प्रयागराज: DIG/SSP द्वारा भारतीय किसान यूनियन के नेताओं/किसानों के साथ रिज़र्व पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी की गयी।

पुलिस विभाग के प्रयागराज के आला अधिकारियों द्वारा भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का मीटिंग बुलाई गई जिसमें प्रयागराज के जिलाध्यक्ष राजू चौबे भारतीय किसान यूनियन भानु का नेतृत्व किया किसानों की समस्याओं तथा पुलिस प्रशासन के कारनामों को सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया अधिकारियों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन मैं हूई कार्रवाई से हमारा संगठन संतुष्ट नहीं है जिससे 31 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यक्रम बिना किसानों की बात सुने नहीं होने दिया जाए…

जौनपुर:पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक के दौरान पत्रकारों को सदस्यता दिलाई गई

जौनपुर:पत्रकार एकता संघ की वाराणसी मंडल की आवश्यक बैठक वाराणसी मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के आवास पर मंडल मीडिया प्रभारी शिवम सिंह व जौनपुर जिला अध्यक्ष संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में पत्रकार एकता संघ के सम्मानित पदाधिकारियों के सापेक्ष्य वार्ता हुई जिसमें मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हमारे संघ में जो भी पदाधिकारी रहे संघ के नैतिक कर्तव्यों को समझें और संघ की लोकप्रियता को बनाए रखने में एक दूसरे का सदैव सहयोग करते रहें। इसी कड़ी में बैठक की अध्यक्षता कर रहे वाराणसी…

रायबरेली: जनसेवा केन्द्र मे हुयी चोरी की घटना

लालगंज रायबरेली।लालगंज क्षेत्र के चचिहा मोड के पास एक जनसेवा केन्द्र मे शनिवार की रात चोरी की घटना हुयी है।चोरी की घटना संत नगर लालगंज निवासी अभिषेक यादव की दुकान मे हुयी है।अभिषेक यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों ने एक लैपटाप एक प्रिंटर सहित एक बैटरा पार कर दिया है।प्रभारी निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह सेंगर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है।प्रभारी निरीक्षक ने शीघ्र ही चोरी की घटना का पर्दाफाष करने की बात कही है।

रायबरेली: धर्म जागरण अभ्यास वर्ग को लेकर हुयी बैठक

लालगंज रायबरेली।राष्ट्र और समाज के जागरण के निमित्त आरएसएस के धर्म जागरण विभाग का अभ्यास वर्ग विद्या मन्दिर मे 23 अक्टूबर की सायं से 24 अक्टूबर की सायं तक चलेगा।अभ्यास वर्ग की सफलता के लिये धर्म जागरण के जिला विधि प्रमुख असोक शुक्ला एडवोकेट के आवास पर रविवार को बैठक बुलायी गयी जिसमे जिला संयोजक सिव कैलास ने कार्यक्रम की रूपरेखा को अन्तिम रूप दिया।जिला संयोजक ने कहा कि धर्म जागरण अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देष्य जहां धर्म का जागरण करना है वहीं समाज के जन जागरण के माध्यम से…

रायबरेली: बहरामपुर की जनता ने ब्लाक प्रमुख सिवानी सिंह और उनके पति दिव्याम्बर सिंह का किया नागरिक अभिनन्दन

लालगंज रायबरेली।क्षेत्र पंचायत सीट बहरामपुर से निर्विरोध निर्वाचित लालगंज ब्लाक प्रमुख सिवानी सिंह और उनके पति दिव्याम्बर सिंह के अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रथम आगमन पर ग्राम प्रधान दुखीलाल एवं जनता जनार्दन ने उनका नागरिक अभिनन्दन कर जहां ब्लाक प्रमुख का गौरव बढाया है।वहीं क्षेत्र के विकास के लिये जनता ने उनसे आग्रह भी किया है।अपने अभिनन्दन से अभिभूत ब्लाक प्रमुख सिवानी सिंह ने कहा कि जो गौरव बहरामपुर की जनता ने उन्हे सौगात के रूप मे दिया है।उसकी कसौटी पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी।जनता जनार्दन को सम्बोधित…

जौनपुर:अपना दल के कार्यकर्ताओं ने मनाया सोने लाल पटेल की परिनिर्वाण दिवस,हजारों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

जौनपुर-जिले के मड़ियाहूं विधान सभा क्षेत्र के भवानीगंज में अपना दल पार्टी संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल की श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी संस्थापक के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने कहा कि अपना दल के संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल के सानिध्य में कार्य करने का मौका मिला था। बताया कि वर्ष 1999 में पीडी टंडन पार्क प्रयागराज में जो सरकार के द्वारा डा.पटेल के कारवां को रोकने के लिए लाठीचार्ज की गई थी उन्होंने कहा…

हरदोई-मुर्गाफार्म संचालक युवक की हुई दर्दनाक हत्या

हरदोई-मुर्गाफार्म संचालक की धारदार हथियार से हुई दर्दनाक हत्या मुर्गा फार्म के पास ही पड़ा मिला युवक का शव खेत में खून से लतपत पड़ा पाया गया शव,बघोली थाना क्षेत्र के ग्राम कमोलिया की घटना सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

गाज़ीपुर : छात्रा की हत्या का मामला, नेशनल हाईवे जाम

थाना नोनहरा क्षेत्र अन्तर्गत शक्करपुर गांव की छात्रा की हत्या के विरोध में ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुच कर न्याय की गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हो पाने के बाद शनिवार को शाम छः बजे शक्करपुर ग्राम से सैकड़ो की संख्या में युवक महिलाएं कैंडिल मार्च करते हुए राष्टीय राजमार्ग ग़ाज़ीपुर बलिया के कठवामोड बाजार में पहुचे की बाजार में आस पास के गांवों के लोगो की भीड़ हजारो में तब्दील हो गयी और हत्यारो की गिरफ्तारी , के नारों के साथ हमे न्याय चाहिए…

रायपुर:- दशहर पर्व धूमधाम से मनाया गया

सौरभ सिंह यादव : तिल्दा-नेवरा :- तिल्दा से लगे ग्राम बहेसर में श्री राम लीला मण्डली द्वारा 4 दिवसीय रामलीला का मंचन किया गया . विजयादशमी के दिन ग्राम बहेसर से लगे बैकुंठ वहाँ 55 फिट का रावण का पुतला दहन कर दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें ग्रामवासी उपस्थिति थे एवं रावण दहन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. श्री राम लक्ष्मण और हनुमान के पात्रों की पूजा गांव में ढ़ोल के साथ किया गया स्वगता किया गया . जिसमे ग्राम बहेसर के सरपंच श्री सोहन वर्मा. उपसरपंच श्री…

रायपुर -तीन जिलों में बाइक चोरी, बरामद हुई तिल्दा से

तिल्दा नेवरा. चोरी का बाइक बेचने ग्राहक तलाश कर रहे चोर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया . पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक वर्मा निवासी तुलसी के कब्जे से रायपुर , बेमेतरा और बलौड़ाबाजार- भाटापारा ज़िले से चोरी कि गई चार बाइक और बरामद हुई हैं . आरोपी एक मोटरसाइकिल हिरो ऐच एफ डीलक्स बिना नंबर प्लेट की अपने पास रखें मिला. उसने मोटरसाइकिल को रावाभाटा रायपुर शराब भट्टी के पास से चोरी कर लाना बताया. जिस पर आरोपी के कब्जे से बाइक व चाबी जब तक की गई.…

रिटायर सेना अधिकारी ने गोरखा के पोस्टर में बताई गलती, अक्षय कुमार बोले-‘फिल्म बनाते समय याद रखेंगे’

अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपनी नई फिल्म ‘गोरखा’ की घोषणा की, जो मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने एक बारूदी सुरंग विस्फोट में अपना पैर गंवा दिया था, लेकिन दिव्यांगता पर काबू पाकर भारतीय सेना में एक बटालियन और एक ब्रिगेड के पहले युद्ध-अक्षम अधिकारी बन गए। आगामी फिल्म के पोस्टर ने प्रशंसकों को फिल्म के लिए उत्साहित कर दिया है। शनिवार को पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने फर्स्ट लुक पोस्टर में एक गलती बताई। मेजर माणिक एम जॉली…

अफसाना की घटिया हरकत पर सलमान ने किया करारा अटैक

‘बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15)’ में दर्शकों को पहले दिन से फुल टू एंटरटेनमेंट मिल रहा है. प्यार, लड़ाई, नौटंकी सब बिग बॉस के कंटेस्टेंट दिखा रहे हैं. टीवी पर अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले कलाकारों का असली चेहरा सबके सामने आ रहा है. बिग बॉस के घर में तीन कंटेस्टेट्स को छोड़ अभी तक घर में 13 जंगलवासी थे. लेकिन इनमें से 4 कंटेस्टेंट जो कि हैं जय भानुशाली, विशाल कोटियान, तेजस्वी अकासा सिंह अपने टास्क ‘जहर का कहर’ को जीतने के बाद जंगल से बिग बॉस के…

आज संजय कपुर का बर्थडे है ,संजय कपूर इस फिल्म से बने रातोंरात स्टार

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay kapoor) आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 17 अक्टूबर 1965 को मुंबई में हुआ था. संजय कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. संजय कपूर के पिता भी फिल्म निर्माता थे. संजय और अनिल कपूर ने जहां फिल्मी इंडस्ट्री में हीरो के रूप में एंट्री ली. उनके भाई बोनी कपूर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम बढ़ाया था. संजय आज 55 साल के हो गए हैं. एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनके फिल्मी करियर के बारे में. इस…

1 साल में जीते 10 मैन ऑफ द मैच,पाकिस्तान का सबसे ‘ईमानदार’ क्रिकेटर,आइये जानते है

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज का आज जन्मदिन है, वो 41 साल के हो गए हैं. 17 अक्टूबर, 1980 को सरगोधा में जन्मे हफीज पाकिस्तान के लिए साल 2003 से इंटरनेशनल क्रिकेटर खेल रहे हैं. भले ही ही हफीज की उम्र काफी ज्यादा हो गई है लेकिन ये खिलाड़ी अब भी टी20 क्रिकेट में एक्टिव है और इन्हें पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह दी है. मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट में 10 शतकों की मदद से 3652 रन बनाए हैं. हफीज ने 218…

8वीं बार जीता सैफ चैम्पियनशिप का खिताब,फुटबॉल में भारत बना दक्षिण एशियाई चैंपियन

भारतीय फुटबॉल टीम (Indian Football Team) ने एक बार फिर दक्षिण एशियाई फुटबॉल पर अपनी बादशाहत कायम की है.भारतीय फुटबॉल टीम ने नेपाल को 3-0 से हराकर 8वीं बार सैफ चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया जबकि कप्तान सुनील छेत्री ने 49वें मिनट में गोल करके लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) के 80 इंटरनेशनल गोलों की बराबरी कर ली. बता दें कि टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम भारत ने दूसरे हाफ में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीनों गोल दागे.भारत के लिए दूसरे हाफ में सुनील छेत्री (Sunil Chhetri), सुरेश सिंह (Suresh…

कब, कितने बजे और कहां खेले जाएंगे वार्मअप मैच,टी20 विश्‍व कप 2021 में टीम इंडिया का जानिए शेड्यूल,

आईपीएल 2021 खत्‍म होने के बाद अब टीम इंडिया फिर से एकजुट हो गई है. भारतीय टीम अब मिशन टी20 विश्‍व कप 2021 में जुटने जा रही है. टीम इंडिया का अभियान तो 24 अक्‍टूबर से होगा, जब भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा. लेकिन इस हाईवोल्‍टेज मैच से पहले टीम इंडिया कुछ वार्मअप मैच भी खेलेगी. भारतीय टीम को इसमें इंग्‍लैंड ऑस्‍ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीमों से मुकाबला करना है. बड़े मैच से पहले भारतीय टीम के पास मौका होगा, जब भारतीय टीम ठीक से प्रैक्‍टिस कर पाएगी. लेकिन टीम…

ताइवान को चीन से खतरे की चिंता, अमेरिका से कहा- एफ-16 फाइटर जेट की डिलीवरी जल्द हो

चीन की ताइवान के ऊपर दादागिरी किसी से छुपी नहीं है। पिछले कुछ सालों से चीन लगातार ताइवान को धमका रहा है। चीन ताइवान की सीमा में अपने फाइटर जेट भी भेज चुका है। हालांकि ताइवान भी इसका मुंहतोड़ जवाब देता आया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन से बढ़ते खतरे के बीच ताइवान ने अमेरिका से एफ-16 फाइटर जेट की डिलीवरी में तेजी लाने का आग्रह किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाइडन प्रशासन से ताइवान के अधिकारियों ने अमेरिकी निर्मित एफ-16 की डिलीवरी में तेजी…

बांग्लादेश में कुरान को लेकर फैली अफवाह के बाद, ISKCON में भीड़ ने पीट-पीटकर श्रद्धालु की हत्या की

बांग्लादेश में कुरान को लेकर फैली अफवाह के बाद से मंदिरों में तोड़फोड़ और हिंदुओं पर हमले जारी हैं. शुक्रवार को नोआखाली के इस्कॉन टेंपल में भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान भीड़ ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की. इसमें एक की मौत हो गई. वहीं, 200 से ज्यादा श्रद्धालु जख्मी बताए जा रहे हैं. भारत में, इस्कॉन अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश सरकार से तुरंत कार्रवाई करने, सभी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को सजा दिलाने की अपील की है. उधर,…

अजब गजब: बेटी ने कार की टायर में भरवाई 6 हजार की महंगी वाली हवा

पहले के जमाने में लोग एक-एक पैसा जोड़कर चलते थे. लेकिन आज का समय कुछ और ही हो गया है. अब तो रेस्त्रां या क्लब में ही लोग हजारों उड़ा देते हैं. ऐसे में जब संघर्ष का दौर देखे पिता को ये पता चला कि उसकी बेटी ने अपनी कार के टायर में 6 हजार की हवा भरवाई है, तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक गई. बेटी ने ही पिता को इसकी जानकारी दी और इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो 11 लाख लोगों ने देखा. टिकटोक यूजर…

ऐसा है ऑफ द रिकॉर्डः ममता का ’50 का खेल’

लोकसभा चुनाव के लिए ‘खेल-2024’ पहले ही शुरू हो चुका है। जहां एक ओर कांग्रेस खुद को पुनर्जीवित करने का पूरा प्रयास कर रही है वहीं भाजपा 4 राज्यों-यू.पी., उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अपने गढ़ को बचाने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान पंजाब पर भी सबकी नजर बनी हुई है जहां कई राजनीतिक विश्लेषक यह मान रहे हैं कि यहां आम आदमी पार्टी की जीत हो सकती है जबकि अभी ऐसी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी। यह चुनाव सपा-बसपा जैसे क्षेत्रीय दलों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं जो पिछले…