नवम्बर में ‘सूर्यवंशी’ समेत इन फिल्मों से पता चलेगी सिनेमाघर खुलने के बाद बॉक्स ऑफिस की दशा और दिशा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की इस वक्त सबसे बड़ी फिक्र यह है कि कोविड-19 में लॉकडाउन के दौरान सिनेमाघरों से दूर हुए दर्शकों को कैसे वापस लाया जाए? और इस लिहाज से नवम्बर का महीना काफी अहम है, क्योंकि पैनडेमिक की दूसरी लहर के बाद पहली बार देश के ज़्यादातर राज्यों में सिनेमाघर खुल चुके हैं और कुछ राज्यों में तो 100 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी जा चुकी है। फिल्म कारोबार की नजर से नवम्बर का महीना कोविड-19 के बाद की परिस्थितियों का आंकलन करने में…

बिना बताए शाह रुख खान को दिल्ली से मुंबई चली गई थीं गौरी खान, रोज सड़कों पर भटका करते थे किंग खान

हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर अभिनेता शाह रुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। शाह रुख खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्मी दी हैं। यही वजह है जो उन्हें बॉलीवुड का बादशाह और किंग खान भी कहा जाता है। फिल्मों के अलावा शाह रुख खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे हैं। पत्नी गौरी खान के साथ उनकी लव स्टोरी भी काफी खूबसूरत रही है। शाह रुख खान और गौरी खान अक्सर अपनी लव स्टोरी के बारे…

सोमवार को काप-26 जलवायु शिखर सम्मेलन का उद्घाटन बोरिस जानसन ने चेतावनी के साथ की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने सोमवार को काप-26 जलवायु शिखर सम्मेलन का उद्घाटन चेतावनी के साथ की। उन्होंने कहा कि दुनिया विनाश के कगार पर खड़ी है और उसे बचाने के लिए नेताओं को ‘जेम्स बांड’ बनना होगा।जानसन ने गर्म होती धरती की स्थिति की तुलना काल्पनिक किरदार ‘जेम्स बांड’ से की जिस पर एक ऐसा बम लिपटा हुआ है जो दुनिया का विनाश कर सकता है तथा बांड उसे निष्क्रिय करने का प्रयास करता है और अंत में दुनिया को बचा लेता है। जानसन वैश्विक नेताओं के सामने…

भारत का विरोध मालदीव में दुष्प्रचार के जरिये, 2019 में भी हुई थी ऐसी कोशिश

द्वीपीय देश मालदीव में कुछ राजनीतिक दलों ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान छेड़ दिया है। सरकार विरोधी ये दल राष्ट्रीय पहचान को मुद्दा बनाकर भारत के खिलाफ गलत सूचनाएं प्रचारित कर रहे हैं। कोलंबो इन्फार्मेशन एजेंसी ने पिछले सप्ताह भारत के खिलाफ छिडे़ दुष्प्रचार युद्ध से पर्दा हटाया। इस दुष्प्रचार का मकसद भारत के खिलाफ भावनाएं पैदा करना और उन्हें भड़काना है। मालदीव में भारत विरोधी माहौल पैदा करने की 2019 में भी कोशिश हुई थी। लेकिन इस तरह की छिटपुट कोशिशों में हाल के दिनों में खासी तेजी…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का किया शुभारम्भ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का नं0 0532-2644024 एवं टोल फ्री नम्बर 1950 जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार के ऊपर बनाये गये डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर का शुभारम्भ किया। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए दूरभाष नं0 05322644024 टोल फ्री नम्बर 1950 का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उप निर्वाचन अधिकारी/ए0डी0एम0 प्रशासन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री के0के0 वाजपेयी को निर्देशित किया कि निर्वाचन से सम्बंधित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करा ली जाये। तत्पश्चात उन्होंने आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण…

पीलीभीत :उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

पीलीभीत :आज नेहरू पार्क में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के जनपद पदाधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें आगामी निर्वाचन में गर्भवती ,बीमार और छोटे बच्चों की मां की ड्यूटी न लगाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय को ज्ञापन देने की बात हुई। मीटिंग में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने हेतु सदस्यता रसीद भी काटने की चर्चा हुई। आज ब्लॉक स्तर पर भी इसी एजेंडे को लेकर बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता तिवारी ने की। महामंत्री आराधना ने कहा कि निर्वाचन में मालवाहक वाहन जैसे ट्रक पर महिलाओं…