जौनपुर: ताजिया तोड़ने का आरोप लगाते हुए शिया समुदाय का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन,किया कोतवाली का घेराव

शाहगंज(जौनपुर): ताजिया बनाने पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार रात लोगों ने शाहगंज कोतवाली का घेराव किया और नारेबाजी की। शिया समुदाय के लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मोहल्ला भादी खास स्थित एक घर में रखा ताजिया क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही ताजिया बनाने वाले परिवारों से अभद्र व्यवहार किया। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने इससे इनकार किया है।पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने कोतवाली के सामने और परिसर में नारेबाजी करते हुए तुर्बत के लिए मातम शुरू कर दिया।उन्होंने दरोगा और…

रूट का भारत को अस्थिर करने का फैसला क्यों हुआ विफल

इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट का यहां लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी कराने का निर्णय तीन कारणों से विफल रहा है। पिच पर उतनी घास नहीं थी जितनी सुझाई गई थी जिसके कारण पिच पर तेजी नहीं रही इंग्लैंड के गेंदबाज आउटस्विंग कराने में विफल रहे। वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा लोकेश राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। राहुल ने धीमी शुरूआत के बाद अपनी पारी को गति दी। उन्होंने मोइन अली की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी पहली…

Bigg Boss OTT: बोल्डनेस की हदें पार होनी शुरू, टास्क की आड़ में नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को किया LipKiss

विवादित रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ ओटीटी जब ओटीटी पर प्रसारित करने का ऐलान किया गया था तभी अनुमान था कि यह काफी बोल्ड होने वाला है। शो के प्रोमो में सलमान खान और करण जौहर दोनों ही ये कहते हुए पाए गए थे कि अगर यह टीवी पर आया तो बैन हो सकता है। अब ऐसा ही कुछ शो में देखने को मिला जब नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को सभी के सामने किस कर दिया। उनका ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। टास्क को जीतने के लिए…

जैकी श्रॉफ ने सुपर डांसर की प्रतियोगी के लिए भिंडी पकाकर चौंकाया

जैकी श्रॉफ संगीता बिजलानी सुपर डांसर- चैप्टर 4 के आगामी एपिसोड में विशेष अतिथि होंगे, जिसमें दुनियाभर के 75 अलग-अलग डांस फॉर्म शामिल होंगे। इस शो को टेरेंस लुइस अनुराग बसु जज कर रहे हैं। साल्सा, सांबा स्ट्रीट डांस फॉर्म वैकिंग का उपयोग करते हुए, प्रतियोगी ईशा उनकी सुपर गुरु सोनाली के लोकप्रिय ट्रैक रंगीला, तन्हा तन्हा यहां पे जीना पर परफॉर्म करती हैं, जिसे उर्मिला मातोंडकर जैकी श्रॉफ पर फिल्माया गया था। जैकी दोनों की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भिरू! आप क्या हैं? मैं आप लोगों को…

राज कुंद्रा की बढ़ी मुसीबतें, एडल्ट फिल्मों की जांच के लिए SIT गठित की

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राज कुंद्रा इस समय न्यायिक हिरासत (Raj Kundra in Jail) में हैं उन्हें अभी तक बेल नहीं मिल पाई है. अब इस केस की जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने एसआईटी (SIT) टीम बना ली है. एसआईटी की टीम का हेड एसीपी लेवल का अधिकारी होगा. जो इस टीम का नेतृत्व करेगा. यह टीम एडल्ट मूवीज मामले में अलग-अलग दर्ज सभी मामलों की भी जांच करेगी फिर क्राइम…

स्पिनरों के लिए अनुपयोगी हालात में भी जडेजा से गेंदबाजी कराने को मजबूर हुए कोहली

अपने पास चार तेज गेंदबाज होने के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली को बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा को दूसरे दिन आक्रमण में शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कोहली ने यह फैसला उस समय लिया जब आसमान में बादल थे हालात पूरी तरह तेज गेंदबाजों के लायक थे। इसका कारण पहले टेस्ट में भारत की धीमी ओवर-रेट थी, जिसके कारण उसे ड्रॉ पहले टेस्ट से हासिल चार में से दो अंक काट दिए गए थे। अब जबकि प्रत्येक टेस्ट…

IND vs ENG : 39 साल के जेम्‍स एंडरसन के आंकड़े देखकर आप भी कहेंगे, वाह भई वाह

भारत इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 364 रन बना लिए हैं. पूरी टीम आउट हो गई है. एक वक्‍त ऐसी संभावना थी कि टीम इंडिया 400 का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन जेम्‍स एंडरसन ने लोअर आर्डर को जल्‍दी समेट कर इस संभावना को खारिज कर दिया. जेम्‍स एंडरसन ने टीम इंडिया के दस में से पांच बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेजा. उन्‍होंने कुल 29 ओवर की गेंदबाजी की इस दौरान 62 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए. खास…

क्या वकाई ‘भारत’ से एक दिन पहले आज़ाद हो गया था ‘पाकिस्तान’ ?

आज 14 अगस्त को हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. 1947 में अंग्रेजों ने जब भारत को आजाद करने का कानून (Indian independence act 1947) बनाया था, उसमें भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बनने की एक ही तरीख यानि 15 अगस्त 1947 ही निर्धारित की गई थी. किन्तु, आज की पीढ़ी यही जानती है कि पाकिस्तान, भारत से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को आज़ाद हो गया था. लेकिन वास्तविकता यह है कि पाकिस्तान भी 15 अगस्त को ही आजाद हुआ था और 14…

अफगान काबुल को अलग-थलग करने की कर रहा है कोशिश, जमीनी स्थिति चिंताजनक : पेंटागन

पेंटागन ने कहा है कि अफगान तालिबान के आतंकवादी राजधानी काबुल को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे हैं और जमीनी स्थिति ‘गंभीर रूप से चिंताजनक’ है।पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, “तालिबान जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उससे हम निश्चित रूप से चिंतित हैं। यह काफी चिंता का मामला है।” समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि विद्रोही समूह काबुल को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहा है, हालांकि राजधानी शहर वर्तमान में ‘खतरे…