पहले टेस्ट में मौसम का हाल ही मौसम का हाल बेहाल , बारिश बनी दीवार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को अपने सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेलने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। हालांकि मैच शुरू होने से पहले ही इस पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि सेंचुरियन टेस्ट के पहले दो दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार…

अजिंक्य रहाणे को हनुमा विहारी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए मिल रही चुनौती

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जाने वाले पहले मैच के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को मौका देते हैं या नहीं। रहाणे को यहां टेस्ट स्पेशलिस्ट हनुमा विहारी से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो भारत की ‘ए’ टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका का हाल ही में दौरा कर चुके हैं। रहाणे से उप-कप्तानी छिनना भी यह संकेत देता है…

इस बार केस बढ़ने से फिर दुनिया में हैपी नहीं रहेगा क्रिसमस, लगने लगीं लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

कुछ महीनों पहले दुनिया भर में कोरोना के नए केसों में कमी से जो राहत महसूस की जा रही थी, वह अब खत्म होती दिख रही है। यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। इसके चलते लॉकडाउन समेत कई तरह की पाबंदियां लगनी शुरू हो गई है। यही नहीं क्रिसमस और नए साल सेलिब्रेशन का जोश भी ठंडा पड़ गया है। इस महीने की शुरुआत के मुकाबले दुनिया भर में कोरोना के नए केसों की संख्या में 12 फीसदी का उछाल देखने को मिल…

डेल्टा की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा यह वैरिएंट ओमिक्रॉन : WHO,

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि कोरोन वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा स्वरूप की तुलना में तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा यह पहले से टीका लगाए लोगों या फिर कोविड-19 से उबर चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने सोमवार को कहा कि यह सबूत मिले हैं कि ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। टेड्रोस ने यह जानकारी जिनेवा में डब्ल्यूएचओ मुख्यायल में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी।डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने…

एनडीपीएस संशोधन विधेयक संसद से पास, विपक्ष की मांग पर दो विधेयक संसदीय समितियों को सौंपे

संसद ने सोमवार को एनडीपीएस (संशोधन) विधेयक-2021 को मंजूरी दे दी। इसे त्रिपुरा हाई कोर्ट के एक आदेश के मद्देनजर कुछ त्रुटियों को दूर करने के लिए लाया गया है। यह विधेयक कानून बनने के बाद इस संबंध में लाए गए एक अध्यादेश का स्थान लेगा। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने विपक्ष की मांग के बाद सोमवार को दो विधेयक संसदीय समितियों को समीक्षा के लिए सौंप दिए। ये विधेयक जैव विविधता और मध्यस्थता से संबंधित हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में विधेयक पर हुई चर्चा का जबाव…

मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की व्यवस्था अनिवार्य नहीं, बल्कि स्वैच्छिक

मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने सहित चुनाव सुधारों से जुड़ा चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 सोमवार को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा से ध्वनिमत पारित हो गया। विधेयक पेश करते हुए सरकार ने विपक्ष की आशंकाओं को शांत करने की कोशिश की और बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की व्यवस्था अनिवार्य नहीं, बल्कि स्वैच्छिक रहेगी। साथ ही इससे चुनावों में और पारदर्शिता आएगी, फर्जी मतदान करने और गलत तरीके से मतदाता बनने का रास्ता भी बंद होगा। हालांकि इसके बाद भी विपक्ष…

जम्मू-कश्मीर सियासी की तस्‍वीर क्या परिसीमन आयोग की अंतिम रिपोर्ट से बदल जाएगी

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के पुनर्गठन को लेकर गठित परिसीमन आयोग ने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसके तहत सात और विधानसभा सीटों को बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है जिनमें जम्मू से छह और कश्मीर से एक विधानसभा सीट शामिल है। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति के लिए 16 सीटें आरक्षित रखने का प्रस्ताव किया गया है। इसमें नौ सीटें एसटी और सात सीटें एससी के लिए होंगी।इन प्रस्तावों के लागू होने के बाद जम्मू के खाते में विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 37 से…

ईडी ने की ऐश्वर्या राय से पूछताछ तो जया बच्चन ने भाजपा को बोला – जल्द आएंगे बुरे दिन

पनामा पेपर्स लीक मामले में बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से ईडी की पूछताछ के बीच उनकी सास और राज्यसभा सांसद जया बच्चन सदन में काफी गुस्साई नजर आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ निजी टिप्पणी की गई है। आक्रोशित जया ने राज्यसभा के भीतर ही भाजपा को श्राप दे दिया कि जल्द ही इनके बुरे दिन आने वाले हैं। गुस्साईं जया बच्चन ने विपक्ष की आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए आसन से कहा कि उन्हें निष्पक्ष होना चाहिए।एक विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए बच्चन ने…

आज मशहूर हीरो गोविंदा का जन्मदिन है, बोले ‘तारीफ की वजह से मैं इंडस्ट्री से आउट हो गया’

90 के दशक में गोविंदा का बॉलीवुड में सिक्का चलता था। डांस से लेकर एक्शन और कॉमेडी से लेकर रोमांस, गोविंदा ने हर किरदार में अपना जलवा बिखेरा है। रवीना टंडन से लेकर करिश्मा कपूर तक, कई एक्ट्रेसेस के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट हुई और दर्शकों ने उन्हें ढेर सारा प्यार भी दिया। हालांकि वक्त की करवट के बाद अब गोविंदा का करियर ढलान पर हैं, दूसरी पारी में उनके कुछ किरदारों को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन पहले जैसा फेम नहीं मिल पाया। अपने करियर के इस बदलाव पर…

ताबड़ तोड़ कमाही कर रही है ‘स्पाइडर-मैन’, जानें कलेक्शन

टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है। फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में भी जबरदस्त दीवानगी है। फिल्म शुरुआती 4 दिन में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। जिसके बाद नजरें इस पर थीं कि फिल्म सोमवार को कैसा प्रदर्शन करती है क्योंकि वीकडेज होने की वजह से दर्शकों की संख्या में गिरावट होने का अनुमान था। 5वें दिन थोड़े कम दर्शक पहुंचे लेकिन अभी भी ‘स्पाइडर-मैन’ ने सिनेमाघरों पर मजबूत पकड़ बना रखी है। खासकर साउथ के क्षेत्रों में…

अजब गजब : मां ने कूड़े में फेंक दिया बेटे का लैपटॉप, 3 हजार करोड़ रुपयों का हो गया नुकसान! डिप्रेशन में चला गया युवक

रुपयों को खर्च करना जितना आसान है, उसे कमाना उतना ही मुश्किल. मगर कमाए हुए रुपये जब अंजाने में बर्बाद हो जाएं तो उस दुख का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. किसी शख्स की अगर 2 हजार रुपये की नोट गलती से सड़क चलते गिर जाए तो उसका दिल टूट जाता है मगर एक शख्स को तो इतने रुपयों का नुकसान हो गया कि जिसे गिन पाना भी मुश्किल है. दुख की बात ये है कि उसकी मां ने अंजाने में ही उसे इतने बड़े नुकासन में डाल दिया. सोशल…

अजब गजब : कोरोना का टीका लगवाते ही गई नौकरी ! महिला के साथ हुआ अजीबोगरीब हादसा

कोरोना महामारी की वजह से देश-दुनिया में कितना नुकसान हो चुका है, ये बताने की ज़रूरत नहीं बची है. ऐसे में इससे बचने के लिए वैक्सीनेशन सभी की अहम ज़िम्मेदारी बन जाती है. ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने भी यही सोचा था, लेकिन उसके साथ जो हुआ, वो बेहद अजीबोगरीब था. महिला ने वैक्सीनेशन तो पूरा करा लिया, पर इसकी सज़ा उसे बेरोज़गार होकर भुगतनी पड़ी. लैनी चैट नाम की महिला ऑस्ट्रेलिया की एक चर्च में नौकरी करती थीं. उनका आरोप है कि चर्च की ओर से उन्हें नौकरी से…