बरेली – बिशारतगंज के उप डाकघर में आधार कार्ड बनाने के काम पर हो रही है लापरवाही ।

आँवला – यूपी में बरेली जनपद के बिशारतगंज उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए जनता को काफी समस्या का सामना करना पद रहा है . लोग सुबह से यहां आ जाते हैं और आधार कार्ड बने इसकी कोई समय सीमा नहीं. बिशारतगंज केbहमिद सलमानी ने बताया यहां पर लोग सुबह 5: बजे से आकर लाइन में लग जाते हैं,बीते शनिवार को दूरदराज से आए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा. लोगों का कहना है की सुबह से लाइन में लगते हैं लेकिन आधार बनने वाली टेबल तक…

बरेली – पवित्र मैंथै फेयर ऑर्गेनिक कंपनी के द्वारा शिवपुरी हरिबाबा मंदिर परिसर मे लगा नि:शुल्क देवल्क नैत्रालय चिकित्सा कैंप।

आँवला। – आँवला तहसील क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में हरिबाबा मन्दिर परिसर में देवल्क नेत्र चिकित्सालय के तत्वाधान में क्रिएशन बायोटेक के सी0एम0डी0 निहाल सिंह जी के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नेत्र चिकित्सक के साथ साथ महिला रोग बिशेसज्ञ एवम जनरल फिजिशियन ने रोगियों का परीक्षण किया तथा निःशुल्क दबाईयों का वितरण भी किया गया. 800 से अधिक संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया।चिकित्सा कैम्प मे पवित्र मेंथेफेयर आर्गेनिक कंपनी के सीएमडी निहाल सिंह से हुई बातचीत मे उन्होने बताया…

लखनऊ: प्रदेश में सामाजिक न्याय व्यवस्था बेहतर बनाएगी स्वदेशी एकता मंच पार्टी

लखनऊ: स्वदेशी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय व्यवस्था बेहतर बनाकर और ईमानदार व जुझारू चेहरों को राजनीति में लाकर स्वदेशी एकता मंच राजनीति का रंग-रूप बदलेगा। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न वर्गों की जनसंख्या के अनुपात में संबंधित वर्ग के लोगों को राजनीतिक अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। देश में 20 फीसद लोगों के हाथों में 99 फीसद संसाधन हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े…

वेस्ट बंगाल में तृणमूल व भाजपा समर्थकों के बीच कई जगहों पर हिंसक झड़प,

बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच झड़पें हो गईं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से भाजपा की ही ताकत बढ़ेगी। बीते माह तृणमूल छोड़ भाजपा में आए अधिकारी ने पुरुलिया में रोडशो के दौरान पत्रकारों से कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर किए गए प्रत्येक हमले से और अधिक…

इंडोनेशिया में विमान क्रैश : बचाव दल ने जावा सागर से निकाले विक्षत शव और कपड़ों के चीथड़े

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया एयर का विमान समुद्र में क्रैश हो गया। इस विमान में 62 यात्री सवार थे। विमान की खोज के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है। विमान के क्रैश होने के एक दिन बाद इंडोनेशियाई बचाव दल ने जावा सागर से विक्षत शव और कपड़ों के चीथड़े निकाले हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने रविवार को यह जानकारी दी।  जानकारी के मुताबिक, यह विमान राजधानी जकार्ता से पोन्टिआनक जा रहा था। फ्लाइट संख्या एसजे182 ने दोपहर करीब 1.56 बजे उड़ान भरी थी…

अमेरिका के बिदा हो रहे राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों ने किया अमेरिकी कैपिटल पर तूफानी प्रदर्शन

किसी वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी रहे हॉलीवुड एक्शन स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर अमेरिकी संसद पर हमले व हिंसा से बहुत दुखी हैं। उनमें ट्रंप के प्रति कितना गुस्सा है, उसका इस बात से संकेत मिलता है कि उन्होंने एक  जर्मन अखबार से बातचीत में ट्रंप को बिदाई संदेश देते हुए यह तक कह दिया-आप टर्मिनेट हो चुके हैं राष्ट्रपति!  यह हमारा अमेरिका नहींबता दें, अमेरिका के बिदा हो रहे राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी कैपिटल पर तूफानी प्रदर्शन किया था। इसे लेकर श्वार्जनेगर ने जर्मनी के अखबार ‘बिल्ड…

उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्‍य प्रदेश में भी लागू हुआ लव जिहाद के खिलाफ कानून, सहयोग करने वाले भी लाए गए सजा के दायरे में,

उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में भी लव जिहाद में शामिल लोगों पर कानूनी शिकंजा कस गया है। प्यार के नाम पर धोखा देकर विवाह करने या मतांतरण करने वालों के लिए मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 की अधिसूचना शनिवार को जारी होने के साथ ही यह कानून लागू हो गया। छह माह में इसे विधानसभा से पारित कराना होगा। इस कानून में मतांतरण में सहयोग करने वालों के लिए भी सजा का प्रावधान किया गया है। पैतृक धर्म में वापसी को मतांतरण नहीं माना जाएगा। राज्यपाल की स्वीकृति…

जल्‍द शुरू होगा संसद का बजट सत्र आइये जानते है

बजट सत्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने शुक्रवार को कहा कि संसद का बजट सत्र जल्द शुरू होगा। बजट सत्र सामान्य होगा और इसका विधिवत संचालन किया जाएगा। यह पूरी अवधि तक चलेगा और इस दौरान सभी मसलों पर चर्चा की जाएगी। कोरोना महामारी को ध्‍यान में रखते हुए बजट सत्र की व्‍यापक तैयारियां की जा रही हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि सत्र महामारी के बीच होगा, इसलिए कोविड-19 संबंधी चुनौती है, लेकिन सत्र के दौरान सरकार की ओर से जारी किए…