जौनपुर : महाराजगंज ब्लॉक लोहरियाव में 72 वें गणतंत्र दिवस पर मा विद्या कोचिंग क्लासेज लोहरियाव में राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस मनाया गया और संस्कृत कार्यक्रम छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को बखूबी से दिखाया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा जो प्रस्तुति की गई. संचालक विपिन प्रजापति , सुनील मौर्य , संदीप शर्मा ,सुशील मौर्य, संदीप बिंद , मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय प्रधान के द्वारा झंडारोहण कराया गया.
Day: January 28, 2021
शाहगंज (जौनपुर)– रिटायर अधिकारी के घर फायरिंग कर बदमाशों ने बनाया दहशत का माहौल
शाहगंज (जौनपुर)– रिटायरमेंट के बाद नगर के खुटहन मार्ग पर निवास करते हुए, सोलर पैनल का व्यापार कर रहे पूर्व रिटायर समाज कल्याण अधिकारी के घर बुधवार की दोपहर पहुंचे दो अज्ञात बदमाशो ने फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के रम्मोपुर गांव निवासी पूर्व समाज कल्याण अधिकारी रामपलट पुत्र राम अक्षय जो नगर के खुटहन मार्ग पर मकान बना कर रहते हैं। वहीं पर सोलर पैनल का व्यापार भी…
England tour पर पांच टेस्ट मैच खेलेगी Indian team, सीरीज से पहले नॉटिंघमशर में अपने ही देश की इस टीम के खिलाफ खेलेगी मैच
भारतीय टीम इस साल इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया नॉटिंघमशर में अपनी ही ए टीम के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी। टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे में अगस्त और सितंबर में पांच टेस्ट मैच खेलेने हैं। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच चार अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा। नॉटिंघमशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इन गर्मियों में काउंटी ग्राउंड पर विश्व के कुछ बेहतरीन…
रहाणे और कोहली की कप्तानी पर बोले कोच भरत अरुण- खराब गेंद डालने पर भी गुस्सा नहीं होते अजिंक्य
ऑस्ट्रेलिया दौरे (Australia Tour) पर टेस्ट सीरीज के 3 मैचों में भारतीय टीम (Indian Team) की कमान संभालने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी की हर कोई तारीफ कर रहा है. खास तौर पर मुश्किल हालातों में भी परेशान हुए बिना या मैदान पर अपनी निराशा जाहिर किए बिना काम करते रहने को बेहद पसंद किया जा रहा है. रहाणे के शांतचित्त रवैये की मदद से भारतीय टीम ने खिलाड़़ियों की चोट के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमीन पर सीरीज में मात दे दी. इसके बाद से ही क्रिकेट…
तमन्ना भाटिया और विराट कोहली को केरल HC ने भेजा नोटिस, ऑनलाइन Rummy Game ने बिगाड़ा ‘गेम’
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) लीगल पचड़े में फंसते दिखाई दे रहे हैं. एक ऑनलाइन रम्मी गेम (Online Rummy Game) ने दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. केरल हाईकोर्ट की तरफ से विराट कोहली, तमन्ना भाटिया और अजु वर्गीज (Aju Varghese) को ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने के मामले में नोटिस जारी किया है. दरअसल, विराट, तमन्ना और अजु वर्गीज एक ऑनलाइन रमी गेम के ब्रांड एम्बेसडर हैं. जिसके चलते उन्हें यह नोटिस जारी किया गया है. तीनों को…
IPL 2021 के ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, हो गए हैं योग्य
IPL 2021: भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अक्सर आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर के तौर पर देखा जाता है। यहां तक कि वे टीम इंडिया के साथ भी बतौर नेट गेंदबाज जुड़े रहे हैं। हालांकि, अब उनको इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें संस्करण में देखा जा सकता है। अर्जुन तेंदुलकर पर इस बार आइपीएल के ऑक्शन में बोली लग सकती है। अर्जुन तेंदुलकर ने जैसे ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 में डेब्यू किया था। उसी के साथ वे…
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की पहली नौकरी के बारे में जान चौंक जाएंगे
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris News) ने कहा कि उनकी पहली नौकरी मां की प्रयोगशाला में इस्तेमाल होने वाली कांच के पिपेट साफ करने की थी. उन्होंने यह बात राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच)के बेथसेडा स्थित मुख्यालय में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के मौके पर कही. कैंसर से हुई थी मां की मौतहैरिस की मां श्यामला गोपालन हैरिस मूल रूप से चेन्नई की थीं और पेशे से स्तन कैंसर रिसर्चर थीं जिनकी मौत वर्ष 2009 में कैंसर से हो गई. हैरिस के पिता जमैकाई मूल के…
अमेजोनास से ब्राजील 1500 कोरोना मरीज एयरलिफ्ट करेगा
स्वास्थ्य मंत्री एडुआडरे पजुएलो ने कहा कि ब्राजील सरकार कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित राज्य अमेजोनास से 1500 कोरोना मरीजों को हवाई रूट से ब्राजील के दूसरे राज्य में ले जाने का लक्ष्य बना रही है। पजुएलो ने मंगलवार को अमेजोनास की राजधानी मनौस में एक फील्ड अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं को संबोधित किया, जहां पिछले दो सप्ताह से कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़ रही है, जिसके चलते यहां सुविधा कम पड़ रही है। अमेजोनास के गवर्नर विल्सन लीमा के मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हम…
दिल्ली हिंसा पर भाजपा का आरोप- जिनको अन्नदाता बुला रहे थे, वह चरमपंथी निकले
केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड का हिंसक होना एक साजिश है। 72वें गणतंत्र दिवस पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं देश की छवि को बिगाड़ने के लिए की गई हैं। सरकार किसानों की मांगें मानने को तैयार है, लेकिन किसान नेता ही कोई समाधान नहीं चाहते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि किसान नेताओं को इस ¨हसा की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पुलिस ने बार-बार हिंसा की आशंका के प्रति चेताया था। उन्होंने किसान…
तमिलनाडु: पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के स्मारक का किया गया उद्घाटन, CM पलानीसामी रहे मौजूद
तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। राज्य सरकार ने आज तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्मारक(मेमोरियल) का आज उद्घाटन किया। चेन्नई में मरीना बीच पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी ने पूर्व सीएम दिवंगत जे जयललिता के स्मारक का उद्घाटन किया। इस दौरान वहां तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम भी मौजूद रहे।बता दें कि तीन साल पहले जयललिता के स्मारक की आधारशिला रखी गई थी। आज मुख्यमंत्री पलानीसामी और उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने इस स्मारक का उद्घाटन…
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों को तोहफा, कोपरा की MSP में किया इजाफा
केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में नारियल किसानों को तोहफा दिया है। बैठक में कोपरा (सूखा नारियल) निर्माण करने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। कैबिनेट ने कोपरा की MSP को 375 रुपये से ज़्यादा बढ़कर 10,335 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में नारियल गरी के एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दी गयी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर…
