टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस शो के हर किरदार की शानदार एक्टिंग के चलते दर्शक उन्हें काफी पसंद करते हैं। वहीं कई ऐसे भी कलाकार हैं जो आज भले ही इस शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन आज भी लोग उन्हें काफी याद करते हैं। एक ऐसे ही किरदार का नाम ‘दादी’ है। कपिल के शो में दादी के रोल को काफी काफी पसंद किया गया था। दादी का फेमस रोल शो में एक्टर कॉमेडियन अली असगरने निभाया था।…
Day: March 9, 2022
दर्शील सफारी का नया तेवर , ‘तारे जमीन पर’ के ईशान का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन,
दर्शील सफारी आज अपना 25वां जन्मदिन (Darsheel Safary Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं। आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म तारे जमीन पर की बदौलत दर्शील सफारी ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इस साइकोलॉजिकल ड्रामा में दमदार अभिनय के चलते दर्शील सफारी ने चार चांद ही लगा दिए थे। फिल्म में उन्होंने डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक बच्चे का रोल निभाया था जो कम बोलता था और चीजों को ठीक से समझ नहीं पाता था। इस फिल्म की शूटिंग के समय दर्शील महज 10 के ही थे…
वरुण सूद के पिता का रिएक्शन ब्रेकअप के बाद पहली बार आया सामने, दिव्या अग्रवाल के बारे में लिखी ये बात
बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल इनदिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में दिव्या ने अपने ब्वॉयफ्रेंड एक्टर वरुण सूद संग अलग होने का फैसला लिया। वरुण संग अलवाग की जानकारी खुद दिव्या ने सोशल मीडिया पर पर दी थी। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया कि वह और वरुण सूद अब साथ नहीं हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके दिव्या और वरुण के फैंस काफी निराश हुए थे। वहीं अब इन सबके बीच वरुण के पिता ने पहली बार…
सीतापुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया
सीतापुर: दिनांक 08 मार्च 2022 (सू0वि0) मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के अनुपालन में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर ’’श्री कुलदीप कुमार द्वितीय’’ के निर्देशानुसार आज दिनांक 08.03.2022 को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थान आनन्दी गेस्ट हाउस पुराना सीतापुर तहसील सदर सीतापुर में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। आर्यावृत बैंक तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के समन्वय से उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें लगभग-140 महिलाऐं एकत्रित रही। उक्त आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीश/सचिव, श्रीमती सुदेश कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा…
सीतापुर: सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान एवं जिला टीoबीo टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न की गई
सीतापुर: दिनांक 08 मार्च 2022 (सू0वि0) जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि दिनाँक 08.03.2022 को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, के अन्तर्गत 09 मार्च, 2022 से 16 मार्च, 2022 तक जनपद में चलाये जा रहे सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान (Active Case Finding) एवं जिला टी0बी0 टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारम्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान (Active Case Finding) के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद…
सीतापुर: राष्ट्रीय क्रमि मुक्ति दिवस मनाए जाने हेतु बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया
सीतापुर : दिनांक 08 मार्च 2022 (सू0वि0) जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज दिनांक 08.03.2022 को पूर्वान्ह 11.30 बजे सभागार कलेक्ट्रेट, सीतापुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाये जाने हेतु अर्न्तविभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 उदय प्रताप, डा0 डी0के0 सिंह, डा0 के0बी0 गौतम, आर.के.एस.के. कन्सल्टेन्ट शिवाकान्त, डी0ई0आई0सी0 मैनेजर डा0 सीमा कसौधन, बाल विकास एवं पुष्टाहार से जिला कार्यक्रम अधिकारी माध्यमिक शिक्षा से जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा विभाग से जिला बेसिक शिक्षा…
ओपी राजभर ने चुनाव आयोग को घेरा, जब तक बनारस के डीएम कमिश्नर नहीं हटेंगे, हम मतगणना नहीं होने देंगे
वाराणसी में ईवीएम को लेकर रार बढ़ती ही जा रही है। समाजवादी पार्टी और सुभासपा ने लखनऊ में चुनाव आयोग को इसे लेकर ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से वाराणसी में ईवीएम में गड़बड़ी और बरेली के स्ट्रांगरूम के बाहर सादे बैलेट पेपर के वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पर कार्यवाही करने की मांग की है।सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव ने मंगलवार रात अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव तिवारी से मुलाकात…
प्रयागराज : जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को
प्रयागराज : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रज्ञा सिंह-द्वितीय ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के तत्वाधान में दिनांक 12.03.2022 को प्रातः 10ः00 बजे से जनपद न्यायालय, इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसकी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण कोविड-19…
पीलीभीत: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में आयोजित किया गया पुरस्कार वितरण समारोह।
पीलीभीत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन जनपद पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी की अध्यक्षता में महिला अधिकारी/ कर्मचारी गणों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया साथ ही समस्त थाना शाखा पर थाना प्रभारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सहायता, सशक्तिकरण एवं जागरूकता के संबंध में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम व हेल्पलाइन नंबर संचालित किए जा रहे हैं महिला संबंधी शिकायतों…
पीलीभीत : थाना हजारा पुलिस ने पकड़ी नेपाल ले जाते हुए अवैध चीनी की ट्रेक्टर और ट्राली
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक हजारा के नेतृत्व में थाना हजारा पुलिस व एस0 एस0 बी0 की 49 बीं बटालियन की टीम द्वारा विशेष संयुक्त अभियान के अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर बी0 पी0 नंबर 785 के पास चेकिंग के दौरान नेपाल जाने वाले कच्चे रास्ते पर जंगल के पास दिनांक 7 मार्च की रात्रि में करीब 22:30 बजे भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके नेपाल देश में अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्राली से ले जायी…
रायपुर :- महिला दिवस पर ए एस आई.अमिला नाग ने लड़कियों को दी गुड टच और बैड टच की जानकारी. कराटे कोच का किया सम्मान
तिल्दा – नेवरा :- समीपस्थ ग्राम टंडवा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया |इस अवसर पर तिल्दा पुलिस थाना में पदस्थ ए.एसआई अमिला नाग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं छात्राओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हम देश की सभी महिलाओं के लिए विशेष दिन है। हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।आज के दिन महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है ताकि वह इस दिन को खास…
वामपंथियों के राज में हुई 39 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या : त्रिपुरा में बरसे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह ने अगरतला में एक रैली को संबोधित किया। शाह ने कहा कि हमारे देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। साथ ही खूबसूरत त्रिपुरा को भी बने हुए 50 साल पूरे हो गए हैं अमित शाह ने रैली के मंच से विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि 25 साल तक कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा में राज किया था। 2015 में जब मैं यहां आया था, हर कोई यहां त्राहिमाम कर…
पेट्रोलियम मंत्री बोले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 12 दिनों से युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच हो रहे युद्ध का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत में भी देखने को मिल सकता है।कहा जा रहा है कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है।…
