हरदोई: ब्लाक सांडी ग्राम पंचायत बरौली में सोशल डिस्टेंसिंग को मानते हुए पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य में जीत हासिल कर जीतने वाले प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ .शपथ ग्रहण कराने वाले अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी श्री अजीत मिश्रा के द्वारा हुआ .श्री मिश्रा जी ने सभी प्रत्याशियों को सही एवं ईमानदारी के साथ में विकास कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि क्रोना काल में अपनी ग्राम सभा में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया. मौके…
Month: May 2021
आजमगढ़: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक पलटा
आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढया से बिलारी जाने वाले मार्ग पर ओवरलोड ट्रक की स्टियरिंग फेल हो जाने के कारण पलट गया।लोगों के द्वारा बताया गया की ट्रक रात में मिट्टी भरकर जा रहा था लोड अधिक होने के कारण कुछ गड़बड़ हो गया और स्टियरिंग फेल हो गया जिसके चलते वह पलट गया। खैर राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है बताया जा रहा है कि ट्रक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के कार्य में लगा हुआ है ट्रक…
पीलीभीत :गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कोविड-19 टीकाकरण केंद्र जन जागरूकता अभियान के संबंध में गोष्ठी आयोजित कर संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
पीलीभीत आज दिनांक 25.05.2021 को गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कोविड-19 टीकाकरण केंद्र जन जागरूकता अभियान के संबंध में गोष्ठी आयोजित कर संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।* आज दिनांक 25 मई 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा कोविड-19 टीकाकरण केंद्र जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नगर क्षेत्र के समस्त सभासदों व धर्म गुरुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी, गोष्ठी के दौरान समस्त सभासदों व धर्म गुरुओं को आगामी दिनांक 27 मई से 29 मई तक…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा मौके पर डॉक्टरों को बुलाकर व्यक्ति का स्वास्थ्य चेक कराया एंबुलेंस बुलाकर उनको बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा स्वयं मौके पर डॉक्टरों को बुलाकर व्यक्ति का स्वास्थ्य चेक कराया एंबुलेंस बुलाकर उनको बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा। पीलीभीत आज दिनांक 25 ,05, 21को शहर भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना सुनगढी क्षेत्र में स्थित ज्ञान प्रकाश हॉस्पीटल के निकट मकान के स्लैब पर एक बीमार व्यक्ति बदहवास अवस्था में लेटा हुआ था। जिसके साथ उसका पुत्र भी था। महोदय द्वारा तत्काल रुककर उनसे वहाँ लेटे जाने का कारण पूछा तो उन्होने बताया कि साहब पिताजी…
पीलीभीत : आज दिनांक 25.05.2021 को गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कोविड-19 टीकाकरण केंद्र जन जागरूकता अभियान के संबंध में गोष्ठी आयोजित कर संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
पीलीभीत: आज दिनांक 25 मई 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा कोविड-19 टीकाकरण केंद्र जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नगर क्षेत्र के समस्त सभासदों व धर्म गुरुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी, गोष्ठी के दौरान समस्त सभासदों व धर्म गुरुओं को आगामी दिनांक 27 मई से 29 मई तक गांधी स्टेडियम में लगने वाले कोविड-19 टीकाकरण केंद्र के संबंध में रजिस्ट्रेशन व वैक्सीनेशन की जानकारी दी गयीं। गोष्ठी के दौरान कोविड-19 से संबंधित प्रश्नों व समस्याओं का निराकरण…
शहडोल: कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई
शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह के निर्देशन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह ने गत दिवस जनपद पंचायत के ग्राम खड्डा, तिखवा एवं अल्हारा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को वैक्सीनेशन कराने की समझाइश दी गई तथा श्रीमती प्रेरणा सिंह द्वारा होम आइसोलेशन के कोविड-19 के संक्रमित मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा घर में रहकर उपचार लेने एवं स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी…
शहडोल-कमलनाथ जी के विरुद्ध हुए एफआईआर के विरोध में हाथ में काली पट्टी बांध कर जताया विरोध
शहडोल- जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आज़ाद बहादुर सिंह जी के मार्गदर्शन एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के विरुद्ध हुए एफआईआर के विरोध में हाथ में काली पट्टी बांध कर अम्बेडकर जी के प्रतिमा के सामने शहडोल युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया..उक्त विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज द्विवेदी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सिंह, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष शिम्पी अग्रवाल, जिला शिक्षक कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओ.पी.पांडेय, दिनेश अग्रवाल, हुसैन अली, जिला युवा…
सीतापुर: वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ संपन्न
इतिहास के पन्नों में लिखे जाएंगे इस बार के पंचायत चुनाव, पंचायत चुनाव संपन्न हो गए हैं जिनकी शपथ ग्रहण इस बार वर्चुअल माध्यम से कराई जा रही है, उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 और 26 मई के बीच में शपथ ग्रहण कराने के आदेश जारी किए थे जिसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों सभी ब्लॉकों में वर्चुअल माध्यम से इस बार शपथ ग्रहण कराई जा रही है,जिसके तहत आज मिश्रिख ब्लाक की ग्राम पंचायतों में भी वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण कराई गई, लकड़ियामऊ न्याय पंचायत के प्राथमिक…
पीलीभीत :थाना गजरौला की पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पीलीभीत :थाना गजरौला की पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पीलीभीत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद पीलीभीत में अवैध शराब व शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चलाया जा रहे अभियान में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24 मई 2021 को थाना गजरौला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र घासीराम निवासी ग्राम घेरा थाना गजरौला जनपद पीलीभीत को प्लास्टिक की पिपिया में 20 ली0 कच्ची…
उमरिया: मैं कोरोना वैलेंटियार अभियान के तहत आज 45 वां दिन भी लगातार संस्था द्वारा पुलिसकर्मियों को खीरा व लस्सी दे कर सम्मान
उमरिया।जनहित मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा आज 45 वां दिन भी लगातार सेवा कार्य में लगे है, कोरोना वायरस महामारी को लेकर हर आम और खास तनाव में है। इससे बचने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी सख्ती से लॉकडाउन में ड्यूटी दे रहे हैं। लेकिन, महामारी को लेकर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है, इसका पालन करने के लिए पुलिस की भूमिका अहम मानी जा रही है। उन्हें लगातार ड्यूटी करनी पड़ रही है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी…
शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के अमृता हाॅस्पिटल का औचक निरीक्षण किया
शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के अमृता हाॅस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि, कोविड-19 से संक्रमित 06 मरीज भर्ती है जिसमें से 02 आयुष्मान कार्ड़धारी है जिन्हें आयुष्मान की सुविधाएं दी गई है साथ ही 04 अन्य मरीज भर्ती है। कलेक्टर ने अमृता हाॅस्पिटल के प्रबंधक को निर्देशित किया कि चिकित्सालय के बाहर आयुष्मान कार्डधारियों को 05 लाख रूपये तक की निःषुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी फ्लैक्स लगाएं जिससे लोगों को जानकारी हो सकें कि,…
दिल्ली में 18+ के लिए सभी 400 टीकाकरण केंद्र बंद : सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि फाइजर और मॉडर्ना ने कोरोनावायरस के टीके सीधे दिल्ली सरकार को बेचने से मना कर दिया है और इन कंपनियों ने कहा है कि वे केवल केंद्र से बात करेंगी. सिसोदिया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि दिल्ली में टीके खत्म होने के बाद 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए सभी 400 टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है, वहीं 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों…
क्यों मनाते हैं बुद्ध पूर्णिमा? जानें क्यों है यह खास
बुद्ध जयंती इस साल 26 मई दिन बुधवार को मनाई जाएगी, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। बुद्ध पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और कठिन साधना के बाद बुद्धत्व की प्राप्ति भी हुई थी। यह त्योहार हिंदू और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बहुत खास है। ऐसी मान्यता है कि बुद्ध भगवान श्री हरि विष्णु के 9वें अवतार थे। इतिहास के जानकारों के अनुसार, भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में…
दलित व्यक्ति को हिरासत में जबरन पिलाया पेशाब
कर्नाटक के चिकमंगलूर में एक दलित युवक ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। दलित व्यक्ति का कहना है कि गोनीबीड़ू पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ने उसे थाने के अंदर पहले जमकर पीटा और पूछताछ के दौरान पानी मांगने पर उसे जबरन पेशाब पिलाया। युवक ने इसकी शिकायत राज्य के डीजीपी से की। इसके बाद डीजीपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए। मामले की छानबीन के बाद पुलिस एसआई को निलंबित कर दिया गया है। गोनीबीड़ू पुलिस थाना क्षेत्र के दलित समाज…
इटावा : पेट्रोल पंप के मैनेजर उनके चाचा सहित तीन लोगों पर हमला
भरथना: डीजल पम्प के मैनेजर व उसके चाचा सहित तीन लोगो पर ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से प्रहार कर घायल किया।पीड़ित चाचा ने तीन नामजद सहित उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ आफिस क्षतिग्रस्त करने व 21 हजार 300 रुपये छीन कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला खरगजीत (भोली) निवासी राजवीर पुत्र साहब ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बिधूना मार्ग पर स्थित पक्के ताल बरीपुरा गांव नजदीक मेरा व मेरे दामाद जितेंद्र यादव की पार्टनरशिप…
इटावा: जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया निरीक्षण।
इटावा: आज दिनांक 24.05.2021 को जिलाधिकारी इटावा श्रीमती श्रुति सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डाॅ0 श्री बृजेश कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार इटावा में अचौक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किया दौरान कैदियों की बैरिक,भोजनालय निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा के बारे में बेहतर से बेहतर निर्देश दिए गए।
पीलीभीत: गोवंश के पशु हुए बरामद
पीलीभीत: थाना पूरनपु रदिनांक 24-05-21 को उपनिरीक्षक श्री सुभाष यादव मय हमराही कांस्टेबल श्याम सिंह व कांस्टेबल श्री प्रकाश शाह कांस्टेबल गौरव कुमार व कांस्टेबल विक्रांत कुमार व कांस्टेबल कपिल कुमार के द्वारा अभियुक्त जफर खां पुत्र बजरुला खा निवासी ग्राम मोहल्ला मटरू नगर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत व कमरुल खान पुत्र स्वर्गीय वाली हसन निवासी इस्लामनगर शेरपुर थाना पूरनपुर पीलीभीत के पास से सात राशि गोवंश के पशु बैल बरामद हुए। जिसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 321/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता…
राहुल गांधी ने फिर कसा केंद्र सरकार पर तंज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस बार राहुल गांधी ने कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में कथित तौर पर कमी आने को लेकर सोमवार को चिंता जताई और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को टीकाकरण की कोई परवाह नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता कोरोना काल में लगातार अव्यवस्थाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। बीते रोज भी उन्होंने गंगा में शवों के बहने को लेकर कहा था कि इसके…
उमरिया:कांग्रेस नेता कमलनाथ का पुतला दहन
उमरिया: भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उमरिया के यशस्वी जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतमके मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चंदिया द्वारा कमलनाथ का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव प्रकाश द्विवेदी, प्रीतम साहू, सुजल तिवारी, अनुज अग्रवाल, सोमचंद अग्रवाल, ऋषभ नामदेव, शिवम् मिश्रा उपस्थित थे सवांददाता: शोमित शर्मा
शहडोल : मंन्दिर का भब्य शिखर बनकर तैयार
जैतपुर: नांदेड महारास्ट्र से आऐ शिल्पकार के द्वारा माँ के मंन्दिर का भब्य शिखर बनकर तैयार हो गया सेवा समिति स्दस्यो ने संकल्पित हो कर एकजुट हो कर भब्ब शिखर बनबाने के लिए प्र्यास किया मन्दिर प्रांगण के साफ सपाई माँ के मन्दिर प्रांगण के निकट और कईं देवालय है उनके मूर्ति के रंग रोगन धर्मशाला जवारा शुद्ध पेयजल कार्यालय आदि को लेखन द्वारा अँकित किया गया, जिसमें भक्त जनो को मदद् मिल सके किसी प्रकार की असुविधा ना हो सेवा समीती के सभी सदस्य मिल कर पहली बार श्रीमद्…
