पीलीभीत :विधायक बाबूराम पासवान ने कृषि मंत्री से कहा सभी बाढ़ पीड़ितों को दिलवाएं मुआवजा

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने आज पीलीभीत में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने आए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से कहा कि बाढ़ में जिन जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन सभी पीड़ितों को पूरा मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने बाढ़ के अलावा बरसात में 70 फीसदी खराब होना बताते हुए किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। कृषि मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र सभी का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा। विधायक की मांग पर कृषि मंत्री ने कल तक प्रभावित इलाकों में बिजली व…

मानवता का सम्मान बचाने के लिए भारत ने लड़ा था 1971 का युद्ध : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध इतिहास की उन कुछ लड़ाइयों में शामिल है, जो मानवता का सम्मान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा गया था। बेंगलुरु में स्वर्णिम विजय वर्ष के आयोजन के तहत वायु सेना सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि इस युद्ध का उद्देश्य अपना क्षेत्र बढ़ाना या सत्ता प्राप्त करना नहीं था। सम्मेलन में मौजूद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि सैन्य युद्धों के इतिहास में यह उन कुछ लड़ाइयों…

लोक सभा चुनाव 2024 में बंगाल से बाहर राजनीतिक विस्तार की तैयारी में ममता बनर्जी

भाजपा विरोधी खेमा केंद्र में सरकार बनाने के प्रयासों में जुटा हुआ है। हालांकि इसके लिए अभी उन्हें लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि आम चुनाव 2024 में निर्धारित हैं। लेकिन बंगाल में तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद मोदी विरोधियों की उम्मीद बनकर उभरीं ममता बनर्जी एक तरफ जहां कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग लेने की कोशिश करती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर वह कांग्रेस में ही सेंध लगा रही हैं। गोवा में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री एडवर्ड फलेरियो को तृणमूल में…

RSS सरकार्यवाह होसाबले का अहम बयान- संघ कभी नहीं कहता- ‘हम दक्षिणपंथी हैं’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) नेता राम माधव द्वारा लिखित पुस्तक ‘The Hindutva Paradigm’ के विमोचन के मौके पर शुक्रवार को RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसाबले ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं RSS से हूं, संघ प्रशिक्षण शिविरों में हम कभी ये नहीं कहते कि हम दक्षिणपंथी हैं। हमारे कई आइडिया वामपंथियों की तरह होते हैं।’ उन्होंने कहा कि पूरब पूरी तरह से पूरब नहीं है, पश्चिम पूरी तरह से पश्चिम नहीं है। इसी प्रकार से वामपंथ पूरी तरह से वामपंथ नहीं है और दक्षिणपंथ पूरी तरह से दक्षिणपंथ…

सीएम खट्टर ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल फीस को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए उन लोगों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है, जिनकी सत्यापित पारिवारिक आय 1.80 लाख प्रति वर्ष रुपये से कम है। खट्टर ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के ‘सुपर 100 कार्यक्रम’ के तहत सिविल सेवा परीक्षा-2020 और जेईई एडवांस परीक्षा-2021 को पास करने वाले छात्रों के साथ बातचीत करते हुए यह घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि गरीब परिवार…

नोटबंदी से लेकर अब तक, पीएम मोदी इतनी बार कर चुके हैं देश के नाम संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से शुक्रवार को देश के नाम संबोधित करेंगे. फिलहाल संबोधन को लेकर अभी तय नहीं है कि प्रधानमंत्री किन विषयों पर अपनी बात रखेंगे. हालांकि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार को लेकर जिक्र करेंगे. मोदी ने सबसे पहले 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी पर अपना संबोधन दिया था. प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले अपने पहले कार्यकाल से लेकर अब तक कई बार देश के नाम संबोधित कर चुके हैं. आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि…

‘अंधेरा होने के बाद कतई न जाएं थाने’, BJP नेता बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को दी नसीहत

2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेता ही प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावे पर खुद ही सवाल खड़े करते नजर रहे हैं। जी हां…शुक्रवार 22 अक्टूबर को वाराणसी पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को नसीहत दी है कि वो अंधेरा होने के बाद थाने कतई न जाएं। दरअसल, बेबी रानी मौर्य 22 अक्टूबर को वाल्मीकि महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी पहुंची थी। इस दौरान बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को…

प्रयागराज : मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों को टेण्डर की कार्रवाई शीघ्रता से प्रारम्भ करते हुए मेला क्षेत्र में कराये जाने वाले कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने का दिए निर्देश

मेला प्राधिकरण बोर्ड की बैठक सम्पन्न मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों को टेण्डर की कार्रवाई शीघ्रता से प्रारम्भ करते हुए मेला क्षेत्र में कराये जाने वाले कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने का दिए निर्देश मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टेªट स्थित जनमिलन केन्द्र के सभाकक्ष में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की बारहवीं बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बंधित विषयों की बिंदुवार चर्चा की गयी। मण्डलायुक्त ने मेला क्षेत्र में आमजन की सुविधा हेतु सूचना के…

हाल यही रहा तो कुछ साल बाद एक गिलास पानी के लिए भी तरसेंगे लोग

बहुत साल पहले लिखा गया बशीर बद्र का एक शेर आज भी लोकप्रिय है, “ये अजीब मिजाज का शहर है, कोई तपाक से हाथ भी नहीं मिलाएगा, जरा फासले से मिला करो…” अगर इसे आगरा की मौजूदा हालत से जोड़ें तो कह सकते हैं कि “ये अजीब मिजाज का शहर है, कोई पानी का एक गिलास भी नहीं पिलायेगा…” आगरा में पानी खत्म होने के कगार पर है। अब ये शहर हर रोज पानी की चिंता के साथ जागता और सोता है। शहर में 35 फीसद ऐसा क्षेत्र है जहां…

रायपुर:- बांटी गई उज्जवला गैस सिलेंडर

अंकित यादव :-तिल्दा- नेवरा :- ग्राम पंचायत बिलाड़ी में प्रधानमंत्री उज्जवला योजन के तहत सरपंच श्रवण यदु सचिव और पांचों द्वारा उज्जवला गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. गांव की महिलाओं में इससे उत्साह दिखाई दिया. सभी ने केंद्र सरकार की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त किया.

बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता की जान क्रिकेट मैच देखते समय चली गई थी

अभिनेता शफी इनामदार का आज जन्‍मदिन है। 23 अक्‍टूबर वर्ष 1945 को बॉम्‍बे में पैदा हुए शफी इनामदार ने टेलीविज़न एवं सिनेमा जगत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुलिस इंस्‍पेक्‍टर, नेता, क्रिमिनल से लेकर प्रत्येक प्रकार के किरदार में शफी फ‍िट बैठे। वही शफी इनामदार बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक रहे हैं जिन्होंने कभी लीड रोल नहीं अदा किया हो मगर साइड किरदार कर उन्होंने बहुत सोहरत हासिल की। वर्ष 1982 में उन्होंने ‘विजेता’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर का आरम्भ किया। 1983 में आई ब्लॉकबस्टर…

ड्रग डीलर्स के नंबर देकर 3 बार अनन्या ने आर्यन को ड्रग्स हासिल करने में मदद की थी, सोमवार को फिर होगी पूछताछ

ज ड्रग्स पार्टी मामले में फंसे आर्यन खान की चैट में अनन्या का नाम आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री पर दबिश डाली है। एनसीबी गुरुवार को उनके घर पहुंची और उन्हें समन जारी की, जिसके बाद अनन्या पिता चंकी पांडे के साथ ड्रग्स रोधक एजेंसी के दफ्तर पहुंची थी। उस दिन उनसे एनसीबी ने 2 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया था और सोमवार को उन्हें फिर बुलाया गया है। अभिनेत्री से एनसीबी की हुई अबतक के पूछताछ…

शाहरुख ने सच कहा था ,मेरी पॉपुलैरिटी ही बच्चों के लिए बनेगी मुसीबत

बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ड्रग्स केस मामल में आर्थर रोड जेल में बंद है. उनका परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा है. 21 अक्टूबर को एनसीबी की टीम शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची थी.अब शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें एक्टर ने कहा, ” मेरा नाम मेरे बच्चों के जीवन को खराब कर सकता है और मैं नहीं चाहता हूं की ऐसा हो”.2008 में जर्मन टीवी को दिए इंटरव्यू में शाहरुख में अपने पॉपुलेटरी और अपने…

BCCI ने भारत-पाक मैच से पहले उठाया बड़ा कदम, टीम इंडिया से जुड़े 4 खिलाड़ी भारत लौटे

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है और इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाना है. वही भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के खेमे में शामिल चार खिलाड़ियों को भारत वापस भेजने का फैसला किया है. कर्ण शर्मा, शाहबाज नदीम, कृष्णप्पा गौतम और वेंकटेश अय्यर वह खिलाड़ी हैं, जिनको स्वदेश लौटने का ऑर्डर मिला है. ये प्लेयर्स बतौर नेट गेंदबाज टीम से जुड़े हुए थे.…

400 मीटर मिडले में बंगाल के तैराक स्वदेश मंडल ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

बंगाल के स्वदेश मंडल ने 37वीं सब जूनियर और 47वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 400 मीटर मिडले में कर्नाटक के शोयान गांगुली को हराया। उन्होंने 4: 34.15 का समय निकालकर अद्वैत पागे का 4:34 .76 का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2018 में पुणे में बनाया था। कर्नाटक के कल्प बोहरा को कांस्य मिला। कर्नाटक की हशिका ने 100 मीटर बटरफ्लाई में 1: 05.51 के साथ मयूरी का 2016 में बनाया 1:05.98 रिकॉर्ड तोड़ा।

पहले 39 रन पर हो चुकी है ऑलआउट,फिर 44 रन पर ऑलआउट हुई ये टीम,

श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka) ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल लीग मैच में शानदार खेल दिखाया है. क्योंकि आज के मैच में नीदरलैंड्स (Netherlands) के खिलाफ श्रीलंकाई गेंदबाजों (Sri Lanka) ने शानदार गेंदबाजी की, जिसका नतीजा ये हुआ कि नीदरलैंड्स (Netherlands) ने वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे कम स्कोर बना दिया. नीदरलैंड (Netherlands) की टीम सिर्फ 44 रन पर समेट गई. चलिए आपको इस मैच के बारे में बताते हैं कि कैसे श्रीलंका (Sri Lanka) ने ये कारनामा किया. रअसल श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का…

इस्लाम अपनाने या देश छोड़ने के लिए मजबूर अफगान सिख , तालिबान राज में अफगान सिखों पर संकट,

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से सिखों के अस्तित्व पर संकट गहराता जा रहा है। आलम यह है कि उन्हें सुन्नी इस्लाम अपनाने या फिर देश छोड़कर भाग जाने को मजबूर किया जा रहा है। यह दावा एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में किया गया है। इंटरनेशनल फोरम फॉर राइट्स एंड सिक्योरिटी (आईएफएफआरएएस) की रिपोर्ट का कहना है, अफगानिस्तान में सदियों से रह रहे सिखों की आबादी एक जमाने में दसियों हजार थी, लेकिन बीते कुछ वर्षों में कट्टरता के चलते बढ़ी धार्मिक हिंसा, हत्या, व्यवस्थागत भेदभाव और देश…

नए राष्ट्रपति का चुनाव किया फिजी की संसद ने

फीजी संसद ने शुक्रवार को रातू विलियाम काटोनीवरे को बहुमत हासिल करने के बाद नए राष्ट्रपति के रूप में चुना। वह जियोजी कोनरोटे की जगह लेंगे, जिन्होंने नवंबर 2015 से अब तक अपने दो कार्यकाल पूरे कर लिए है।काटोनिवर को प्रधानमंत्री वोरेके बैनीमारामा द्वारा नामित किया गया था, जबकि विपक्षी सचेतक लेयंडा तबुया ने राष्ट्रपति पद के लिए सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी के संसद सदस्य रो तेइमुमु केपा को नामित किया था। संसदीय वोट में काटोनीवरे को 28 वोट मिले जबकि केपा को 23 वोट मिले।संसद अध्यक्ष रातु एपेली नैलाटिकाऊ…