11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा इस दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी।बीजेपी जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के बताया कि आज ही के दिन से भारतीय जनता पार्टी की समर्पण निधि कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पित की जाती है । गौरतलब है कि आगामी 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी उमरिया जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर दीनदयाल जी की पुण्यतिथि और समर्पण दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा। सवांददाता: कंचन साहू
Month: February 2021
जालौन: एनबी बैंक में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया
जालौन : जालौन में दो दिन पहले एट थाना क्षेत्र में पीएनबी बैंक में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया और चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अबैध तमंचा,चाकू व चोरी किये गये पर्स व 15 सौ रुपये भी किये बरामद किये। आरोपियों ने शराब के नशे में बैंक में चोरी करने की बनाई थी योजना।आपको बतादे कि पूरा मामला एट थाना क्षेत्र के कस्वा एट स्थित पीएनबी बैंक का है। जहाँ पर दो दिन पहले चोरों ने बैंक की दीबार तोड़ बैंक के अंदर घुसकर बैंक…
पटना : शोषित समाज दल और अर्जक संघ के नेतृत्व में जगदेव प्रसाद की 99वीं जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई
पटना : पुराना जक्कनपुर चौराहा (रामलखन महतो फ्लैट) में शोषित समाज दल के केंद्रीय कार्यालय में शोषित समाज दल और अर्जक संघ के नेतृत्व में शोषित इन्कलाब के लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 99वीं जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई। इसकी अध्यक्षता शोषित समाज दल पटना ज़िला के अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने की , जबकी मुख्य अतिथि के रूप में शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रघुनीराम शास्त्री ने भाग लिया। इस जयंती के उद्धघाटन भारतीय मोमिन फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महबूब आलम अंसारी ने किया।मुख्य…
जालौन: करंट से मजदूर की मौत ,दो अन्य झुलसे
जालौन: उरई की फैक्ट्री एरिया के पास एक निर्माणाधीन कार शोरूम में उस समय हड़कंप मच गया . जब लोहे की सीढ़ी 11000 की लाइन से टकरा जाने के कारण एक युवा मजदूर सचिन सविता उम्र लगभग (29) निवासी इंदिरा नगर की करंट लगने से मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक उरई नगर क्षेत्र में स्थित एक शोरूम में निर्माण कार्य चल रहा है . जहाँ चारों मजदूर 16 फुट ऊंची लोहे की नसेनी को लेकर शो रूम की लाइट फिटिंग का काम कर रहे थे कि अचानक लोहे की सीढ़ी…
चंदौसी/संभल: ब्रज वासियों द्वारा श्री रासलीला का आयोजन किया गया
संभल: तहसील चंदौसी के ग्राम बिचेटा काजी के श्री कृष्णा जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में मथुरा ब्रज वासियों द्वारा श्री रासलीला का आयोजन दूसरे दिन बड़ी धूमधाम से शुभारंभ किया गया.आरती के द्वारा युवा नेता बीजेपी संभावित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य संभल विकासखंड बनिया खेड़ा द्वितीय श्री पुष्पेंद्र कुमार मौर्या ने भगवान श्री कृष्ण की आरती करके और तिलक करके लीला का शुभारंभ किया . उन्होंने अपने कर कमलों से भगवान का जल अभिषेक और प्रसाद ग्रहण किया. इस आयोजन में उन्होंने जनता को संबोधित भी किया. रासलीला में…
लखनऊ: वैज्ञानिक व वैदिक घड़ी के आविष्कारक का सम्मान समारोह सम्पन्न
लखनऊ: जिले के होनहार युवा श्री आरोह श्रीवास्तव ने काल गणना के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए 30 घंटे की गणना वाली वैदिक घड़ी का आविष्कार किया तथा उक्त के प्रचार-प्रसार हेतु साइकिल से संपूर्ण भारत का भ्रमण करते हुए लगभग 6000 किलोमीटर की यात्रा करके रविवार को वापस लखनऊ पहुंचने के अवसर पर नगर की संस्थाओं जैसे स्वदेशी जागरण मंच, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, समर्थ नारी समर्थ भारत, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अवध प्रांत, दुर्गा पूजा समिति गोमतीनगर, हिंदू जागरण मंच, दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति, संस्कार भारती, विश्व…
शाहगंज(जौनपुर): सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रैली के माध्यम से आमजन को किया जागरूक
शाहगंज(जौनपुर): उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत नगर के विद्यालय सेंट थॉमस इन्टर कालेज के 96 यूपी बटालियन जौनपुर की उप इकाई के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा अभियान से सम्बन्धित एक जन जागरूकता साईकिल रैली निकाली। रैली को कालेज के प्रधानाचार्य फादर एंटोनी सामी के कालेज के मुख्य द्वार से झंडी दिखाकर रवाना किया।एनसीसी के कैडेट्स ने अपने बैनर पर यातायात से सम्बन्धित स्लोगन को लिखा था ।तो कुछ कैडेट्स अपने साईकिलों पर तख्तियां लगाए थे जिस पर सड़क सुरक्षा…
जौनपुर: महराजगंज क्षेत्र के कई वर्षों से लंबित बोझनाथ घाट का पुल पर निरीक्षण किया गया
जौनपुर : बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी आज कल्याणपुर महराजगंज और सोनहिता मार्ग समेत लगभग सैकड़ो गांव को जोड़ने वाला बाबा बोझनाथ पुल का निरीक्षण किया। महराजगंज क्षेत्र के कई वर्षों से लंबित बोझनाथ घाट का पुल पर बारिश के दिनों में सैकड़ो गाँवो की जनता को लगभग 20 किमी घूमकर आवागमन करना पड़ता है इसलिए बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय उपमुख्यमंत्री जी से क्षेत्र के देवतुल्य जनता की मुख्य समस्या से अवगत कराया उसके बाद निर्माण हेतु…
जौनपुर: ट्रैक्टर पलटने से 2 नौजवानों की हुई दर्दनाक मौत
जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोसाईपुर नहर के 200 मीटर आगे रात को ट्रैक्टर पलटने से 2 नौजवानो की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में सन्नाटा फैल गया । मौके पर मिली जानकारी के अनुसार रुदल पाल उम्र 23 साल पुत्र राम अजोर पाल निवासी मोजीपुर , इरफान 25 वर्ष निवासी तिघरा बाजार की दर्दनाक मौत हो गयी । ये लोग 6 फरवरी की रात को 9 बजे ट्रैक्टर लेकर शाहगंज जा रहे थे। जो गोसाइपुर नहर के पास ट्रैक्टर सहित खाई में गिर गए । घटना का सटीक…
इटावा:गोली काण्ड खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया
दिनांक 04.02.2021 को थाना बसरेहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदवा सावरान में प्रधान राजकुमार उर्फ बबलू की गोली मारकर हत्या करने के संबंध में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 15/ 21 धारा 147, 148, 149, 302, 120 बी भादवि बनाम 5 नफर अभियुक्त अज्ञात के 48 घंटे के अंदर दिनांक 06.02.2021 का अनावरण कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में थाना बसरेहर के निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव आरक्षी तेजपाल द्वारा मिलकर निरंतर सूचनाओं का संकलन करते हुए प्रभावी दबिश देकर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त…
ब्रिटेन सरकार आगे बढ़ा सकती है लॉक डाउन
ब्रिटिश सरकार को महामारी की शुरुआत के बाद से चल रहे लॉकडाउन को उठाने के लिए “तारीखों की स्थापना” से बचना चाहिए, आशा के बावजूद कि कोरोनोवायरस संक्रमण का स्तर वैक्सीन रोलआउट के कारण गिर रहा था। ग्राहम मेडले सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह फॉर इमर्जेंसीज (SAGE) के एक सदस्य ने कहा कि नेताओं को “एक कैलेंडर द्वारा संचालित” नहीं किया जाना चाहिए। मेडम ने बीबीसी को बताया कि महामारी अभी भी दो दिशाओं में जा सकती है, ऊपर या नीचे और “यह सरकार को तय करना है कि उनमें…
केरल में कांग्रेसियों ने सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर कालिख पोती, जानिए- क्या है वजह
केरल के कोच्चि में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर कालिख पोत दी। कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आए दूसरे देशों के कुछ नामचीन लोगों के खिलाफ ट्वीट करने पर युवा कांग्रेस सदस्यों ने सचिन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सचिन ने ट्वीट में कहा था, ‘भारत की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। विदेशी ताकतें दर्शक तो बन सकती हैं इसमें भाग नहीं ले सकतीं। भारतीय, भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के लिए फैसला लेना चाहिए।…
पाक के ‘कश्मीर दिवस’ मनाने पर बांग्लादेश ने लगाई फटकार
पाकिस्तान द्वारा इस साल भी ‘कश्मीर एकता’ दिवस मनाने पर बांगलादेश ने फटकार लगाई है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान उच्चायोग को ढाका में ‘कश्मीर एकता दिवस’ मनाने पर खऱी-खरी सुनाई और पाकिस्तान से कश्मीर में आतंकवादी नहीं भेजने की मांग की है। बांग्लादेश’ ने पाक से कहा- मुजीबुर रहमान के हत्यारों को शरण देना बंद करे। ढाका में शुक्रवार को बांग्लादेश के सामाजिक संगठनों बांग्लादेश डॉटर्स फाउंडेशन, ‘मानुशेर माझे मानुशेर काजे’ और ‘यस बांग्लादेश’ ने वर्ष 1971 में बांग्लादेश में जनसंहार करने पर पाकिस्तान की आलोचना की है। साथ ही पाकिस्तान से…
लोकसभा का गतिरोध खत्म करने पर विपक्ष कर रहा विचार, पीएम मोदी ने ली उच्चस्तरीय बैठक, जानें क्या बना फॉर्मूला
लोकसभा में पहला हफ्ता कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ विपक्ष के हंगामे के नाम रहा। विपक्ष किसानों के मुद्दे पर सदन में अलग से बहस कराने की अपनी मांग पर अड़ा रहा तो सरकार ने भी विपक्ष के दबाव में आने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के पीछे नहीं हटने की वजह से शुक्रवार को भी लोकसभा का गतिरोध नहीं टूट पाया और लगातार चौथे दिन विपक्ष के हंगामे के कारण सदन का कामकाज ठप हुआ। सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध तोड़ने के लिए शुक्रवार को बैठकों के…
केरल के पूर्व CM ओमन चांडी के बेटे के खिलाफ विरोध, तुर्की में चर्च को मस्जिद बनाए जाने का किया समर्थन
तुर्की में हागिया सोफिया चर्च को मस्जिद में तब्दील किए जाने का कथित तौर पर समर्थन करने के लिए केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल (केसीबीसी) ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के पुत्र चांडी ओमन पर जमकर निशाना साधा है। केसीबीसी ने एक बयान में कहा कि चुनावों में वोट हासिल करने के लिए सांप्रदायिकता फैलाना सही नहीं है। युवा नेताओं को राजनीतिक नेताओं की तरह काम करते हुए इतिहास को समझना चाहिए। उनके भाषण ने ईसाई समुदाय को आहत किया है। चांडी ओमन ने मुस्लिम लीग के उस…
कांग्रेस ने की TRS विधायक धर्म रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पिछड़े वर्ग का किया अपमान
कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने मांग की है कि राज्य सरकार तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक धर्म रेड्डी पर समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ उनके ‘अपमानजनक’ बयानों के लिए कार्रवाई करे। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए, पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने कहा कि भारत को आजादी मिले लगभग 72 साल हो गए हैं और इतने सालों के बाद भी तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता और विधायक धर्म रेड्डी ने समाज के कमजोर वर्गों का यह कहकर अपमान किया है कि…
बाराबंकी: लखनऊ के उमराव मॉल,रिलायंस डिजिटल के सबसे प्रीमियम कस्टमर बने कुँवर अमित सिंह
बाराबंकी: लखनऊ जिले के उमराव मॉल रिलायंस डिजिटल में विगत कई वर्षों की भाँति आज पुनः वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके आयोजक टीम लीडर रवि सिंह व वाणी सरदारना जी (सी०आर०एम०) थी।यहां बताया गया कि इस कार्यक्रम में पूरे एक वर्ष के दौरान जितने कस्टमर आते है उनमें से चयन करके एक प्रीमियम कस्टमर की नियुक्ति की जाती है। इस कार्यक्रम के प्रीमियम कस्टमर रहे बाराबंकी जनपद के थाना असन्द्रा अंतर्गत ग्राम हकामी के कुँवर अमित सिंह रहे।जिसके दौरान कार्यक्रम को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया,इसके दौरान…
किच्चा सुदीप की फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ का टाइटल लोगो बुर्ज खलीफा पर दर्शाया
सुपरस्टार अभिनेता किच्चा सुदीप की आने वाली फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो और 180 सेकंड का स्नीक पीक दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया। किच्चा सुदीप ने भारतीय सिनेमा में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। सुदीप की आगामी फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ का टाइटल लोगो और 180 सेकंड का स्नीक पीक दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया। दुबई के प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारत पर महात्मा गांधी, शाहरुख खान और दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस से वी जैसे लेजेंड्स को अलंकृत किया गया…
रिहाना और ग्रेटा ने किसानों के प्रति जताया समर्थन, कंगना ने कहा- शांति से बैठो बेवकूफ
मशहूर पॉप सिंगर रिहाना और युवा जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने केंद्र सरकार से 3 कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पिछले वर्ष 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया है। किसानों के आंदोलन वाले बहुत से स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दिए जाने जैसे सरकार की कार्रवाई पर प्रकाश डालते एक समाचार आलेख की साझेदारी करते हुए रिहाना ने ट्वीट किया कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में किसान…
निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड्स-2020, वरुण धवन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब
निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड्स 2020 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कर दिया गया है। निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड्स में बच्चों की पसंद से पुरस्कार दिए जाते हैं। इस पुरस्कार के दावेदारों का चुनाव एक स्पेशल ऑनलाइन रिसर्च के माध्यम से किया गया था, जिससे यह पता लगाया गया कि लॉकडाउन के दौरान बच्चों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किसने किया। विजेताओं का चयन विभिन्न श्रेणियों में एकत्र किए गए बच्चों के 15 लाख से ज्यादा वोटों के माध्यम से किया गया। इस पुरस्कार के…
