अश्विन बोले- ऋषभ पंत ने मुझे निराश किया, DRS के लिए अकेला दोषी नहीं हूं

ऑस्ट्रेलियाई दौरे से गेंद से शानदार वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के साथ डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) लेने में विराट कोहली के कई मौकों पर असफल साबित हुए हैं. अश्विन ने यह स्वीकार किया कि भविष्य में वह डीआरएस लेने की अपनी क्षमताओं को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि डीआरएस (DRS) की खराब कॉल में सारा दोष उनका ही नहीं है. उन्होंने कहा कि विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ‘उन्हें निराश किया’ है. अश्विन ने कहा…

पीएम केयर्स फंड के मुद्दे पर कांग्रेस और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

 लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान पीएम केयर्स फंड में दान को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। कांग्रेस ने जहां दावा किया कि एलआइसी के पैसे से लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय इस फंड में वह पैसा दिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन से चंदा स्वीकार करने का आरोप लगाया। लोकसभा में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लागू लॉकडाउन के समय गरीब और प्रवासी मजदूर परेशान…

इमरान खान सरकार देश चलाने में ‘असमर्थ’: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट

पिछले दो महीनों से कॉमन काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स (CCI) की बैठक बुलाने में अपनी विफलता पर पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार को फटकार लगाई। जियो न्यूज के मुताबिक, जस्टिस काजी फौज इसा के साथ दो सदस्यीय खंडपीठ में स्थानीय निकाय चुनाव मामले की सुनवाई के दौरान सरकार के खिलाफ शीर्ष अदालत का असंतोष सामने आया। उस जनगणना को रेखांकित करना देश को चलाने के लिए एक बुनियादी आवश्यकता थी, न्यायमूर्ति ईसा ने कहा, “क्या जनगणना के परिणाम जारी करना सरकार की प्राथमिकता नहीं…

श्रीलंका में अल्पसंख्यक मानवाधिकारों को लेकर चिंतित पाकिस्तान, बुर्के पर रोक लगाने के लिए निंदा की

पाकिस्तान के राजदूत ने श्रीलंका में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की श्रीलंका सरकार के फैसले की सोमवार को आलोचना की और कहा कि सुरक्षा के नाम पर इस तरह के ‘विभाजनकारी कदम’ न केवल मुसलमानों की भावनाओं को आहत करेंगे, बल्कि द्वीप राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के मौलिक मानवाधिकारों के बारे में व्यापक आशंकाओं को भी मजबूत करेंगे। श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त साद खट्टक की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब तीन दिन पहले श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सरत वीरासेखरा ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते…

संसद चली तो अब सांसद नदारद लेकिन सरकार ने आधा दर्जन विधेयक पेश कर अपने विधायी एजेंडे को दी स्‍पीड

पक्ष और विपक्ष में बनी राजनीतिक सहमति के अनुरूप पेट्रोल-डीजल और किसानों के मुददे पर संसद में चल रहा गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ संसद के दोनों सदन सुचारू रूप से चलने शुरू हुए हैं। हालांकि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ की खाली बेंचें राजनीतिक पार्टियों की चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी की गवाही दे रही हैं। वहीं सरकार के विधायी कामकाज के एजेंडे ने गति पकड़ ली है। पहले ही कार्यदिवस पर सरकार ने विधेयकों को पेश करने की झड़ी लगा दी। लोकसभा में दिल्ली…

सचिन ने 9 साल पहले रचा था इतिहास, लम्बे इंतजार के बाद पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक

महान क्रिकेटरों में शामिल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 2012 में आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे करते हुए इतिहास रचा था और विश्व क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। सचिन के लिए ये शतक आसान नहीं था और इसके लिए उन्हें एक साल तक इंतजार करना पड़ा लेकिन एशिया कप के दौरान ये इंतजार खत्म हुआ और सचिन 100 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन का वनडे में 49वां और अंतिम शतक था। वहीं इस फार्मेट में बांग्लादेश के…

बढ़ेंगे दिल्ली के उपराज्यपाल के अधिकार, एलजी की शक्तियों को स्पष्ट करने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में उपराज्यपाल की शक्तियों को स्पष्ट करने वाला विधेयक संसद में पेश हो गया। गृह राज्यमंत्री जी.कृष्ण रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक-2021 को पेश किया। इस विधेयक में दिल्ली के उप राज्यपाल की भूमिका और कुछ अधिकारों को परिभाषित किया गया है। माना जा रहा है कि विधेयक पारित होने के बाद उप राज्यपाल के अधिकारों में वृद्धि होगी।  ऐसे में दिल्ली की अरविंवद केजरीवाल सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच टकराव बढ़ना तय है। ध्यान…

रोहित शर्मा की होगी तीसरे टी20I में वापसी, धाकड़ बल्लेबाज को देना होगा अपना बलिदान

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच चल रही 5 मैचो की मौजूदा टी -20 सीरीज का तीसरा मैच 16 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाना है। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम में ओ पनिंग बल्लेबाजो के चयन को लेकर काफी दुविधा हो गई है। दरअसल पिछले दोनो टी -20 मुकाबलो में टीम इंडिया के ओ पनिंग बल्लेबाज अच्छा प्रर्दशन नहीं कर पाए हैं ऐसे में देखना यह रहेगा की टीम इंडिया तीसरे टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा को मौका…

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं विकास निगम द्वारा ऋण राशि कि किस्तों को जमा नहीं कर सके जिसकी अदायगी करने एवं लाभार्थी हित के दृष्टिगत वर्तमान सरकार द्वारा नवीन एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है

पीलीभीत उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु संचालित (पं0 दीनदयाल स्वरोजगार योजना (एस0सी0पी0) एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की (अनुविनि योजना) (यथा वाहन योजना/टर्मलोन योजना/ई0 रिक्शा योजना) योजनाओं के अन्तर्गत ऋण की सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी, परन्तु उक्त योजनान्तर्गत किन्ही कारणवंश बकायेदारों द्वारा अभी तक अपनी देय ऋण राशि की किश्तों को जमा नही कर सके है और उन पर ऋण अवधि के उपरान्त भी मूलधन पर दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्वि ब्याज की गणना करते हुये कुल बकाया…