सीतापुर: वरिष्ठ उप निरीक्षक का सम्मान करते हुए विदाई समारोह”

कमलापुर थाना में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजयपाल को थाना मानपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाए जाने पर एवं रवानगी के समय विदाई समारोह किया गया विजयपाल अक्टूबर 2020 में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था जिनको थाना क्षेत्र के हल्का क्षेत्र 4 में जिम्मेदारी निभाने को मिली थी उनके कार्यकाल में क्षेत्र में बहुत ही शांति व शांति भाव से जनता के बीच पहुंच कर आपसी लड़ाई झगड़ों को गांव में ही निपटा दिया जाता था तबादला का नाम सुनते ही आम जनमानस में दुखी जैसी लहर दौड़ गई…

मेक्सिको की 26-वर्षीय ऐंड्रिया मेज़ा चुनी गईं 69वीं मिस यूनिवर्स

सोमवार को अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मेक्सिको की 26-वर्षीय ऐंड्रिया मेज़ा 69वीं मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं। ब्राज़ील की जूलिया पहली रनर अप रहीं जबकि पेरू की जेनिक मसेटा दूसरी रनर अप बनीं। 22-वर्षीय ऐडलिन क्वाड्रोस कैसलीनो ने इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया जो टॉप 5 तक पहुंची थीं।

सुर्ख लिपस्टिक लगाए रवीना टंडन ने अपीलिंग पोज देते हुए शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन कोविड-19 महामारी के पिछले एक साल से अपने चेहरे को मास्क से ढके हुए हैं और अपनी पसंदीदा लाल लिपस्टिक नहीं लगा पा रही हैं. रवीना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने मन की बात जाहिर की. अभिनेत्री ने लाल रंग की लंबी ड्रेस में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर के साथ लाल लिपस्टिक पहने अपने चेहरे की कुछ तस्वीरों को साझा किया. तस्वीरों के साथ, रवीना ने लिखा, “हैलो! मैं लाल रंग को याद कर रही हूं! पिछले पूरे साल मास्क में ढके रहने के साथ,…

प्रभास की मूवी में सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, आदिपुरुष में नजर आएंगे एक्टर!

बिग बॉस 13 के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता में रियेलिटी शो के बाद जबरदस्त इजाफा हुआ है. एक के बाद एक एक्टर के पास नए-नए प्रोजेक्ट्स की होड़ लगी है. हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो एक्टर के फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. अब सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है. जिसके चलते एक बार फिर उनकी चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर छाई खबरों के मुताबिक,…

पीयूष गोयल ने कहा- ताउते के बाद दवा उद्योग को सबसे पहले काम शुरू करने की प्राथमिकता दी जायेगी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को चक्रवात ताउते को देखते हुये तैयारियों को लेकर उद्योग जगत के साथ विचार विमर्श किया और कहा कि चक्रवात के गुजर जाने के बाद सबसे पहले दवा उद्योग और खासतौर से ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले उद्योगों को कामकाज शुरू करने में प्राथमिकता दी जायेगी। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उद्योगों के साथ गोयल की बैठक के दौरान ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति, दवाओं का बफर स्टॉक रखने और जरूरी चीजों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान संचार…

इजराइल ने एयरस्ट्राइक कर हमास के चीफ का घर तबाह किया; नेतन्याहू बोले- ये लड़ाई आतंक के खिलाफ

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जंग जारी है। अब तक इसमें 183 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 47 बच्चे शामिल हैं। इस्लामिक संगठन हमास ने इजराइल पर अब तक 3000 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं। वहीं, जवाब में इजराइल की ओर से 700 बार एयरस्ट्राइक की गई है। शनिवार को इजराइली डिफेंस फोर्स ने एयरस्ट्राइक में हमास के चीफ याहया सिनवार का घर भी तबाह कर दिया। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दोनों देशों में जारी जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति…

अखिलेश -शिवपाल क्या यूपी विधानसभा इलेक्शन में होंगे साथ? समझें रिपोर्ट

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अधिक से अधिक अपनों को जिताने की होड़ में एक बार सपा प्रसपा का अघोषित तालमेल दूसरे दलों के लिए मध्य व पश्चिमी यूपी में चुनौती बन सकता है। परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए साथ आकर यह दोनों दल मुलायम बेल्ट में भाजपा को काफी हद तक रोकने में कामयाब रहे। अगर यह अंदरखाने का तालमेल यूं जारी रहा तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव व उनके चाचा शिवपाल यादव साथ आएं तो हैरत नहीं। अब पंचायत अध्यक्ष चुनाव में…

कोरोना महामारी के चलते केरल में विजयन सरकार के शपथ ग्रहण में कुछ ही लोग होंगे शामिल

केरल की नवनिर्वाचित वामपंथी मोर्चा सरकार 20 मई को शपथ ग्रहण करेगी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समारोह में बहुत कम ही लोग शामिल हों। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की केरल इकाई ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित किए जाने का सुझाव दिया। आइएमए ने कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए यह सुझाव दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या वर्चुअल समारोह आयोजित होगा, विजयन ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना…

पीलीभीत: पूरनपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत।

पीलीभीत पूरनपुर माधोटांडा गोमती उद्गम स्थल से ड्यूटी कर मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे होमगार्ड प्रमोद कुमार मिश्रा निवासी जल्लूपुर पुलिस चौकी बलरामपुर गुलाब टांडा के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे प्रमोद कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए और उन्हे सीएससी पूरनपुर लाने के दौरान मृत्यु हो गई माधोटांडा थाना प्रभारी राम सेवक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाह पीलीभीत

पीलीभीत :थाना पूरनपुर उप निरीक्षक श्री योगेंद्र सिंह यादव ने 200 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत: थाना पूरनपुर उप निरीक्षक श्री योगेंद्र सिंह यादव हमराही कांस्टेबल 577 रामदूत अग्निहोत्री व कांस्टेबल 1433 विक्रांत कुमार के द्वारा अभियुक्त असलम पुत्र मल्लू निवासी जादवपुर गहलूइया थाना पुरनपुर पीलीभीत को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर थान हाजा मुकदमा अपराध संख्या 291/2021धारा 8/20 एनडी पीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। निरीक्षक श्री हरि शंकर वर्मा मैं हमराही कांस्टेबल सौरव यादव के द्वारा 01 नफर वांछित संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 282/2021धारा307,504,506,427, आईपीसी के अभियुक्त मुसम्मी रामकृपाल और साधु पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम बलरामपुर जाजीरो रनमजन पुर थाना पूरनपुर…