प्रयागराज-थाना कोरांव पुलिस द्वारा 3 किलो 100 ग्राम अबैध गांजा व एक मोटरसाइकिल के साथ कमलाकांत पटेल उर्फ मुखिया गिरफ्तार,

कोरांव प्रयागराज- पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध और अपराधियों तथा माफियाओं के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान मे पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी मेंजा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना द्वारा गठित टीम उपनिरीक्षक कनक कुमार यादव अपने सहयोगी साथी कां0 संतोष कुमार पटेल कां0 कुलदीप कुमार का0 योगेंद्र कुमार के सांथ दबिस देकर कमलाकांत पटेल उर्फ मुखिया पुत्र रामबरन ग्राम बाँस लखनपुर उम्र 50 वर्ष को आज दि0, 13/09/2021 को गैर कानूनी कार्य किये जाने संबंधी वीडियो शोशल मीडिया पर आने के बाद…

सीतापुर :नगवा जयरामपुर में नि:शुल्क नेत्र शिविर का किया गया आयोजन

जनपद सीतापुर की तहसील मिश्रिख ,ब्लाक गोंदलामऊ में ग्राम पंचायत नगवा जयरामपुर में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमेें ग्राम प्रधान सुदर्शन लाल भारती की मदद से सौ से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। जिसमें 170 मरीजों को ओपीडी और 70 मरीजों को आपरेशन के लिए सीतापुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां मरीजोें को नि:शुल्क आपरेशन होगा। विकासखंड गोंदलामऊ के नगवा जयरामपुर गांव में सीतापुर के चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञों की टीम सोमवार सुबह पहुंची। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में नेत्र विशेषज्ञों ने ग्रामीणों का…

रायपुर : शौच के लिए जा रही युवती से छेड़खानी, नेवरा पुलिस ने की कार्यवाही

तिल्दा नेवरा :- ग्राम खम्हरिया निवासी एक युवती ने आज अपने परिजनों के साथ नेवरा थाना आकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि शाम को वह दिशा मैदान जा रही थी तभी अचानक पीछे से आकर गांव के ही युवक राजेश कुमार विश्वकर्मा ने गलत नियत से उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा व अश्लील शब्दों का प्रयोग किया, युवती के द्वारा विरोध करने पर उसका हाथ खिंचकर गिरा दिया, तब युवती ने उठकर आरोपी युवक को गाली देते हुए खींचकर थप्पड़ मारा और वहाँ से चली…

शादी के बीच पहुंची दूल्हे की प्रेमिका,फिर क्या हुआ

एक लड़की, जिसकी शादी हो रही हो, हाथों में मेहंदी लगी हो, फेरे चल रहे हों, उस वक्त होने वाले पति की प्रेमिका आ जाए, तो उसका क्या हाल होगा, कहना सहज ही समझा जा सकता है. अगर किसी शादी के खूबसूरत माहौल में ऐसा मोड़ आता है तो लड़की व उस के परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग जाता है. भले ही लड़की के परिवार वालों ने पुलिसिया कार्यवाही से मना कर दिया हो, पर उस घर में मातम पसरा रहता है. प्रेमिका को धोखा देकर शादी करना कितना…

आजमगढ़: सीएम के संभावित दौरे से पुलों की रेलिंग,चौराहों,डिवाइडरों का रंगरोगन होने लगा

आजमगढ़।। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद आगमन की तिथि तय नहीं है फिर भी प्रशासनिक अफसर अलर्ट है। शहर से लेकर गांवों तक की सफाई तेजी से कराई जा रही है जबकि शहर में डिवाइडर, बिजली के खंभे और पुलों की रेलिंग रंगायी जा रही है। सड़क के किनारे से घास-फूस भी हटाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तीन दिन पहले विडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिलों में भ्रमण की बात कही थी। इससे पहले अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सितंबर माह में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का…

रायबरेली:दबंगो ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

डलमऊ /रायबरेली: पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बीच भैरव मिश्र महाविद्यालय के प्रबंधक पर लालगंज जाते समय गांव के ही कुछ लोगों द्वारा चलते वाहन पर किया गया हमला जिसस प्रबंधक गंभीर रूप से घायल – घायल की तहरीर पर डलमऊ कोतवाली में डलमऊ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।भैरव मिश्र महाविद्यालय के प्रबंधक अकिंचन मिश्रा द्वारा डलमऊ कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि आज रविवार को जब अपने चौपहिया वाहन से पूरे भैरव मिश्र मजरे सोडासी गांव से लालगंज किसी काम के सिलसिले से जा…

गोण्डा: सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने गोंडा आगमन पर सीएम योगी पर साधा निशाना,

कर्नलगंज (गोण्डा) । उत्तरप्रदेश प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2022 की कामयाबी हेतु समाजवादी पार्टी की नीतियों को लेकर जिले के कर्नलगंज विधान सभा क्षेत्र पहुंची सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का गोंडा जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र कर्नलगंज के छतौनी चौराहा,भंभुआ चौराहा,सकरौरा चौराहा तथा बसस्टॉप चौराहे पर फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान किसान इंटर कालेज भंभुआ में पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जूही सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर…

इटावा: ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस कर्मी की अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

इटावा: थाना चौबिया पर तैनात हेड मोहर्रिर संतोष कुमार एवं अनुचर रणवीर सिंह थाना चौबिया क्षेत्र अंतर्गत कर्री चौकी पर नवीन भवन के उद्घाटन 12.09.2021 उपरांत शाम करीब 8:00 बजे थाना चौबिया पर बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई जिसमें की हेड मौहर्रिर संतोष कुमार एवं अनुचर रघुवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें उपचार हेतु थाना पुलिस द्वारा जिला अस्पताल इटावा लाया गया, जहां पर दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल पीजीआई सैफई रेफर…

अखिलेश और प्रियंका गांधी पर केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है. केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला है. प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन 2019 के लोकसभा चुनाव से भी कमजोर रहेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की कमी है. पार्टी में अब सिर्फ फोटो खिंचवाने वाले नेता ही बचे हैं. केशव मौर्य ने कहा कि प्रियंका की सक्रियता के बावजूद कांग्रेस यूपी में खात्मे की तरफ बढ़…

 राहुल गांधी ने सरकार पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन तले साप्ताहिक छुट्टी और कार्य दिवस के बीच का अंतर समाप्त हो गया है क्योंकि ‘नौकरियां ही नहीं हैं।’राहुल ने ट्विटर पर अमेरिका की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी फोर्ड द्वारा भारत में कारों का उत्पादन बंद करने की घोषणा संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया, जिसमें उद्योग के अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 4 हजार से अधिक छोटी फर्में…

चुनाव से पहले बदलाव: राज्यों में CM के साथ संगठन में भी फेरबदल की तैयारी में BJP

चुनावी राज्यों में मुख्यमंत्रियों को बदलने के साथ ही बीजेपी संगठनात्मक स्तर पर भी बड़े फेरबदल कर रही है। एक महीने पहले ही बिहार बीजेपी में संयुक्त सचिव रत्नाकर को पार्टी ने गुजरात इकाई का महासचिव बनाया था। रत्नाकर ने भीखू भाई दलसानिया की जगह ली थी, जो इस पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहे। दलसानिया साल 2005 से 2021 तक महासचिव (संगठन) रहे और इस दौरान उनका बीजेपी के हर बड़े नेता के साथ उठना-बैठना रहा। अब दलसानिया को बिहार भेज दिया गया है।बीजेपी के इस बड़े…

आज़मगढ़ : डेंगू ने जिले में दी दस्तक, स्वास्थ्य महकमा परेशान

आजमगढ़।। निजी और सरकारी अस्पताल बुखार के मरीजों से अटे पड़े हैं। इस बीच डेंगू के तीन मरीज मिलने से जिले प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर भर में सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने ग्रामीण इलाकों में भी मच्छर मार दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए हैं।अब तक स्वास्थ्य महकमा जिले में डेंगू के मरीजों के होने की बात से इनकार करता रहा है। डेंगू वार्ड से ताला नहीं खोला गया था। अलबत्ता बुखार के मरीजों से अस्पताल पट गए थे। जिले में…

आजमगढ़: अब सीएनजी किट लगाकर सड़कों पर नहीं दौड़ा पाएंगे 15 साल पुराने वाहन

आजमगढ़। पंजीयन के 15 वर्ष पूरे कर चुके दोपहिया और निजी चार पहिया वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी है। परिवहन विभाग ने वाहनों का नवीनीकरण कराने की छूट दे रखी है। निर्धारित समय के बाद नवीनीकरण नहीं कराने वाले सभी वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे वाहन पकड़े जाने पर जुर्माना भी भरना पड़ेगा। ऐसे में 15 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके वाहनों के स्वामी सीएनजी किट नहीं लगा कर चल सकेंगे।परिवहन विभाग द्वारा दोपहिया व निजी चार पहिया वाहनों का पंजीयन 15 वर्ष के…

पीलीभीत: थाना पूरनपुर पुलिस ने पकड़े अपराधी

थाना पूरनपुर दिनांक 11.09.2021 को उप निरीक्षक श्री श्यामा चरण सरोज हमरा कांस्टेबल भुवनेश कुमार शर्मा कांस्टेबल अंकुर कुमार कांस्टेबल सरबजीत कुमार द्वारा अभियुक्तगण 1. मुकेश उर्फ मुनीश पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम सिमरिया तालुके महाराजपुर थाना पुरनपुर पीलीभीत 2. राम सागर पुत्र हेतराम वर्मा निवासी ग्राम पुन्नापुर टांडा थाना पुरनपुर पीलीभीत के कब्जे से चोरी की दो अदद मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स UP 26 AD 7284 व हीरो हौंडा स्प्लेंडर प्लस UP 26 AB 6996 तथा अभी मुकेश उर्फ मुनीश से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा…

लंबे समय बाद रिया चक्रवर्ती ने ब्रालेट में शेयर की ग्लैमरस फोटो, दिखा ये अवतार

बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने जून 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और उनके निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उथल-पुथल मचा दी थी. सुशांत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) लगातार निशाने पर रहीं. सोशल मीडिया पर भी रिया को खूब ट्रोल किया गया. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और लंबे समय तक उनकी एक्टिविटी ना के बराबर रही. लेकिन, अब रिया धीरे-धीरे अपनी पुरानी जिंदगी में वापसी कर…

आज मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी का बर्थडे है , ‘परदेस’ से स्टार बन गईं थी चौधरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थी. साल 1997 में उन्होंने सुभाष घई की फिल्म परदेस (Pardes) से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अपॉडिट शाहरुख खान थे. ये फिल्म सुपरहिट फिल्म साबित हुई जिससे बॉलीवुड में आते ही उनके करियर को पंख लग गए. लेकिन महिमा चौधरी के एक आरोप ने सबको हैरान कर दिया था. जिस डायरेक्टर की फिल्म से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया, महिमा उन्ही पर साजिश रचने…

इंडियन आइडल के ऑन-सेट कविता कौशिक ने डॉक्टर के लापता होने पर मांगी मदद, शेयर की ये जानकारी

टीवी की फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह समय समय पर लोगों की मदद करते भी नजर आती हैं. हाल ही में वह डॉक्टर अमित शर्मा को ढूंढने में मदद के लिए सामने आई हैं. अमित ने पिछले 20 साल के दौरान कई एक्टर्स का इलाज किया है. अमित रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के ऑन-सेट डॉक्टर भी रहे हैं. वह पिछले कुछ दिनों से लापता हैं. कविता ने ट्विटर पर सभी से अमित को ढूढ़ने में मदद करने की अपील की है.…

रोहित शर्मा बन सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तान, कोहली खुद छोड़ेंगे कमान

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 और वनडे टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं. उनक जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम की कमान दी जा सकती है. विराट अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए यह बड़ा कदम उठा सकते हैं. 32 साल के कोहली टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक हैं. विराट कोहली ने इस मुद्दे पर रोहित और टीम मैनेजमेंट से ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लंबी बात की है. टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले 17 अक्टूबर से 14…

सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए बेंगलुरु में 25 खिलाड़ियों का चयन

टोक्यो ओलंपिक खेलों में अपनी सफलता के बाद, हॉकी इंडिया (एचआई) ने 13 सितंबर को बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में शुरू होने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना है। कोर ग्रुप जिसमें 16 खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह ओलंपिक खेलों में भारतीय दल का हिस्सा थे। यह खिलाड़ी शिविर के लिए रविवार को बाद में रिपोर्ट करेंगे। शिविर का 20 अक्टूबर को खत्म होगा। मुख्य संभावित समूह में सविता, रजनी एतिमारपू, दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, गुरजीत कौर, निशा, निक्की प्रधान, मोनिका,…

नेपाल-अमेरिका के बीच होगा मैच,आईसीसी पुरुष क्रिकेट वल्र्ड कप लीग-2 फिर से

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष क्रिकेट वल्र्ड कप लीग 2 कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार फिर से शुरू होने के लिए तैयार है। सोमवार को मस्कट में नेपाल अमेरिका के बीच के मैच से इसकी शुरुआत हो रही है।नेपाल वर्तमान में अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जिसमें ओमान, यूएसए, स्कॉटलैंड, नामीबिया, संयुक्त अरब अमीरात पापुआ न्यू गिनी शामिल हैं। नेपाल ने चार साल के लीग 2 चक्र में अब तक चार मैच खेले हैं दो जीत दो हार दर्ज की हैं। ओमान खेले गए 10 में से…