घर मे सूखा पेड़ गिरने से जख्मी हुए लोग,कालोनी में कई सूखे पेंड गिरने की कगार पर

बिरसिंहपुर पाली के एमपीईबी कालोनी प्रकाशनगर में स्थित एसपी टाइप के मकान में एक प्राचीन सूखा पेंड गिर गया, जिससे कई लोग आहत हुए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक जब यह पेड़ आवास में गिरा उस दौरान लोग वहाँ मौजूद थे जिन्हें गम्भीर चोंट पहुँची साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ है। गौरतलब है कि एमपीईबी कालोनी में कई जगह सूखे पेंड आज भी सड़कों के किनारे लगे हुए है जो दुर्घटना को आमंत्रण देने का काम कर रहे है। ताज्जुब…

रात्रि के अंधेरे में चोरों का खौफ लोगों में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना!

उमरिया–नौरोजाबाद नगर के वार्ड नम्बर 10 नैका दफाई में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए रात्रि के अंधेरे में घर का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश करते हुए कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। जानकरी अनुसार एसईसीएल में कार्यरत कालरी कर्मचारी चंद्रवाली सिंह पिता स्व राम सिंह ,उम्र 50 वर्ष, नैका दफाई नौरोजाबाद वार्ड नम्बर 10 नौरोजाबाद में रहते हैं,दिनाँक 07 फरवरी दिन रविवार को अपनी पत्नी के साथ दोपहर 1:30 बजे अपने पैतृक गाँव कटनी जिले के कुँवा…

कासगंज हत्याकांड: शराब माफिया मोती का ‘दाहिना हाथ’ नवाब गिरफ्तार

कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा इलाके की काली नदी की कटरी में सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या और पुलिस पर हमला करने के आरोपी शराब माफिया नवाब सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर भाला और लाठी बरामद की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों को भी चिह्नित कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। नवाब सिंह को मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोती सिंह का दाहिना हाथ माना जाता है।  गुरुवार को एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि नौ फरवरी को सिढ़पुरा थाने के…

बीसीसीआई का चौंकाने वाला फैसला, दूसरे टेस्ट से पहले चेन्नई के पिच क्यूरेटर को हटाया गया

चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 227 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 13 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच भी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाना है. बीसीसीआई ने हालांकि दूसरे टेस्ट से पहले एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने चेन्नई के मैदान की पिच की देखरख करने वाले क्यूरेटर को हटा दिया है. इंडियन टीम मैनेजमेंट अब ग्राउंड्समैन वी. रमेश कुमार के साथ मिलकर पिच का जिम्मा संभाल…

भारत बनाम इंग्लैंड: यह ट्रैक अधिक गहरा दिखता है और बेन फॉक्स को लगता है कि यह पहले की पेशकश शुरू कर सकता है

इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फॉक्स, जो भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़े दस्ताने दान करने के लिए तैयार हैं, उन्हें लगता है कि ताजा चेपक ट्रैक कम रहेगा और उसी स्थान पर श्रृंखला के सलामी बल्लेबाज की तुलना में पहले की पेशकश शुरू कर सकते हैं। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 227 रनों से जीता था लेकिन चौथे दिन तक ऐसा नहीं हुआ जब लाल मिट्टी वाली चेपॉक पिच ने तेज पारी की पेशकश शुरू की। हालांकि, चार मैचों की श्रृंखला में भारत 0-1 से पिछड़ रहा है, मेजबान टीम…

कुलदीप यादव के करियर से क्यों हो रहा है खिलवाड़?

भारतीय क्रिकेट इन दिनों अपने सबसे स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। टीम इंडिया पूरी दुनिया में शानदार प्रदर्शन कर रही है और खिलाड़ी अपनी काबीलियत का लोहा मनवा रहे हैं। बीसीसीआई की एक बेहतरीन क्रिकेट स्ट्रक्चर विकसित करने के लिए तारीफ भी हो रही है लेकिन इसी दौरान कई खिलाड़ियों के करियर के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं कुलदीप यादव। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप का करियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कुलदीप ने मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला मेंटेस्ट डेब्यू किया था।…

इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया था 16 साल के सचिन तेंदुलकर का सपना, आज बन सकता था सबसे बड़ा रिकॉर्ड

अगर क्रिकेट जगत में कोई ऐसा खिलाड़ी रहा है जिसने सबसे बड़े व सबसे ज्यादा रिकॉर्ड अपने नाम किए, तो वो महान पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ही थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तमाम बड़े आंकड़े अपने नाम कर चुके सचिन तेंदुलकर करियर के शुरुआत में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे जो आज तक कोई नहीं बना पाया लेकिन 31 साल पहले आज ही का वो दिन था जब सचिन उस रिकॉर्ड से चूक गए थे। बात फरवरी 1990 की है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी…

गलवान घाटी में मारे गए थे चीन के 45 सैनिक, रूस की समाचार एजेंसी ने किया खुलासा

भारत और चीन के बीच सीमा पर विवाद जारी है। हालांकि, इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राज्यसभा में बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्ण स्थिति को बहाल किया जाएगा। वहीं, इस बीच राजनाथ ने राज्यसभा में बताया कि पैंगोंग झील के पास विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच समझौता हो गया है। दोनों देशों की सेनाओं को अब पीछे हटना होगा। वहीं, इस बीच रूस की समाचार एजेंसी TASS ने गलवान घाटी में हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने कहा कि इस घटना में…

राज्यसभा में बोले रविशंकर प्रसाद- इंटरनेट मीडिया का सम्मान करते हैं, लेकिन दुरुपयोग हुआ तो कार्रवाई होगी

भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और केंद्र सरकार में जारी गतिरोध के बीच गुरुवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग हुआ तो कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम इंटरनेट मीडिया का बहुत सम्मान करते हैं। इसने आम लोगों को सशक्त बनाया है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। हालांकि, अगर फर्जी खबरों, हिंसा फैलाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।  उल्लेखनीय है कि सरकार…

भारत-चीन सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान- LAC के पास पैंगोंग झील से पीछे हटेंगे चीनी सैनिक

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने आज संसद में भारत और चीन के बीच तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिह ने आज राज्यसभा में बताया है कि भारत-चीन के बीच LAC के पास पैंगोंग लेक विवाद पर समझौता हो गया है और अब यहां से  दोनों ही देश की सेनाएं अपने सैनिकों को पीछे हटाएंगी।  भारत-चीन सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया। राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा जमा…

न्यूजीलैंड में टाई न पहनने पर सांसद को संसद से बाहर निकाला

न्यूजीलैंड में एक सांसद को टाई ना पहनने पर सजा दी गई है। आदिवासी सांसद राविरी वेइटिटि ने संसद में टाई पहनने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्हें संसद से बाहर निकाल दिया गया। सांसद ने कहा कि टाई न पहनने का नियम आधुनिक समय में उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी सदन में मेक्सिको मूल के सांसद भी हैं जो अपनी पारंपरिक टाई पहनते हैं लेकिन उन पर किसी को कोई दिक्कत नहीं है? उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा कि हम आदिवासी हैं इसलिए हमें रोका…

तेलंगाना के जनसभा में भड़के मुख्यमंत्री, कहा- शांति से रहना है तो रहें नहीं तो चले जाएं वरना होगी पिटाई

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंंद्रशेखर राव ने नालगोंडा जिले में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते समय कुछ लोगों के प्रदर्शन करने पर उन्हें अपशब्द (कुत्ता) कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘शांति से रहना है तो रहें नहीं तो चले जाएं। आपकी बेवकूफी से कोई बाधा नहीं पड़नी चाहिए। यहां से चले जाएं नहीं तो आपको पीटा जाएगा।’ अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैंकद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.-आप ये भी…

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने मांगी वैक्सीन पर भारत से मदद, PM मोदी ने दिलाया भरोसा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर कोरोना वैक्सीन की जरूरत से अवगत कराया। पीएम मोदी ने उन्हें वैक्सीन की आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, ट्रुडो ने फोन पर मोदी से बात करते हुए कहा कि फार्मा सेक्टर में भारत की अद्भुत क्षमता और इस क्षमता को दुनिया के साथ बांटने के मोदी के नेतृत्व के दम पर ही आज दुनिया कोरोना को हराने में सक्षम हो रही है। मोदी ने उन्हें भरोसा दिया कि कनाडा के टीकाकरण में…