पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज दिनांक 24.11.2020 को प्रातः 10ः20 बजे गन्ना भवन स्थित कार्यालय जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त पटल प्रभारी अपने पटल पर उपस्थित मिले तथा श्री सुशील यादव, वरिष्ठ सहायक आकस्मिक अवकाश पर थे। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति का सत्यापन दैनिक उपस्थिति पंजिका से किया गया। जिलाधिकारी द्वारा परिसर के निरीक्षण के दौरान मुख्य भवन के पीछे की भूमि को समतल कराने, निष्प्रयोज्य जीप को नीलाम कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पटल…
Day: November 25, 2020
पीलीभीत: जनपद न्यायधीश के आदेशानुसार श्रीमती सुनीता रानी(जे0एम0 कोर्ट न्यायालय परिसर) की रिपोर्ट पाई गई कोरोना पॉजिटिव।
जनपद न्यायाधीश पीलीभीत के आदेशानुसार श्रीमती सुनीता रानी (जे0एम0 कोर्ट न्यायालय परिसर) पत्नी श्री अनिल कुमार की कोविड-19 की रिर्पोट धनात्मक पाई गयी है। जो पुलिस लाइन में निवास करती है। जिस कारण दीवानी न्यायालय परिसर, पीलीभीत को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। जिस कारण मा0 जनपद न्यायाधीश पीलीभीत जिला न्यायालय परिसर पीलीभीत दिनांक 25.11.2020 को सेनेटाइजेशन हेतु बन्द किये जाने की संस्तुति की गयी है। रिपोर्ट: फूल चंद राठौर पीलीभीत
पीलीभीत :रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया गया।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज शहर की तहसील सदर व नगर पालिका में शीतकालीन के दृष्टिगत स्थापित किये गये रैन बसेरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तहसील सदर में स्थापित रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार को निर्देशित करते हुये कहा कि रैन बसेरे के केयरटेकर व डाॅक्टर का नाम व मोवाइल नं0 अंकित किया जाये तथा गेट के बाहर बडी फिलैक्सी लगाकर रैन बसेरे को पहचान दी जाये। जिससे रैन बसेरे तक पहंचाने में व्यक्तियों को कोई असुविधा न उत्पन्न हो। उन्होंने रैन बसेरे…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना माधौटाँडा के मु0अ0सँ0 436/2018 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम थाना माधौटाँडा पीलीभीत से सम्बन्धित प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेखों का अध्ययन व परिशीलन किया।
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा प्रेषित थाना माधौटांडा के मु0अ0सं0 436/2018 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम थाना माधौटांडा पीलीभीत से सम्बन्धित प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेखों का अध्ययन व परिशीलन किया। अभियोजन कथानुसार प्रकरण में जिला कृषि अधिकारी पीलीभीत के पत्र दिनांक 27.12.2018 प्रभारी थाना माधौटांडा दिनांक 21.12.2018 को एस0एच0ओ0 माधौटांडा एवं डा0 विनोद कुमार यादव जिला कृषि अधिकारी, पीलीभीत उर्वरक निरीक्षक अधिसूचना दिनांक 08.03.2016 के क्रम में कस्बा माधौटांडा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थित स्टाफ श्री राजकुमार, वरिष्ठ सहायक महेश कुमार के साथ मिलकर मल्टी…
अगले दो-तीन महीने में महाराष्ट्र में फिर बनेगी BJP की सरकार:केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने सोमवार को यह कहकर सियासी हल्के में भूचाल ला दिया कि अगले दो से तीन महीनों में महाराष्ट् में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। केंद्रीय मंत्री औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर परभणी में अयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जलाना लोकसभा सीट से सांसद रावसाहेब दानवे पाटिल…
अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा, नड्डा शुरू करेंगे 120 दिनों का देशव्यापी प्रवास
बीजेपी अभी से साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। समाचार एजेंसी आएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्हीं तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) दिसंबर के पहले हफ्ते से देशव्यापी अभियान शुरू करने जा रहे हैं। 120 दिनों का प्रवास अभियान देवभूमि उत्तराखंड से शुरू होगा। देश के सभी राज्यों में इसके आयोजन होंगे। भाजपा नेता अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है। हालांकि साल 2024 में होने वाले आम चुनाव में 3.5 साल का वक्त बचा है…
रूस में कोरोना की मार हुई तेज, सामने आए फिर इतने केस
रूसी देश के कोविड-19 प्रतिक्रिया केंद्र ने ठंड के मौसम के कारण सूचित किया है कि घातक महामारी बिगड़ गई है और 23 नवंबर को 25,173 कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं, जो सोमवार को एक नया सर्वकालिक उच्च है। केंद्र ने अपने बयान में सूचित किया है कि मामलों की राष्ट्रीय संख्या 21,14,502 हो गई है, जिसमें 36,540 मौतें और 16,11,445 वसूली शामिल हैं। राष्ट्र ने 24 नवंबर को 24,326 नए मामलों और 491 के मृत्यु रिकॉर्ड की पुष्टि की है, जिससे टोल बढ़कर 2,138,828 हो गया और मृत्यु का…
राहुल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- चीन की रणनीति का मुकाबला प्रचार मीडिया से संभव नहीं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन की शरारतपूर्ण नीतियों का जवाब देने की एनडीए सरकार की रणनीति पर फिर सवाल उठाए हैं। डोकलाम में चीन की चाल से नये खतरे की आशंका से जुड़ी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट में राहुल ने कहा, ‘चीन की भू-राजनीतिक रणनीति का मुकाबला प्रचार मुहिम वाली मीडिया रणनीति से नहीं किया जा सकता। ऐसा लगता है कि जो लोग भारत सरकार को चला रहे हैं, उनके दिमाग से यह सामान्य बात गायब है।’ राहुल के इस सवाल…
डोनाल्ड ट्रंप ने हार देख बाइडेन के राष्ट्रपति बनने का रास्ता किया साफ
आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को सत्ता सौंपने के लिए तैयार हो गए हैं. हालांकि, ट्रंप ने अपनी लड़ाई जारी रखने की भी बात कही है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की अहम सरकारी संस्था ‘द जनरल सर्विस एडमिनिस्ट्रेसन’ (जीएसए) ने जो बाइडेन को जानकारी दी है कि ट्रंप प्रशासन सत्ता हस्तांतरण के लिए राजी है. अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण की जिम्मेदारी जीएसए की ही होती है. सीएनएन को जीएसए की एडमिनिस्ट्रेटर एमिली मफी की ओर से बाइडन को भेजे गए एक पत्र की कॉपी भी…
भारतीय राजनीति का पुरोधा जिसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, पढ़ें तरुण गोगोई का सियासी सफरनामा
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार शाम को देहांत हो गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता तरुण गोगोई को असम में सियासी स्थिरता लाने वाले नेता के तौर पर याद किया जाता है। गोगोई असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने साल 2001 से 2016 तक सूबे के मुख्यमंत्री पद की कमान सभाली थी। उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक असम के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया। पीएम मोदी ने उन्हें लोकप्रिय नेता एवं कुशल प्रशासक के तौर पर याद किया है। गोगोई का जन्म एक अप्रैल…
