पंजाब में चली तमाम उठापटक के बीच चरणजीत सिंह चन्नी के हाथ मुख्यमंत्री कुर्सी आई। चन्नी सूबे मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ लेंगे। लेकिन सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक समारोह ज्यादा बड़ा नहीं होगा। इसमें अन्य बड़े नेता भी शामिल नहीं होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार सुबह 11 बजे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस…
Day: September 20, 2021
केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों का 11 दिवसीय धरना आज से शुरू, क्या है एजेंडा
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार से उन्नीस विपक्षी दल देश भर में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन सितंबर के अंत तक यानी 11 दिनों तक चलेगा। वहीं इस प्रदर्शन को लेकर विपक्षी नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी से संबंधित राज्य इकाइयों द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। विपक्षी नेताओं ने कहा कि इस दौरान हम कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखेंगे। बता दें कि अगस्त में हुई वर्चुअल मीटिंग में विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर…
पीलीभीत :माइसेम सीमेंट कंपनी के टेक्निकल ऑफिसर सौरभ सचान ने विस्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में राजमिस्त्रियों के साथ मीटिंग की।
पीलीभीत: हैडलबेर्ग माइसेम सीमेंट कंपनी के तरफ से कंपनी की टेक्निकल ऑफिसर सौरभ सचान के द्वारा आसाम चौराहा , पूरनपुर (पीलीभीत)में खुशबू इंटरप्राइजेज के यहाँ छेत्रिय राज मिस्त्रियों व ठेकेदारो के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमे सीमेंट की गुणवत्ता को लेकर चर्चा की। सौरभ सचान ने कई मिस्त्रियों से सीमेंट को लेकर कई सवाल भी पूछें उन सवालों का सही निराकरण करते हुए सौरभ सचान ने सीमेंट व भवन निर्माण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए। कई गिफ्ट भी दिये। मीटिंग उपरांत उपस्थित सभी राज मिस्त्री व ठेकेदारो को…
पीलीभीत भारतीय जनता पार्टी की साडे 4 वर्ष होने पर उपलब्धियों की जानकारी दी- लेखराज भारती।
पीलीभीत आज 129 विधानसभा पुरनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री लेखराज भारती ने पूरनपुर विधानसभा के सेक्टर गभिया सराय में चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार की साडे 4 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे पूरे प्रदेश में भय का वातावरण समाप्त हुआ है प्रदेश सरकार द्वारा covid-19 की पहली व दूसरी लहर को माननीय योगी आदित्य नाथ जी की टीम ने पूरी सूझबूझ के साथ इस महामारी को कंट्रोल…
आज़मगढ़: अंबारी-अहरौला मार्ग पर आज रेलवे क्रासिंग पर होगा कार्य वाहन से न करें सफर
आजमगढ़: अंबारी फूलपुर तहसील के अंबारी स्थित दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन 62सी गेट पर सोमवार को विभाग ओवरहालिग का कार्य कराएगा। इसके मद्देनजर अहरौला-अंबारी मार्ग पर सभी तरह के उन वाहनों का आवागमन बंद रहेगा, जिन्हें क्रासिग से होकर आना-जाना होगा।रेलवे की ओर से इस कार्य को ध्यान में रखकर उपजिलाधिकारी रावेंद्र कुमार सिंह ने रूट डायवर्जन का आदेश पुलिस को दिया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अंबारी स्थित दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के माहुल रोड पर गेट संख्या 62सी पर रेलवे द्वारा ओवर हालिग कार्य होना है। इसलिए सुबह…
शमिता 42 दिन बाद घर लौंटी ,शिल्पा शेट्टी ने खूब लुटाया प्यार, बोलीं- मेरी तुनकी वापस आ गई..
बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी हिस्सा रही थी। शनिवार को इस शो का ग्रैंड फिनाले था। बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल रही हैं। वहीं शमिता सेकेंटड रनरअप रहीं। शो खत्म हो चुका है ऐसे में अब एक्ट्रेस अपने घर वापस लौटी हैं। एक्ट्रेस करीब 42 दिन बाद अपने घर पहुंची। शमिता के घर लौटने पर उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी काफी खुश हुईं।शमिता के घर वापिस आने पर शिल्पा ने उनपर खूब प्यार लुटाया। शिल्पा ने शमिता संग…
ऐश्वर्या 2022 में फिल्म पोन्नियिन सेल्वन आएगी पर्दे पर
ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) राय बच्चन की फिल्म का इंतजार दर्शक काफी दिनों से कर रहें थे ..उनका यह इंतजार खत्म हो चुका है …फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है .ऐश्वर्या ने कुछ समय पहले अपनी आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन (Ponniyin Selvan) का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. पोस्टर साझा करते हुए ऐश्वर्या ने सभी को यह जानकारी दी है कि, इस फिल्म को डायरेक्ट निर्माता मणिरत्नम ने की है….फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने पूरी की है… लेकिन फिल्म की रिलीज डेट अभी…
‘Most loved Jodi’ का अवॉर्ड सिडनाज को मिला ,फैंस के दिलों में इस तरह हैं जिंदा
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी ‘सिडनाज’ हमेशा से ही लोगों के दिलों पर छाई रही हैं. भले ही आज सिद्धार्थ इस दुनिया में न हो, लेकिन उनकी इस जोड़ी को आज भी लोग पसंद करते हैं. सिद्धार्थ के साथ उनकी जोड़ी अमर हो गई है.इस लवस्टोरी की चर्चा हर तरफ है. जिसको देखते हुए सिडनाज को ‘मोस्ट लव्ड जोड़ी अवॉर्ड’ (Most loved Jodi Award) से नवाजा गया है.सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को यह अवॉर्ड ‘द क्लेफ म्यूजिक अवॉर्ड’की ओर से मिला है.सोशल मीडिया पर जैसे ही इस…
गुरुग्राम पहुंचे..उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू,मुख्यमंत्री के साथ पैरालंपिक प्लेयर को किया सम्मानित
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiah Naidu) सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज गुरुग्राम में टोक्यो पैरालिंपिक 2020 के प्रतिभागियों पदक विजेताओं को सम्मानित किया..इस दौरान सभी पदक विजोताओं को लगभग 27 करोड़ रुपए का पुरस्कार वितरित किया गया. वेंकैया नायडू ने कहा कि भारतीय पैरालंपियनों के साहस दृढ़ संकल्प की वहज से पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है.. इस दौरान उन्होने सबसे अधिक पदक जीतने के लिए पूरे दल की सराहना की. साथ ही उन्हे आगे बढने के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी…
आईपीएल 2021में चेन्नई ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी चुनी
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर यहां दुबई इंटरनेशनल स्टडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 30वें मुकाबले में रविवार को पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।कोरोना महामारी के कारण 3 मई को आईपीएल-2021 का सफर थम गया था। अब 140 दिन के ब्रेक के बाद वअए में इस टूर्नामेंट को पूरा किया जाएगा। आईपीएल के पहले चरण में दोनो टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम ने बाजी मारी थी। चेन्नई की टीम इस समय दस अंक के…
इस खास रिकॉर्ड पर पहले ही मैच में रोहित शर्मा की निगाहें होंगी, देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला
मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज रविवार से हो रहा है. दोनो टीमें एक दूसरे से भिड़ने को बेताब हैं. 140 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद लीग के दूसरे चरण का आगाज हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को मुंबई इंडियंस को मात देती है तो वह अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे कर पहले पायदान पर आ जायेगी.इस वक्त जब दूसरे चरण का आगाज हो रहा है, तब दिल्ली कैपिटल्स 12 अंको के साथ पहले पायदान पर है. वहीं चेन्नई…
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने गुमनाम दान स्वीकार करने के बाद दिया इस्तीफा
ऑस्ट्रेलिया के उद्योग, विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री क्रिश्चियन पोर्टर ने व्यक्तिगत कानूनी शुल्क के लिए एक गुमनाम दान स्वीकार करने के बाद रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार दोपहर को घोषणा की है कि पोर्टर ने तत्काल प्रभाव से मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है। दान स्वीकार करने के पांच दिन बाद इस्तीफा दिया है, जब पोर्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने एक पत्रकार के खिलाफ एक मानहानि मामले में अपनी कानूनी फीस के हिस्से को कवर करने…
काबुल में महिला कर्मियों को तालिबान का घर पर रहने का आदेश
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के अंतरिम मेयर ने कहा है कि देश के नए तालिबान शासकों ने शहर की कई महिला कर्मचारियों को घर पर ही रहने का आदेश दिया है महिलाओं को वही काम करने की इजाजत है जो पुरुष नहीं कर सकते हैं. यह फैसला अधिकतर महिला कर्मचारियों को काम पर लौटने से रोकेगा यह इस बात का एक संकेत है कि तालिबान सार्वजनिक जीवन में महिलाओं पर पाबंदियां लगाने समेत इस्लाम की कठोर व्याख्या को लागू कर रहा है, जबकि उसने सहिष्णु समावेशी सरकार का वादा किया था.…
