भारत-वियतनाम के रक्षामंत्रियों की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत बनाने पर दिया जोर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने वियतनाम के समकक्ष जनरल गो शुआन लिच से द्विपक्षीय वार्ता की। यह वार्ता वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई थी। इस वार्ता में दोनों शीर्ष नेताओं ने भारत और वियतनाम के बीच दोस्‍ती व साझीदारी को मजबूत करने को लेकर बात की। इन दोनों देशों के बीच अचानक बढ़े बैठकों की दौर को लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि भारत का यह कदम चीन को मजा चखाने के लिए लिया जा रहा है। दरअसल, दक्षिण चीन सागर में चीन के…

चिराग पासवान ने बिना नाम लिए BJP पर साधा निशाना, बिना स्टार प्रचारकों के लोजपा ने एक सीट जीती

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को बिना भाजपा का नाम लिये कहा कि हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने बिना किसी गठबंधन और स्टार प्रचारकों के एक सीट पर जीत हासिल की है। लोजपा को 24 लाख वोट और लगभगत 6 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, जो पार्टी के विस्तार का प्रतीक है। लोजपा के स्थापना दिवस के मौके पर चिराग पासवान ने एक पत्र लिखकर ये बातें कही। चिराग पासवान ने पत्र में लिखा है कि पापा (रामविलास पासवान) अब हमारे…

राहुल को अभी पुराने दिग्गजों में ही तलाशना होगा नया संकटमोचक, जानें कांग्रेस में कौन है बेहतर विकल्प

अपने सियासी चाणक्य को गंवा कर दोराहे पर खड़ी कांग्रेस में सवाल खड़ा हो गया है कि अहमद पटेल के बाद पार्टी के चौतरफा संकट को कौन थामेगा? पार्टी में सीनियर और जूनियर नेताओं के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच हकीकत यह भी है कि फिलहाल कांग्रेस की नई पीढ़ी में ऐसे प्रभावशाली चेहरे दिखाई नहीं दे रहे जो संकटमोचक भी भूमिका निभाने के लिए मुफीद हों। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अभी कुछ समय तक वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों पर ही भरोसा करने…

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर चुनाव में धोखाधड़ी के अपने बेबुनियाद दावे को दोहराया

अमेरिका के निर्वतमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ के जो बाइडन को विजेता घोषित करने पर ही वह व्हाइट हाउस छोडेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर चुनाव में धोखाधड़ी के अपने बेबुनियाद दावे दोहराए।ट्रंप ने ‘थैंक्सगिविंग डे’ पर अपने भाषण में यह भी कहा कि अगर बाइडन को विजेता घोषित किया जाता है। तो यह ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ की एक बड़ी गलती होगी। ट्रंप से गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने पूछा था कि ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ के…

नवीकरणीय ऊर्जा मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश, निवेशकों के लिए बड़े मौके:प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार बृहस्पतिवार को वैश्विक निवेशकों को भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कारोबार के लिए आमंत्रित किया। उन्‍होंने तीसरे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधत करते हुए कहा कि देश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है और इसके लिए अनुकूल नीतियां बनाई गई हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा वक्‍त में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। सभी बड़े देशों के मुकाबले इसमें तेज…

विरोधियों पर जमकर गरजे उद्धव ठाकरे, कहा- ED, CBI का डर किसे दिखाते हो? मैं नामर्द नहीं…पीछे पड़ जाऊंगा

महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी की महागठबंधन सरकार (महाविकास अघाड़ी गठबंधन) ने एक साल पूरे कर लिए। अपनी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे मजबूर मत करो कि मैं पीछे पड़ जाऊं। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का डर किसे दिखाते हो, मैं शांत हूं इसका मतलब मैं नामर्द नहीं हूं। अगर ज्यादा मजबूर करोगे तो हाथ धोकर पीछे पड़ जाऊंगा। ठाकरे का…

WHO ने किए नए दिशानिर्देश जारी, प्रेग्नेंसी के दौरान इतने घंटे जरूर करें एक्सरसाइज

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी उम्र के लोगों के लिए फिजिकल एक्सरसाइज को लेकर सिफारिशें लागू की हैं। डब्लूएचओ ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौर में सभी को व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ महिलाओं को कहा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान और उससे पहले वह शारीरिक तौर पर एक्टिव रहें और कुछ-न-कुछ गतिविधि करती रहें, इससे वह स्वस्थ रहेंगी।डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ऐडनॉम ने कहा कि शारीरिक रूप से सक्रिय होना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, हमारे जीवन में कुछ साल और जोड़…

चुनाव से ठीक पहले बड़ा ऐलान, बंगाल के 10 करोड़ परिवारों को मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य लाभ:ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में सभी को स्वास्थ्य योजना का लाभ देने का बड़ा ऐलान किया है। बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में 10 करोड़ परिवारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य लाभ की घोषणा की। यह ऐलान इसलिए भी अहम है क्योंकि 2021 में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए छह महीने से भी कम समय बचा है और सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार इस बार चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा…

दो दिन में कांग्रेस के दो वरिष्‍ठ नेताओं का निधन, दोनों गांधी परिवार के भरोसेमंद

कांग्रेस के लिए बीते दो दिन में दो झटके लगे है। पार्टी ने दो वरिष्ठ नेताओं को खो दिया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बाद दिग्गज नेता अहमद पटेल का निधन हो गया। दोनों ही नेताओं की गिनती कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिनती होती थी। वे गांधी-नेहरू परिवार के काफी करीबी माने जाते थे। दोनों ही नेता कोरोना से संक्रमित होने के बाद बीमार चल रहे थे। इसके चलते गोगोई का सोमवार शाम और पटेल का आज तड़के निधन हो गया। 2001 से 2016 के…

बाइडेन की घोषणा : हमारा प्रशासन दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार

जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने जा रहे जो बाइडेन ने अपनी विश्व नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा टीमों को पेश करते हुए अमेरिकी नेतृत्व के तैयार होने की घोषणा कर दी है। मंगलवार को विलमिंगटन में अपनी विदेश नीति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, वे हमारे विरोधियों से भिड़ने के लिए तैयार हैं, वे हमारे सहयोगियों को अस्वीकार नहीं करेंगे और हमारे मूल्यों के लिए खड़े होंगे। विश्व नेताओं से बात करते…

JDU की आपत्ति के बाद LJP को राज्यसभा की सीट देने के मूड में नहीं है BJP

लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट को बीजेपी एलजेपी को देने के मूड में नहीं है। जेडीयू ने एलजेपी को सीट देने के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। माना जा रहा है कि यह सीट बीजेपी के खाते में जाएगी और बिहार के अन्य सत्ताधारी दल समर्थन करेंगे। जेडीयू और एलजेपी के बीच के तनाव के कारण यह स्थिति बनी है इस सीट पर चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी का दावा होने के बावजूद जेडीयू…

पश्चिम बंगाल: BJP में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कराए:ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में भले ही अगले साल विधानसभा चुनाव है, मगर सियासी सरगर्मी अभी से ही तेज हो गई है। बांकुड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है और उसे राष्ट्र का अभिशाप बताया है। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को गिरफ्तार करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार कराए। मैं जेल से भी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करूंगी बांकुड़ा में एक रैली में पश्चिम…

बुल्गारिया देश में 21 दिसंबर तक नहीं मिलेगी ये सुविधाएं

दक्षिण पूर्व यूरोप के एक देश बुल्गारिया ने बुधवार को कहा कि वह 21 दिसंबर तक स्कूल, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और जिम को बंद कर देगा क्योंकि इसमें कोरोना के ऊपर चढ़ने की क्षमता है। प्रतिबंध, जो शुक्रवार को देर से शुरू होगा, एक तनावपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को अभिभूत होने से रोकने के उद्देश्य से और 7 मिलियन लोगों के बाल्कन देश में संक्रमण के प्रसार को विराम देने पर है।” केवल एक बात COVID-19 पर प्रभाव साबित किया गया है-सामाजिक संपर्कों या संगरोध कम। प्रधानमंत्री बॉयको बोरिसोव ने कहा,…

धर्मांतरण अध्यादेश पर योगी सरकार की मुहर, नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद,जानें विस्तार से

उत्तर प्रदेश में लव-जिहाद और धर्म धर्मांतरण की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा सख्त कदम उठाया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020 को मंजूरी दे दी गई है। इस कानून के लागू होने के बाद छल-कपट व जबरन धर्मांतरण के मामलों में एक से दस वर्ष तक की सजासजा हो सकती है। खासकर किसी नाबालिग लड़की या अनुसूचित जाति-जनजाति की महिला का छल से या जबरन धर्मांतरण कराने…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज दिनांक 24.11.2020 को प्रातः 10ः20 बजे गन्ना भवन स्थित कार्यालय जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त पटल प्रभारी अपने पटल पर उपस्थित मिले तथा श्री सुशील यादव, वरिष्ठ सहायक आकस्मिक अवकाश पर थे। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति का सत्यापन दैनिक उपस्थिति पंजिका से किया गया। जिलाधिकारी द्वारा परिसर के निरीक्षण के दौरान मुख्य भवन के पीछे की भूमि को समतल कराने, निष्प्रयोज्य जीप को नीलाम कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पटल…

पीलीभीत: जनपद न्यायधीश के आदेशानुसार श्रीमती सुनीता रानी(जे0एम0 कोर्ट न्यायालय परिसर) की रिपोर्ट पाई गई कोरोना पॉजिटिव।

जनपद न्यायाधीश पीलीभीत के आदेशानुसार श्रीमती सुनीता रानी (जे0एम0 कोर्ट न्यायालय परिसर) पत्नी श्री अनिल कुमार की कोविड-19 की रिर्पोट धनात्मक पाई गयी है। जो पुलिस लाइन में निवास करती है। जिस कारण दीवानी न्यायालय परिसर, पीलीभीत को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। जिस कारण मा0 जनपद न्यायाधीश पीलीभीत जिला न्यायालय परिसर पीलीभीत दिनांक 25.11.2020 को सेनेटाइजेशन हेतु बन्द किये जाने की संस्तुति की गयी है। रिपोर्ट: फूल चंद राठौर पीलीभीत

पीलीभीत :रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया गया।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज शहर की तहसील सदर व नगर पालिका में शीतकालीन के दृष्टिगत स्थापित किये गये रैन बसेरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तहसील सदर में स्थापित रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार को निर्देशित करते हुये कहा कि रैन बसेरे के केयरटेकर व डाॅक्टर का नाम व मोवाइल नं0 अंकित किया जाये तथा गेट के बाहर बडी फिलैक्सी लगाकर रैन बसेरे को पहचान दी जाये। जिससे रैन बसेरे तक पहंचाने में व्यक्तियों को कोई असुविधा न उत्पन्न हो। उन्होंने रैन बसेरे…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना माधौटाँडा के मु0अ0सँ0 436/2018 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम थाना माधौटाँडा पीलीभीत से सम्बन्धित प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेखों का अध्ययन व परिशीलन किया।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा प्रेषित थाना माधौटांडा के मु0अ0सं0 436/2018 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम थाना माधौटांडा पीलीभीत से सम्बन्धित प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेखों का अध्ययन व परिशीलन किया। अभियोजन कथानुसार प्रकरण में जिला कृषि अधिकारी पीलीभीत के पत्र दिनांक 27.12.2018 प्रभारी थाना माधौटांडा दिनांक 21.12.2018 को एस0एच0ओ0 माधौटांडा एवं डा0 विनोद कुमार यादव जिला कृषि अधिकारी, पीलीभीत उर्वरक निरीक्षक अधिसूचना दिनांक 08.03.2016 के क्रम में कस्बा माधौटांडा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थित स्टाफ श्री राजकुमार, वरिष्ठ सहायक महेश कुमार के साथ मिलकर मल्टी…

अगले दो-तीन महीने में महाराष्ट्र में फिर बनेगी BJP की सरकार:केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने सोमवार को यह कहकर सियासी हल्‍के में भूचाल ला दिया कि अगले दो से तीन महीनों में महाराष्ट् में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि पार्टी ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। केंद्रीय मंत्री औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर परभणी में अयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जलाना लोकसभा सीट से सांसद रावसाहेब दानवे पाटिल…

अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा, नड्डा शुरू करेंगे 120 दिनों का देशव्‍यापी प्रवास

बीजेपी अभी से साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। समाचार एजेंसी आएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्‍हीं तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) दिसंबर के पहले हफ्ते से देशव्‍यापी अभियान शुरू करने जा रहे हैं। 120 दिनों का प्रवास अभियान देवभूमि उत्तराखंड से शुरू होगा। देश के सभी राज्‍यों में इसके आयोजन होंगे। भाजपा नेता अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है। हालांकि साल 2024 में होने वाले आम चुनाव में 3.5 साल का वक्‍त बचा है…