असम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ‘सफल’ यात्रा के बाद, कांग्रेस की राज्य इकाई ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक और अभियान चलाने के लिए कहा है। प्रियंका की असम यात्रा के दौरान, चाय बागान मजदूरों, विशेषकर महिला मजदूरों से मिलने के बारे में बहुत चर्चा हुई। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई एक रिपोर्ट में, राज्य कांग्रेस कमेटी ने अब प्रियंका से एक और यात्रा करने के लिए कहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक रिपोर्ट में प्रियंका की यात्रा को बहुत सफल बताते हुए…
Day: March 6, 2021
अमेरिका ने LOC पर बढ़ते तनाव को कम करने के लिए सभी पक्षों से अपील की
पाकिस्तान के द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) से आतंकवादियों के भारत में घुसपैठ करने की कोशिशों की अब अमेरिका ने भी कड़ी निंदा की है। इस मामले में अमेरिका ने सभी पक्षों से एलओसी पर बढ़ते तनाव को कम करने के लिए साल 2003 में किए गए संघर्ष विराम समझौते की प्रतिबद्धताओं का पालन करने की अपील की। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच 25 फरवरी को चर्चा के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया था। दोनों देशों ने नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रों में…
रोवर को मंगल की सतह पर उतारकर अमेरिका ने रचा इतिहास, बाइडेन ने की NASA की तारीफ
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगल अभियान के तहत ग्रह की सतह पर रोवर को सफलता पूर्वक उतारने के कार्य को अंजाम देने वाली नासा की टीम को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि इसने देश के आत्मविश्वास को ऐसे वक्त में बढ़ाने काम किया है जब कोरोना वायरस महामारी के कारण विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी देश की छवि को नुकसान पहुंचा। नासा ने पिछले महीने छह पहियों वाले रोवर को सफलतापूर्वक मंगल की सतह पर उतारकर इतिहास रचा था। बाइडन ने अंतरिक्ष एजेंसी के जेट प्रणोदन प्रयोगशाला…
बंगाल में तृणमूल के सभी 291 उम्मीदवारों के नामों का एलान, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य के सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों की सूची जारी की। तृणमूल ने इस बार कई नए चेहरों पर दांव खेला है। वहीं, तृणमूल के 50 सीटिंग विधायकों का टिकट इस बार काट दिया गया है। कई वरिष्ठ मंत्रियों व विधायकों को भी टिकट नहीं दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि इस…
G-23 या 24 जैसी कोई चीज नहीं, सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक- वीरप्पा मोइली
कांग्रेस में असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 को लेकर वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने बड़ा दिया है। उऩ्होंने कहा है कि पार्टी में जी -23 या 24 जैसी कोई चीज नहीं है। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक है। यदी किसी को शिकायत होती है,तो वो उसे हमेशा सुनती हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। समय-समय पर यह जगजाहिर हो रहा है। पार्टी के भीतर कलह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब पार्टी के कई नेता खुले मंच…
केरल में BJP मुख्यमंत्री उम्मीदवार श्रीधरन के नाम का ऐलान नहीं किया, के सुरेंद्रन ने दी सफाई
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने शुक्रवार को यह स्पष्ट किया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा। एक दिन पहले ही प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने राज्य में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मेट्रो मैन ई श्रीधरन के नाम का ऐलान किया था लेकिन आज उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा था वह पार्टी और लोगों की चाहत है जो मुख्यमंत्री के तौर पर श्रीधरन को…
