जौनपुर:विधानसभा बदलापुर दावेदार व बसपा पूर्व प्रत्याशी लालजी यादव को निष्कासित

बदलापुर/ जौनपुर: विधानसभा चुनाव में गर्माती सियासत के बीच बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने शनिवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है। जौनपुर में पार्टी जिलाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने बदलापुर से पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ गौतम और टिकट के दावेदार व पूर्व प्रत्याशी लालजी यादव को निष्कासित कर दिया है। दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा है। लालजी यादव साल 2012 और 2017 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। इस साल भी लालजी यादव दिकट के दावेदारों में शामिल थे।…

दिल्ली किन किन खिलाड़ियों के दम पर दिखाएगी दम, आइये जानते हैं

रिषभ पंत की कप्तान वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आएगी। इस टीम के लगभग सभी पुराने खिलाड़ी अब इनके साथ नहीं है और ना ही दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लाने की कोशिश भी की। दिल्ली की टीम ने बहुत सारे नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा जिसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी रहे। शार्दुल पर दिल्ली की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर के लिए दिल्ली ने 6.25 करोड़ की बोली लगाई।दिल्ली ने इस…

IPL की नीलामी में सुरेश रैना को क्यों किसी ने नहीं खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग के सफल बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना जिनको मिस्टर आइपीएल जैसे नाम से लोग बुलाते हैं उनको इस बार के मेगा आक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला। 12 और 13 फरवरी 2022 को बैंगलोर में हुए दो दिवसीय आक्शन में सभी 10 टीमें 600 खिलाड़ियों की बोली लगाने पहुंची। चेन्नई ने अपने कई पुराने खिलाड़ियों को साथ जोड़ा लेकिन रैना पर बोली नहीं लगाई। नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद उनके लिए टीम ने एक संदेश जारी किया।आइपीएल के 15वें सीजन के लिए हुए मेगा आक्शन…

पीएम इमरान खान की पत्‍नी घर छोड़ कर लाहौर पहुंची, तीसरी शादी भी टूटने के कगार पर,

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी शादी अब टूटने के कगार पर है। पाकिस्‍तान के मीडिया के अनुसार, इमरान खान और उनकी बीबी बुशरा बीबी के बीच मतभेद काफी बढ़ गए हैं। वह इस्‍लामाबाद छोड़कर लाहौर चली गई हैं। यहां वो अपनी दोस्त सानिया शाह के साथ रह रही हैं। दूसरी ओर से बीबी के घर छोड़कर जाने के बाद इमरान खान ने अपने घर का सारा स्टाफ बदल दिया है। इमरान ने घर के माली, कुक और ड्राइवर को भी बदल दिया है। पाकिस्‍तान के अखबार एक्‍सप्रेस ट्र‍िब्‍यून…

तालिबान की फंड बंटवारे पर प्रतिक्रिया, कहा-रिजर्व सिर्फ अफगानिस्तान के लोगों का है

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीते शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया, जिस फैसले की अफगानी सेंट्रल बैंक ने शनिवार को आलोचना की। बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिका ने अफगानी संपत्ति को जब्त कर लिया था, जिसमें फ्रिज की गई नौ अरब डालर की अफगानी संपत्ति में से राष्ट्रपति बाइडन ने सात अरब डालर को निर्गत करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। राष्ट्रपति ने यह धनराशि 9/11 हमले के पीड़ितों और अफगानिस्तान की मानवीय मदद के लिए बांटे जाने का…

दिलीप कुमार-मधुबाला करते थे एक-दूसरे से बेहद मोहब्बत, इस वजह से मुकम्मल न हो सका रिश्ता

मधुबाला आज भले ही हमारे बीच नहीं हों, लेकिन हमेशा उन्हें हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री माना जाता रहा है। उन्होंने न केवल अपने अभिनय से बल्कि खूबसूरती से भी बड़े पर्दे पर लंबे समय तक राज किया था। मधुबाला ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और अपने अभिनय को लोहा भी मनवाया। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 40 और 50 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज किया था। मधुबाला का असली नाम बेगम मुमताज जहां देहलवी था। उनके वालिद अताउललाह…

मुमताज ने फिल्मों में वापसी करने को लेकर कही बड़ी बात, आइये जानते है

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मुमताज लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। उन्होंने 60 और 70 के दशक में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता था। मुमताज फिलहाल भारत से दूर विदेश में अपने परिवार के साथ है। इन सबके बीच उन्होंने फिल्मों में आने को लेकर बड़ी बात कही है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। रविवार को मुमताज की बेटी तान्या माधवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव सेशन रखा। इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री ने अपने ढेर सारे फैंस के…

रिलेशनशिप पर खुलकर बोले ‘इशकजादे’ अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा से मोहब्बत करके नर्क हो गई थी की जिंदगी!

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे अनूठी जोड़ियों में गिनी जाती है। मलाइका अरोड़ा एक बच्चे की मां हैं और अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। वहीं अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं। बावजूद इसके दोनों ने समाज की सीमाओं को तोड़ते हुए एक दूसरे से प्यार किया और एक वक्त से बाद खुलकर सबके सामने भी आ गए। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।अर्जुन…

अखिलेश नहीं चाहते आजम जेल से बाहर आएं : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद उत्साहित हैं। सोमवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण के बाद स्थिति साफ हो गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि प्रथम चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।…

बुजुर्गों और युवाओं में अधिक क्रेज, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने डाला वोट,

गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान शुरू हो चुका है। इसके साथ ही यहां पर वोटिंग के लिए माननीयों का आना भी शुरू हो गया है। यहां पर मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्‍यवस्‍था को और अधिक चौकस किया गया है। गोवा के गवर्नर ने मतदान की शुरुआत में ही अपनी पत्‍नी के साथ तलेइगाओ एसी, पीएस नंबर 15, डोना पाउला में वोट डाला। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने अपनी पत्‍नी समेत गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बैना निर्वाचन क्षेत्र 25- वास्को…

आज दूसरे चरण का मतदान जारी, नौ जिलों की 55 सीटों पर हो रहा है मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान केन्द्रों पर मॉक पोलिंग से ईवीएम की टेस्टिंग की। इसके बाद सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। ठंड तथा कोहरे के बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो जिलों के साथ रुहेलखंड के सात जिलों में मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में मतदान हो रहा है। वोटर सुबह से…

सीतापुर: कन्याभोज के साथ हुआ सत्संग

सीतापुर: मिश्रिख विकास खण्ड के फुलरूवा गांव बाबा जयगुरुदेव का सत्संग पुजारी सिंह यादव (मास्टर साहब)के द्वारा प्रत्येक माह की 13 तारीख को कन्याभोज के साथ आयोजित किया गया।इस सत्संग में गांव के सैकड़ो लोगो सत्संग सुनकर अपने जीवन को कृतार्थ किया।सत्संग में शाकाहारी रहने के लिए सभी लोगो को प्रेरित किया गया।सभी लोगो से अनुरोध किया गया कि शाकाहारी रहकर बाबा जयगुरुदेव का सत्संग करे एवं ईश्वर का भजन करे तभी मोक्ष की प्राप्ति होगी। इस अवसर सुरेंद्र कुमार,बेचेलाल,पंकज कुमार,विश्वम्भर दयाल,सुरेंद्र यादव,राकेश कुमार ईश्वरदीन,हाकिम सिंह,करतार सिंह,करतार सिंह सहित सैकड़ों…

सीतापुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाले जाने हेतु रूट चार्ट

सीतापुर : दिनांक 13 फरवरी 2022 (सू0वि0) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी, महोदय, सीतापुर के निर्देशानुसार दिनांक 14.02.2022 को प्रातः 10.30 बजे विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 मे मतदान के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा रैली निकाले जाने हेतु रूट-चार्ट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त रैली राजकीय इण्टर कालेज, सीतापुर से प्रारम्भ होकर जी0आई0सी0 चौराहा, उजागर लाल इण्टर कालेज, जिला चिकित्सालय चौराहा होते हुए कोतवाली चौराहा, से प्रेमनगर, सिविल लाइन, नेत्र चिकित्सालय सीतापुर व अन्त में राजकीय इण्टर कालेज, सीतापुर में…

सीतापुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में सीतापुर शिक्षा संस्थान, रिसोरा में पीठासीन अधिकारी /मतदान अधिकारी प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय का प्रशिक्षण आयोजित किया गया

सीतापुर: दिनांक 13 फरवरी 2022 (सू0वि0) मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 में दिनांक 13.02.2022 को सीतापुर शिक्षा संस्थान, रस्योरा में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें 616 पीठासीन अधिकारियों, 616 प्रथम मतदान अधिकारियों, 616 द्वितीय मतदान अधिकारियों एवं 616 तृतीय मतदान अधिकारियों को प्रतिभाग करना था। उन्होंने बताया कि उक्त के सापेक्ष 14 पीठासीन अधिकारी, 04 प्रथम मतदान अधिकारी, 13 द्वितीय मतदान अधिकारी एवं 22 तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित 53 मतदान कार्मिकों के कार्यालयाध्यक्ष को सूची…

सीतापुर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तीसरे दिन प्रशिक्षण सत्र को प्रथम पाली का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी कक्षों का निरीक्षण किया गया

सीतापुर: दिनांक 13 फरवरी 2022 (सू0वि0) आज दिनांक 13 फरवरी 2022 को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तीसरे दिन प्रशिक्षण सत्र को प्रथम पाली का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक द्वारा सभी कक्षों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या 24 में 15 कर्मचारी कल्पना पाल, चन्द्र प्रकाश, उपेन्द्र सिंह, ऋषिकेश राय, शालिनी चन्द्रा, अम्बरीश कुमार, राजा राम, संध्या श्रीवास्तव, नइमुल हसन, संदीप कुमार, अमित कुमार मिश्र, देवेन्द्र कुमार, हरीश कुमार, सुरेश तथा विदुषी तिवारी हस्ताक्षर के बाद प्रशिक्षण सत्र से अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार कक्ष संख्या 20…

प्रयागराज : निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत एवं सूचना सम्बन्धित व्यय प्रेक्षकों को किसी भी दिन पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 11ः00 बजे के मध्य सर्किट हाउस स्थित मीटिंग हाल में अथवा उनके मोबाइल नम्बर पर दी जा सकती है

प्रयागराज : उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षदेव पाण्डेय ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद हेतु व्यय प्रेक्षकगणों की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 254-फाफामऊ, 255-सोरांव, 257-प्रतापपुर, 258-हण्डिया के लिए व्यय प्रेक्षक श्री आनन्द कुमार, (IRAS) नियुक्त किये गए है, जिनका मोबाइल नम्बर 7991509266 है। 256-फूलपुर, 261-इला0पश्चिमी, 262-इला0उत्तरी, 263-दक्षिणी के लिए व्यय प्रेक्षक श्री ए0एम0 कृष्णन महादेवन (IRS) नियुक्त किए गए है, जिनका मोबाइल नम्बर 9511497268 है तथा…