ऊँचाहार: क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पिछले एक सप्ताह से नेटवर्क बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में क्षेत्र के करीबन 50 हजार उपभोक्ताओं के चालू ,बचत व ऋण खाते हैं वहीं पिछले एक सप्ताह से नेटवर्क बाधित होने से बैंक का कामकाज चौपट है और उपभोक्ताओं की भी जमा निकासी पूरी तरह ठप है, जिससे उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं बैंक आये उपभोक्ता सूरज, कुंजबिहारी…
Day: May 29, 2021
रायबरेली:भाजपा नेता शरद सिंह और उनके साथियों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रम जैन को ब्लॉक परिसर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में कर्मचारियों में गुस्सा
महराजगंज/रायबरेली: विगत 27 मई 2021 को ब्लॉक परिसर में भाजपा नेता शरद सिंह और उनके साथियों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रम जैन को ब्लॉक परिसर में घुसकर मारपीट करने के मामले में शुक्रवार को कर्मचारी लामबंद हो गए, और आरोप लगाया कि, सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने एक तो पूरे मामले की प्राथमिकी मामूली धाराओं में दर्ज की है। वहीं अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि विक्रम जैन पर भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है इस मामले को लेकर सारे कर्मचारी…
बरेली-एसएसपी व मेयर ने नवनिर्मित चौकी का किया उद्घाटन
बरेली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पटेल चौक पर स्थित नवनिर्मित चौकी का उद्घाटन किया गया चौकी का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने किया उन्होंने कहा शासन के निर्देशानुसार सभी थानों एवं चौकियों को हाईटेक एवं कंप्यूटर युक्त बनाया जाना है।इस वक्त कोरोना काल चल रहा है जनपद की पुलिस संक्रमित लोगों के साथ- साथ जनता की सेवा में लगी हुई है हम जल्द ही कोरोना को मात दे देंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की, आपको…
रायबरेली: किन्नर के घर हुई चोरीे के मामले में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग
लालगंज-रायबरेली। लालगंज नगर के अलीनगर मोहल्ले में रहने वाले किन्नर के घर हुई करीब 15 लाख की चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हांथ लगे हैं। सूत्रों की माने तो किन्नर के यहां हुई चोरी की घटना में और कोई नहीं साथी किन्नर ने ही दिया था चोरी की घटना को अंजाम। पुलिस प्रश्नगत किन्नर को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है। इस घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी टीम कोतवाली पुलिस के साथ काम कर रही है। बताया गया है कि हिन्ना किन्नर ने इस…
रायबरेली: ऋण के नाम पर रेलकोच फैक्ट्री के दो कर्मचारी हुए ठगी के शिकार
लालगंज-रायबरेलीं रेलकोच फैक्ट्री के दो कर्मचारी लोन के नाम ठगी के शिकार हो गये। रेलकोच फैक्ट्री के क्वालिटी कंट्रोल विभाग में कार्यरत अंकित तिवारी व अभिषेक तिवारी के नाम उल्लेखनीय हैं। बताया गया है कि एक प्राइवेट बंैंक क्रेडिट कार्ड बनाने वाली महिला ने इन दोनो को झांसा दिया। इन दोनो ने लोन लेने के लिए महिला को वाट्सअप पर अपना आधार व पैन कार्ड उसे भेजा और उसने पहले डाकूमेंट्स चार्ज के नाम पर करीब ढाई हजार रूपये लिए। उसके बाद लोन देने वाली संस्था के तथाकथित मैनेजर ने…
रायबरेली:मध्य प्रदेश सरकार के विशालकाय जंगल के कटान के फरमान का विरोध
लालगंज-रायबरेली। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छतरपुर जिले के बकस्वाहा तहसील में स्थित विशालकाय जंगल को काट कर वहाँ पर हीरा खदान हेतु लाखों औषधीय व उपयोगी वृक्षों को काटने का जो आदेश पारित आदेश का नवज्योति जाग्रत संस्थान ने विरोध किया है। संस्थान की आयोजित बैठक में कहा गया है कि यह आदेश एक पर्यावरण त्रासदी से कम नही है। यह हमारे पर्यावरण के लिए घातक सिद्ध होगा। जिससे प्रकृति का संतुलन अस्थिर हो सकता है। कोरोना महामारी के इस भीषण काल में ऑक्सीजन सम्बंधित समस्या से जिस तरह भारत…
कोरोना की दूसरी लहर ने ब्रांड मोदी के सामने पेश की चुनौती
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष उपलब्धियों के साथ चुनौतियों से भरे रहे। इन दो सालों में तीन अहम एजेंडों में से दो राममंदिर और अनुच्छेद-370 के लक्ष्य पाने में सफलता मिली। हालांकि, बीते कार्यकाल की तरह सरकार और भाजपा राजनीतिक मोर्चे पर सफलता के झंडे नहीं गाड़ पाई। कोरोना की दूसरी लहर ने ताकतवर ब्रांड मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है । मोदी 2.0 का पहला साल दूसरे के मुकाबले बेहतर रहा। पहले ही साल पार्टी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को खत्म करने में…
कल्पना नहीं कर सकते कि कोविड-19 के कारण इतने बड़े देश में कितने बच्चे अनाथ हुए हैं: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इसकी कल्पना तक नहीं कर सकता कि कोविड-19 के कारण इतने बड़े देश में कितने बच्चे अनाथ हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के अधिकारियों को तत्काल इन्हें राहत मुहैया कराने का निर्देश देते हुए ज़िला प्रशासन को इनकी ताज़ा जानकारी शनिवार शाम तक एनसीपीसीआर की ‘बाल स्वराज’ वेबसाइट पर डालने को कहा।
कोविड-19 राहत सामग्रियों के आयात पर 31 अगस्त तक बढ़ाई गई आईजीएसटी छूट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बताया कि जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक में कोविड-19 राहत सामग्रियों के आयात पर आईजीएसटी की छूट को 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। वहीं उन्होंने आगे कहा, “ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के कारण ऐम्फोटेरिसिन-बी को भी छूट प्राप्त वस्तुओं की सूची में शामिल किया गया है।”
सोनू सूद की इस आदत से गुस्से में हैं उनके दूधवाले गुड्डू भईया, बोले- नहीं झेल सकता इतना प्रेशर
एक्टर सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए दिन-रात एक कर दिया है। सोनू ने बताया कि इस मुहीम में उनका परिवार और दोस्त भी लगे हुए हैं उनका साथ देने के लिए। हर तरफ सोनू सूद की सराहना की जा रही है पर उनके दूधवाले गुड्डू इससे काफी खफा है। गुड्डू भईया अपना दर्द लेकर सोनू के पास भी गए इस पूरी बातचीत का सोनू ने एक मजेदार वीडियो भी बनाया है।ने सोशल मीडिया पर दूधवाले गुड्डू का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो…
चार बेटो को जन्म देना चाहती है अनीता हसनंदानी , हाल ही में बेटे आरव को जन्म दिया है
अनीता हसनंदानी ने हाल ही में बेटे आरव को जन्म दिया हैl उन्होंने रोहित रेड्डी से शादी कर ली हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है जो कि काफी तेजी से वायरल भी होती हैंl इसके अलावा वह अपने बेटे आरव की भी तस्वीरें शेयर करती हैl अब अनीता हसनंदानी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह तीन और बच्चों को जन्म देना चाहती हैंl दरअसल उन्होंने एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उनके बेटे आरव के चार वर्जन नजर आ रहे हैl वीडियो में…
सोशल मीडिया में रणदीप हुड्डा के सेक्सिस्ट जोक का गर्माया मुद्दा
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में रणदीप हुड्डा के सेक्सिस्ट जोक का मुद्दा गर्माया हुआ है, जिसमें उन्होंने मायावती नाम का ज़िक्र किया था, जिसके चलते ट्विटर पर उन्हें गिरफ़्तार करने की मांग को लेकर भी हैशटैग ट्रेंड हुए। इस मामले में एक यूज़र ने बॉलीवुड की मुखर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया तो ऋचा ने इसका जवाब देते हुए जोक को घटिया बताया। साथ ही कहा कि पुरुष साथियों की ग़ल्तियों के लिए उनकी महिला साथियों को ही माफ़ी मांगने के…
सितंबर तक रहेंगे इगोर स्टिमक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच, मेडिरा बने अंतरिम तकनीकी निदेशक
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने शुक्रवार को राष्ट्रीय फुटबॉल टीम कोच इगोर स्टिमक (Igor Stimac) का कार्यकाल सितंबर तक बढ़ा दिया है और सावियो मेडिरा को इसाक डोरू की जगह अंतरिम तकनीकी निदेशक नियुक्त किया. क्रोएशियाई विश्व कप टीम के खिलाड़ी स्टिमक का कार्यकाल बढ़ाया गया लेकिन डोरू का अनुबंध नहीं बढ़ाया गया जिनका करार भारतीय सीनियर टीम के मुख्य कोच के समय पर ही समाप्त हुआ.एआईएफएफ ने अपनी तकनीकी समिति की वर्चुअल बैठक के बाद विज्ञप्ति में कहा, ‘समिति ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय टीम के…
भुवनेश्वर कुमार ने बॉलिंग को लेकर कही यह बात, कहा- स्पीड बढ़ाना चाहता था मगर.
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अपने शुरुआती सालों में उन्हें अपनी गेंदबाजी में रफ्तार जोड़ने की अहमियत नहीं पता थी. लेकिन एक बार ऐसा करने के बाद उन्हें बल्लेबाजों को परेशानी में डालने वाली स्विंग को बरकरार रखने में मदद मिली. उन्होंने भुवनेश्वर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के ट्विटर हैंडल पर जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो पहले कुछ सालों में मुझे ऐसा अहसास नहीं था कि गति में भी कुछ जोड़ना जरूरी है.’ भुवी ने आगे…
मैच फिक्सिंग और शर्मनाक हरकतों के चलते 5 खिलाड़ी जिन्हें कप्तानी से हटाया गया, लिस्ट में 1 भारतीय है शामिल
समय किसी भी कभी भी बदल सकता है। यह कहावत क्रिकेट के मैदान पर भी बिल्कुल सही बैठती है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऐसे 5 दिग्गज खिलाड़ी जिनको गलत काम की वजह से अपनी कप्तानी छोड़नी पड़ी थी और वह रातों-रात हीरो से विलेन बन गए थे। हैंसी क्रोनिया: इस खिलाड़ी की गिनती दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में होती है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिया का करियर मैच फिक्सिंग में फंसने के बाद पूरी तरह से खराब हो गया था। आरोप सही साबित होने…
अमेरिका और ब्रिटेन कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच को लेकर डब्ल्यूएचओ पर दबाव बना रहे हैं
अमेरिका और ब्रिटेन कोविड-19 की संभावित उत्पत्ति की गहराई से जांच करने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर लगातार दबाव बना रहे हैं। दोनों देशों का मानना है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ की टीम को चीन का नये सिरे से दौरा करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ और चीनी विशेषज्ञों ने गत मार्च में एक रिपोर्ट जारी करके इस महामारी के उत्पन्न होने की चार संभावनाओं के बारे में जानकारी दी थी। इस संयुक्त टीम का मानना है कि इस बात की प्रबल आशंका है…
चीन ने अंग्रेजों को बताया कश्मीर विवाद की असली जड़, कहा-जाने से पहले घोल गए नफरत
चीन के एक शीर्ष राजनयिक ने कश्मीर विवाद की असली वजह से अंग्रेज रहे हैं. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिजियान झाओ ने आधिकारिक मीडिया टिप्पणी को ट्वीट कर ब्रिटिश उपनिवेशवादियों (Britain) को अपनी ‘बांटों और राज करो’ नीति के जरिए कश्मीर (Kashmir) की राजनीति में ‘नफरत का जहर’ घोलने का जिम्मेदार ठहराया. रोचक बात यह है कि हांगकांग और मानवाधिकार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बीजिंग और लंदन के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने ‘कश्मीर: ब्रिटिश साम्राज्य के ताज की मणि…
यूपी सरकार के लिए लॉकडाउन अच्छा है ,ऐसे हो रही कमाई
यूपी में मास्क नहीं पहनने पर 50.73 लाख चालान काटकर 81.53 करोड़ वसूले, सबसे ज्यादा चालान बनारस में काटे कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच यूपी सरकार के राजस्व को काफी फायदा हुआ है। बाजार में डेढ़ रुपए वाला मास्क 15 और 17 रुपए वाला एन-95 मास्क 150 रुपए में बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही, लेकिन मास्क नहीं पहनने वालों के चालान जरूर काटे जा रहे हैं। राज्य में अब तक 50 लाख 73 हजार 327 लोगों के चालान काटे गए हैं। इन लोगों से 81 करोड़ 53…
पत्नी, ढूढ़ने के लिए 10 सालों से समुद्र की खाक छान रहा व्यक्ति
जापान में एक 64 साल का शख्स पिछले 10 सालों से अपनी पत्नी को ढूंढ रहा है। यासुओ ताकामात्सु की पत्नी युको साल 2011 में जापान में आई सुनामी के बाद से ही लापता हैं। अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए उन्होंने अंडरवॉटर डाइविंग का लाइसेंस भी हासिल कर लिया है। वे पिछले 7 सालों से अकेले अंडरवॉटर डाइव कर रहे हैं ताकि वे अपनी पत्नी से जुड़ी किसी भी चीज को ढूंढने में कामयाब हो सकें।जापान का प्रशासन पिछले कुछ सालों से ढाई हजार लोगों की गुमशुदगी के चलते…
