बहराइच: चेचक बिमारी से 12 वर्षीय बच्ची की ज़िला अस्पताल में हुई मृत्यु

जिला बहराइच के ब्लाक हुजूरपुर के अन्तर्गत हमीरपुर निवासी शेष नारायन की लड़की वैशनवी की उम्र करीब 12 वर्ष थी जो की चेचक बिमारी से ग्रसित थी . वैशनवी की आज सुबह करीब चार बजे जिला अस्पताल बहराइच में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई . मृतका के पिता से जानकारी प्राप्त हुई कि उपरोक्त मृतका का इलाज कई दिनों से चल रहा था . परन्तु इलाज के दौरान मृत्यु हो गई . मृतका के परिजनों में मातम का माहौल है. दीप नरायन सिंह: ब्यूरो चीफ बहराइच

बरेली – नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन के संबंध में यूटा ने सौंपा ज्ञापन।

आँवला – बरेली में लगभग 2 माह पूर्व 648 नव नियुक्त शिक्षकों को जॉइनिंग मिली थी। जिस के संबंध में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा )के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूटा की जिला कार्यकारिणी ने बीएसए विनय कुमार की अनुपस्थिति में प्रभारी बीएसए राजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया की सहारनपुर इत्यादि जनपदों में शिक्षामित्र से बने शिक्षकों को पूर्व के सत्यापन के आधार पर वेतन निर्गत करने का आदेश कर दिया है तो वही जिन नवनियुक्त शिक्षकों का ऑनलाइन सत्यापन हो…

पीलीभीत: टीमों द्वारा सर्वेक्षण के दौरान लक्षणयुक्त पाये जाने पर कराई जाये कोरोना की जांच-मा0 नोडल अधिकारी।

पीलीभीत जनपद में कोविड-19 के नियंत्रण एवं संचारी रोग नियन्त्रण, स्वच्छता अभियान/पेयजल आदि की व्यवस्था को लेकर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा बैठक मा0 अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री सुरेश चन्द्रा जी की अध्यक्षता में गांधी सभागार कलेक्टैªट में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा कोविड-19 की समीक्षा करते हुये एल वन अस्पताल व एल टू फैसिलिटी अस्पताल बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण रहा है…

पीलीभीत: निर्माणाधीन संस्थाऐं अधिक से अधिक करायें श्रमिकों का पंजीकरण और सरकार की योजनाओं से श्रमिकों को किया जाये लाभान्वित-नोडल अधिकारी।

पीलीभीत: मा0 अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री सुरेश चन्द्रा जी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार कलेक्टेªट में सम्पन्न हुई। नोडल अधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन महाविद्यालय बिलसण्डा व पूरनपुर बस स्टेशन, सीएनडीएस द्वारा निर्माणाधीन चूका स्पाॅट, यूपीसिडोको द्वारा राजकीय आश्रम पद्वति माधौटांडा, स्वास्थ्य केन्द्र दियोरिला कलां व ईंटगांव, यूपीपीसीएल द्वारा निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्र सुहास व कुर्रेया कलां जैसे महत्वपूर्ण निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय विद्यालय बिलसण्डा…

पीलीभीत : नोडल अधिकारी द्वारा जिला गन्ना कार्यालय एवं लोक निर्माण विभाग का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत मा0 अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री सुरेश चन्द्रा जी द्वारा आज दिनांक 14.12.2020 को गन्ना भवन स्थित कार्यालय जिला गन्ना अधिकारी व लोक निर्माण विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिला गन्ना कार्यालय निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई, समस्त कर्मचारी उपस्थित पाए गये, रजिस्टर जांच के दौरान कर्मचारियों की सीएल की भी जांच की गई। उपस्थिति का सत्यापन दैनिक उपस्थिति पंजिका से किया गया। निरीक्षण के दौरान पटल सहायकों के कार्यों की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा…

प्रयागराज: किसान आंदोलन के समर्थन में निकले सपाइयों को कोरांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरांव /प्रयागराज :सपा नेता सहादत अली ने कहा कि किसानों की आवाज सुने सरकार क्योंकि जब किसान को खेत में काम करते वक्त चोट लगती है तो वह मिट्टी लगा कर पट्टी कर लेता है लेकिन अस्पताल दवा लेने नही जाता किंतु सरकार द्वारा लाये गए बिल से देश के अन्न दाता किसानों को कहीं न कहीं गहरा आघात हुआ है जिससे किसान अपनी जान पर खेल कर दिल्ली की ओर रुख किया है इसलिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वाहन पर देश में…

आजमगढ:पूर्व मंत्री वसीम अहमद के निधन के बाद परिजनों से संवेदना जताने आजमगढ़ पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, किसान बिल को लेकर भाजपा सरकारों को कोसा, कार्यकर्ताओं में भरा दम

आजमगढ: लखनऊ से आजमगढ़ पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश वसीम अहमद के इंतकाल के बाद परिजनों को ढाढस बनाने जाते समय उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ के लोकसभा सदस्य अखिलेश यादव का अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव एवं पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर पूरे उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया। अतरौलिया डाक बंगले में 7:35 पर पहुंचे लगभग 25 मिनट रुके ।अखिलेश…

आजमगढ : खुदाई के दौरान मिले सिक्के लोग अशर्फी समझ हुये लूट मार पर उतारू

आजमगढ : मोहम्मदाबाद गोहाना तहसील क्षेत्र के महापुर गढ़वा गांव में टीले की खुदाई के दौरान पुराने जमाने के सिक्के मिलने से खलबली मच गई।ग्रामीण पहले सोने चांदी की अशर्फी , सिक्के समझ कर लूटने लगे । बाद में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने सभी सिक्के अपने कब्जे में ले लिये।एस डी एम मुहम्मदाबाद गोहाना के साथ जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सिक्के वापस लाने को कहा। साथ ही पूरे क्षेत्र को सीज कर दिया है और पुरातत्व विभाग…

पीलीभीत :पूरनपुर चीनी मिल के तौल कांटे पर अवैध रूप से गन्ना खरीद रहे माफिया।

पीलीभीत: पूरनपुर चीनी मिल परिसर में कुछ लोग अवैध रूप से गन्ने की खरीदारी कर रहे हैं। काफी समय से चल रहे इस खेल का खुलासा विवाद के बाद हुआ। कैंटीन संचालक ने इसकी शिकायत जीएम से की है।पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में काफी क्षेत्र के किसान गन्ना तुलाने के लिए पहुंचते हैं। सीधे खेत से लाए जाने वाले इस गन्ने को किसान अनुमान के मुताबिक ट्राली में भरकर मिल ले जाते है। चीनी मिल में लगे ट्राली के तौल कांटे पर किसानों की गन्ना भरी ट्राली का वजन किया…

पीलीभीत: नानकमत्ता जा रहे सिखों की ट्राली रोकने पर हंगामा।

पीलीभीत: दिल्ली में किसान आंदोलन में सिखों के जाने की आशंका पर ट्रॉली से नानकमत्ता जा रहे सिखों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक लिया। इसको लेकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। लगभग एक घंटे तक बातचीत के बाद प्रशासन ने उन्हें आगे जाने दिया।दिल्ली में किसानों का आंदोलन लगातार तूल पकड़ रहा है। पूरे देश में चक्का जाम को लेकर भी पुलिस और प्रशासन काफी अलर्ट है। रविवार देर शाम माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बराही और बसंतपुर नौनेर से एक ट्रॉली…

पीलीभीत : ब्लॉक प्रमुख के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया खास योगदान, बनवाए नए मतदाता।

पीलीभीत: भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र विधायक गण और सभी ब्लाकों से सभी ब्लॉक प्रमुखगण तथा सांसद पीलीभीत के अलावा जनपद की सभी नगर पंचायत के चेयरमैन अध्यक्ष गण जिला पंचायत सदस्य,सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष गण, तथा भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग कर अधिक से अधिक संख्या में नए मतदाता बनवाने का आग्रह किया गया।आज इसी क्रम में अमरिया ब्लॉक प्रमुख सरदार श्याम सिंह जिला अध्यक्ष के आव्हान पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में खास योगदान देते हुए…

कोई जल्दबाजी नहीं, डेढ़ दशक से हो रही थी कृषि कानूनों पर चर्चा:रविशंकर प्रसाद

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर एक पखवाड़े से आंदोलन चल रहा है। सरकार की लाख कवायद के बावजूद वह टस से मस होने को तैयार नहीं हैं, बल्कि अब कृषि कानूनों की बजाय ऐसे लोगों को छोड़ने के नारे लगने लगे हैं जिनके ऊपर आपराधिक मामले ही नहीं, बल्कि अदालत ने भी बेल देने से मना कर दिया है। ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आशंका जताते हैं कि इसे शाहीनबाग के रास्ते ले जाने की कोशिश हो रही है, लेकिन…

असम की सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, सिर्फ एक सीट पर मिली जीत

बिहार विधानसभा चुनाव, मध्य प्रदेश उपचुनाव, हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का खराब प्रदर्शन असम की सत्ता के समेमीफाइनल कहे जाने वाले बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के चुनाव में भी जारी रहा है। हालांकि यह चुनाव बीजेपी के लिए भी खुशी लेकर नहीं आया, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पार्टी के साथ मिलकर बीजेपी यहां भी कब्जा करने जा रही है। 40 सदस्यीय बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (BTC) पोल के नतीजों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। सत्तारूढ़ बोडो पीपुल्स फ्रंट (BPF)…

कानूनों के समर्थन में कई किसान संगठन, कृषि मंत्री से की मुलाकात, कहा- कानून वापस हो वरना प्रदर्शन रखेंगे जारी

बता दें कि कृषि सुधार के कानूनों के विरोध में जहां दिल्ली बार्डर पर कुछ किसानों का मोर्चा लगा हुआ है, वहीं अब इन कानूनों के समर्थन में भी किसान उतर गए हैं। कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर कानूनों को जारी रखने पर जोर दिया है। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि अगर सरकार कृषि सुधार के विरोधियों के दबाव में आई तो वे कानूनों के समर्थन में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।शनिवार की शाम को हरियाणा के किसान यूनियनों…

ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट पर अस्थायी तौर पर लगाई रोक, ये है वजह

ट्विटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। अमेरिका की न्यूज वेबसाइट द हिल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। ट्रम्प ने चुनावी धोखाधड़ी तथा हाल ही में टेक्सास मुकदमे के बार में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किया, जिसे पर ट्विटर रेड चिह्न शो कर दिया। इसके साथ ही ट्विटर ने ट्रम्प के चुनाव से संबंधित ट्वीट को रिट्वीट करने वाले यूजर्स पर भी रोक लगा दी है। द हिल्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प के…

बोरिस जॉनसन ने कहा,जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में वैज्ञानिक प्रगति का करें इस्तेमाल

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ाई के लिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसका मुकाबला वैज्ञानिक प्रगति का इस्तेमाल कर किया जा सकता है। उन्होंने इस चुनौती को ‘कोरोनावायरस की तुलना में कहीं अधिक बदतर, विनाशकारी’ बताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन ने संयुक्त राष्ट्र, ब्रिटेन और फ्रांस के सहयोग से वर्चुअल क्लाइमेट एंबिशन समिट में बात करते हुए यह टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री ने साल के अंतिम समय में ‘वैज्ञानिक आशावाद’ के एक नए युग का स्वागत किया।…

विस चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने 17 दिसंबर को तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल आएंगे उप चुनाव आयुक्त जानें विस्तार से

बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन 17 दिसंबर को सूबे के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे राज्य में ड्यूटीरत केंद्रीय चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ कई चरणों में बैठक करेंगे। जिलाधिकारियों के साथ भी उनकी महत्वपूर्ण बैठक है। सुदीप जैन के उत्तर बंगाल जाने का भी कार्यक्रम है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप चुनाव आयुक्त के दौरे से पहले समस्त जिलाधिकारियों को बूथ आधार पर अपने जिले के संवेदनशील इलाकों की तालिका तैयार करने…