बहराइच : मतदाता की पहचान के लिए आयोग ने सुझाये 12 विकल्प

बहराइच : 24 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार 27 फरवरी 2022 को होने वाले मतदान के दिन मतदान में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, परन्तु ऐसे मतदाता जो अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निर्धारित किये गये 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज़ों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला…

बहराइच: राजकीय हाई स्कूल किशनपुर माफी में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

बहराइच:  24 फरवरी। ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अर्ह नागरिकों को नाम सम्मिलित कराये जाने तथा आसन्न विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अन्तर्गत राजकीय हाई स्कूल किशनपुर माफी बहराइच में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण वासियों को 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा कुमारी, श्रीमती मीनाक्षी ,श्रीमती नीतू, सुश्री अर्चना व सुश्री कल्पना…

बहराइच: शान्ति अवधि के लिए आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं अधिकारी डीएम व एसएसपी

बहराइच:  24 फरवरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मतदान से 72 घण्टे पूर्व व्यय अनुवीक्षण तथा आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किये गये प्रभारी अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन…

गोण्डा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्त सह मंत्री शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में स्थानीय कस्बे में “पहले मतदान फिर जलपान” के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें गुरुवार को पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कस्बा कर्नलगंज के व्यापारियों की दुकानों पर जाकर मतदान के महत्व को विस्तार से बताया। पूर्व तहसील संयोजक ओपी तिवारी ने कहा कि संविधान में दी गई व्यवस्था के अनुसार मतदान के लिये जितना अधिकार पूंजीपति का है उतना ही देश के रिक्शा चालक का भी है। सभी को मात्र एक ही वोट डालने का…

गोण्डा : भारतीय किसान क्रांति यूनियन की तहसील स्तर पर बैठक आयोजित

गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्तर पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता भूपेंद्र श्रीवास्तव ने व संचालन भानुप्रताप मिश्र ने किया। बैठक में किसानों की समस्याओं एवं उसके निराकरण पर विधिवत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुये घनश्याम गोस्वामी ने कहा बेसहारा पशु किसानों के लिये सबसे बड़ी समस्या हैं। किसान किसी तरह खेतों की जुताई बुआई करता है और फसल बचाने के लिये खेत के चारो तरफ कटीले तार लगाता है। फिर भी पशुओं का दल काफी संख्या में खेतों में पहुंचकर फसल बरबाद कर…

गोण्डा : चुनाव आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन कर रहे सत्ता पक्ष के राजनीतिक दलों के लोग

गोण्डा। तहसील एवं कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के दृष्टिगत जहां एक तरफ आदर्श चुनाव आचार संहिता व कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर उसका उल्लंघन करने वालों और कानून को हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का भय दिखाया जा रहा है वहीं नियम निर्देशों का सरेआम उल्लंघन के साथ उसे ठेंगा दिखाने का क्रम भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है जिससे शासन प्रशासन के सारे दावे हवा हवाई साबित होने के साथ सत्ता पक्ष के राजनीतिक दल के लोगों के सामने बौने…

गोण्डा: कर्नलगंज के रामलीला मैदान में उमड़ा भारी जनसैलाब,सभा को अखिलेश ने किया संबोधित

गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कर्नलगंज के रामलीला मैदान में सपा की दो विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी रैली को संबोधित किया। रामलीला मैदान में मौजूद अपार भीड़ को देखते हुए अखिलेश यादव काफी गदगद दिखे और उन्होंने कहा कि चुनावी रैली में इतनी भीड़ कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं को बेरोजगार किया है और 750 किसानों की जिंदगी निगल ली। किसान आंदोलन में 750 किसान शहीद हुए भाजपा ने माफी तक नहीं मांगी। अखिलेश ने कहा कि…

फर्रुखाबाद: सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान सात मार्च से

फर्रुखाबाद: 24 फरवरी 2022 मिशन इन्द्रधनुष अभियान केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है, इन्द्रधनुष के सात रंगों के समान इस मिशन इन्द्रधनुष का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण के दौरान या अन्य किसी कारणवश छूटे शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती का 100 प्रतिशत टीकाकरण करना हैअभियान को मूर्त रूप देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन शहर के एक होटल में किया, जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गयाइस दौरान मुख्य…

रायपुर :- अवैध लकड़ी चोरों को किया गिरफ्तार

 तिल्दा नेवरा  :- वन विभाग के डिपो के डिप्टी रेजरं दिपक तिवारी द्वारा जब से तिल्दा नेवरा में पोस्टीगं हुई है।तभी से उन्होने अपने काम को सही अंजाम दिया है। उन्हे लगभग एक साल होने वाला है। जो की वे अपने पद का सही उपयोग करते हुए लगातार अवैध रूप से लकड़ी तस्करी करने वाले दलालो  व अवैध संचालित मिलो पर दाबिश देकर निडर होकर छापा मार कारवाई किया गया है। इसके पहले की नगर व अंचलो में लकड़ी के दलालो द्वारा गांव के भोले भाले किशानों को उलक्षाकर औने पौवने …

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया जंग का ऐलान

रूस और यूक्रेन के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच हालात युद्ध के करीब पहुंच चुके हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं…

रायपुर :- अवैध लकड़ी चोरों को किया गिरफ्तार

सौरभ सिंह यादव :-  तिल्दा नेवरा  :- वन विभाग के डिपो के डिप्टी रेजरं दिपक तिवारी द्वारा जब से तिल्दा नेवरा में पोस्टीगं हुई है।तभी से उन्होने अपने काम को सही अंजाम दिया है। उन्हे लगभग एक साल होने वाला है। जो की वे अपने पद का सही उपयोग करते हुए लगातार अवैध रूप से लकड़ी तस्करी करने वाले दलालो  व अवैध संचालित मिलो पर दाबिश देकर निडर होकर छापा मार कारवाई किया गया है। इसके पहले की नगर व अंचलो में लकड़ी के दलालो द्वारा गांव के भोले भाले किशानों…

टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है 14 करोड़ में बिका ये खिलाड़ी, आइये जानते हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होनी है। टूर्नामेंट से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर जिनको टीम ने इस बार के मेगा आक्शन में 14 करोड़ की उंची बोली लगाकर खरीदा था उनके खेलने पर संशय पैदा गया है। मंगलवार को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज चाहर के चोटिल होने की खबर आई थी। बुधवार को बीसीसीआइ ने इस बात की जानकारी दी…

पाक प्रधानमंत्री इमरान मास्‍को पहुंचे, दो दशक बाद है किसी का रूस दौरा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत रूस के उपविदेश मंत्री इगोरमोर्गुलोव ने किया। इमरान का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध की आहट पूरी दुनिया के लिए चिंता की वजह बनी हुई है। पिछले 23 वर्षो में रूस का दौरा करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री रहते हुए वर्ष 1999 में रूस का दौरा किया था।रूस पहुंचे इमरान खान के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल…

यूक्रेन पर फिर होगी UNSC में चर्चा, एक सप्ताह में दूसरी बार बुलाई गई है बैठक

यूक्रेन के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 8 बजे एक आपात बैठक बुलाई है। यूक्रेन ने UNSC सेे रूसी हमले के खतरे को लेकर यह आग्रह किया है। दूसरी ओर क्रेमलिन ने दावा किया है कि पूर्वी यूक्रेन के विद्रोही नेताओं की ओर से मास्को से सैन्य सहायता की मांग की गई है ताकि कीव के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यूक्रेन के विदेश मंत्री मित्रो कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने रूस के UN दूत वास्सिलि नेबेन्जिया (Vassily Nebenzia) को पत्र लिखकर बैठक की अपील…

ओलम्पिक पदक विजेता शूटर की कहानी से है प्रेरित है अभिषेक बच्चन स्टारर आर बाल्की की फिल्म ‘घूमर’

आर बाल्की हिंदी सिनेमा के उन फिल्मकारों में शामिल हैं, जो अलग विषयों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन स्टारर पा हो या अमिताभ बच्चन-धनुष स्टारर शमिताभ, बाल्की ने ऐसी कहानियों को दिखाया है, जो आम तौर पर हिंदी सिनेमा में नजर नहीं आतीं। इस बार फिर बाल्की ऐसी ही एक कहानी लेकर आये हैं और इस कहानी के नायक हैं अभिषेक बच्चन। बाल्की की इस फिल्म का शीर्षक घूमर है, जिसमें अभिषेक लीड रोल में दिखेंगे। घूमर, दो बार ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीतने वाले…

बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन ने दी सोनू निगम को ‘धमकी’, जानें पूरा मामला

सोनू निगम को बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल के कजिन राजिंदर ने धमकी दी हैl सोनू निगम को हाल ही में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैl वह भारत के लोकप्रिय गायकों में से एक हैं, उनका परफॉर्मेंस काफी पसंद किया जाता हैl वह भारत ही नहीं विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैंl हालांकि वह कई बार विवादों में भी रहे हैl हाल ही में उन्होंने इस बात के बारे में बताया कि इकबाल सिंह चहल के कजिन राजिंदर ने उन्हें धमकी दी हैसोनू निगम से जुड़े सूत्र…

भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर पूनम पांडे ने क्यों की थी न्यूड होने की बात, अब किया खुलासा

पूनम पांडे कंगना रनौत होस्टेड शो ‘लॉकअप’ में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस शो की होस्ट कंगना रनौत हैं। एकता कपूर के इस शो में ऐसे लोगों को लिया गया है, जिनका नाम किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा रहा। पूनम पांडे का भी कॉन्ट्रोवर्सीज से पुराना नाता रहा है। रीसेंटली वह सैम बॉम्बे से शादी, मारपीट फिर अलग होने को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। पूनम पांडे का नाम 2011 में वर्ल्ड कप के दौरान भी सुर्खियों में आया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि अगर…

ईडी ने नवाब मलिक को किया गिरफ्तार, आखिर क्या रही वजह,

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। आज सुबह ईडी के अधिकारी नवाब मलिक को उनके आवास से अपने दफ्तर लाए थे। जहां लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने उन्हें दाऊद इब्राहिम मनी लान्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों नवाब मलिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर चर्चा में आए थे। फिल्म एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ईडी द्वारा गिरफ्तार…

भाजपा विधायक नेता अनिल शर्मा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर राजनीतिक तौर पर उपेक्षा करने का भी लगाया आरोप

पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक नेता अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें भाजपा विधायक दल की बैठक में पिछले तीन साल से नहीं बुलाया जा रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर राजनीतिक तौर पर उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। शिमला में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें मंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने चुनकर भेजा है। मुख्यमंत्री विकास के मामले में मंडी सदर की उपेक्षा कर रहे हैं। एक निर्वाचित विधायक द्वारा उठाए मुद्दों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। उन्हें विधानसभा में रहने के…

ट्विटर के स्पेसेज या आभासी चौपाल का जमकर इस्तेमाल, चुनाव प्रचार को तकनीक ने बनाया आसान,

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पहले दो चरणों पर कोरोना महामारी की छाया रही और ज्यादातर प्रचार आभासी माध्यमों के जरिए हुए। बाद में चुनाव का पारंपरिक रंग देखने को मिला। इस चुनाव में एक नया ट्रेंड देखने का मिला वह है इंटरनेट मीडिया और तकनीक का प्रचार में उपयोग। 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार देश की जनता ने तकनीक का कमाल देखा था। उस वक्त पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने पहली बार अपने चुनाव प्रचार के दौरान होलोग्राम…