चक्रवाती तूफान ताउते अब भले कमजोर पड़ गया हो, लेकिन राजधानी दिल्ली पर इसका असर अभी भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली और एनसीआर में दो दिनों से लगातार रिमझिम बारिश जारी है। दिल्ली में मई महीने में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई जब बुधवार को बारिश 60 मिमी के रेकॉर्ड को पार कर गई। बारिश रुक-रुककर अभी भी जारी है। मई महीने में 24 घंटे के दौरान पहली बार इतनी बारिशदिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 119 एमएम बारिश हुई है।…
Day: May 20, 2021
उमरिया: करकेली सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लग रही है ग्राहकों की भारी भीड़
उमरिया: अन्तर्गत करकेली पुलिस प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों को घरों में रहकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील तो की जा रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में इसकी कोई असर नहीं हो रहा है. गांव में अभी भी लोग बेखौफ दुकान खोल रहे हैं. इस भयानक महामारी को रोकथाम को लेकर लाॅकडाउन लगाया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का असर कम देखने को मिल रहा है .कोविड-19 के नियमों का अनदेखी बरत रहे हैं. स्थिति यह है कि लोग बैंक खोलने के पहले…
पीलीभीत :सराहनीय कार्य थाना सुनगढी पीलीभीत पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान।
पीलीभीत सराहनीय कार्य थाना सुनगढी पीलीभीत पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान। पीलीभीत श्रीमान पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर महोदय पीलीभीत द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के कुशल दिशा निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय पीलीभीत के सफल पर्यवेक्षण के क्रम में उ0नि0 श्री गोपाल सिंह मय उ0नि0 श्री अमरीश बाबू मय हमराह हे0का0 374 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्तआशीष कुमार वर्मा (डाक सहायक प्रधान डाकघर पीलीभीत) पुत्र श्री चन्द्रशेखर वर्मा निवासी ग्राम रौनी थाना…
Bipasha Basu ने की फैंस से वैक्सीन लगवाने की अपील, अफवाहों किया दरकिनार
बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह फैंस से अपील कर रही है कि वह जाकर कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाएl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत ही कठिन समय है और सभी को इस महामारी का मुकाबला मिलकर करना चाहिएl वीडियो में बिपाशा बसु कहती नजर आ रही है, ‘यह बहुत ही कठिन समय हैl हमें साथ मिलकर इससे लड़ना होगाl हमें वर्तमान परिस्थितियों के समय तुरंत वैक्सीनेशन करवा लेना चाहिएl वैक्सीन सुरक्षित हैl वह हमारे परिवार और हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने…
जो कभी भारत में बैन थी , टॉप 10 ट्रेंड में नम्बर एक पर चल रही है ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे’
2015 में आयी रोमांटिक हॉलीवुड फ़िल्म फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे (Fifty Shades Of Grey) अपने बेहद बोल्ड कंटेंट की वजह से भारत में रिलीज़ नहीं हो सकी थी, मगर अब यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ गयी है और देश में इस हफ़्ते के टॉप 10 ट्रेंड में नम्बर एक पर चल रही है। ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे’ उस वक़्त सेंसर बोर्ड के लिए भी सिरदर्दी बन गयी थी। फ़िल्म से कई न्यूड दृश्य निकालने के बाद इसे सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सका था, क्योंकि फ़िल्म की भाषा भी काफ़ी…
अक्षय खन्ना का बड़ा खुलाशा, ऐश्वर्या राय इतनी खूबसूरत है कि आप नजरें नहीं हटा पातेl
अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय ने फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में काम किया थाl यह दिवंगत ऋषि कपूर की डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म थीl अक्षय खन्ना कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उन्होंने एक इंटरव्यू में माना था कि वह ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देखकर दंग रह गए थेl उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा हैl इसमें वह कहते नजर आ रहे है कि ऐश्वर्या राय इतनी खूबसूरत है कि आप नजरें नहीं हटा पातेlकॉफी विद करण के एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना से जब पूछा गया कि…
भारतीय फुटबॉल टीम विश्व कप क्वॉलिफायर्स के लिए दोहा रवाना, सुनील छेत्री की वापसी,
कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री की अगुवाई में 28 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम आगामी 2022 फीफा विश्व कप और 2023 एशियाई कप क्वॉलिफायर के बचे हुए मुकाबलों के लिए बुधवार की शाम दोहा के लिए रवाना हो गई. छेत्री इस बीमारी की चपेट में आने के कारण मार्च में यूएई और ओमान के खिलाफ खेले गये मैत्री मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह तीन जून को मेजबान कतर के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है.भारतीय टीम…
15 साल की छोटी उम्र में क्रिकेट की दुनिया को खुद की ओर देखने पर मजबूर किया शेफाली वर्मा
17 साल. ये अब उम्र है उस खिलाड़ी की, जिसने 2 साल पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तार-तार किया था. 15 साल की छोटी उम्र में अपने किए उसी धमाके से उसने क्रिकेट की दुनिया को खुद की ओर देखने पर मजबूर किया था. उस खिलाड़ी नाम है शेफाली वर्मा ( Shafali Verma), जो कि अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत की महिला क्रिकेट की रीढ़ बनती जा रही है. डॉन ब्रैडमैन कहते थे कि उन्हें सचिन में अपना अक्स नजर आता है. लेकिन, भारतीय महिला टीम की…
RCB के केएस भरत चुने गए रिद्धिमान साहा के बैकअप , टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड होंगे रवाना
भारतीय टीम जून के पहले ही सप्ताह में इंग्लैंड रवाना होगी। सबसे पहले विराट कोहली की सेना वहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए उतरेगी और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का भी आयोजन होगा।अब इंग्लैंड उड़ान भरने वाली टीम में एक और नए शख्स का नाम जुड़ गया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इस साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत है। भरत को टीम के विकेटकीपर…
एक बार फिर नेपाल में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता
नेपाल में एक ही दिन के भीतर बुधवार को कई बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. यहां रात के 10:24 बजे भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है. भूकंप काठमांडू से 94 किमी उत्तर पश्चिम में आया है (Earthquake in Nepal Today). इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी ने दी है. इससे पहले आज ही के दिन सुबह 5:42 बजे 5.8, सुबह 8:16 बजे 4.0 और सुबह 8:26 बजे 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसके बाद…
इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध में सख्त हुआ अमेरिका, बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा- जल्द सीजफायर के लिए उठाएं कदम
इजरायल के लड़ाकू विमान लगातार गाजा पट्टी इलाके में और आतंकी संगठन हमास के ठिकानों को निशाना बना रहे है। इसी बीच व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर कहा कि, वे सीजफायर यानी संघर्ष विराम के लिए जल्द और पुख्ता कदम उठाएं।इस लड़ाई में अभी 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को हमास के आतंकियों के साथ लड़ाई खत्म करने के…
