पीलीभीत :टैगलाइन-“कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, थामें क्षेत्रीय भोजन की डोर“-जिलाधिकारी।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कन्वर्जेन्स समिति, समभव अभियान व पोषण माह मनाये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि माह सितम्बर, 2021 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाना है इस कार्य हेतु सम्बन्धित सहयोगी विभागों के समन्वयक स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत दिनांक-01 सितम्बर 2021 से लेकर 30 सितम्बर 2021 तक की जाने वाली गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों…

पीलीभीत :जनपद के 78559 लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंची वद्धावस्था पेंशन योजना की रू0 1500 प्रथम त्रैमासिक किस्त।

पीलीभीत: आज श्री योगी आदित्यनाथ जी मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा अपने आवास, 5 कालीदास मार्ग लखनऊ से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 4.56 लाख नवीन लाभार्थियों सहित कुल 55.77 लाख लाभार्थियों को कुल धनराशि रू0 836.55 करोड़ का ऑनलाइन डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तांतरित किया गया तथा 10 जनपदों के दो-दो लाभार्थियों से संवाद भी किया गया। उन्होंने पेंशन योजना के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपरोक्त कार्यक्रम का जनपद में लाइव प्रसारण एनआईसी पीलीभीत में पेंशन के लाभार्थियों द्वारा…

प्रयागराज: मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभार्थिंयों के खातों में आनलाइन धनराशि हस्तांतरण एवं संवाद कार्यक्रम का एनआईसी में किया गया सजीव प्रसारण

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के गुरूवार को लखनऊ में आयोजित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थिंयों के खातों में धनराशि के आॅनलाइन हस्तांतरण एवं लाभार्थिंयों से संवाद कार्यक्रम का एनआईसी में सजीव प्रसारण किया गया। समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि जनपद प्रयागराज केें भी वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह अगस्त तक के नवीन स्वीकृत 5532 पेंशन लाभार्थिंयों के साथ-साथ पुराने 1,52,626 लाभार्थिंयों के खाते में भी निर्धारित धनराशि का हस्तांतरण हुआ है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी के खाते में…

प्रयागराज: मधुमक्खी पालन के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर 15 सितम्बर तक करें आवेदन

प्रयागराज : अधीक्षक, राजकीय उद्यान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मधुमक्खी पालन अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मधुमक्खियों से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में पर-परागण से पौधों की जीवितता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है। कृषि के साथ-साथ अन्य ऐसे अनुपूरक व्यवस्था अपनाये जाने की आवश्यकता है, जिसमें भूमि की ज्यादा जरूरत न हो। इसके लिए वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन (मधुमक्खी) पालन को बढ़ावा देने के उद्देशय से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण…

सलमान खान का सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर छलका दर्द, लिखा- ‘तुम बहुत याद किए जाओगे’

फेमस अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन पर दुख जताते हुए बिग बॉस होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने ट्वीट किया है. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का हार्ट अटैक के कारण 40 साल की उम्र निधन हो गया है. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन की खबर से टीवी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक की लहर है. 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) बिग बॉस 13 में नजर आए थे उन्होंने शो की…

‘पवित्र रिश्ता 2’ का ट्रेलर शेयर किया अंकिता लोखंडे ने , सुशांत को ऐसे किया याद

फेमस टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता का सीजन 2 जल्द ही ZEE5 पर दिखाया जाएगा. 12 साल बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) के नए सीजन के साथ वापसी की वजह से काफी नर्वस हैं. यह सुपरहिट शो वेब सीरीज के माध्यम से ZEE5 पर दिखाया जाएगा. नए शो में अंकिता लोखंडे फिर एक बार अर्चना के किरदार में दिखेंगी, वहीं एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh…

दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमॉर्ट के बाद आज किया जाएगा अंतिम संस्कार,आज जानेंगे सिद्धार्थ के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से पहली प्रतिक्रिया

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के निधन से हर कोई हैरान है. 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला ने हार्ट अटैक के कारण दम तोड़ दिया. पोस्टमॉर्ट के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. ऐसे में सिद्धार्थ के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से पहली प्रतिक्रिया दी गई है.सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने उनकी टीम के माध्यम से एक बयान जारी कर कहा, “हम सभी दुख में हैं. हम भी उतने ही स्तब्ध हैं जितने आप. और हम सभी जानते हैं कि सिद्धार्थ खुद…

देश से बाहर निकालने के प्रयास जारी है अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम को

देश से बाहर निकालने के प्रयास जारी है अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम को वे लड़कियां तालिबान से बचने के लिए अफगानिस्तान में एक जगह से दूसरी जगह छिप रही हैं। इन लड़कियों की जान को खतरा है क्योंकि इन्होंने उस खेल को चुना जिसे वे प्यार करती हैं। ये अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम की सदस्य हैं। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय महिला टीम की सदस्यों, उनके परिवार के सदस्यों और फुटबॉल महासंघ के कर्मचारियों को देश के बाहर निकालने के प्रयासों को पिछले हफ्ते झटका लगा जब काबुल हवाई अड्डे…

क्‍या हो सकती है एमएस धोनी की पहले मैच में CSK की प्‍लेइंग इलेवन

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में अब चंद ही दिन शेष रह गए हैं. एक बार फिर आईपीएल का रोमांच शुरू होने वाला है. 19 सितंबर से दूसरा चरण शुरू हो जाएगा. इसके लिए तैयारी जोरों पर है. पहला मैच एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स यानी सीएसके रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच होना है. ये दोनों टीमें ही सबसे ज्‍यादा बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं. सीएसके ने जहां एक ओर तीन बार खिताब जीता है, वहीं मुंबई इंडियंस की टीम…

चौथे टेस्‍ट में भी विराट कोहली ने कर दी बड़ी गलती, जानिए क्‍या हुआ

भारत इंग्‍लैंड के बीच चौथा टेस्‍ट मैच इस वक्‍त द ओवल में खेला जा रहा है. पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज इस वक्‍त 1-1 से बराबरी पर है. अभी भी कोई भी टीम सीरीज पर कब्‍जा जमा सकती है. चौथे टेस्‍ट में एक बार फिर भारतीय कप्‍तान विराट कोहली टॉस हार गए जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया. इस मैच के लिए टीम इंडिया में कुल दो बदलाव भी किए गए. दोनों बदलाव गेंदबाजी में ही किए गए हैं. हालांकि मैच की पहली पारी में…

सुरक्षा चूक बनी कारण, पेंटागन लीक से हुआ काबुल में आत्मघाती हमला

पश्चिमी मीडिया में इस बात की चर्चा है कि क्या काबुल हवाई अड्डे पर घातक आत्मघाती बम विस्फोट को टाला जा सकता था. अगर पेंटागन के शीर्ष कमांडरों ने गुरुवार दोपहर को अभय गेट को खुला रखने की बजाए बंद करने के निर्णय का सख्ती से पालन किया होता, तो इसे टाला जा सकता था. अभय गेट को अधिक समय तक खुला रखने का निर्णय एक फील्ड कमांडर द्वारा लिए जाने की सूचना है. पेंटागन से लीक हुए नोटों के आधार पर सोमवार को अमेरिकी समाचार वेबसाइट पोलिटिको द्वारा प्रकाशित…

जुमे की नमाज के बाद पता चलेगा कौन होगा सुप्रीम लीडर और कौन पीएम

अफगानिस्तान में अभी कोई सरकार नहीं है. काबुल पर कब्जा करने के 18 दिन बीत गये. राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर सउदी अरब में हैं. अफगानिस्तान की नई सरकार बनाने को लेकर अब जल्द ऐलान होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तालिबान नई सरकार का ऐलान करेगा. इस सरकार का मुखिया कौन होगा कौन-कौन सरकार में शामिल होगा, इसपर जद्दोजहद चल रही है. 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में ले लिया है.…