फर्रुखाबाद : अज्ञात लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मण नारायण डिग्री कॉलेज बेवर रोड गैसिंहपुर के पास रोड पर एक अज्ञात लाश पड़ी हुई है अज्ञात लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैली हुई है कोई भी व्यक्ति इसे पहचानता हो तो तत्काल मोहम्मदाबाद कोतवाली में सूचित करेंफर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह

जलवायु परिवर्तन पर नवीनतम जानकारी देेते हुए संयुक्त राष्ट्र विज्ञान पैनल कर रहा है एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी

संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों का एक पैनल सोमवार को एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी करने रहा है। इस रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन पर नवीनतम आधिकारिक वैज्ञानिक जानकारी का सारांश होगा। रिपोर्ट में सरकारों को ग्लासगो(स्कॉटलैंड) में नवंबर में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन से पहले ग्लोबल वार्मिंग के वर्तमान प्रभावों और भविष्य के जोखिमों पर अद्यतित तथ्य प्रदान किया जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि आने वाले दशकों में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के विभिन्न विकल्प जलवायु परिवर्तन की गति को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। बता दें…

तालिबान ने अफगानिस्तान में नए क्षेत्रों पर जमाया कब्जा, महिलाओं को ‘जिहाद अल-निकाह’ के लिए कर रहा मजबूर

अफगानिस्तान में पिछले कुछ दिनों में तालिबान के कब्जे वाले क्षेत्रों में भयावह हिंसा देखने को मिल रही है। तालिबान के आतंकी नागरिकों और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की हत्या के साथ-साथ घरों पर भी बमबारी कर रहे हैं, यही नहीं कई जगहों से महिलाओं पर हमले की खबरें भी आई हैं। तालिबान नए क्षेत्रों पर कब्जा करने के साथ ही शरिया कानूनों के तहत कठोर और दमनकारी नियमों को लागू करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें छोटे से छोटे अपराधों या नियमों के उल्लंघन के लिए मौत…

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 पार्ट-टू के लिए BCCI ने लागू किया बेहद हैरान कर देने वाला नियम

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 पार्ट-टू को सही तरीके से आयोजित करवाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आइपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबलों का आयोजन यूएई में किया जाएगा। इससे पहले भारत में 29 मैचों का आयोजन किया जा चुका था और अब बचे हुए 31 मैचों का आयोजन यूएई में किया जाएगा। इससे पहले भारत में आइपीएल 2021 का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन कोविड19 महामारी की वजह से इस लीग को चार मई को स्थगित करना पड़ा था। भारत में आइपीएल 2021 पार्ट-वन के दौरान बायोबबल…

पहला टेस्ट मैच बारिश की भेंट चढ़ने से भड़के कप्तान विराट कोहली, बोले- ये शर्म की बात है

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत जिस अंदाज में हुई है, उसे कोई नहीं चाहेगा। दरअसल, टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला गया, जो कि ड्रॉ रहा, क्योंकि बारिश ने पूरे मैच में आंख-मिचौली की और आखिर में मैच का नतीजा बेनतीजा रहा, जिससे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नाखुश हैं, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के पास इस मुकाबले को जीतने का बड़ा मौका था। विराट कोहली ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “हम…

भारत की जीत पर बारिश ने फेरा पानी, इंग्लैंड की बल्ले-बल्ले पहला मैच हुआ ड्रॉ

ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में भारत को जीत के लिए दूसरी पारी में 209 रन का टारगेट मिला था। टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे और उसे मैच के पांचवें दिन जीत के लिए 157 रन बनाने थे। बारिश की वजह से पांचवें दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और दिन का खेल रद कर दिया गया। दिन…

Sara Ali Khan ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को जानें क्यों ‘मम्मी’ कहकर पुकारा, पढ़ें पूरी खबर

सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा को ‘मम्मी’ कहकर पुकारा हैl मनीष मल्होत्रा लोकप्रिय फैशन डिजाइनर हैl दरअसल सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ मनीष मल्होत्रा के घर खाना खाने पहुंची थीl इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने मनीष मल्होत्रा को ‘मम्मी’ कहकर पुकारा हैl मनीष मल्होत्रा सारा अली खान समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों के कपड़े कई अवसर पर डिजाइन कर चुके हैंl हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को भी खाने पर बुलाया थाl अब मनीष मल्होत्रा ने सारा…

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अभिनव शुक्ला, पोस्ट लिखकर कहा- अब ये मुझे शर्मिंदा नहीं करता

टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला आजकल खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। अभिनव को एक दमदार खिलाड़ी माना जा रहा है। रविवार को दिखाए गए एपिसोड में अभिनव ने खुदकर एलिमिनेशन से बचा लिया। इस राउंड में उनका मुकाबला आस्था गिल से था और आस्था शो से बाहर हो गई। वहीं श्वेता तिवारी के साथ टास्क में अभिनव शुक्ला से जुड़ा एख बड़ा खुलासा हुआ। कि अभिनव को एक ऐसी बीमारी है जिसमें उन्हें अंक और अक्षरों को समझने में परेशानी होती है। शो खत्म होने के…

एक साल बाद करण जौहर ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, ‘मेरी मां के ऊपर इसका बहुत असर पड़ता था’

फेमस फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर इस हफ्ते सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ में मेहमान बनकर आए। यहां करण ने अरुणिता, मोहम्मद दानिश और पवनदीप को धर्माप्रोडक्शन में गाने का ऑफर भी दे डाला और बाकी बचे कंटेस्टेंट्स की खूब सराहना की। इस दौरान एक कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया की तारीफ करते हुए करण जौहर ने पहली बार ट्रोलिंग पर भी चुप्पी तोड़ी। करण ने कहा कि वो कुछ भी करें लोग उन्हें ट्रोल करते ही हैं, इन सब चीज़ों से फर्क नहीं पड़ना चाहिए। दरअसल, इस हफ्ते शनमुख प्रिया…