लकेश्वर कोशले अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब , रेशम वर्मा कोषाध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब , रामलाल साहू भाजपा कार्यकर्ता , मन्तराम कुजराम पाल साहू अश्वनी गायकवाड़ ,धलेद्र पाल पंच , माँ महामाया क्रिकेट क्लब अध्यक्ष परसु साहू ,उपाध्यक्ष गिरीश वर्मा , सरछक दिनेश नायक राजेंद्र नायक , कप्तान किशन वर्मा ,उपकप्तान चन्द्रकात कोशले अमित वर्मा ,नितेश धुव्र हितेश्वर यशवंत निलकर्मरकरउपस्थित थे ! टूर्नामेंट के शुभारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया! सिलतरा और रायखेड़ा के बीच पहला खेला गया है हमारे…
Day: February 22, 2022
बरेली/आँवला – सिरौली अलीगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल।
आँवला – अलीगंज सिरौली मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।गांव खटेटा के नन्हे और बिशारतगंज के अजय एक ही बाइक से सिरौली की ओर से घर की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी…
गोण्डा : फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी की वाहन चेकिंग के दौरान बिगड़ी तबियत,लखनऊ रेफर
कर्नलगंज, गोण्डा। क्षेत्र में आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग के लिए बनाई गयी फ्लाइंग स्क्वायड टीम के प्रभारी की वाहन चेकिंग के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई। टीम के सदस्यों के अनुसार उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। जिससे उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में पशु चिकित्सा अधिकारी भंभुआ डॉक्टर त्रिवेणी कुमार को एफ़एसटी टीम प्रभारी बनाया गया। सोमवार को…
गोण्डा : रामलीला मैदान में बुधवार को सपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव
कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर्नलगंज के रामलीला मैदान में बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारी करवा रहे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद उर्फ पप्पू ने दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्राइवेट हेलीकाप्टर से कर्नलगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आयेंगे। उनके द्वारा सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने की…
गोण्डा : थाना कर्नलगंज के एक उपनिरीक्षक के विरुद्ध महिला ने दर्ज कराई आनलाइन शिकायत
गोण्डा : स्थानीय कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम बबुरास गोनई गोसाईं पुरवा में एक महिला की बैनामे की भूमि में लगे करीब 20 यूकेलिप्टस के वृक्ष को विपक्षियों द्वारा चोरी से काटकर बेंच लेने और भूमि पर अवैध कब्जा करके टीन शेड रख लेने के साथ ही खेत देखने गए प्रार्थिनी के पुत्र को जान से मार डालने की धमकी दिये जाने के मामले के शिकायती पत्र में थाने के उपनिरीक्षक शादाब आलम द्वारा विपक्षियों से मिलीभगत कर मनचाहा लाभ लेकर बिना मौके की जांच किए ही कोतवाली में बैठकर फर्जी…
गोण्डा : कीचड़ हो जाये साफ तो कमल नही खिल पायेगा- सोमनाथ भारती
कर्नलगंज/कटरा बाजार गोण्डा। क्षेत्र में मतदान की तारीख नजदीक आते आते आरोप प्रत्यारोप का दौर बड़ी तेजी से हो रहा है। विधानसभा कटरा बाजार से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार वर्मा के पक्ष में रोड शो के दौरान आप पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि उनका उद्देश्य योगी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। मंगलवार को आप नेता सोमनाथ भारती के कटरा बाजार पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद आप कार्यकर्ताओं को देख…
बहराइच : जिला आपूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप ने बताया कि समस्त अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह 28 फ़रवरी तक दिया जायेगा
बहराइच : जिलापूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप ने बताया कि समस्त अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह फरवरी-2022 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत खाद्यान्न वितरण का कार्य 22 से 28 फरवरी 2022 तक किया जायेगा। वितरण अवधि में अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट (03 कि.ग्रा. गेहूँ तथा 02 कि.ग्रा. चावल) कुल 05 कि.ग्रा. निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा। जबकि प्रत्येक अन्त्योदय कार्डधारक को प्रति रशनकार्ड 03 कि.ग्रा. निःशुल्क चीनी का भी वितरण किया जायेगा। डीएसओ ने बताया कि वितरण कार्य ई-पॉस मशीन द्वारा…
बहराइच पहुंची मायावती ने सपा,भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना,जातिवादी,पूजीवादी और आर एस एस पर साधा निशाना
बसपा सुप्रीमो मायावती बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा करने बहराइच के पयागपुर पहुंची। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा जातिवादी, पूंजीवादी और आरएसएस के इशारे पर काम करने वाली पार्टी है। इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा के राज में धर्म के नाम पर नफरत और तनाव का वातावरण बना रहा है।इस सरकार मे दलित और महिलाएं भी सुरक्षित नही…
बहराइच : स्काउट गाइड द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
बहराइच: ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अन्तर्गत उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड बहराइच के तत्वावधान में स्काउट गाइड द्वारा नगर के सड़कों पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली को सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एस.डी.एम. सदर सौरभ गंगवार आईएएस, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल तथा डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट…
बहराइच : ग्रामीणों को जोड़ने में बैंक सखी की भूमिका अहम
बहराइच : इण्डियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा चयनित 22 महिलाओं के वन जीपी, वन बीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर इण्डियन बैंक के निदेशक ए.के. गुप्ता द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर निदेशक ने बी.सी. सखी प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी सखी ईमानदारी से ग्रामीण इलाकों में जहां पर लोग बैंकिंग सेवाओं से वंचित हैं, वहां लोगों को बैंक से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान प्रदान करें। उन्होंने…
मजदूर की बेटी की ईमानदारी: मिला 7 लाख के गहनों से भरा बैग; थाने ले गई
छत्तीसगढ़ के जिला रायसेन में मजदूर की 13 साल की बेटी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। बेटी कक्षा 6वीं में पढ़ती है। पिता मजदूरी से 200 रुपए रोज कमाकर परिवार का पालन करते हैं। बेटी को उन्होंने जो संस्कार दिए, उसकी तारीफ हो रही है। बेटी को जब 7 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग मिला तो उसका ईमान नहीं डगमगाया। उसने पिता के साथ थाने पहुंचकर यह बैग लौटा दिया। लोगों ने भी बिटिया का सम्मान किया। उदयपुरा थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि सिलारी के…
टी20 सीरीज के लिए शाकिब अल हसन की अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश टीम में वापसी
ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से ही शाकिब टीम से बाहर चल रहे थे। चोट के चलते शाकिब पिछले कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शानदार प्रदर्शन के बाद अनकैप्ड (नए) खिलाड़ी मुनीम शहरियार और यासिर अली को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।सलामी बल्लेबाज शहरियार ने फॉर्च्यून बरिशल (बीपीएल टीम) के लिए छह मैचों…
BCCI हुआ भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के ट्वीट पर सख्त
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की गई। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा की जिसमें दूसरे विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत का नाम टेस्ट टीम में था। साहा को बाहर किए जाने के बाद उनका एक विवादित इंटरव्यू आया। इसके अलावा एक ट्वीट भी किया गया जो विवादों में है।भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर साहा ने 19 फरवरी को एक ट्वीट कर इस…
कुवैत में योग को लेकर रूढ़िवादी और कट्टरपंथियों के खिलाफ खड़ी हुई महिलाएं, कहा- लंबे समय से भरा था गुबार
कुवैत में योग को लेकर जहां एक तरफ महिलाएं एक सुर में इसके समर्थन में उतर आई है वहीं दूसरी तरफ यहां के मौलवियों और कट्टरपंथियों को इससे परेशानी हो रही है। ताजा मामला एक योग शिविर से जुड़ा है जहां पर योग सिखाने वाले एक टीचर ने रेगिस्तान में वेलनेस योगा रिट्रीट का विज्ञापन दिया था। ये विज्ञापन इसी माह दिया गया था, जिसके बाद इसके खिलाफ यहां के रुढ़िवादी इसके खिलाफ हो गए। उन्होंने इसे इस्लाम पर हमला करार दिया है। इसके विरोध में आने वालों में केवल…
दुनिया भर के देशों का एक्शन शुरु, पुतिन के फैसले के बाद रुस पर ,अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर आ गया है। सोमवार को पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दे दी है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक चल रही है।अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आज चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ डीपीआरके में विकास और यूक्रेन के खिलाफ…
‘गहराइयां’ के बाद बदल गईं अनन्या, अनिल- हर्षवर्धन एक साथ आएंगे नजर
बॉलीवुड फिल्म ‘गहराइयां’ (Gehraiyaan) को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने फिल्म के बाद उनके अंदर आए बदलाव पर बात की। वहीं जल्दी ही लव हॉस्टल (Love Hostel) में नजर आने वाले अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) ने भी अपने किरदार और कैसे किरदार वो करना चाहते हैं, इस बारे में बात की है। इसके अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor) और हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) की जोड़ी एक साथ नजर आएगी।अभिनेत्री अनन्या पांडे के लिए ‘गहराइयां’ सीखने का एक मौका…
बहराइच: वी आई पी पार्टी के दीपक पासवान ने बलहा विधानसभा क्षेत्र में भरी हूकार
बहराइच: विधानसभ 282 सुरक्षित बलहा में नया मोड़ देखने को मिला है जिस तरह से बलहा में समाजवादी पार्टी, भाजपा, बहुजन समाज पार्टी, जन अधिकार पार्टी व अन्य पार्टियां अपने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार करने में लगी हुई है इसी बीच दीपक बहेलिया वीआईपी पार्टी से पर्चा भर नई सरगर्मी पैदा कर दी है सोचने के बाद यह है की जिस प्रकार अन्य पार्टी के उम्मीदवार अपने आप को स्वच्छ प्रवृत्ति के साबित करने में लगे हुए हैं वही दीपक बहेलिया ने अपने ऊपर न्यायालय में लंबित मामले को…
बरेली – करोना काल में टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों को घर-घर जाकर नियमित टीकाकरण के लिए किया गया चिन्हित।
आँवला – आज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौली द्वारा 20 आशाएं, चार संगिनी और 4 सुपरवाइजर सहित घर घर जाकर जो बच्चे नियमित टीकाकरण कराने से वंचित रह गए थे। करोना कॉल में बच्चों को लगने वाले टीके समय पर नहीं लग पाए जो बच्चे छूट गए बच्चों को बैकलॉग एवं आर आई नियमित टीकाकरण को शुद्धड़ करने के लिए आगामी अगले हफ्ते से मिशन इंद्रधनुष के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में संपूर्ण सिरौली में हेडकाउंट सर्वे किया जा रहा है। इसमें छूटे हुए बच्चों की…
बरेली – गुलड़िया गौरी शंकर में 28 फरवरी से महाशिवरात्रि मेला को लेकरपुलिस प्रशासन ने मंदिर मेला कमेटी के साथ की बैठक।
आँवला – गुलड़िया गौरी शंकर मंदिर पर फाल्गुन मास पर लगने वाला महाशिवरात्रि मेला इस साल 28 फरवरी से शुरू होगा। मुख्य जलाभिषेक एक मार्च को होगा। इसकी तैयारियों के लिए सोमवार को थाना अध्यक्ष सिरौली अश्विनी कुमार ने मंदिर और मेला कमेटी के साथ बैठकर सभी बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान तय हुआ है कि मेले में लगने वाली दुकानों के बीच रास्ता चौड़ा रहेगा। वही रात्रि में रुकने वाले श्रद्धालु और दुकानदारों के लिए लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। मेले में खोया पाया केंद्र अलग से…
रायपुर :- अभी-अभी तिल्दा ब्लाक के ग्राम तारा शिव मे हुई बड़ी घटना
रायपुर : मछली पकड़ने हेतु बिजली का सहायता लेकर पंप का कर रहा था उपयोग जिसके बाद पंप में लगे बिजली तार में टेक्निकल खराबी के चलते युवक आया करंट की चपेट में युवक की हुई मृत्यु सूत्रों ने बताया की युवक की मृत्यु के बाद आसपास के रहने वालों ने देखकर एंबुलेंस को तत्काल फोन कर 18 वर्षीय युवक को स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा लाया
