प्रयागराज: छात्रबृत्ति 2020-21 योजनांतर्गत छात्र छात्राओ के आवेदनों को विद्यालय लागिन से 05-02-2021 तक अग्रसारित करना सुनिश्चित करे,

प्रयागराज समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/प्राचार्य/निदेशक को सूचित किया जाता है कि केन्द्र पुरोनिधानित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्री-मैट्रिक, पीस्ट मैट्रिक, मेरिट-कम – मीन्स छात्र बृत्ति 2021 योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं के आवेदनों को विद्यालय लागिन से 05.02.2021 तक आनॅलाईन अग्रसारित किया जाना है। अतः जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि प्री-मैट्रिक, पीस्ट मैट्रिक, मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति-2020-21 योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं के आवेदनों को विद्यालय लागिन से उक्त दिनांक तक प्रत्येक दशा में आनॅलाईन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। यदि कोई पात्र छात्र/छात्रा का आवेदन पत्र ससमय शिक्षण…

शाहगंज(जौनपुर):शिक्षक संघ ने किया बेसिक शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत

शाहगंज(जौनपुर): खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज व ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ शाहगंज डॉ अभिषेक सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक के शिक्षकों ने श्रीराम की नगरी अयोध्या से महादेव की नगरी काशी जाते समय बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का भव्य स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अभिषेक सिंह ने मंत्री जी से शिक्षकों की होने वाली गोपनीय आख्या को समाप्त करने की मांग रखी जिस पर मंत्री जी सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर विचार कर ही निर्णय लिया जाएगा।इस दौरान डॉ रत्नेश सिंह, दिनेश सिंह, क्षेमेंद्र सिंह, गुफरान…

शाहगंज(जौनपुर): किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के अख्खीपुर गांव में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस को सफलता नहीं मिली।क्षेत्र के अख्खीपुर गांव निवासी एक लड़की को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पड़ोस का रहने वाला युवक सुनील पुत्र राजेंद्र ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के पिता के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस ने भादवि की धारा 363,…

प्रयागराज : दिव्यांगजनों को कृतिम अंगो से लाभान्वित कराने हेतु शिविर का आयोजन आज यानि 05 फरवरी से

प्रयागराज : दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों से लाभान्वित कराने हेतु शिविर का आयोजन 05 फरवरी से कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग यथा बनावटी हाथ/पैर/कैलीपर्स आदि से लाभान्वित करने हेतु निर्धारित तिथियों कों विकास खण्ड परिसर में शिविर आयोजित किया गया है। विकास खण्ड परिसर फूलपुर में फूलपुर, बहरिया एवं प्रतापपुर विकास खण्ड क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए दिनांक 05.02.2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार विकास खण्ड परिसर हण्डिया में हण्डिया एवं धनूपुर विकास खण्ड…

जौनपुर: विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के द्वारा शहीद स्मारक स्थल धनियामऊ‘’ में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के द्वारा शहीद स्मारक स्थल धनियामऊ‘’ में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के शहीद स्व.आशुतोष यादव, स्व. वीरेंद्र कुमार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बैजनाथ सिंह, स्व. रघुराई चौहान, स्व. रामदेव मिश्र, स्व. रामानन्द, स्व. त्रिलोक मोहन उपाध्याय, स्व.प्रबल प्रताप मिश्र, स्व. मातादीन निषाद के परिजनों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर PD जौनपुर, बीडीओ, मण्डल अध्यक्ष गण श्री विनोद शर्मा, श्री लवकुश सिंह, श्री विनोद मौर्य, श्री बलबीर गौड़, बदलापुर प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया, पूर्व प्रमुख श्री…

लखनऊ: स्वदेशी एकता मंच ने कहा की किसान आंदोलन को मिल रहा है विदेशी लोगों का समर्थन,लेकिन सरकार के सिर पर नहीं रेंग रही जूं

स्वदेशी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक कुमार ने बताया की केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसान संगठनों का करीब ढाई महीने से प्रदर्शन जारी है। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लें और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाएं। हालांकि, किसानों के आंदोलन को अब विदेशी शख्सियतों का भी समर्थन मिल रहा है। बीते दिनों पॉप सिंगर रेहाना ने भी किसानों आंदोलन के समर्थन में एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया था। तब से…

सरकार से लेकर सेलीब्रेटीज तक सबने विदेशी हस्तियों को दिखाया आईना, कहा- आंदोलन को सनसनीखेज न बनाएं

कृषि कानून विरोधी आंदोलन की पूरी हकीकत जाने बिना इसकी आड़ में दुष्प्रचार करने वाले विदेशी हस्तियों को सरकार ने आड़े हाथों लिया है। मशहूर पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण मामलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने वाली ग्रेटा थनबर्ग जैसी कुछ हस्तियों की तरफ से किसान मामले को उठाने पर विदेश मंत्रालय ने बहुत तीखी प्रतिक्रिया जताई है। मंत्रालय ने कहा कि विवादास्पद मुद्दे में कूदने से पहले उसकी सच्चाई जानने की कोशिश करनी चाहिए। सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग चलाने का लालच बेहद जिम्मेदाराना व्यवहार है। बुधवार को सुबह कुछ विदेशी…

कृषि कानून पर चल रहे प्रोपेगेंडा पर अमित शाह का बड़ा बयान, विकास तय करेगा भारत का भविष्‍य

किसान आंदोलन को लेकर छिड़े घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट के जरिए पलटवार करते हुए कहा कि कोई प्रोपेगेंडा देश की एकता को नहीं तोड़ सकता। एकजुट होकर प्रगति की ओर चलेंगे। कोई भी दुष्प्रचार भारत को ऊंचाइयों तक जाने से नहीं रोक सकता। गृहमंत्री अमित शाह ने ये बातें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के ट्वीट पर लिखी हैं। उन्होंने हैशटैग का भी जिक्र किया है ज्ञात हो कि दिल्‍ली और आसपास चल रहे किसान आंदोलन को लेकर विदेशी हस्तियों ने भी टिप्पणी की…

सऊदी अरब ने भारत, अमेरिका समेत 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

 कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब ने 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी सरकार के अनुसार ये रोक कुछ दिनों के लिए है। यह बुधवार रात 9 बजे से प्रभावी होगी। यह रोक भारत, पाकिस्तान, मिस्त्र, यूएई, लेबनान, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड, इटली, अमेरिका समेत 20 देशों के उड़ानों पर लागू होगी। इस रोक से सबसे अधिक भारत और पाकिस्तान के कामगार प्रभावित होंगे जो कि वहां रोजगार के सिलसिले में जाते हैं। हालांकि सऊदी अरब अपने व्यापार को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं…

म्यांमार की तानाशाह सेना को चीन का खुला समर्थन, सुरक्षा परिषद में निंदा प्रस्ताव को किया वीटो

चीन ने म्यांमार की तानाशाह सेना को खुला समर्थन देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निंदा प्रस्ताव को रोक दिया। अमेरिका-ब्रिटेन समेत सुरक्षा परिषद के कई अस्थायी सदस्यों ने म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट की निंदा करते प्रस्ताव पेश किया था। म्यांमार की सेना ने सोमवार को देश की सबसे बड़ी नेता आंग सान सू की समेत सैकड़ों सांसदों को गिरफ्तार करते हुए सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इतना ही नहीं, सेना ने देश में एक साल के लिए आपातकाल का ऐलान भी किया है। चीन और रूस…

राहुल पर भाजपा का पलटवार, कहा- किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर सेंकी अपनी राजनीतिक रोटी

नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलने वाले राहुल गांधी पर भाजपा ने करारा पलटवार किया है। भाजपा ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर फिर से किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की। देश ने देखा कि राहुल ने किसानों के माध्यम से लोगों को भड़काने का काम किया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा कि जब किसान कह रहे हैं कि उनका किसी पार्टी से सरोकार नहीं है तो राहुल उनके पैरोकार क्‍यों बन रहे…

गाजीपुर सीमा पर किसानों से मिलने गए विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रोका, हरसिमरत कौर ने कही ये बात

 दिल्ली की सीमा पर जुटे किसानों को आज 71 दिन होने जा रहे हैं। तीन कृषि कानूनों को रद व MSP पर कानून को लेकर किसान लंबे समय से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की एक ही मांग है कि जल्द से जल्द कानून रद हो। वहीं, 26 जनवरी को ये आंदोलन दिल्ली पर भारी पड़ा था, जहां प्रदर्शनकारी लाल किले तक पहुंच गए थे और भारत की गरिमा को चोट पहुंचाई थी। हालांकि, उस मामले में किसान नेता का कहना है कि वह सब सरकार…