यादव कौन हैएक हिन्दू भारतीय जाति समूह है,जिसके सदस्यों को यादव समुदाय के नाम से भी पहचाना जाता है तथा अहीर व यादव या राव साहब शब्दों को एक दूसरे का पर्यायवाची समझा जाता है। अहीरों को एक जाति, वर्ण, आदिम जाति या नश्ल के रूप मे वर्णित किया जाता है, जिन्होने भारत व नेपाल के कई हिस्सों पर राज किया।अमरकोष मे गोप शब्द के अर्थ गोपाल, गोसंख्य, गोधुक, आभीर, वल्लब, ग्वाला व अहीर आदि बताये गए हैं।प्राकृत-हिन्दी शब्दकोश के अनुसार भी अहिर, अहीर, आभीर व ग्वाला समानार्थी शब्द हैं।…
Day: February 18, 2022
राजस्थान के जयपुर में भूकंप के झटके
राजस्थान के जयपुर में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर राजस्थान से 92 किमी उत्तर-पश्चिम में 3.8 का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह लगभग आठ बज कर एक मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.8 थी। भूकंप की निगरानी के लिए केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी ने कहा कि भूकंपीय घटना का केंद्र जयपुर के उत्तर-पश्चिम में 92 किमी और 5 किमी की गहराई पर था। भूकंप से अब तक किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने की जानकारी सामने आई है।मालूम…
प्रयागराज: प्रेक्षकगणों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान एवं मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा
प्रयागराज: प्रेक्षकगणों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बुधवार को नवीन मण्डी स्थित वेअर हाउस एवं आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया तथा मतदान की तैयारियों का एवं मतगणना स्थल का भ्रमण कर जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने मतणगना के लिए की गयी तैयारियों को मानचित्र के द्वारा बताया तथा जिला निर्वाचन अधिकारी ने मण्डी सचिव को निर्देश दिया है कि जो भी कमियां है, दो दिन में दुरूस्त करा ली जाये। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में…
प्रयागराज- थाना कोरांव पुलिस द्वारा मु0अ0स0 599/2020 धारा 323/504/506/302 भा0द0बि0 मे वांछित निवासिनी कोरांव निर्मला देवी गिरफ्तार
प्रयागराज: बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध रोकने व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी निरीक्षक कोरांव रामाश्रय यादव अपने सहयोगी का0 अखिलेश यादव , म0का0 ज्योती पांडेय के सांथ मिलकर दाविस देकर हत्या मे वांछित अभियुक्ता निर्मला देबी पत्नी हिंगलाल निवासिनी मु0 गोविंद नगर कस्बा व थाना कोरांव प्रयागराज उम्र करीब करीब 48 वर्ष को सम्बंधित मु0अ0स0 599/2020 धारा 323/504/506/302 भा0द0बि0 कि उपरोक्त अभियुक्ता निर्मला देवी को दि0, 17/02/2022 को समय कर लिया…
अरोन फिंच को अनसोल्ड रहने पर नहीं हुआ आश्चर्य, बताया क्यों नहीं खरीदे गए
आस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि वह आइपीएल में खेलना चाहते थे। गौरतलब है कि मेगा आक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं चुना। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे अनसोल्ड रहने से आश्चर्य में नहीं हैं। 85 आइपीएल मैचों में आठ फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व करते हुए फिंच ने 25.71 की औसत से 2005 रन बनाए हैं, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। फिंच आखिरी बार टूर्नामेंट के 2020 संस्करण में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेले थे और सीजन समाप्त होने…
भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के बाद टी-20 सीरीज फतह करने की जुगत में
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने एक साथ कई प्रयोग किए। अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना जरूरी भी था। श्रेयस के फार्म में होते दूसरे अय्यर को मौका दिया गया। अनुभवी कुलदीप यादव के रहते नए नवेले रवि बिश्नोई को आजमाया गया। इशान किशन को फिर से पारी शुरू करने भेजा गया। पहले मैच में ये सारे प्रयोग कारगर साबित हुए और भारत ने आसानी से मैच जीत लिया। अब एक दिन के अंतराल में दूसरा मैच है।…
दो भारतीय लड़कियों को मिला सम्मान ,एक फोर्ब्स वुमन अफ्रीका ‘यंग अचीवर्स’ तो दूसरी टाइम्स-100 की सूची में,
दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर की भारतीय मूल की दो युवा महिलाओं ने इस सप्ताह अपने अनुकरणीय नेतृत्वकारी कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल किया है। इनमें एक 21 वर्षीय सौंदर्य उत्पाद उद्यमी और दूसरी 30 वर्षीय वास्तुकार हैं। सौंदर्य उत्पाद उद्यमी राबिया घूर को 2021 के लिए फोर्ब्स वुमन अफ्रीका ‘यंग अचीवर्स’ पुरस्कार मिला, जबकि वास्तुकार सुमैया वैली को 2021 की टाइम्स-100 की सूची में शामिल किया गया। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जो अपनी नेतृत्वकारी क्षमता से भविष्य को नया आकार देते हैं।घूर को पुरस्कार…
डेढ़ लाख से अधिक रूसी सैनिक, कर रहे हमले की तैयारी : अमेरिका
अमेरिका ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक रूसी सैनिक “आने वाले दिनों में” यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, ”जब हम आज बैठक कर रहे हैं, शांति और सुरक्षा के लिए सबसे तात्कालिक खतरा यूक्रेन के खिलाफ रूस की बढ़ती आक्रामकता है।” म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के लिए जाने…
फिल्म के लिए नंदिता दास से मिलाया हाथ, कपिल शर्मा निभाएंगे फूड डिलीवरी वाले का रोल,
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ‘किस-किस को प्यार करूं’ और ‘फिरंगी’ जैसी फिल्मों में काम करते नजर आ चुके हैं। हालांकि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई थीं जिसकी इनसे उम्मीद की जा रही थी। अब कपिल शर्मा की एक और फिल्म का ऐलान हो गया है जिसमें दिग्गज फिल्ममेकर नंदिता दास कपिल शर्मा के साथ कोलेबोरेट करने जा रही हैं। फिल्म में कपिल शर्मा कुछ ऐसा करते नजर आएंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है।कपिल शर्मा ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट करके…
10 करोड़ रुपए में खरीदा सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने चार पार्किंग वाला घर, पढ़ें पूरी खबर
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने मुंबई में 1750 स्क्वायर फीट का एक घर खरीदा है, जिसमें 4 कार पार्किंग भी हैl उन्होंने यह घर 10 करोड़ रुपए में खरीदा हैl यह घर मुंबई के खार वेस्ट में स्थित हैl खबरों की मानें तो यह घर फ्लाइंग कारपेट बिल्डिंग के 12 वें फ्लोर पर हैl यह घर 1750 स्क्वायर फिट का है और चार पार्किंग के साथ आता हैl इसकी रजिस्ट्रेशन 4 फरवरी को हुई हैlअर्पिता खान शर्मा ने इस घर के लिए 40 लाख रुपए स्टैम्प ड्यूटी…
भूमि पेडनेकरअब नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग ‘अफवाह’ फैलाएंगी
अपनी दमदार एक्टिंग और स्वैग से सभी का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्मों का फैन्स इंतजार करते हैं। वहीं भूमि भी एक के बाद फैन्स की इन इच्छाओं को पूरी करती हैं। इन दिनों भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव संग फिल्म बधाई दो को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक और फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) नजर आएंगे। फिल्म का नाम अफवाह (Afwaah) है, जिसे सुधीर मिश्रा (Sudhir…
वरिष्ठ नागरिकों की 1,000 मिलेगी पेंशन, मणिपुर के लिए जेपी नड्डा ने जारी किया घोषणापत्र,
मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर में आज इसको जारी किया है। भाजपा अध्यक्ष ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि मणिपुर ने पिछले 5 साल में बड़ा परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर ने अस्थिरता से स्थिरता और स्थिरता से विकास की बड़ी छलांग लगाई है। घोषणापत्र के साथ ही भाजपा ने अपने काम का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने जो रिपोर्ट कार्ड जारी किया है, वह…
कांग्रेस मानसिक दिवालियेपन का शिकार : मुख्तार अब्बास नकवी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान से सियासत में उबाल आ गया है। एक बार फिर पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर विपक्ष जमकर निशाना साध रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी से गैर जिम्मेदाराना बयान का समर्थन करने पर माफी मांगने के लिए कहा है। केंद्रीय मंत्री नकवी ने ट्वीट किया कि, ‘कांग्रेस पार्टी को माफ़ी मांगनी चाहिए। आप UP, बिहार के लोगों का सार्वजनिक तौर पर अपमान करते हुए तमाशाई बनकर उसपर तालियां बजाएं। इससे ज्यादा कांग्रेस…
सीतारमण ने दिया मनमोहन को जवाब, बेहतर स्थिति में है देश
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरफ से भाजपा सरकार को आर्थिक समझ नहीं होने के बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पंजाब के चुनाव की वजह से वे ऐसा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई से लेकर विदेशी मुद्रा भंडार हो या फिर निर्यात, सभी मोर्चे पर उनके कार्यकाल से देश की बेहतर स्थिति है। महामारी के बावजूद भारत इस साल और अगले साल सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश बनने जा रहा है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सिंह महंगाई की बात…
फर्रुखाबाद में केशव प्रसाद मौर्य बोले सभी विपक्षी एक भी हो जाएं तब भी भाजपा को नहीं रोक पाएंगे
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की साइकिल पश्चिम उत्तर प्रदेश के चुनाव में ही उड़कर सैफई पहुंच गई है। अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जिन पुलिस के जवानों ने पांच वर्ष में गुंडों से प्रदेश को खाली कराने का काम किया है। उसका दर्द कन्नौज की सभा में उनकी जवान पर आ गया है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की अपना दल (एस) गठबंधन की प्रत्याशी डा. सुरभि के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा…
स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश की तुलना श्रीकृष्ण से की, खुद को बताया अर्जुन
एटा में सपा नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अखिलेश यादव की तुलना भगवान श्रीकृष्ण और खुद की अर्जुन से कर दी। बोले कि सपा के अखिलेश श्रीकृष्ण और स्वामी प्रसाद अर्जुन की भूमिका में योगी सरकार का सत्यानाश करने आए हैं। 80 और 20 की बात को बंटवारे की नींव बताया, तो गर्मी उतारने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि हर चरण में जनता इनकी ही गर्मी बारी-बारी से उतार देगी। एटा विधानसभा क्षेत्र के करतला चौराहा स्थित मैदान और…
