नवगठित रायजोर दल के जेल में बंद नेता अखिल गोगोई असम के आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसागर सीट से प्रत्याशी होंगे। रायजोर दल के कार्यकारी अध्यक्ष भस्को डे सैकिया ने शनिवार को दो चरणों के लिए 18 पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार हुए अखिल गोगोई इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और वह अपर असम के शिवसागर से चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण में पार्टी के 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे जबकि दूसरे चरण में पार्टी ने छह विधानसभा सीटों पर…
