ब्रेकिंग हरदोई: बेमौसम बरसात होने के बाद हरदोई की गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर बढ़ा

हरदोई। बेमौसम बरसात होने के बाद हरदोई की गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर कहारकोला समेत कई गांवो में बांधों से छोड़े गए पानी से आई मुसीवत। जन जीवन हुआ उथल पुथल।

गोंडा: देर रात तक दौड़ता रहा घायल पीड़ित और बहता रहा खून,बेलगाम कौड़िया पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा

कर्नलगंज गोंडा। जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र जहां एक ओर अपराधियों पर लगाम लगाने के दावे करते हुए कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के क्रम में अपराधियों पर लगातार कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। वहीं उनके अधीनस्थ कई ऐसे थाना एवं चौकी प्रभारी व दीवान हैं जो काफी समय से एक ही थाने में जमे रहकर कप्तान के निर्देशों पर पानी फेर रहे हैं और अपराधियों के हौंसले को बढ़ावा दे रहे हैं। यही नहीं जिले में कुछ थाने है ऐसे हैं जहां पर थानाध्यक्ष की…

प्रयागराज : पुलिस विभाग में हुआ फेर बदल

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा तत्काल प्रभाव से सहायक पुलिस अधीक्षक / पुलिस उपाधिक्षक श्री मती अमिता सिंह क्षेत्राधिकारी सोरांव, को क्षेत्राधिकारी मेजा लिंक करछना थाना क्षेत्र मेजा, मांडा, खीरी, कोरांव तथा पूर्व की भाँति मिशन शक्ति मिशन शक्ति नोडल अधिकारी बनाया गया तथा भीम कुमार गौतम क्षेत्राधिकारी मेजा को क्षेत्राधिकारी हंडिया लिंक फूलपुर थाना क्षेत्र हंडिया, उतरांव, सराय ममरेज तथा संतोष सिंह क्षेत्राधिकारी हंडिया को क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम तथा थाना क्षेत्र थाना सिबिललाइन, थाना कैंट, पुरामुक्ति व धूमनगंज एवम सुधीर कुमार क्षेत्राधिकारी नगर…

कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ खोला मोर्चा,

कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को बताया कि पार्टी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लगातार आंदोलन करने जा रही है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस 14 से 29 नवंबर तक पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगी। इन 15 दिनों के दौरान देशभर में कांग्रेस समितियां भी अपने-अपने क्षेत्रों में ‘पदयात्राओं’ का आयोजन करेंगी।वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को किसानों की समस्याएं, महंगाई…

पार्टी की आलोचना करने वालों को नहीं मिलेगी जगह, कांग्रेस में एंट्री से पहले करना होगा 10 वादा,

कांग्रेस ने पार्टी की आलोचना करने वालों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक सदस्यों को यह वचन देना होगा कि वे कभी भी सार्वजनिक तौर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की आलोचना नहीं करेंगे। कांग्रेस ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों के लिए एक नया फार्म तैयार किया है। इसमें 10 बिंदु दिए गए हैं, जिसको लेकर पार्टी में शामिल होने के इच्छुक लोगों को व्यक्तिगत घोषणा करनी होगी।सदस्यता फार्म के मुताबिक नए सदस्यों को यह संकल्प लेना होगा कि…

शांति में खलल डालने वालों को नहीं बख्‍शेंगे : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आतंकवाद पर परोक्ष रूप से करारा हमला बोला। शाह ने शनिवार को श्रीनगर में यूथ क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यकीन दिलाता हूं कि जम्मू-कश्मीर की शांति में जो भी खलल डालना चाहेगा उससे हम सख्ती से निपटेंगे। शाह ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में विकास की जो यात्रा शुरू हुई है उसमें कोई भी रोढ़ा नहीं अटका पाएगा। जानें शाह के दौरे की बड़ी बातें. शाह ने अपने दौरे के…

शाहरुख खान के BJP में शामिल होते ही चीनी पाउडर बन जाएंगे ड्रग्स : मंत्री छगन भुजबल

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan Drug Case) से जुड़े मामले में लगातर NCB और बीजेपी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री नवाब मलिक के बाद अब उद्धव के एक और मंत्री छगन भुजबल ( Minister Chhagan Bhujbal ) ने शनिवार को आर्यन केस को लेकर बीजेपी पर हमला बोला. छगन भुजबल ने शनिवार को कहा कि ”अगर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भगवा पार्टी में शामिल होते हैं तो “ड्रग्स चीनी का पाउडर बन जाएगा.” इससे पहले नवाब मलिक…

ओटीटी पुरस्कारों के दूसरे एडीशन की घोषणा की फिल्मफेयर ने

पिछले साल ओटीटी की दुनिया के प्रतिभाओं का जश्न मनाने के बाद, फिल्मफेयर ओटीटी अवार्डस अपने दूसरे ऐडीशन के साथ स्ट्रीमिंग माध्यम में सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करने के लिए तैयार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कंटेंट बनाने के तरीके में बदलाव किया है। पिछले कुछ वर्षो में, यह न केवल कंटेंट प्रदर्शित करने के लिए सबसे बड़े माध्यम के रूप में उभरा है, बल्कि कुछ महत्वपूर्ण कहानियों, शानदार निर्देशन, यादगार प्रदर्शन तकनीकी प्रतिभा को लाकर कंटेंट के परिदृश्य को भी बदल दिया है। ओटीटी की प्रतिक्रिया में बदलाव की बारीकी से निगरानी…

हिना खान होंगी बिग बॉस 15 में खास मेहमान, सलमान ने करण, प्रतीक से किया सवाल

बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में अभिनेत्री हिना खान विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभागियों के साथ मस्ती करेंगी। इसके अलावा ईशान सहगल मीशा अय्यर भी रोमांटिक डांस परफॉर्मेस देंगे। इसके अलावा, होस्ट सलमान खान प्रतियोगियों करण कुंद्रा प्रतीक सहजपाल से कई सवाल पूछेंगे। एक टास्क के दौरान, करण प्रतीक के साथ हिंसक हो जाता है उस पर अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन दूसरे ने पलटवार नहीं किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। करण टूट जाता है कबूल करता है कि उसे उम्मीद नहीं थी…

टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना वाराणसी की गंगा आरती में हुई , आज है मुकाबला

टी-20 विश्व कप 2021 (T20 World Cup 2021) ए सुपर-12 स्टेज के अपने पहले मुकाबले में भारत आज अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (IND vs PAK T-20 Match Today) के खिलाफ मैदान में होगा. दोनों ही देशों में काफी अरसे के बाद कोई क्रिकेट मैच खेला जा रहा है इसलिए दोनों ही देशों के करोड़ों लोगों की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है. उधर वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध गंगा घाट किनारे होने वाली दैनिक संध्या…

शीआन में शुरू हुआ चीन का राष्ट्रीय विकलांग खेल

विकलांग एथलीटों के लिए 11वें राष्ट्रीय खेल आठवें राष्ट्रीय विशेष ओलंपिक खेल शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी चीन के शैनसी प्रांत की राजधानी शीआन में शुरू हो गए। शीआन को 22 से 29 अक्टूबर तक फिर से खेलों के आयोजन का मौका मिला है। इससे पहले 14वें राष्ट्रीय खेल 27 सितंबर को शीआन में ही संपन्न हुए थे। शुक्रवार की शाम चीनी उप प्रधानमंत्री सुन छुनलान ने शीआन ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिमनेजियम में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक तौर पर इन खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। बताया जाता है कि इन…

टी-20 मुकाबले में एक बार फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, खेल प्रेमियों को बेसब्री से इसका इंतजार

रविवार को विश्व कप का सबसे रोमांचक लीग मुकाबला खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। दिल की धड़कने बढ़ा देने वाले इस मुकाबले का दूनवासियों को बेसब्री से इंतजार है। खेल प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले के लिए खासे उत्सुक नजर आ रहे हैं। हालांकि, भारत की जीत को लेकर वे आश्वस्त भी हैं। क्योंकि किसी भी प्रारूप के विश्व कप में पाकिस्तान भारत से नहीं जीत सका है। काफी मजबूत नजर आ रही है भारतीय टीम देहरादून के क्रिकेट प्रेमियों को रविवार को खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान के…

अफगानिस्तान में पाक हवाई अड़्डे से चलेगा अमेरिकी सैन्य अभियान, समझौता जल्द

संयुक्त राज्य अमेरिका 30 अगस्त को अफगानिस्तान को अपने हाल पर छोड़कर निकल गया. अमेरिका ने अफगानिस्तान से जाने की समय सीमा स्वयं तय की थी. स्व-घोषित समय सीमा से एक दिन पहले 30 अगस्त को अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पूरी कर ली थी. अमेरिका के हटने के पहले ही 15 अगस्त को तालिबान ने काबुल को अपने कब्जे में कर लिया था. अब अमेरिका युद्धग्रस्त राष्ट्र में अपने सैन्य अभियानों को जारी रखने के लिए पाकिस्तान के साथ एक समझौता कर रहा है. एक रिपोर्ट…

गोली मारकर भारतीय मूल की लिंक्डइन इंजीनियर ब्लॉगर की हत्या

कैलिफोर्निया स्थित ट्रैवल ब्लॉगर वैश्विक नौकरी खोज साइट लिंक्डइन में कार्यरत वरिष्ठ साइट रिलाइबिलिटी इंजीनियर अंजलि रयोत की मैक्सिको के रिसॉर्ट शहर टुलमड्रग कार्टेल से संबंधित शूटिंग के दौरान कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।डेली मेल की खबर के मुताबिक, 25 वर्षीय अंजलि ने पहले याहू के साथ काम किया था। वह पिछले शुक्रवार (22 अक्टूबर) को 26 साल की हो गई होतीं। पिछले सोमवार (18 अक्टूबर) को वह जश्न मनाने के लिए टुलम आई थीं। असॉल्ट राइफलों से लैस चार लोगों ने उस टेबल की दिशा…

योगी आदित्यनाथ का ऐलान, नवंबर माह में 20 लाख छात्रों को देगी मुफ्त लैपटॉप

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने को हैं, ऐसे में तमाम राजनीतिक दल वोटरों को साधने के लिए अलग-अलग तरह के वादे कर रहे हैं। लेकिन योगी सरकार ने चुनाव से पहले ही प्रदेश के 20 लाख छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप वितरित करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने के लिए औ उन्हें ऑनलाइन शिक्षा में मदद के लिए हम उन्हें…

उत्तराखंड में मरने वाले बिहार के लोगों के आश्रितों को सरकार देगी 2-2 लाख रुपये मुआवजा

उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश भूस्खलन से अब तक बिहार के 10 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पटना में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में बिहार के कई लोगों की मौत की जानकारी मिली है। ये हमलोगों के लिए बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर बिहार के…

ममता विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पहली बार करेंगी गोवा की यात्रा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा से त्रिपुरा गोवा से छीनने की इच्छुक है। ममता ने शनिवार को कहा कि वह 28 अक्टूबर को इस तटीय राज्य का पहला दौरा करेंगी। अपनी पहली यात्रा से पहले, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी व्यक्तियों, संगठनों राजनीतिक दलों से भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। ममता ने ट्वीट किया, 28 को गोवा के अपने पहले दौरे की तैयारी करते हुए मैं सभी व्यक्तियों, संगठनों राजनीतिक दलों से भाजपा…

पीलीभीत : पाक्सो एक्ट के वंचित अभियुक्त अमरजीत पुत्र गोविंद प्रसाद को पुलिस ने जेल भेजा।

पीलीभीत : आज दिनांक 23.10.2021 को चौकी प्रभारी रमनगरा उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह द्वारा थाना माधौटाडा पर दर्ज मु0अ0सं0 0352/2021, धारा 363भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अमरजीत पुत्र गोविंद प्रसाद निवासी ग्राम कन्या सिंहपुर थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

सीतापुर: दंगल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मिश्रिख /सीतापुर: राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती प्रतियोगिता के अंतर्गत तीनदिवसीय दंगल का आयोजन आज शनिवार को  मेला मैदान मिश्रिख में शुरू हुआ। महर्षि दधीच की तपोस्थली पर दंगल का उद्घाटन  ब्लाक प्रमुख मिश्रिख रामकिंकर पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख मछरेहटा प्रतिनिधि विजय भार्गव ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल प्रभारी फुरकान गाजी पहलवान सीतापुर संचालक बहराइच के मुन्ना टाइगर पहलवान ने पहलवानों का परिचय कराते हुए दंगल की शुरुवात की पहली जोड़ी के रूप में नागेंद्र दास अयोध्या  तेलियानी से भोला मिश्रा दंगल में उतरे और नागेंद्र दास ने तेलियानी…

पीलीभीत : जब-आकर तन पर मुस्काती है,तब नवजीवन की नई ज्योति अन्तस्तल में जग जाती है।

पीलीभीत भारत की आजादी के लिए हुए आंदोलन में खादी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गाँधी ने खादी को सामाजिक एवं आर्थिक क्रांति का माध्यम बनाया था। उन्होंने स्वयं भी चरखा चलाकर सूत कातने को अनवरत जारी रखा और साथ ही राष्ट्रपिता गाँधी जी ने भारत के व्यापक जनमानस को भी प्रेरित किया कि वह स्वयं के काते हुए सूत से बने वस्त्ऱ ही पहनें। इस प्रकार राष्ट्र निर्माण के लिए हुए व्यापक संघर्ष में खादी प्रमुख भूमिका में रही।खादी आजादी के लिए हुए आंदोलन में विरोध की भी…