असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly elections) के पहले प्रदेश के BJP प्रमुख रणजीत कुमार दास ने कहा कि पार्टी जल्द ही नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू करेगी। असम के भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख रणजीत कुमार दास ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं है। इसे संसद से पारित किया गया है। इसे वापस लेने का कोई सवाल नहीं। CAA से किसी तरह का नुकसान नहीं होने जा रहा है। हम निश्चित तौर पर इसे लागू करने जा रहे हैं,…
Day: March 23, 2021
रोड सेफ्टी विश्व सीरीज : इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को हराकर जीता खिताब
भारतीय लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऑलराउंडर यूसुफ पठान भारतीय जीत के नायक रहे। उन्होंने नाबाद 62 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी लिए। श्रीलंका की टीम रविवार की रात खेले गये मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 167 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 43 जबकि चिंताका जयसिंघे ने 40 रन बनाए जबकि कप्तान तिलकरत्ने दिलशान 21 रन का योगदान…
गंभीर का बड़ा बयान, भारत के पास सिर्फ एक रास्ता था कि वह केएल राहुल को ड्रॉप करें
स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में हराकर भारत ने टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। पांचवें मैच में केएल राहुल को टीम में जगह नहीं दी गई और कप्तान विराट कोहली उनकी जगह बल्लेबाजी करने उतरे थे। इस बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, भारत छह गेंदबाजों के साथ उतरा और ऐसा करने के लिए उसे केएल राहुल को ड्राॅप करने का विकल्प था। लेकिन उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए था। इंग्लैंड के…
आतंकवाद के खिलाफ एक साथ आएंगे भारत-चीन व पाक ! SCO में करेंगे संयुक्त अभ्यास
भारत, पाकिस्तान और चीन समेत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सदस्य इस वर्ष संयुक्त आतंकवाद निरोधी अभ्यास करेंगे। 8 सदस्यीय संगठन SCO ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 18 मार्च को क्षेत्रीय आतंकवाद निरोधक ढांचे की परिषद (आरएटीएस) की 36वीं बैठक में संयुक्त अभ्यास ‘पब्बी-एंटी टेरर-2021’ करने का फैसला किया । SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने बैठक में आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से लड़ने के लिए 2022-24 के लिहाज से सहयोग के कार्यक्रम के मसौदे को मंजूरी भी दी। चीन की सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने आरएटीएस के एक…
