्न मंत्रालयों के एक समूह की ओर से यूक्रेन रूस संघर्ष से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। सरकार की ओर से इस संकट से देश के व्यापार पर पड़ने वाले प्रभावों का भी आकलन किया जा रहा है।केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रश्नकाल के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेता नरेश गुजराल…
26 मार्च को सोनिया गांधी ने बुलाई प्रभारियों की बैठक
पांच राज्यों की हार से पार्टी के गहराए संकट के मद्देनजर सक्रिय हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अब संगठन चुनाव और पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके लिए 26 मार्च को कांग्रेस महासचिवों और सभी राज्यों के प्रभारियों की विशेष बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस का सदस्यता अभियान अपने आखिरी चरण में है और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अप्रैल-मई से पार्टी के संगठनात्मक चुनाव शुरू हो जाएंगे।राज्यों में पिछले कुछ सालों में पार्टी की लगातार सिकुड़ती जमीन की चुनौती को देखते हुए इस…
ओआइसी को कश्मीर पर प्रस्ताव पारित करने पर भारत ने आड़े हाथों लिया, झूठा और भ्रामक बताया
कश्मीर पर बेवजह टिप्पणी करने पर चीन को फटकार लगाने के बाद भारत ने अब इस्लामिक देशों के संगठन (ओआइसी) को कश्मीर पर प्रस्ताव पारित करने पर आड़े हाथों लिया है। ओआइसी सदस्यों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक पाकिस्तान में हुई थी। इसमें एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से कश्मीर समस्या का समाधान किए बगैर दक्षिण एशिया में शांति संभव नहीं है। भारत ने इस प्रस्ताव को झूठा व भ्रामक करार देते हुए कहा है कि…
रायबरेली:आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
डलमऊ/ रायबरेली: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटर का पेपर गुरुवार से प्रारंभ हो चुके हैं। हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा गुरुवार को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें मुराई बाग कस्बे के न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 453 छात्र छात्राओं में से 435 छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर परीक्षा दी वही 18 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे, वही इंटर में हिंदी की परीक्षा में 283 पंजीकृत छात्र छात्राओं में से 280 बच्चे उपस्थित रहे 3 बच्चे अनुपस्थित रहे। इसी दौरान शांति…
