रायबरेली: टीका लगवाने के बाद सत्यम अवस्थी ने लोगों से की अपील भेजिए खोकर लगवाए टीका कोई साइड इफेक्ट नहीं !

सतांव- (रायबरेली) : दिनांक 10 जून सन 2021 पंचायत भवन प्रांगण में कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। एक ओर जहां करोना टीकाकरण के नाम पर समाज के एक से एक जाने-माने लोग टीकाकरण के बारे में फैली अफवाहों का शिकार होकर टीका लगवाने से भागते हैं, तो वही सतांव विकासखंड की शिक्षक सत्यम अवस्थी ने वैक्सीन लगवाई, बल्कि अन्य कई लोगों को प्रेरित करके टीकाकरण कराने का उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की है, कि कोरोना को हराने का माध्यम एकमात्र टीकाकरण ही है। लोग…

रायबरेली: बेटी की चौथी लेने जाते समय बोलेरो पलटने से 3 की दर्दनाक मौत

नसीराबाद, रायबरेली। नसीराबाद क्षेत्र के एक गांव से चौथी लेने गई बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं मार्ग दुर्घटना सात लोग घायल हैं। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार की दोपहर बाद नसीराबाद थाना क्षेत्र के गांव परैया नमकसार से मो. वसीम की बेटी की चौथी लेने सुल्तानपुर के गांव हाजी पट्टी जा रहे थे। दोपहर करीब एक दो बजे गौरीगंज थाना के गांव धनी जलालपुर के पास पहुंचते ही आंवारा पशुओं को बचाने के चक्कर…

रायबरेली: निर्माण कार्य में बाधा बने क्षेत्रीय मनबढ़ एवं दबंग लेखपाल राजेंद्र भारती

महराजगंज /रायबरेली वाह री कानून व्यवस्था कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर ग्राम सभा के निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामप्रसाद एवं उनका परिवार मनबढ़ एवं दबंग लेखपाल के शोषण का शिकार है, पीड़ित परिवार के अर्धनिर्मित मकान की छत डालने में धर्मेंद्र के पटीदारों ने मनबढ़ लेखपाल राजेंद्र भारती के साथ सांठगांठ कर मकान की छत नहीं पड़ने दे रहा है, जिससे पीड़ित परिवार का वर्तमान समय में हो रही बारिश में पूरी तरीके से घर का समस्त राशन बारिश की भेंट चढ़ गया और पूरी तरह से भीग कर नष्ट होने के…

रायबरेली:मनरेगा कार्य योजना में दखल देने का आरोप

ऊंचाहार। क्षेत्र के आईमाजहनियां ग्राम प्रधान ग्राम सभा में मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करा रहा था। तभी एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और कार्य को बंद कर, हाजिरी रजिस्टर दिखाने की मांग करने लगा। हाजिरी रजिस्टर न देने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जानमाल की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने कोतवाली में नाम जद प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। ग्राम प्रधान मनीष कुमार का आरोप है कि वह गुरुवार की सुबह ग्राम पंचायत के नरायनपुर गांव के पास सूखे तालाबों को भरने के लिए…

रायबरेली: दबंग युवक ने एक युवक के हाथ पैर तोड़े

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के सरायंतुलाराम में पेड़ की डाल छांटने को लेकर हुए विवाद में परिवारीजनों ने एक युवक को पीट पीटकर उसका पैर तोड़ डाला,परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है,वहीं मामले में युवक के पिता ने कोतवाली में नामज़द तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। गुरुवार की सुबह गांव निवासी बृजेन्द्र कुमार का पुत्र सोनू 30 वर्ष खेतों में पेड़ की छंटाई कर रहा था जिस पर परिवारीजनों से उसकी कहासुनी हो…

रायबरेली: सैलून की दुकान में तोड़फोड़ व गल्ले में रखे रुपए निकालने का लगाया आरोप ।

डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराईबाग कस्बे में स्थित एक सैलून की दुकान के मालिक ने दुकान पर आए दो युवकों पर दुकान में तोड़ फोड़ व दुकान में रखे कुछ पैसों को निकालने का आरोप लगाया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार डलमऊ क्षेत्र के मुराईबाग कस्बे में इलाहाबाद रोड पर पीड़ित जफर अली पुत्र पीर मोहम्मद निवासी कूड़ा चक शगुन पुर की बैंक आफ बडौदा बैंक के सामने स्थित एक सैलून की दुकान पीड़ित ने कोतवाली डलमऊ में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को…

मैनपुरी : कुँए में पड़ा मिला शव ,गांव में दहशत का माहौल

मैनपुरी करहल जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष करहल पुलिस बल के साथ मौके पर अधिकारी, किया निरीक्षण 2 महीने पूर्व म्रतक के पुत्र ने थाने में दी थी गुमशुदगी की तहरीर मेहनत मजदूरी करके करता था पेट का भरण पोषड कुए में क्षति विक्षति अवस्था मे मिला म्रतक अधेड़ का शव थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा थाना पुलिस ने म्रतक अधेड़ की पहचान रौरी निवासी दीनदयाल के रूप में की कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुरा के…

प्रयागराज – निदेशक महिला कल्याण ने राजकीय गृहों का किया निरीक्षण

संभावित तीसरी लहर से प्रदेश के बालगृहों में आवासित बच्चों और महिलाओं को बचाते हुए उन्हें सामान्य रूटीन में विकास तथा पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग पूरी तत्परता से कार्यरत है। बालगृहों में उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण के सिलसिला बुधवार 10 जून को भी जारी रहा जिसकी कमान महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज कुमार राय ने स्वयं संभाली।उन्होंने आज लखनऊ स्थित राजकीय बालिका गृह व विशेषीकृत बालिकाओं हेतु आश्रय गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से उनके रूटीन तथा समस्याओं संबंधी बातचीत…

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार की चर्चाएं शुरू, जानिए किसे मिल सकती है जगह

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिपरिषद विस्तार इस महीने हो सकता है। मंत्रिपरिषद में फेरबदल और बदलाव के लिए 23 मंत्रालयों का चयन किया गया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुकुल रॉय को विस्तार पर चर्चा के लिए जल्द बुलाया जा सकता है। एनडीए में शामिल सहयोगी दलों से विचार विमर्श शुरू कर दिया गया है।  कई मंत्रियों के निधन और अन्य कारणों से सरकार में दर्जन भर मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालयों का जिम्मा है। विस्तार के जरिए ऐसे मंत्रियों…

क्षेत्रीय दलों की ताकत बढ़ेगी

पिछले सात साल में भारतीय जनता पार्टी के उभार की वजह से राज्यसभा में क्षेत्रीय दलों की ताकत काफी कम हो गई है। लेकिन अगले साल दोवार्षिक चुनाव में इन दलों की ताकत में इजाफा होगा। राज्यों के चुनाव में क्षेत्रीय दलों के मुकाबले भाजपा वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, जैसा नरेंद्र मोदी के कमान संभालने के तुरंत बाद हुए चुनावों में किया था या कांग्रेस के खिलाफ जैसा उसका प्रदर्शन होता है। तभी बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश और बंगाल से लेकर तमिलनाडु व केरल तक क्षेत्रीय पार्टियों…

योगी-शर्मा -मौर्य -बंसल! क्या है यूपी की सरगर्मी

उत्तर प्रदेश में क्या चल रहा है? जितने मुंह उतनी बातें हैं। अंदर जो कुछ भी हो रहा है पर इतना तय है कि पार्टी आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मसलों पर स्वतंत्र रूप से पहल की है, जिससे राज्य में एक से ज्यादा मोर्चे खुल गए हैं।बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पिछले 20 साल से काम कर रहे पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश भेजे जाने के बाद से बात ज्यादा…

मीका सिंह का कमाल आर खान ने उड़ाया मजाक, ‘केआरके कुत्ता’ गाना रिलीज करने की दी चुनौती

कमाल आर खान ने अपने हालिया ट्वीट में गायक मीका सिंह को चुनौती देते हुए उनपर बना गाना ‘केआरके कुत्ता’ रिलीज करने की चुनौती दी हैl कमाल आर खान ने सलमान खान पर फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के रिव्यु के माध्यम से निशाना साधा थाl इसके बाद सलमान खान ने कमाल आर खान पर मानहानि का दावा ठोक दिया थाl कमाल आर खान को मीका सिंह ने भी लताड़ लगाई थीl दोनों एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप सोशल मीडिया पर कर रहे थेlमीका ने इसी बीच घोषणा की है…

‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह ने देखा था पेशवा बाजीराव का भूत,

रणवीर सिंह ने एक बार कहा था कि उन्होंने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग के दौरान पेशवा बाजीराव का भूत देखा थाl बाजीराव मस्तानी फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की अहम भूमिका हैl रणवीर सिंह ने फिल्म में पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाई थीl रणवीर सिंह ने इस हादसे के बारे में बताते हुए कहा था कि उन्हें पेशवा बाजीराव का भूत दिखाई दिया थाl इसके बाद वह पूरी तरह से नर्वस हो गए थेlबाजीराव मस्तानी…

निखिल और नुसरत ने दी अपने रिश्तो में सफाई , साथ ही नुसरत पर धोखा देने का आरोप भी लगाया

एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के पति निखिल जैन ने उनके एक-एक आरोपों का जवाब दिया है। उनके पति का कहना है कि उनके और नुसरत के बीच पति-पत्नी जैसे संबंध थे। दोनों अपने रिश्ते से खुश थे कि तभी 7 महीने पहले कुछ हुआ और सब बदल गया। निखिल ने फाइनेंशियल फ्रॉड के आरोपों से भी इनकार किया है और साथ ही नुसरत पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है। निखिल जैन ने शादीशुदा जीवन, उन पर और परिवार पर लगाए गए नुसरत द्वारा इल्जामों पर बयान…

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बॉक्सर डिंको सिंह जिंदगी की जंग हार गए , खेल जगत में शोक की लहर

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व बॉक्सर नगंगोम डिंको सिंह का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। साल 1998 में उन्होंने एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक जिताया था। डिंको सिंह बीते कुछ वर्षों से बीमार थे और उनके लीवर का इलाज चल रहा था। इस दौरान वह कोरोना संक्रमित भी हुए। लेकिन कोविड को मात देने के बाद भी डिंको सिंह जिंदगी से जंग हार गए।पुश्तैनी घर बेचा एम्स के सामने स्थित युसुफ सराय की तंग गलियों में रहकर इलाज के लिए संघर्ष किया,…

बर्न्स और लॉरेंस ने जड़े अर्धशतक,अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया इंग्लैंड,

इग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले का आगाज हुआ. पहले दिन का खेल होने तक इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स (81) और डेनियल लॉरेंस (नाबाद 67) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 258 रन बना लिए हैं.स्टंप्स तक लॉरेंस 100 गेंदों पर 11 चौके के सहारे 67 रन और मार्क वुड 58 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, टिम साउदी और एजाज पटेल ने अबतक दो-दो…

तेज गेंदबाज डैरेल टफी, जिनका आज जन्मदिन है ,आइये जानते है उनके बारे में

न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे तेज गेंदबाज हुए हैं जो बेहद ही टैलेंटेड थे लेकिन उनका इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं खिंच पाया. ऐसे ही एक तेज गेंदबाज थे डैरेल टफी, जिनका आज जन्मदिन (Hapyy Birthday Daryl Tuffey) है. 11 जून, 1978 को ओटागो में जन्मे टफी आज 43 साल के हो गए हैं. टफी ने न्यूजीलैंड के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं. टफी के नाम कुल 191 इंटरनेशनल विकेट रहे. आपको बता दें बेहद ही किफायती गेंदबाजी के लिए मशहूर टफी…

कुलभूषण जाधव की सजा से जुड़ा अहम बिल PAK नेशनल असेंबली में पास हुआ

जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव मामले में भारत की बड़ी कूटनितिक जीत हुई है। गुरुवार को पाकिस्तानी नेशनल असेंबली ने कुलभूषण जाधव को अपनी सजा के खिलाफ अपील का अधिकार देने वाले विधेयक को पास कर दिया। बता दें कि कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत ने इंटरनेशनल कोर्ट (आईसीजे) का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद आईसीजे ने सजा पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान सरकार को निर्देश दिया था कि वह जाधव केस में एक बार फिर ‘प्रभावी समीक्षा…

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को थप्पड़ मारने के अपराध में अदालत ने दी सजा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) को थप्पड़ मारने के अपराध में एक अदालत ने 28 वर्षीय व्यक्ति को बृहस्पतिवार को चार माह की सज़ा सुनाई. वह खुद को दक्षिणपंथी या अति दक्षिणपंथी ‘देशभक्त’ बताता है. अदालत ने डेमियन तरेल पर फ्रांस में कभी भी सार्वजनिक पद पर आसीन होने और पांच साल तक हथियार रखने पर भी रोक लगा दी है. उसने मंगलवार को राष्ट्रपति के मुंह पर उस समय थप्पड़ मारा था जब वह लोगों से मिल रहे थे.बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के दौरान तरेल ने कहा…