शहडोल Sandeep Sahu ) :- भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी के निर्देशानुसार , भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष माननीय कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में.. भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल जी के नेतृत्व में व जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे के सहयोग से भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल बुढ़ार (मंडल…
Day: May 8, 2021
मैनपुरी: जनपद में सात शिक्षक, दो शिक्षामित्र व दो अनुदेशकों ने कोरोना के कारण गवाई जिंदगी
प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की वर्चुअल मीटिंग जिला अध्यक्ष राजीव यादव के निर्देशन में हुई ।जिले में पंचायत चुनाव के कारण कोबिड़ 19 से संक्रमित होकर काल के गाल में समाए 11 शिक्षक शिक्षिकाओं शिक्षामित्र व अनुदेशक साथियो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । वर्चुअल मीटिंग में जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि कोरोना के कारण मृत्यु पाये समस्त शिक्षकों को सरकार तत्काल कोरोना वारियर घोषित करे जिससे उनके आश्रितों को कम से कम ₹50लाख की आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके ।जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन…
रायबरेली -जनता ने साधारण व्यक्तित्व के धनी, ईमानदार अखिलेश यादव को चुना अपना प्रतिनिधि
रायबरेली – विकासखंड लालगंज के ग्राम सभा मुस्तफाबाद बेलहनी से अखिलेश यादव जिनकी उम्र महज 23 वर्ष में पहली ही बार मे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 171 मतों से पराजित ग्राम प्रधान बन गए। अखिलेश यादव ने अपनी जीत का श्रेय ग्राम सभा के सम्मानित बुजुर्गों माताओं बहनों युवा साथियों एवं समर्थकों को दिया है। अखिलेश यादव ने ग्राम सभा के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने उन्हें अपना स्नेह,आशीर्वाद एवं बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाया है जिसके लिए वह आजीवन सभी के आभारी रहेंगे। उन्होंने…
रायबरेली -घर मे लगी आग सारी गृहस्थी जलकर राख
डलमऊ रायबरेली – डलमऊ तहसील क्षेत्र के सुरजूपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी बनाकर रह रहे 3 परिवारों के छप्पर में लगी आग मैं तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हो गया सुरजूपुर ग्राम निवासी अनिल कुमार सुनील कुमार और प्रेमचंद्र गांव में झोपड़ी आदि बनाकर मजदूरी करके जीवन यापन करते थे शुक्रवार की देर रात अचानक अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग जाने के कारण देखते ही देखते आग…
रायबरेली -चुनावी रंजिश में चली लाठियां एक दर्जन घायल
डलमऊ रायबरेली – गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत चुनाव के बाद चुनावी हिंसा का दौर शुरू हो गया है शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के मुरैठी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए जिसका वीडियो भी वायरल हो गया जिसमें लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो हो गए ग्राम पंचायत मुरैठी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हेमंत कुमार व प्रज्वल शर्मा उम्मीदवार थे चुनाव परिणाम आने के बाद प्रज्वल शर्मा चुनाव जीत गए और हेमंत कुमार चुनाव हार गए जिसकी…
उमरिया : नगर रक्षा समिति के सदस्य भी निभा रहे हैं अपनी अहम भूमिका
उमरिया 8 मई – जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने समाज का हर वर्ग अपनी महती भूमिका अदा कर रहा है, चाहे वह कोरोना वालेन्टियर्स, पुलिस हो या समाज सेवी। इस महामारी से लडने के लिए नगर रक्षा समिति भी आगें आ गई है, जो आम जनो को कोरोना से बचने के लिए आम जन को जागरूक कर रही है।वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते मामले को रोकथाम के लिए पाली थाना के नगर रक्षा समिति सदस्य भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसमें पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र…
उमरिया :कोरोना संक्रमित 6 महिलाओं का जिला अस्पताल में करवाया गया सुरक्षित प्रसव
उमरिया 8 मई – जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सकों एवं स्टाफ कोरोना संक्रमण के दौरान आमजन की सेवा के सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं, जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।जिला चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण प्रभावित 6 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव विगत एक माह के भीतर कराया गया है। जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। विगत 7 अप्रैल को महुरा निवासी महिला का, 20 अप्रैल को कैम्प उमरिया निवासी महिला का, 26 अप्रैल को डगडौआ निवासी महिला का, एवं पिपरिया निवासी महिला का, 27 अप्रैल को लोढ़ा निवासी महिला का, 30 अप्रैल…
उमरिया : कोविड-19 से बचाव के बारे में भी घर-घर जाकर लोगों को कर रहे हैं निरंतर जागरूक कर रहे युवा
उमरिया 8 मई – कोविड-19 के दिन प्रतिदिन बढ़ते संक्रमण के बीच समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए जन जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के युवाओं द्वारा जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। युवा हिमांशू तिवारी ने कहा कि लोगों को खुद सुरक्षित रहने के साथ ही परिवार को भी सुरक्षित रखने की तरकीब समझाने में जुटे है एवम विभिन्न प्रकार से युवा समुदाय के बीच पहुंच रहे हैं यह लोग पंचायत प्रतिनिधियों के जरिए संबंधित अभियान के साथ ही…
उमरिया : सड़क हादसे का शिकार हुई पिकअप,चालक गम्भीर
मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम भरौला के आगे एनएच 43 पर अनियंत्रित एमपी 21-जी-1899 दुर्घटनाग्रस्त हुई है, इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। हादसे को लेकर बताया जाता है कि दहेज का सामान लेकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन मुख्यालय की ओर आ रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही मेटाडोर काफी नजदीक से निकली, जिस वजह से दुर्घटनाग्रस्त वाहन हादसे का शिकार हुई है। इस घटना में दुर्घटना ग्रस्त वाहन चालक के घायल होने की खबर है।दोपहर 11:00 बजे हुए हादसे के बाद घायल…
उमरिया: हो रही शादी में जाँच करने पहुंचे अधिकारी
ग्राम पंचायत अचला –में कल रोजगार सहायक व सचिव दौरा एक शादी समारोह होने जा रही थी. जिसकी सूचना अचला के रोजगार सहायक एवम सचिव सुनीता सिंह को दी गईं. जिसको सुनकर ग्राम रोजगार सहायक अमित साहू ने रमौली टोला में जाकर वहां का जायजा लिया .उनको शासन की गाइड लाइन के बारे में बताया गया. पत्रकार: कंचन साहू
शहडोल : कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई
शहडोल (Sandeep Sahu ) :- कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में विधायक जयसिंनगर जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे की उपस्थित में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिला प्रबंधन समिति के सदस्यों के अवगत कराया कि जिले के तरह विकासखंड स्तर पर भी आपदा प्रबंधन समितियां कार्य करेंगी। जिसमें क्षेत्रीय विधायक, ब्लॉक जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, स्वयं सेवी संस्थाएं, व्यापारिक संगठन एवं जन प्रतिनिधि शामिल किए जाएंगे, जिससे विकासखंड स्तर पर ग्रामों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकें।बैठक में…
शहडोल: जिला अस्पताल में बने सीटी स्कैन सेंटर का शुभारंभ किया
शहडोल। Sandeep Sahu जिला अस्पताल में बने सीटी स्कैन सेंटर का विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी एवं विधायक जैतपुर मनीषा सिंह फीता काटकर शुभारंभ किया। कलेक्टर ने विधायकों को अवगत कराया कि बीपीएल कार्डधारियों एवं आयुष्मान कार्ड धारियों को सीटी स्कैन का सुविधा नि:शुल्क मिलेगी तथा अन्य लोगो को 933 रुपए का शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। विधायको ने सीटी स्कैन पंजीयन कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया एवं सीटी स्कैन की कार्य प्रणालियों से अवगत हुए। विधायक ने सिविल सर्जन को कहा कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की…
मुख्यमंत्री बघेल ने की छत्तीसगढ़ में वैक्सीन टैक्स फ्री करने की मांग
छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने 18 से 44 वर्ष तक के नागरिकों को कोरोना से लड़ने के लिए निशुल्क टीका (वैक्सीन) उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकारें अपने बजट से वैक्सीन खरीद रही हैं, लेकिन गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की वजह से राज्य सरकारों को यह महंगी पड़ रही है। केंद्र सरकार इस पर पांच फीसद जीएसटी वसूल रही है। इस वजह से राज्य सरकार को प्रत्येक डोज पर 15 से 20 रुपये केंद्र सरकार को देने पड़ रहे हैं। इससे राज्यों पर अतिरिक्त आर्थिक…
बंगाल ने बढ़ा दी कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई। तमिलनाडु को छोड़कर बाकी सभी प्रदेशों में पार्टी अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने में भी नाकाम रही। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल थी, पर रुतबा तो दूर पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई। ऐसे में इस हार का खामियाजा कांग्रेस को अगले साल होने वाले छह राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी उठाना पड़ सकता है। वर्ष 2022 में छह राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व मणिपुर के साथ हिमाचल प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।…
बंगाल: चुनाव के बाद हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेगा 2 लाख का मुआवजा
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को ममता बनर्जी सरकार ने 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने राहत का ऐलान करते हुए कहा कि यह रकम बिना किसी भेदभाव के वितरित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के बाद हुई हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। ममता बनर्जी ने कहा, ‘बीजेपी के नेता घूम रहे हैं और लोगों को उकसा रहे हैं। अभी नई सरकार को बने 24 घंटे भी नहीं हुए…
प्रयागराज:मा0 मंत्री जी ने एसआरएन हाॅस्पिटल का किया निरीक्षण’ अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक कर जानी व्यवस्थाएं’
प्रयागराज: स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज के आईसीयू में भर्ती कोरोना मरीजों का और बेहतर ईलाज हो सके, मरीजों की क्लोज माॅनिटरिंग हो सके इसके लिए प्रदेश सरकार ने अस्पताल प्रशासन को आईसीयू के लिए 100 और माॅनिटर दिए हैं, जिसे उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री मा0 नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी ने अस्पताल प्रशासन को सौंपा। इस दौरान जिलाधिकारी श्री भानुचंद्र गोस्वामी और एसआरएन हाॅस्पिटल के प्राचार्य डा. एसपी सिंह मौजूद रहे। मा0 मंत्री जी ने निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों एवं…
इटावा: भरथना में लॉकडाउन का पालन किया गया
इटावा/भरथना- रमजान महीने के अन्तिम शुक्रवार (अलविदा) व लाॅकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ नगर के प्रमुख मार्गांे पर फ्लैग मार्च करके गाइड लाइन का पालन करने की नसीहत दी। इस दौरान अनावश्यक रूप से बाजार में घूमने वाले लोगों को पुलिस ने जमकर खदेडा और लाठीचार्ज भी किया।शुक्रवार को रमजान महीने के अलविदा तथा कोविड-19 के तहत घोषित लाॅकडाउन का पालन कराने तथा बाजार में खुली दुकानों को बन्द कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ओमवीर…
रायबरेली :चौकीदारों को सजग व सतर्क रहने की जरूरत-कोतवाल अरुणसिंह
लालगंज।रायबरेली लालगंज रायबरेली थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ बैठक करते हुये कोतवाली लालगंज के कोतवाल अरुण सिंह चौकीदार को और सजग व सतर्क रहने के लिये प्रेरित किया।उन्होने कहा कि सभी चौकीदार इस समय अपने क्षेत्र मे भ्रमण करते रहे।छोटी बडी कोई भी बात हो तुरंत उन्हे सूचित करे जिससे समय रहते छोटे मोटे विवादों को हल किया जा सके और बडी घटना न होने पाये।साथ ही यह भी कहा कि चुनाव के बाद का समय संवेदनषील होता है।विवाद व जुलूस आदि निकालने का कोई प्रयास करे तो तुरंत…
रायबरेली :एनटीपीसी ने कीया पत्रकारों तथा हाकरों का सम्मान
ऊंचाहार/ रायबरेली : एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना ने जिला प्रशासन के साथ मिल कर कोविड 19 को ऊंचाहार में पैर पसारने नहीं देने की दिशा में कार्य कर रही है l रोजाना सामुदायिक विकास के कार्य के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर , पम्पलेट के साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र से उन्हे कोविड 19 के प्रति आगाह किया जा रहा है l एनटीपीसी ऊंचाहार ने ऊंचाहार प्रैस क्लब से संबंधित पत्रकार बंधु जो इस महामारी में भी लोगो तक सच्ची खबर पहुंचाने के लिए जी जान से…
रायबरेली :प्रदूषण से हांफ रहा ऊंचाहार का दीवान तालाब
ऊचाहार/रायबरेली-स्थित ऐतिहासिक दीवान तालाब की हालत ऐसी हो गई है कि मुख्य मार्ग एन एच के किनारे स्थित दीवान तालाब खुद अपनी किस्मत पर आंसू बहा रहा है ।कभी पानी से खाली न रहने वाला तालाब आज नगर के कूड़ा करकट से पटा पड़ा है,उसमे रहने वाले जीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।तालाब के किनारे से चलना दूभर हो गया है अज़ीब सी असहनीय दुर्गंध आती है।आज इस तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है विलुप्त प्राय दीवान तालाब के सुंदरी करण की चर्चा उठी थी किन्तु…
