जौनपुर /उत्तर प्रदेश : खेतासराय टाउन में सघन चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत विभाग ने दो लाख की वसूली की ।साथ ही बकाया न जमा करने पर 40 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन भी काट दिए गए । बिजली विभाग के इस अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है ।उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अपर अभियंता संतोष यादव व पुनीत सिंह इस अभियान में शामिल रहे।
Day: February 13, 2021
शाहरुख खान की ‘माई नेम इज खान’ ने पूरे किए 11 साल, करण जौहर ने लिखा शानदार पोस्ट
सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल की माई नेम इज खान की रिलीज के आज 11 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनको मुबारकबाद दे रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज होकर काफी तगड़ा धमाका किया था। करण जौहर ने इस मौके पर एक पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। करण जौहर ने इस पोस्ट में शाहरुख खान और काजोल की तारीफ की है। करण जौहर लिखते हैं कि.. ‘हमारे पास केवल हमारी कहानियां हैं और ये कहानी हमेशा…
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ से जुड़ी नई डिटेल, दोनों अगले हफ्ते से शुरू करेंगे शूटिंग!
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ एक बार फिर चर्चा में हैं। अब कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के छोटे से हिस्से की शूटिंग बाकी है। इसी को लेकर शूट करना है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन जैसे मल्टीस्टार भी नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के चलते फिल्म रिलीज नहीं…
तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म ‘दोबारा’- शानदार टीजर के साथ हुई घोषणा
एकता कपूर और अनुराग कश्यप अपने नए प्रोजेक्ट ‘दोबारा’ के लिए फिर से एक साथ आ गए हैं। फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं और अनुराग इस नए युग की थ्रिलर का निर्देशन करेंगे। निर्माताओं ने आज इस आगामी फ़िल्म की झलक साझा करते हुए, एक दिलचस्प टीज़र जारी किया है जिसमें तापसी और अनुराग दोनों नज़र आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि, ‘दोबारा’ का निर्माण कल्ट मूवीज़ द्वारा किया जाएगा – जो एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एक नया डिवीजन है, साथ ही…
ईशा गुप्ता ने बिकिनी PHOTOS से बनाया फैंस का दिन, देखिए सेक्सी लुक
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने बिकिनी फोटो से सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया हुआ है। बोल्ड फोटो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनका काफी ग्लैमरस अतवार देखने को मिला है। अक्सर ईशा गुप्ता ऐसे ही शानदार लुक को लेकर छाई रहती है। सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहने वाली ईशा गुप्ता आए दिन सेक्सी फोटो को शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता ने लेटेस्ट बिकिनी फोटो शेयर की है। जिसपर उन्हें फैंस का भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक इन फोटोज पर कई दर्शकों…
Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से चेन्नई में दूसरा टेस्ट, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से चेन्नई में शुरू होने जा रहा है। टॉस सुबह 9 बजे होगा जबकि मैच की शुरुआत 9.30 बजे होगी। पहला टेस्ट हारने के बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह मुकाबला ‘करो और मरो जैसा’ है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए उम्मीद बनाए रखने के लिए भारत के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। न्यूजीलैंड आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। आईसीसी…
IPL से खुद को बाहर रखना बेहद मुश्किल फैसला, उम्मीद है अगले साल इसका हिस्सा जरुर बनूंगा-रूट
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए अब तक ये साल बेहद शानदार रहा है. पहले श्रीलंका में और अब भारत में-वो लगातार अपने बल्ले से रनों का अंबार खड़ा कर रहे हैं. इतने शानदार खिलाड़ी का आईपीएल में नहीं खेलना सभी के लिए हैरानी का सबब बना हुआ है. लेकिन अब रूट ने खुद आईपीएल की नीलामी से बाहर होने को लेकर खुलकर बात की है. रूट ने कहा कि, आईपीएल से खुद को बाहर रखना इतना आसान फैसला नहीं है लेकिन अपनी राष्ट्रीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते…
ISL 2020-21: संटाना के गोल ने हैदराबाद को हार से बचाया, ईस्ट बंगाल के खिलाफ खेला ड्रॉ
एरिडेन संटाना द्वारा इंजुरी टाइम में किए गए बराबरी के गोल की बदौलत हैदराबाद एफसी ने शुक्रवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में वॉस्को के तिलक मैदान पर एससी ईस्ट बंगाल को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। ईस्ट बंगाल ब्राइट एनोबाखरे के 59वें मिनट में किए गए गोल की मदद से निर्धारित समय तक 1-0 से आगे थी। लेकिन हैदराबाद के लिए इंजुरी टाइम में एरिडेन संटाना ने गोल करके अपनी टीम को हार से बचा लिया। हैदराबाद पिछले नौ मैचों से अजेय है। हैदराबाद…
IND vs ENG: कोहली की सबसे कड़ी परीक्षा होगी ये टेस्ट मैच, दांव पर टेस्ट चैंपियनशिप और सम्मान!
कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीत कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर पहले टेस्ट मुकाबले में 227 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए दो मैच और इंग्लैंड के साथ सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। विश्व टेस्ट…
गुलाम नबी आजाद के बाद राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे विपक्ष के नेता
कांग्रेस ने राज्यसभा में अपना नया नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। बजट सत्र के आखिरी दिन यानि 15 फरवरी को मौजूदा नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद(Ghulam Nabi Azad) का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर लिया है। कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद के बाद राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे(Mallikarjun Kharge) को नेता प्रतिपक्ष चुना है। कांग्रेस से राज्यसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने के संबंध में संसद के ऊपरी सदन यानि राज्यसभा के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने…
सऊदी अरब ने भारत समेत 20 देशों के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर में मची हलचल
कोरोना की वैक्सीन भलें ही बन गई हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों में फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। सऊदी अरब ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत समेत 20 देशों के लोगों के प्रवेश को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ये जानकारी रियाद में भारतीय दूतावास की तरफ से दी गई है। सऊदी अरब ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि उसके द्वारा भारत सहित 20 देशों के लोगों के प्रवेश को अस्थायी…
राज्यसभा में अनुराग ठाकुर का विपक्ष को चैलेंज, बोले- मंडी और MSP खत्म होगा कहां लिखा है बताएं
संसद का बजट सत्र जारी है। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के तकरार जारी है। राज्यसभा में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर कांग्रेस और विपक्ष को चैलेंज देते हुए कहा कि वे बताएं यह कहां लिखा है कि मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली (MSP) समाप्त हो जाएगी। राजनीति के लिए किसानों को इस्तेमाल नहीं होना चाहिए बता दें कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में बजट चर्चा पर जवाब देंगी। वित्त मंत्री इस दौरान बजट को लेकर विपक्ष के सवालों के जवाब देंगी। उन्होंने एक फरवरी को लोकसभा में वित्त…
एंजेला मर्केल ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लिया ये फैसला
कोरोनावायरस के वेरिएंट दुनिया में कहर बरपा रहे हैं। जर्मनी ने इस घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोकडाउन बढ़ा दिया है। चांसलर एंजेला मर्केल ने गुरुवार को बुंडेस्टैग में 7 मार्च तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के विस्तार का बचाव किया और जर्मन को “बेहद सतर्क” होने का आह्वान किया और कोरोना वेरिएंट के “खतरों” की चेतावनी दी। जर्मन चांसलर ने चेतावनी दी कि नए उत्परिवर्तन, जो पहले से ही जर्मनी में मौजूद हैं, पहले से ही हासिल की गई किसी भी सफलता को नष्ट कर सकते हैं। उन्होंने…
चीन सीमा विवाद: पीएम मोदी पर भड़के राहुल गांधी, मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया करारा जवाब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चीन के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और उन्हें व रक्षामंत्री से जवाब मांगा है। इसपर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी को कुंदद्धि कहा और बोला, ‘पप्पू जी के कमाल का कोई रास्ता नहीं है। कहीं और से सुपारी लेकर देश को बदनाम करने के षड्यंत्र और सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने की साजिशों में लगे हैं तो उसका कोई इलाज नहीं है।’ आक्रामक रवैया अपनाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ‘इस…
राहुल गांधी की ‘हम दो हमारे दो’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवार
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ लोकसभा में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार को ‘हम दो हमारे दो’ की सरकार बताते हुए कहा कि इन कानूनों के चलते जमाखोरी बढ़ेगी, मंडियां खत्म हो जाएंगी और किसानों को उद्योगपतियों के रहमोकरम पर निर्भर रहना पड़ेगा। अब राहुल की ‘हम दो हमारे दो’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘हम दो हमारे दो’ कहकर वह खुद का, अपनी मां सोनिया गांधी, अपनी बहन प्रियंका गांधी और अपने…
