शहडोल: विधायक ने अफसरों के साथ 20 बिस्तरीय ऑक्सीजन सपोर्ट कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया

शहडोल। विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ० सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज पुलिस अस्पताल में बन रहे 20 बिस्तरीय ऑक्सीजन सपोर्ट कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तीन दिवस के अंदर 20 बिस्तरीय कोविड अस्पताल को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि खिड़कियां ऑक्सीजन सप्लाई लाइन एवं बाहर भी घिसाई पुताई कराकर कार्य पूर्ण कराएं। कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर तीन दिवस के अंदर सभी कार्य पूर्ण कराएं क्योंकि कोविड काल में मरीजों के भर्ती करने के लिए…

पीलीभीत : आरोपी फावड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया

पीलीभीत थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री अतर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री कमलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक श्री लोकेंद्र पाल सिंह व कांस्टेबल 1383 प्रकाश गुप्ता व कांस्टेबल 921 शाहनवाज खा थाना कोतवाली पीलीभीत द्वारा अभियुक्त मोहम्मद हनीफ उर्फ गुड्डू पुत्र नवीजान निवासी ग्राम चंदौई थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत को संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 116/2021 धारा 302 भादवि में मय आला कत्ल फावड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। रिपोर्ट: फूलचंद राठौर पीलीभीत

सीतापुर: विद्युत उप केंद्र में लाइनमैन की सर्विस पर सवाल

जनपद सीतापुर के कस्बा बरईजलालपुर के अंतर्गत स्थापित विद्युत उप केंद्र मे लाइनमैन की भरमार है लेकिन रात में जिसकी ड्यूटी लगाई जाती है ,वह ड्यूटी पर उपस्थित नही होते हैं .अगर उपस्थित होते भी हैं तो वह कार्य नही करते हैं. जहाँ माननीय मुख्यमंत्री योगी जी ग्रामीणो को 18 घंटे विद्युत उपलब्ध कराने की बात करते हैं , वही विभाग के कर्मचारी उनके सपनो को पलिता लगाने पर तुले हैं. यहां तत्काल जाँच होने की जरूरत है. सवांददाता: ज्ञानेंद्र कुमार मौर्य

सीतापुर: कोरोना महामारी से बचाव हेतु सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया

जनपद सीतापुर के ब्लाक सकरन की ग्राम पंचायत महराज नगर गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती गुड़िया रस्तोगी के द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया एवं लोगों को इस गंभीर बीमारी कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीण वासियों से अपील की गई कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए इस अवसर पर प्रदेश सहसचिव कांग्रेस प्रभारी शुभम रस्तोगी के द्वारा लोगों को मास्क का वितरण किया गया इस…

सीतापुर:पुनः मतगणना कराए जाने की मांग

जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी वार्ड संख्या 76 रेउसा तृतीय से अरुण कुमार ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पुनर मतगणना कराए जाने की मांग की है प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उन्हें 3341 मत प्राप्त हुए थे तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बद्री प्रसाद को 2931 मत प्राप्त हुए थे मुझे410 मतों से विजई किया गया था मतगणना के पश्चात ए आर ओ द्वारा कहा गया कि यह मतपत्र सीट सीतापुर भेजी जाएगी जिसके आधार पर आपको सीतापुर से प्रमाण पत्र जिला विकास अधिकारी सीतापुर के…

सीतापुर: डॉल्फिन मछली के काटे जाने पर मचा हड़कम

लहरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर में डॉल्फिन मछली के काटे जाने पर मचा हड़कम 2 गिरफ्तार,मुकदमा दर्ज।जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर तकिया के निकट शारदा सहायक नहर से कुछ लोग डॉल्फिन मछली को पकड़ कर लाये थे और उसे भगौतीपुर गांव के निकट काट दिया सूत्रों की माने तो डॉल्फिन मछली लगभग 2 कुंतल की थी उसके काटे जाने से क्षेत्र में हड़कम मच गया मामले की जानकारी जब जिला वन अधिकारी रुस्तम परवेज को हुई तो उन्होंने आनन फानन में मामले में गंभीरता दिखाते हुए…

सीतापुर: वरिष्ठ उप निरीक्षक का सम्मान करते हुए विदाई समारोह”

कमलापुर थाना में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजयपाल को थाना मानपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाए जाने पर एवं रवानगी के समय विदाई समारोह किया गया विजयपाल अक्टूबर 2020 में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था जिनको थाना क्षेत्र के हल्का क्षेत्र 4 में जिम्मेदारी निभाने को मिली थी उनके कार्यकाल में क्षेत्र में बहुत ही शांति व शांति भाव से जनता के बीच पहुंच कर आपसी लड़ाई झगड़ों को गांव में ही निपटा दिया जाता था तबादला का नाम सुनते ही आम जनमानस में दुखी जैसी लहर दौड़ गई…

मेक्सिको की 26-वर्षीय ऐंड्रिया मेज़ा चुनी गईं 69वीं मिस यूनिवर्स

सोमवार को अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मेक्सिको की 26-वर्षीय ऐंड्रिया मेज़ा 69वीं मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं। ब्राज़ील की जूलिया पहली रनर अप रहीं जबकि पेरू की जेनिक मसेटा दूसरी रनर अप बनीं। 22-वर्षीय ऐडलिन क्वाड्रोस कैसलीनो ने इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया जो टॉप 5 तक पहुंची थीं।

सुर्ख लिपस्टिक लगाए रवीना टंडन ने अपीलिंग पोज देते हुए शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन कोविड-19 महामारी के पिछले एक साल से अपने चेहरे को मास्क से ढके हुए हैं और अपनी पसंदीदा लाल लिपस्टिक नहीं लगा पा रही हैं. रवीना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने मन की बात जाहिर की. अभिनेत्री ने लाल रंग की लंबी ड्रेस में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर के साथ लाल लिपस्टिक पहने अपने चेहरे की कुछ तस्वीरों को साझा किया. तस्वीरों के साथ, रवीना ने लिखा, “हैलो! मैं लाल रंग को याद कर रही हूं! पिछले पूरे साल मास्क में ढके रहने के साथ,…

प्रभास की मूवी में सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, आदिपुरुष में नजर आएंगे एक्टर!

बिग बॉस 13 के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता में रियेलिटी शो के बाद जबरदस्त इजाफा हुआ है. एक के बाद एक एक्टर के पास नए-नए प्रोजेक्ट्स की होड़ लगी है. हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो एक्टर के फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. अब सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है. जिसके चलते एक बार फिर उनकी चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर छाई खबरों के मुताबिक,…

पीयूष गोयल ने कहा- ताउते के बाद दवा उद्योग को सबसे पहले काम शुरू करने की प्राथमिकता दी जायेगी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को चक्रवात ताउते को देखते हुये तैयारियों को लेकर उद्योग जगत के साथ विचार विमर्श किया और कहा कि चक्रवात के गुजर जाने के बाद सबसे पहले दवा उद्योग और खासतौर से ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले उद्योगों को कामकाज शुरू करने में प्राथमिकता दी जायेगी। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उद्योगों के साथ गोयल की बैठक के दौरान ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति, दवाओं का बफर स्टॉक रखने और जरूरी चीजों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान संचार…

इजराइल ने एयरस्ट्राइक कर हमास के चीफ का घर तबाह किया; नेतन्याहू बोले- ये लड़ाई आतंक के खिलाफ

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जंग जारी है। अब तक इसमें 183 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 47 बच्चे शामिल हैं। इस्लामिक संगठन हमास ने इजराइल पर अब तक 3000 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं। वहीं, जवाब में इजराइल की ओर से 700 बार एयरस्ट्राइक की गई है। शनिवार को इजराइली डिफेंस फोर्स ने एयरस्ट्राइक में हमास के चीफ याहया सिनवार का घर भी तबाह कर दिया। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दोनों देशों में जारी जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति…

अखिलेश -शिवपाल क्या यूपी विधानसभा इलेक्शन में होंगे साथ? समझें रिपोर्ट

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अधिक से अधिक अपनों को जिताने की होड़ में एक बार सपा प्रसपा का अघोषित तालमेल दूसरे दलों के लिए मध्य व पश्चिमी यूपी में चुनौती बन सकता है। परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए साथ आकर यह दोनों दल मुलायम बेल्ट में भाजपा को काफी हद तक रोकने में कामयाब रहे। अगर यह अंदरखाने का तालमेल यूं जारी रहा तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव व उनके चाचा शिवपाल यादव साथ आएं तो हैरत नहीं। अब पंचायत अध्यक्ष चुनाव में…

कोरोना महामारी के चलते केरल में विजयन सरकार के शपथ ग्रहण में कुछ ही लोग होंगे शामिल

केरल की नवनिर्वाचित वामपंथी मोर्चा सरकार 20 मई को शपथ ग्रहण करेगी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समारोह में बहुत कम ही लोग शामिल हों। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की केरल इकाई ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित किए जाने का सुझाव दिया। आइएमए ने कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए यह सुझाव दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या वर्चुअल समारोह आयोजित होगा, विजयन ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना…

पीलीभीत: पूरनपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत।

पीलीभीत पूरनपुर माधोटांडा गोमती उद्गम स्थल से ड्यूटी कर मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे होमगार्ड प्रमोद कुमार मिश्रा निवासी जल्लूपुर पुलिस चौकी बलरामपुर गुलाब टांडा के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे प्रमोद कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए और उन्हे सीएससी पूरनपुर लाने के दौरान मृत्यु हो गई माधोटांडा थाना प्रभारी राम सेवक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाह पीलीभीत

पीलीभीत :थाना पूरनपुर उप निरीक्षक श्री योगेंद्र सिंह यादव ने 200 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत: थाना पूरनपुर उप निरीक्षक श्री योगेंद्र सिंह यादव हमराही कांस्टेबल 577 रामदूत अग्निहोत्री व कांस्टेबल 1433 विक्रांत कुमार के द्वारा अभियुक्त असलम पुत्र मल्लू निवासी जादवपुर गहलूइया थाना पुरनपुर पीलीभीत को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर थान हाजा मुकदमा अपराध संख्या 291/2021धारा 8/20 एनडी पीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। निरीक्षक श्री हरि शंकर वर्मा मैं हमराही कांस्टेबल सौरव यादव के द्वारा 01 नफर वांछित संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 282/2021धारा307,504,506,427, आईपीसी के अभियुक्त मुसम्मी रामकृपाल और साधु पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम बलरामपुर जाजीरो रनमजन पुर थाना पूरनपुर…

पीलीभीत :पूरनपुर प्रधान ने गांव में कराया सैनिटाइजेशन।

पीलीभी:त पूरनपुर ग्राम प्रधान कृपाशंकर एडवोकेट ने आज ग्राम पंचायत केशवपुर में कराया सैनिटाइजर कोरोना महामारी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. शहर से लेकर गांव तक कई लोग महामारी की चपेट में है. ग्राम पंचायत केशवपुर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कृपाशंकर एडवोकेट ने कोरोना से बचाव के लिए गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना से बचने के लिए 2 गज की दूरी और मास्क लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि सभी लोग अपने घरों के आसपास साफ सफाई…

आजमगढ़: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पत्नी की मौत पति गंभीर घायल

आजमगढ़: तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पत्नी की मौत गंभीर रूप से पति घायल बता दें अतरौलिया क्षेत्र में थाना रामपुर खास के गोविंदपुर निवासी सभाजीत निषाद अपने ससुराल वैश्यपुर में दोपहर 2:00 बजे के करीब पत्नी द्रोपदी 40 वर्ष को लेकर साइकिल से अपने घर रामपुर खास जा रहा था कि तेजापुर एनएच 233 पर पेंडू का बाबा स्थान के पास पीछे से लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पति समेत दोनों लोग वहीं पर…

आजमगढ़:अपराधी से दोस्ती पड़ी महंगी, सिपाही राकेश यादव निलंबित

आजमगढ़: जिले में पुलिस और शराब माफियाओं के गठजोड़ का खुलासा होने के बाद अब पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने आरोपी सिपाही को तत्काल निलंबित कर जांच करने के आदेश दे दिए हैं महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के देवारा जदीद टूटहवा गांव निवासी हरिहर यादव पुत्र अजीत यादव अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। बताया जाता है कि महाराजगंज कोतवाली के सिपाही राकेश यादव अपराधी प्रवृति के हरिहर यादव से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था।…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/थाना प्रभारियों को यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण करने के दिए निर्देश।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/थाना प्रभारियों को यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण करने के दिए निर्देश*। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.05.21 को जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को थाना पर बुलाकर मीटिंग ली गई तथा कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी की…