मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में आज कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतर्गत धान क्रय व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें मंडल के 312 क्रय केंद्रों पर हो रहे धान क्रय संबंधित समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त ने जनपद वार धान क्रय लक्ष्य एवं खरीद की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 37 प्रतिशत क्रय किए जाने पर, पंजीकृत किसानों के सापेक्ष सत्यापित किसानों की संख्या कम पाए…
Day: December 24, 2021
महिला सशक्तीकरण का संदेश देती दिख रही है कांग्रेस, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन के विजेता को मिलेगी स्कूटी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए काग्रेस पार्टी प्रदेश में मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी 26 दिसंबर को राजधानी और झांसी में महिलाओं के लिए इसी नाम से मैराथन का आयोजन करेगी। इससे पहले कांग्रेस ने 19 दिसंबर को मेरठ में मैराथन का आयोजन किया था। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने गुरुवार को बताया कि महिलाओं को सशक्तीकरण का संदेश देने के…
रावत की शिकायतों को दूर करने के लिए उत्तराखंड का घमासान थामने का संकेत दिखा
उत्तराखंड में चुनावी आहट से ठीक पहले हरीश रावत के टृवीट से मचे सियासी तूफान को थामने के लिए कांग्रेस हाईकमान सक्रिय हो गया है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान का समाधान निकालने और चुनावों की जिम्मेदारी हरीश रावत के कंधों पर ही रखे रहने का संकेत देते हुए सूबे के नेताओं को आपात बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। रावत के साथ प्रदेश कांग्रेस के करीब आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं को घमासान का अंत कर सुलह का रास्ता निकालने के लिए दिल्ली बुलाया गया है और…
सारा अली खान पहुंचीं ‘अतरंगी रे’ की रिलीज से पहले उज्जैन के मंदिर, भगवान महाकाल के किए दर्शन
सारा अली खान आज के दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में हैं। साल 2018 में सारा ने फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू किया था। इंडस्ट्री में उनकी कुछ ही फिल्में आई हैं लेकिन वह इस बीच लगातार लाइमलाइट में रही हैं। चाहे वह उनका जिम लुक हो या सोशल मीडिया पर उनके मजेदार पोस्ट, सामने आते ही वायरल हो जाते हैं। सारा घूमने की काफी शौकीन हैं और अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की रिलीज से पहले वह मध्य प्रदेश के उज्जैन…
आखिर कैसे गायब हुआ मीरा राजपूत का 4 साल पुराना क्रिसमस ट्री
क्रिसमस की पार्टियां शुरू हो चुकी हैं। आम लोगों से लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने घर पर क्रिसमस ट्री सजाया है। वहीं कुछ इस मौके पर पार्टी का आयोजन भी करेंगे। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने बच्चों के साथ हर साल यह त्योहार मनाते हैं। मीरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह क्रिसमस ट्री सजाती नजर आ रही हैं। हालांकि इसके साथ उन्होंने बताया कि यह उनकी आखिरी समय पर की गई तैयारी है क्योंकि चार साल से वह जिस क्रिसमस ट्री को…
रणवीर सिंह के खाते में आएगी एक और हिट फिल्म, आइये जाने
रणवीर सिंह की नई फिल्म 83 अब से कुछ ही घंटे में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। क्रिकेट और फिल्म प्रेमियों के लिए 83 किसी सौगात से कम नहीं है। साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने विश्व कप अपने नाम किया था और इसी पर डायरेक्टर कबीर खान ने ये फिल्म बनाई है। 83 के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया है और अब तक यूट्यूब पर इसे कई मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं। लाइव हिंदुस्तान की इस रिपोर्ट में अब हम आपको बताएंगे…
ओमिक्रोन वैरिएंट से जर्मनी में पहली मौत, 810 नए मामले आए सामने
दुनिया के कई देशों में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जर्मनी में ओमिक्रोन वैरिएंट से पहली मौत हुई है। जर्मनी के राबर्ट कोच इंस्टीट्यूट फार इंफेक्शियस डिजीज ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है। इंस्टीट्यूट ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 60 से 79 वर्ष के बीच थी। जर्मनी में ओमिक्रोन के 810 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या 3,198 हो गई है।वहीं, ब्रिटेन में अभी तक ओमिक्रोन वैरिएंट से 18 लोगों की मौत हुई है।…
तिलमिलाया चीन बोला, राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए विकसित कर रहे सैन्य क्षमता
तिलमिलाया चीन बोला, राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए विकसित कर रहे सैन्य क्षमतादक्षिण चीन सागर में आक्रामक रुख और हिंद महासागर में दबदबा बढ़ाने वाला चीन अपनी नौसेना को लेकर किए जर्मनी के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल के-अचिम शानबैक के दावे से तिलमिला गया है। शानबैक ने बुधवार को कहा था कि चीन हर चार साल में पूरी फ्रांसीसी नौसेना के बराबर अपनी नौसेना का आकार बढ़ा रहा है। ऐसे में बीजिंग की बढ़ती नौसैन्य शक्ति चिंता की बात है।चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा,…
अजब गजब : मुखिया चुनाव में उतरे शख्स को मिला सिर्फ 1 वोट, रोते हुए बोला- घर के 12 लोगों ने दिया धोखा
भारत में चुनाव में प्रत्याशी बनना इज्जत और प्रतिष्ठा का सवाल होता है. लोग काफी सोच समझकर इलेक्शन लड़ते हैं. खासकर जब चुनाव पंचायत का हो तो गांव में लोग अपनी इज्जत के लिए इलेक्शन में हर तरह की जोर-आजमाइश कर देते हैं. चुनाव हारना यानी इसे लोग गांव में अपनी प्रतिष्ठा खोना समझते हैं. भारत एक गुजरात में हाल ही में ग्राम पंचायत चुनाव हुए. इन चुनावों के नतीजों के बीच एक प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट. जानकारी के मुताबिक़, इस प्रत्याशी का नाम संतोष है. संतोष ने…
अजब गजब : 5 साल तक कंपनी निठल्ले कर्मचारी को देती रही प्रमोशन, हर बार बढ़ी सैलरी भी !
नौकरी में प्रमोशन और अच्छी सैलरी पाने के लिए कर्मचारी साल भर मन लगाकर काम करते हैं और अपनी नौकरी के साथ पूरा न्याय करते हैं. ऐसे में आपको ये जानकर ज़रूर जलन होगी एक शख्स ने 5 साल तक अपनी नौकरी के दौरान कुछ भी नहीं किया और उसे हर साल दूसरे कर्मचारियों की तरह ही सैलरी हाइक और प्रमोशन भी मिलता रहा. ऑनलाइन शेयरिंग साइट पर अपना अनुभव दुनिया के सामने रखते हुए इस शख्स ने बताया कि उसने साल 2015 से डेटा एंट्री ऑपरेटर की पोज़िशन पर…
