पीलीभीत : नेहरू युवा केन्द्र पीलीभीत द्वारा ईटगांव में ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

पीलीभीत : नेहरू युवा केन्द्र पीलीभीत द्वारा ग्राम ईंटगावं विकासखण्ड बिलसण्डा में ब्लाक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रोहित गंगवार ने दीप प्रज्जवलित कर किया । भाषण प्रतियोगिता में शशि प्रभा ने प्रथम, प्रज्ञा यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सबका विश्वास सबका प्रयास एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मण्डल में ग्राम प्रधान रोहित गंगवार, उमाकान्त गंगवार (शिक्षक राजकीय हाई स्कूल),…

पीलीभीत : मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजनान्तर्गत आवेदन 30 नवंबर तक आमंत्रित

पीलीभीत : उप जिलाधिकारी सदर द्वारा जन सामान्य को सूचित किया गया है कि मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजनान्तर्गत निरस्त किये गये आवासों के आवंटन की कार्यवाही प्रचलित है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 30.11.2021 नियत की गई है। पात्र इच्छुक व्यक्ति नियत अन्तिम तिथि 30.11.2021 तक अपना आवेदन कार्यालय तहसीलदार, तहसील सदर पीलीभीत में प्रस्तुत कर सकते है। जिन व्यक्तियों द्वारा पूर्व में आवेदन कर रखा है। उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। नियत अन्तिम तिथि के उपरान्त आवेदन पत्र…

पीलीभीत : गांधी स्टेडियम में 16 एवं 17 नवंबर को जिला स्तरीय खेल कूद का आयोजन

पीलीभीत : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, पीलीभीत के तत्वाधान में जिला योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 एवं 17 नवम्बर 2021 को गांधी स्टेडियम पीलीभीत में प्रातः 10ः00 बजे किया जायेगा। उपरोक्त विकास खण्ड स्तर खेलकूद प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में एथलेटिक्स के अन्तर्गत 100,200,400,800,1500 मीटर दौड़, लम्बीकूद, ऊॅचीकूद, शाटपुट, डिस्कस, कुश्ती, भारोत्तोल्लन, कबड्डी (टीमगेम), बालीबाल तथा महिला वर्ग में एथलेटिक्स के अन्तर्गत 100,200,400,800 मीटर दौड, लम्बीकूद, डिस्कस एवं कबड्डी (टीमगेम) खेल विद्या का आयोजन किया जायेगा।जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक…

पीलीभीत : 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पीलीभीत : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक 11.12.2021 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक दीवानी न्यायालय प्रांगण पीलीभीत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में अभिनव तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पीलीभीत ने अवगत कराया कि आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा। जिस हेतु समस्त पीठासीन अधिकारीगण को पत्र जारी कर दिशा निर्देश दिये…

प्रयागराज: हज-2022 हेतु 31 जनवरी तक करें Online आवेदन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री जगमोहन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ के द्वारा अवगत कराया गया है कि हज-2022 के फार्म आवेदन करने की तिथि 01 नवम्बर, 2021 से प्रारम्भ कर दी गई है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जनवरी, 2022 तक है। सचिव/कार्यपालक अधिकारी के गाइडलाइन के अनुसार इस साल 18 से 65 वर्ष तक के ही जायरीन हज यात्रा पर जा सकेगें तथा आवेदन हेतु दिनांक 10 जुलाई, 2022 को आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक…

पीलीभीत : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ए0 डी0 आर0 के कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा स्थगित

पीलीभीत : जिला विधिक सेवा प्राधिकरणके नियमित एक पद तथा ए0डी0आर0 सेंटर पीलीभीत में कनिष्ठ लिपिक के संविदा एक पद के लिए टाइपिंग परीक्षा का आयोजन दिनांक 13.11.2021 को किया जाना था जो अपरिहार्य कारणवंश अग्रिम आदेशों तक चयन समिति के निर्णयनुसार स्थगित कर दी गई है। अग्रिम तिथि शीघ्र ही घोषित कर जनपद न्यायालय की वेबसाइट http://distrcts.ecourts.gov.in/pilibhit पर अपलोड की जायेगी।

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘संस्‍कृति संसद’ के आयोजन पर काफी खुश नजर आये

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘संस्‍कृति संसद-2021’ को समर्पित एक पत्र में कहा कि स्‍वर्गीय नरेन्‍द्र मोहन जी की पुण्‍य स्‍मृति में वैचारिक समृद्ध‍ि को समर्पित विभिन्‍न कार्यक्रमों का यह आयोजन सराहनीय है। भारत की गौरवपूर्ण संस्‍कृति एवं संस्‍कार सदियों से मानवता को समृद्ध कर रहे हैं। भारत की पावन भूमि विभिन्‍न विषयों से संबंधित ज्ञान, विज्ञान, कला, अध्‍यात्‍म एवं विभिन्‍न संस्‍कृतियों की जननी है। हमारे सांस्‍कृतिक मूल्‍यों का सार लिए ‘यत् कर्म कुरुते तदभिसम्‍पद्यते’ वाक्‍य हमें लक्ष्‍य प्राप्ति के लिए निरंतर कर्म करने की प्रेरणा देता है।प्रधानमंत्री ने कहा है कि…

दिल्ली के अस्पतालों में पहुंचे प्रदूषण की परेशानी को लेकर दोगुना लोग

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर अस्पतालों में जाने वाले लोगों की संख्या में एक सप्ताह के अंदर दोगुना वृद्धि हुई है। यह दर 22 फीसदी से बढ़कर 44 फीसदी तक हो गई। वायू प्रदूषण के चलते लॉकडाउन लगाने को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। यह जानकारी सोमवार को लोकल सर्कल्स द्वारा जारी सर्वेक्षण में सामने आई है। सर्वेक्षण के अनुसार पिछले दो सप्ताह में डॉक्टर या अस्पताल जाने वाले परिवारों की दर 22 से बढ़कर 44 फीसदी हो गई है। प्रदूषण के दूसरे सप्ताह में…

कस्टम विभाग ने जब्त की हार्दिक पांड्या की 5 करोड़ की 2 घड़ियां

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। यूएई और ओमान में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की वजह से पहले चयनकर्ताओं ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर कर दिया और अब खबर है कि एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने उनकी 5 करोड़ की दो घड़ियां जब्त की हैं। हार्दिक के पास इन घड़ियों का बिल नहीं था और उन्होंने घड़ियों को डिक्लेयर भी नहीं किया था।‘एबीपी लाइव’ के मुताबिक, यूएई से हार्दिक टीम…

न्यूजीलैंड के कप्तान आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद शर्मिन्दगी महसूस की

ICC T20 World Cup 2021 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम उस समय तक मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनी हुई थी, जब कंगारू टीम ने 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने कप्तान आरोन फिंच को खो दिया था। हालांकि, इसके बाद एक भी ऐसा पल नहीं आया जब लगा हो कि यहां से न्यूजीलैंड की टीम वापसी कर सकती है। न्यूजीलैंड की टीम को आठ विकेट इस खिताबी मैच में हार मिली और विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। मैच के बाद न्यूजीलैंड…

बाबर आजम को बनाया ICC की T20 world cup 2021 की बेस्ट प्लेइंग XI का खिलाडी

टी20 वर्ल्ड कप 2021 का समापन हो चुका है और इस सीजन में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल में 8 विकेट से हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियनप बनने का गौरव हासिल किया। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद आइसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का एलान किया। हैरान करने वाली बात ये रही कि इस टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया। इस टीम में आइसीसी ने एक 12वां प्लेयर भी चुना, लेकिन वो भी पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी…

वेब सीरीज फाड़ू की शूटिंग , ‘थप्पड़’ वाले पवेल गुलाटी ने शुरू की, निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी कर रहीं

अनुभव सिन्हा की विचारोत्तेजक फिल्म थप्पड़ में तापसी पन्नू के पति का किरदार निभाने वाले कलाकार पवेल गुलाटी अब सोनी लिव की नई वेब सीरीज फाड़ू में नजर आएंगे। पवेल ने सोमवार को शो की शूटिंग शुरू कर दी। अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित वेब सीरीज में पवेल के साथ संयमी खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पवेल ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग शुरू करने की जानकारी साझा करते हुए एक मोनोक्रोम तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो अश्विनी और संयमी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ पवेल ने कैप्शन…

फिल्ममेकर बी सुभाष, पत्नी के इलाज के लिए मांगी लोगों से मदद, कभी मिथुन चक्रवर्ती था डिस्को डांसर

मिथुन चक्रवर्ती को डिस्को डांसर बनाने वाले फिल्ममेकर बी सुभाष (सुभाष बब्बर) इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, जिसके चलते पत्नी तिलोत्तमा बब्बर के इलाज की रकम जुटाने के लिए उन्होंने क्राउड फंडिंग का सहारा लिया है और लोगों से मदद की गुहार लगायी है। तिलोत्तमा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। क्राउड फंडिंग वेबसाइट कीटो (Ketto) पर उनकी बेटी श्वेता बी सुभाष ने जानकारी उपलब्ध करवायी है, जिसके अनुसार, तिलोत्तमा Interstitial lung disease (ILD) के इलाज के लिए भर्ती हैं। इसमें कहा गया है कि परिवार…

राजकुमार राव और पत्रलेखा पॉल शादी के बंधन में बंधे , खूबसूरत पल ने लोगो का मन मोह लिया

राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सात फेरे लिए। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत और खुश भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।राजकुमार राव ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सेयर की हैं। इन तस्वीरों में राजकुमार और पत्रलेखा दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। राजकुमार ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए…

चार साल से बंद, पाक से रिहा होकर आए मछुआरों ने किया वतन की धरती को नमन

20 मछुआरे जो पाकिस्तान की जेलों में चार साल तक बंद रहे सोमवार को स्वदेश लौटे। चार साल से ये मछुआरे पाकिस्तान की जेल में कैद थे। इन मछुआरों पर पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप था। इन्हें वाघा बार्डर (Wagah border) पर भारत को सौंप दिया गया। रविवार को सिंध प्रांत के मालिर स्थित डिस्ट्रिक्ट कारागार से रिहाई के बाद सोमवार को इन सभी मछुआरों ने स्वदेश की धरती पर पैर रखा। इधी फाउंडेशन (Edhi Foundation) ने लाहौर में इन्हें रिसीव किया और सभी को भोजन उपलब्ध…

वर्चुअल समिट शुरू, समिट मे बाइडेन और जिनपिंग आमने सामने

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच वर्चुअल समिट शुरू हो गई है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका के साथ वार्ता बढ़ाने की आवश्यकता है वहीं राष्ट्रपति बाइडन ने कहा हैै कि अमेरिका-चीन के बीच तनाव को कम करने के लिए ‘गार्डरेल (Guardrails)’ की जरूरत है।व्हाइट हाउस में लगे बड़े टीवी स्क्रीन पर शी चिनफिंग से बाइडन ने बात की। चीनी राष्ट्रपति ने बाइडन को ‘मेरे पुराने मित्र (My Old Friend)’ कहकर संबोधित किया लेकिन यह भी कहा कि प्रतिद्वंद्वियों को करीब से…