अमेरिकी रक्षा मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि शिनजियांग प्रांत में उईगुर मुसलमानों के खिलाफ चीन के नरसंहार पर अमेरिका जोर-शोर से आवाज उठाता रहेगा। राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद अगले सप्ताह शीर्ष अमेरिकी और चीनी अधिकारियों की रूबरू होने वाली पहली बैठक के पहले कई सांसदों ने चीन में मानवाधिकार की बदतर स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की है। व्हाइट हाउस और विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान चीन की विदेश नीति विभाग के शीर्ष अधिकारियों, चीन की…
Day: March 12, 2021
आनंद शर्मा ने कहा, कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, पार्टी सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एकजुट है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और भाजपा से मुकाबले के लिए यह एकजुट होकर खड़ी है। कांग्रेस नेता ने जी-23 से जुड़े विवाद और पार्टी में गुटबाजी के आरोपों पर बुधवार को खुलकर अपनी बात रखी। शर्मा ने कहा कि पूरी पार्टी सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एकजुट है। शर्मा भी उस ‘ग्रुप-23’ में शामिल हैं जिसने कांग्रेस में व्यापक संगठनात्मक बदलाव और सक्रिय अध्यक्ष की मांग को लेकर पिछले साल सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। शर्मा ने…
कृषि कानूनों पर सरकार के खिलाफ नारे लगाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू बने लोकसभा में कांग्रेस के नेता, जानिए क्या है वजह
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू(Ravneet Singh Bittu) संसद सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करेंगे। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) और उप नेता गौरव गोगोई विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं, इस कारण रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा में कांग्रेस के नेता बनाए गए हैं। अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष के साथ बातचीत में इस बात की जानकारी दी। लोकसभा सांसद औकर कांग्रेस के मुख्य सचेतक रवनीत सिंह बिट्टू कृषि कानूनों पर सरकार के खिलाफ नारे लगाने के कारण चर्चा में रहे हैं।…
चुनावी बिसात पर नेतृत्व बदलाव अक्सर रहा है बेअसर, उत्तराखंड में क्यों हुआ बदलाव जानें इसके मायने
माना जाता है कि किसी के लिए भी तीन पद ही सबसे ज्यादा अहम और यादगार होते हैं- जिला के डीएम, प्रदेश के सीएम और देश के पीएम। उत्तराखंड भाजपा विधायक मंडल के नेता चुने गए तीरथ सिंह रावत ने एक मुकाम पा लिया लेकिन क्या भाजपा के लिए भी यह सार्थक पल है? जिस त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रशासनिक खामी और व्यावहारिक अक्षमता के कारण भाजपा को आगामी चुनाव का डर सताने लगा था, क्या तीरथ सिंह रावत उस आशंका को गलत साबित कर सकेंगे। नरेंद्र मोदी काल के…
प्रचार के दौरान ममता चोटिल, हमले का लगाया आरोप, गरमाई सियासत, मेडिकल बुलेटिन का इंतजार, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में प्रचार अभियान के दौरान घायल हो गई हैं। उनके पैर में चोट लगी है। उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके पैर में सूजन है। ममता बनर्जी ने इसको साजिश बताते हुए कहा है कि उन पर हमला हुआ है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने इस घटना पर रिपोर्ट तलब कर ली है। वहीं भाजपा का कहना है कि ममता चुनाव में सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही हैं। आइए जानें इस वाकए पर किसने क्या…
इंडोनेशिया में सिनाबंग में ज्वालामुखी फटा, छाया लावे व धुएं का गुबार
माउंट सिनाबंग (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक ज्वालामुखी के फटने से गुरुवार को लावा निकला और धुएं का गुबार छा गया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इंडोनेशिया के ज्वालामुखी और भूगर्भ आपदा न्यूनीकरण केंद्र ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा प्रांत के माउंट सिनाबंग में ज्वालामुखी से 1,000 मीटर की ऊंचाई तक धुआं और लावा निकलने लगा जिससे 3 किलोमीटर के दायरे में धुंध छा गई। सिनबांग निगरानी पोस्ट पर तैनात एक अधिकारी अर्मेन पुत्रा ने बताया कि ज्वालामुखी फटने…
