सीतापुर: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन डयूटी पर नियुक्त उन सभी कर्मियों को जो कि उस मतदान केन्द्र पर जहां वह मतदाता के तौर पर पंजीकृत है, अपना वोट डालने में असमर्थ है उन सभी को डाक मत पत्र की सुविधा के पात्र मानते हुए डाक मत पत्र उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था दी गई है। उपर्युक्त के क्रम में प्रथम प्रशिक्षण के समय तथा द्वितीय निर्वाचन डियूटी के साथ संलग्न कर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय…
Day: February 10, 2022
सीतापुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में तैनात किये गये अधिकारी
सीतापुर : मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) अक्षत वर्मा ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में तैनात किये गये पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी, प्रथम/मतदान अधिकारी, द्वितीय/मतदान अधिकारी, तृतीय का प्रशिक्षण दिनांक 11.02.2022 तक सीतापुर शिक्षा संस्थान, रस्योरा में आयोजित है, जिसमें निम्न विवरण के अनुसार अंकित तिथियों में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी, प्रथम/मतदान अधिकारी, द्वितीय/मतदान अधिकारी, तृतीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण हेतु 02 विंग क्रमशः विंग-4 एवं विंग-5 निर्धारित हैं। विंग-4 में कक्ष संख्या-1 से 10 तथा विंग-5 में कक्ष संख्या-11 से 25 बनाये गये हैं। संबंधित कक्षों में किस…
सीतापुर :आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायालय प्रांगण तथा समस्त वाहृय न्यायालय व समस्त तहसील स्तर पर किया जाएगा
सीतापुर : मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के आदेशानुसार श्रीमती सुदेश कुमारी, न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा यह जानकारी दी गयी कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकः 12 मार्च, 2022 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय प्रांगण सीतापुर में तथा जनपद के समस्त बाह्य न्यायालय व समस्त तहसील स्तर में किया जा रहा है। जिसमें वादकारी तथा अधिवक्तागण कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर…
सीतापुर :भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 को देखते हुए जारी किए गए आवश्यक निर्देश
सीतापुर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड के घटते हुए मामले/कोविड की स्थिति में सुधार एवं निर्वाचनों के प्रचार अभियान हेतु बचे हुए अल्प समय तथा राजनैतिक दलों/उम्मीदवारों के अधिक संख्या में प्रतिभाग किये जाने पर सम्यक विचारोपरान्त निम्नांकित निर्देश दिये गये हैं। 1. रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैली तथा जुलूस पूर्ववत प्रतिबन्धित रहेंगे। 2. डोर-टु-डोर कैम्पेंन के तहत 20 व्यक्तियों की संख्या भी पूर्ववत बनी रहेगी। 3. रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 08.00 बजे तक प्रचार अभियान के सम्बन्ध में प्रतिबन्ध पूर्ववत जारी रहेंगे। 4. आउटडोर/इन्डोर मीटिंग्स/रैलियों के सम्बन्ध में…
सीतापुर :वी0आर0 बालाकृष्णन को विशेष व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया
सीतापुर :जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा उ0प्र0 राज्य के लिये श्री बी0आर0 बाला कृष्णन (आई0आर0एस0 रिटायर्ड, आई0आर0एस0ः83) को विशेष व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, इनका सी0यू0जी0 मोबाइल नं0-9454421568 है। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिये निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत अथवा सूचना विशेष व्यय प्रेक्षक को उनके सी0यू0जी0 नम्बर पर दी जा सकती है।
फेक न्यूज फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों पर हुई कार्रवाई, 60 को किया गया बैन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यसभा को सूचित किया कि उसने पाकिस्तान समर्थित 60 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है, जो सरकार के खिलाफ फर्जी खबरें प्रसारित कर रहे थे। भाजपा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डी. पी. वत्स (सेवानिवृत्त) के एक सवाल के जवाब में, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि सरकार ने 60 यूट्यूब चैनलों को अवरुद्ध कर दिया है, जिसमें उनके ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया अकाउंट भी शामिल हैं, जो भारत सरकार के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने में…
शामली और मुजफ्फरनगर में जमकर मतदान, 5 बजे तक कुल 57.79 प्रतिशत वोटिंग
पश्चिम यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। शाम 5 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, इन जिलों में 57.79% वोटिंग हुई है। मुजफ्फरनगर में वोटिंग के प्रति लोगों में अच्छा उत्साह दिखा। यहां 5 बजे तक 62.09% वोटिंग हो चुकी है। दूसरे नंबर पर शामली और बागपत है। यहां क्रमश: 61.75% और 61.25% वोटिंग हुई है। वहीं, गाजियाबाद वोटिंग के मामले में फिसड्डी है। यहां महज 52.43% मतदान हुआ है। कई जिलों में EVM खराब होने से वोटिंग में दिक्कत आई। इसके अलावा,…
फर्रुखाबाद: आयुष्मान भारत के तहत ‘स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम’ का किया जाएगा आयोजन
फर्रुखाबाद: आयुष्मान भारत के तहत ‘स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम’ का किया जाएगा आयोजनफर्रुखाबाद 10 फरवरी 2022 भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश के 23 जनपदों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियाँ, बीमारी की रोकथाम एवं एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को स्कूल स्तर तक सुलभ बनाना है कार्यक्रम मुख्य रूप से किशोरों में चोट, हिंसा, मादक द्रव्य सेवन, जोखिम भरा यौन व्यवहार, मनोवैज्ञानिक एवं भावनात्मक विकार को कम करने पर…
प्रयागराज : आयकर की श्रेणी में आने वाले पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर 25 फरवरी तक अपना आयकर आगणन विवरण बचत के साक्ष्यों के साथ कलेक्टेट कोषागार में करें प्रस्तुत
प्रयागराज : मुख्य कोषाधिकारी श्री विवेक कुमार सिंह ने कलेक्टेट कोषागार के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले ऐसे समस्त आयकर की श्रेणी में आने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि वे अपना आयकर आगणन विवरण बचत के साक्ष्यों के साथ कोषागार में अनिवार्य रूप से दिनांक 25 फरवरी, 2022 तक अवश्य प्रस्तुत कर दें अन्यथा आयकर नियमों के अन्तर्गत होने वाली किसी भी प्रतिकूल कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तदायी होंगे।
