इटावा: पुलिस प्रशासन ने रेलवे मार्ग पर रखी कड़ी नजर

इटावा/भरथना- देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 25 जून को रेलमार्ग द्वारा नई दिल्ली से पैतृक गांव झींझक रेलवे स्टेशन पर जाने को लेकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलमार्ग के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। जिसके चलते गुरूवार को प्रशासनिक अधिकारियांे ने रेल विभाग द्वारा रिहर्सल के तौर पर चलायी गई स्पेशल ट्रेन के आगमन से पूर्व रेलवे फाटक के दोनों ओर की चहलकदमी को थोडी देर के लिए बन्द करवाया। शुक्रवार को रेलमार्ग द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के…

बरेली – शराफत ने सिरौली इंस्पेक्टर पर आरोपितोंं से मिले होने व सुबूत मिटाने का लगाया गम्भीर आरोप,सीओ से की शिकायत।

आँवला – सिरौली थाने की बड़ागांव चौकी क्षेत्र के गांव नशरतगंज के शराफत पुत्र छोटे वख्श ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग जबर्दस्ती ग्राम सभा की जगह पर कब्जा कर रहे हैं।जिसका उसके व माँ मुन्नी व पत्नी नाजमा व बहन रूवी द्वारा विरोध किया गया और निर्माण करने से रोका तो दबंग लोग गंदी गंदी गालियां देने लगे और सभी दबंग लोग वल्लम लाठी लोहे की रॉड व अन्य हथियार लेकर मारने के लिए घर पर आ गए।नजमा,मुन्नी व रूबी डर की वजह से अपने मकान की छत…

चीन के मार्शल आर्ट स्कूल में लगी भीषण आग, 18 लोगों की मौत और 16 घायल

मध्य चीन में शुक्रवार को एक मार्शल आर्ट स्कूल में भीषण आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए हैं। हेनान प्रांत के झेचेंग काउंटी में शुक्रवार तड़के आग लग गई। आग किस वजह से लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सरकारी सीजीटीएन-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को झेचेंग काउंटी में एक मार्शल आर्ट सेंटर में आग लगने से कुल 18 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है…

इमरान के महिलाओं पर दिए बेहुदा बयान से खफा पाकिस्‍तान मानवाधिकार आयोग, कहा- सार्वजनिक तौर पर मांगें माफी

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा महिलाओं के कपड़ों और दुष्‍कर्म पर दी गई टिप्‍पणी से इन दिनों देश का सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ है। कई राजनीतिक पार्टियों समेत महिलाओं के लिए काम करने वाले संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है। अब पाकिस्‍तान के मानवाधिकार संगठन और मानवाधिकार आयोग भी इस बयान के खिलाफ खुलकर इमरान खान के खिलाफ आ खड़े हुए हैं। इन संगठनों की मांग है कि इमरान खान अपन बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। आपको बता दें कि उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू के दौरान…

विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज व कप्तान क्यों हैं केन विलियमसन- ब्रैड हॉग ने बताई वजह

आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने विराट कोहली और केन विलियमसन की तुलना की। उन्होंने कहा कि कीवी कप्तान केन विलियमसन बड़े मुकाबलों में विराट कोहली के मुकाबले ज्यादा बेहतर खेल दिखाते हैं। यही नहीं बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों ही मोर्चे पर वो विराट कोहली से आगे नजर आते हैं। आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच की पहली पारी में केन ने 49 रन जबकि दूसरी पारी में नाबाद 52 रन की पारी खेलते हुए…

इशांत शर्मा को WTC Final के दौरान लगी चोट, करानी पड़ी सर्जरी

Ishant Sharma Injured: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के सीधे हाथ की दो अंगुलियों में चोट लग गई थी, जिसके चलते अब उनकी सर्जरी हुई और उसमें टांके लगाए गए हैं। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के सीनियर पदाधिकारी ने कहा, “इशांत के सीधे हाथ की मध्य और चौथी अंगुली में कई टांके लगे हैं। हालांकि, इशांत…

जब भारत पहली बार बना विश्व विजेता और लंदन के लॉर्ड्स में फहरा देश का तिरंगा

जून 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड गई थी। हालांकि, इस बार भारतीय टीम का कप्तान बदल चुका था। टीम में कुछ चेहरे भी बदल चुके थे। बावजूद इसके किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करेगी और विश्व विजेता बनकर उभरेगी। यहां तक कि कप्तान कपिल देव को भी इस बात की उम्मीद बहुत कम थी कि टीम खिताब जीत जाएगी, लेकिन कड़ी मेहनत और दमदार खेल के दम पर भारत विश्व विजेता बनने में सफल हो गया।…

Shabana Azmi हुई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, महंगी शराब का किया था ऑर्डर, पढ़ें पूरी खबर

शबाना आजमी ने गुरुवार को ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि एक शराब डिलीवरी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने उन्हें धोखा दिया हैl अपने पोस्ट में शबाना आजमी ने दावा किया है कि शराब डिलीवरी करने वाली प्लेटफार्म ने उनसे पैसे ले लिए हैं, साथ ही उन्होंने आर्डर भी कर दिया थाl हालांकि उन्होंने अभी तक शराब की डिलीवरी नहीं की हैl शबाना आजमी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘सावधान! मुझे उन लोगों ने धोखा दिया हैl मैंने पैसे दे दिए हैl मैंने आर्डर भी दिया थाl हालांकि अभी तक…

Britney Spears के सपोर्ट में आयीं रिया चक्रवर्ती, अमेरिकन सिंगर की आज़ादी के लिए लिखी यह बात

इंटरनेशनल मीडिया में इस वक़्त अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पियर्स की कंज़र्वेटरशिप का मुद्दा छाया हुआ है। ब्रिटनी इसे ख़त्म करने के लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। इसकी गूंज भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में भी सुनाई दे रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने ब्रिटनी के सपोर्ट में पोस्ट की है।  रिया ने गुरुवार को ब्रिटनी का समर्थन करते हुए इंस्टा स्टोरी में लिखा- Free Britney… यूएस वीकली के अनुसार, ब्रिटनी 13 सालों से कंज़र्वेटरशिप में हैं। फरवरी 2008 में उन्हें लीगल गार्जियनशिप में रखा गया था। उन्हें केविन फेडरलीन से तलाक़…

Janhvi Kapoor ने शेयर की टॉपलेस फोटो, एक्ट्रेस ने इस अदा से मुड़कर देखा, दीवाने हुए फैंस

कोरोना वायरस पैनडेमिक की लहर का असर कम होने के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने पुराने अंदाज़ में लौट रहे हैं और एक बार फिर सोशल मीडिया सेलेब्रिटीज़ के फोटो और वीडियोज़ से भर गया है। बोनी कपूर और श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर भी अपने पुराने रंग में लौट आयी हैं और इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं।  अब जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसने उनके फैंस के दिल धड़का दिये हैं। इस मोनोक्रोम तस्वीर में जाह्नवी टॉपलेस हैं और…

‘दिल्ली की दूरी’ और ‘दिल की दूरी’ को खत्म करना चाहता हूं: पीएम मोदी

दिल्ली में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास पर जम्मू-कश्मीर को लेकर आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह “दिल्ली की दूरी” और “दिल की दूरी” को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद जम्मू-कश्मीर के नेताओं से कहा, “हम परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होते ही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को शुरु करना चाहते हैं।”

सांसद का सचिन पर बड़ा बयान, कहा- पायलट 3-4 दिन दिल्ली रुके, 50-60 फोन किये लेकिन राहुल-प्रियंका ने नहीं उठाये

राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच अब राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने बयान देकर पारा और बढ़ा दिया है। डॉक्टर मीणा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पायलट दिल्ली गए तीन-चार दिन रुक कर आए 50 से 60 फोन भी कर लिया लेकिन फिर भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनका फोन नहीं उठाया। सचिन पायलट पार्टी में एक अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही है। यह राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का अपमान है।इतना…